यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ind vs Eng: Ben Stokes के सामने ये होगी सबसे बड़ी चुनौती, सर्जरी के बाद इंग्लिश टीम में कमबैक पर कप्तान ने दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम इंग्लैंड (Ind vs Eng 1st Test) के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच मैचों की सीरीज खेलने जा रही ...और पढ़ें

HighLights
- भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम का एलान किया
- घुटने की सर्जरी के बाद स्टोक्स वापसी कर रहे है
- स्टोक्स ने कहा कि प्रमुख गेंदबाज के रूप में वापसी करना सीरीज में उनका लक्ष्य होगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ben Stokes on his comeback after knee surgery: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर पांच मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस बीच इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है।
अहम बल्लेबाज होंगे स्टोक्स
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रेड-बॉल कप्तान बेन स्टोक्स Ben Stokes स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में उतरेंगे। ऐसे में कप्तान स्टोक्स ने सीरीज के आगाज से पहले स्पोर्ट्स वेबसाइट से अपने घुटने की सर्जरी पर बात की। स्टोक्स ने कहा कि उनकी शरीर इस समय टक्कर की गेंदबाजी के बारे में सोचने के लिए भी तैयार नहीं है।
क्या बोले स्टोक्स
स्टोक्स ने कहा कि मेरे गेंदबाजी शरीर के लिए काफी अप्राकृतिक चीज है। अभी मेरे लिए ये सही नहीं है। अब मैं अच्छा हूं। मुझे याद है कि मैंने आखिरी बार एशेज के दौरान लॉर्ड्स में गेंदबाजी की थी। ऐसे में मेरा शरीर अभी गेंदबाजी के बारे में सोचने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।
