विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गेंद पैड पर लगी भी नहीं और अंपायर ने बेन स्टोक्स को आउट दे दिया, DRS में पता चली असली सच्चाई

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 01:53 PM (IST)

डिसिजन रिव्यू सिस्टम यानी डीआरएस नहीं होता तो बेन स्टोक्स 16 रन पर पवेलियन लौट जाते क्योंकि अंपायर ने उनको ...और पढ़ें

Ben Stokes को lbw आउट दे दिया था (फोटो ट्विटर)
Ben Stokes को lbw आउट दे दिया था (फोटो ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी एशेज सीरीज के चौथे मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जब इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को lbw आउट दे दिया गया। यहां तक कि गेंद उनके पैड से भी नहीं लगी थी। हालांकि, आवाज आई थी कि गेंद का किसी से संपर्क हुआ है, लेकिन डीआरएस लेने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो गया कि आखिर मामला क्या था और वो आवाज कहां से आई थी।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी का 31वां ओवर प्रगति पर था। कैमरोन ग्रीन गेंदबाज थे और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की पहली गेंद को बेन स्टोक्स ने छोड़ना चाहा, लेकिन गेंद की दिशा आफ स्टंप के आसपास से गुजर रही थी और बेन स्टोक्स का पैड भी गेंद के आसपास था। ऐसे में कैमरोन ग्रीन और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने lbw की अपील कर दी।

अंपायर ने भी बेन स्टोक्स को lbw आउट दे दिया, लेकिन हैरानी वाली बात ये रही कि गेंद पैड को लगी ही नहीं थी। हालांकि, गेंद की दिशा बदल गई थी और गेंद के किसी से टकराने की आवाज भी आई थी। ऐसे में बेन स्टोक्स ने तुरंत रिव्यू (DRS) ले लिया तो पाया कि गेंद स्टोक्स के पैड से नहीं, बल्कि आफ स्टंप्स को छूकर के गई है। यही वजह थी कि एक आवाज आई थी और गेंद ने दिशा बदली थी। चूंकि गेंद स्टंप्स को छूकर गई और बेल्स नहीं गिरे थे तो फिर उनको आउट नहीं दिया जा सकता था। ऐसे में रिव्यू के बाद अंपायर का फैसला बदला गया और इस पर सभी हंसने लगे। यहां देखें ये वीडियो।

ये पूरा वाकया जब हुआ तो उस समय बेन स्टोक्स महज 16 रन बनाकर खेल रहे थे और इंग्लैंड की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। अगर ये विकेट आस्ट्रेलिया को मिल जाता तो इंग्लैंड का स्कोर 57 रन पर 5 विकेट होता और फिर वहां से वापसी करना कठिन होता, लेकिन स्टोक्स नाट आउट रहे और उन्होंने बाद में 66 रन की बहुत ही उपयोगी पारी टीम के लिए खेली। इसके अलावा जानी बेयरेस्टो ने टीम के लिए शतक ठोका और टीम को फालो आन से बचाया।