BCCI ने लिया बड़ा फैसला, दो T20I खेलने वाले को बनाया जूनियर चीफ सेलेक्टर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने परविंदर अवाना को जूनियर सेलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बना दिया है। परविंदर ने भारत के लिए सिर्फ दो टी20 मैच खेले हैं।

परविंदर अवाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को शुक्रवार को जूनियर सेलेक्शन कमिटी का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है। अवाना ने अपने करियर में भारत के लिए सिर्फ दो मैच खेले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में चेयरमैन के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोड् गणेश के नाम की चर्चा थी। हालांकि बीसीसीआई ने गणेश की बजाय अवाना को ये जिम्मेदारी सौंपी है।
अवाना बने चेयरमैन
अवाना को सेलेक्शन कमिटी का चेयरमैन बनाया गया। वहीं, बीसीसीआई ने चयन समिति के सदस्यों में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव की भी नियुक्ति की है।
बीसीसीआई ने जारी स्टेटमेंट में कहा, 'क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC ने सेलेक्शन प्रक्रिया के बाद जूनियर क्रिकेट समिति के सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। सीएसी ने इंटरव्यू और बाकी प्रक्रिया के बाद,कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव को कमेटी के सदस्यों सहित परविंदर अवाना को चेयरमैन चुना है।'
अवाना का क्रिकेट करियर
भारत के लिए सिर्फ दो टी20 खेलने वाले अवाना का फर्स्ट क्लास करियर अच्छा रहा। दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने 62 मैचों में 191 विकेट झटके। पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने करियर में दिल्ली, इंडिया ए और रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेला। इसके अलावा, वो आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए भी खेले।
अवाना ने रिटायरमेंट के बाद कोचिंग में भी हाथ आजमाया। वो दिल्ली के अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 टीम के साथ काम कर चुके हैं। इस समय वो दिल्ली की सीनियर टीम के बॉलिंग कोच भी हैं। हालांकि अब चेयरमैन के बनने के बाद उन्हें कोचिंग छोड़नी पड़ेगी।
अवाना की अगुवाई में सेलेक्शन कमिटी की जिम्मेदारी जूनियर क्रिकेट की मेंस टीम को चुनने की होगी। वो नवंबर से शुरू हो रहे अंडर-19 मेंस एशिया कप के लिए भारतीय टीम का चयन कर अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे।
यह भी पढ़ें- IND Women vs Zimbabwe Women First ODI Live Score: जिंबाब्वे को लगा छठा झटका, क्रांति गौड़ ने धुरुरु को किया बोल्ड
यह भी पढ़ें- 'फिट हो जा, टीम में रहेगा, फिर जवाब नहीं आया', Virat Kohli ने वादा नहीं निभाया; अमित मिश्रा ने फोड़ा बम
