Move to Jagran APP

रोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, BCCI ने दी बधाई

रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनको बधाई दी है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 11:11 AM (IST)
रोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, BCCI ने दी बधाई
रोहित शर्मा को मिलेगा देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार, BCCI ने दी बधाई

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार की शाम को इस बात की पुष्टि हुई कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि रोहित शर्मा को देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान मिलेगा तो इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी उनको बधाई दी है। बीसीसीआइ ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले क्रिकेटर इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को भी बधाई दी है। 

loksabha election banner

खेल मंत्रालय ने रोहित शर्मा समेत अन्य खिलाड़ियों को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके बाद बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर से हिटमैन रोहित शर्मा को बधाई दी है, जो शुक्रवार को ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के लिए यूएई पहुंचे हैं। रोहित शर्मा से पहले तीन भारतीय दिग्गजों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है, जिनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धौनी और विराट कोहली शामिल हैं।  

BCCI ने रोहित की वर्ल्ड कप 2019 की एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "बधाई हो रोहित शर्मा भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान (राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020) से सम्मानित होने के लिए। वह यह पुरस्कार पाने वाले केवल चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है, हिटमैन!" रोहित शर्मा ने पिछले साल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कमाल किया था। इसी के दम पर उनको खेल रत्न सम्मान पाने गौरव हासिल हुआ है। 

रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने पिछले साल भारत के लिए कुल 47 मैच खेले हैं। इन 47 मैचों में हिटमैन के बल्ले से 2242 रन निकले हैं, जिनमें 10 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले साल रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 244 चौके और 78 छक्के जड़े थे। वहीं, वर्ल्ड कप 2019 में उन्होंने अकेले 5 शतक जड़े थे। रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.