Move to Jagran APP

BCCI की आधिकारिक वेबसाइट हुई ‘ऑफलाइन’, जानिए क्या है कारण

4 फरवरी (रविवार) की शाम तक बोर्ड की वेबसाइट पर काम शुरू नहीं हो पाया था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 03:58 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 06:44 PM (IST)
BCCI की आधिकारिक वेबसाइट हुई ‘ऑफलाइन’, जानिए क्या है कारण
BCCI की आधिकारिक वेबसाइट हुई ‘ऑफलाइन’, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दुनिया के सबसे रईस क्रिकेट बोर्ड में गिना जाता है। लेकिन फिर भी बीसीसीआइ की आधिकारिक वेबसाइट 3 फरवरी के बाद से ऑफलाइन है। BCCI अपने डोमेन www.bcci.tv को अब तक रिन्यू नहीं करवा पाया है।

loksabha election banner

वेबसाइट रजिस्ट्रेशन करवाने वाली register.com और namejet.com ने BCCI के इस डोमेन के नाम को सार्वजनिक बोली के लिए रखा है, जिसके लिए उसे अबतक सात बोलियां मिल चुकी हैं। इनमें से सबसे बड़ी बोली 270 डालर की है। BCCI के इस डोमेन की वैलिडिटी 2 फरवरी 2006 से 2 फरवरी 2019 तक थी। 3 फरवरी को इस डोमेन को अपडेट करना था।

4 फरवरी (रविवार) की शाम तक बोर्ड की वेबसाइट पर काम शुरू नहीं हो पाया था। स्थिति तब और भी ज्यादा अपमानजनक तब हो गयी जब सेंचुरियन में भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेल रहा था। दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों के लिए यह आधिकारिक वेबसाइट स्कोर बोर्ड का महत्वपूर्ण श्रोत है, इसके अलावा इस वेबसाइट पर बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी दिये जाते हैं। विश्व के सबसे शक्तिशाली बोर्ड BCCI ने सितंबर में 2.55 बिलियन डालर में स्टार स्पोर्ट्स को आइपीएल के मीडिया अधिकार बेचे थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.