विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के 'बायकॉट' फैसले के बाद सामने आया बीसीसीआई का रिएक्शन, आईसीसी के बयान को लेकर कही ये बात

Published: Mon, 02 Feb 2026 04:16 PM (IST)

पाकिस्तान ने फैसला किया है कि वह 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप-2026 के मैच में ...और पढ़ें

राजीव शुक्ला ने जताया आईसीसी का समर्थन

राजीव शुक्ला ने जताया आईसीसी का समर्थन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारतीय बोर्ड पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बायकॉट करने के फैसले को लेकर आईसीसी के बयान से सहमत है। शुक्ला ने साथ ही कहा कि बीसीसीआई क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से बात करके ही इस मामले में अपना आधिकारिक बयान जारी करेगा।

पाकिस्तान ने लंबे ड्रामे के बाद रविवार रात को फैसला किया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप -2026 में हिस्सा तो लेगा, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगा। इसके बाद आईसीसी ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इसके एवज में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

शुक्ला ने दिया खेल भावना का हवाला

शुक्ला ने कहा है कि आईसीसी ने अपने बयान में खेल भावना की बात कही है और हम उसकी इस बात से सहमत हैं। शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आईसीसी ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने खेल भावना की बात कही है। हम आईसीसी से पूरी तरह से सहमत हैं। बीसीसीआई तब तक कोई बयान नहीं देगा जब तक हम आईसीसी से बात नहीं कर लेते।"

आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर कर दिया था। इसका कारण उसका अपने मैच भारत से बाहर कराने को लेकर जिद थी जो आईसीसी ने मानी भी नहीं थी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में आईसीसी से अपना विरोध दर्ज कराया था और इसी कारण उसने ये फैसला किया है।

आईसीसी का बयान

पाकिस्तान सरकार द्वारा रविवार को उसके आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट जारी कर बताया गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। इसे लेकर देर रात आईसीसी ने बयान जारी किया है। आईसीसी ने कहा है कि वह पाकिस्तान की इस सेलेक्टिव एप्रोच को सही नहीं मानती है।

आईसीसी ने कहा, "हमने पाकिस्तानी सरकार के उस बयान पर संज्ञान लिया है जिसमें कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा। हमें अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं मिला है, लेकिन सेलेक्टिव मैचों की ये स्थिति ग्लोबल टूर्नामेंट्स की बुनियाद के खिलाफ है। यहां सभी टीमों को पहले से तय शेड्यूल के तहत खेलना होता है।"

आईसीसी ने कहा है कि किसी एक मैच या टीम से दूरी बनाना खेल की भावना को कमजोर करता है और वह इसे किसी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें- 'अफसोस', पाकिस्‍तान टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा; Shahid Afridi के दो टुक बयान ने मचाई खलबली

यह भी पढ़ें- Pakistan T20 World Cup: सिर्फ 2 प्वाइंट नहीं, सेमीफाइनल का टिकट भी खोएगा पाकिस्तान, भारत से मैच बॉयकॉट ले डूबेगा!