Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

Bangladesh T20 World Cup participation LIVE: BCB ने ICC के पाले में फेंकी गेंद, टी20 वर्ल्ड कप खेलने से किया इनकार

Bangladesh pulled out of T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 2026 टी20 विश्व कप से हटने का फैसला किया है, क्योंकि ICC ने भारत से श्रीलंका में उनके मैचों को शिफ्ट करने की उनकी मांग को खारिज कर दिया था। अब ये पूरा फैसला आईसीसी के हाथों में है जिससे ये तय होगा कि क्या बांग्लादेश को सही में टूर्नामेंट से हटना पड़ेगा।
 
  

By Priyanka Joshi Thu, 22 Jan 2026 05:15 PM (IST)
Bangladesh T20 World Cup participation LIVE: बांग्लादेश नहीं खेलेगा टी20 विश्व कप?

Bangladesh T20 World Cup participation LIVE: बांग्लादेश नहीं खेलेगा टी20 विश्व कप?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC vs BCB Live Updates: टी-20 वर्ल्ड 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है, लेकिन इससे पहले बांग्लादेश और ICC के बीच टकराव जारी है। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 22 जनवरी 2026 को हुई बैठक में ये फैसला लिया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम आगामी टी20 विश्व कप 2026 में नहीं हिस्सा लेगी।

ये फैसला उसके बाद लिया गया, जब ICC ने बांग्लादेश की उस रिक्वेस्ट को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने T20 वर्ल्ड कप मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी।

ICC से राहत न मिलने के बाद, BCB ने बांग्लादेश सरकार के साथ एक बार फिर बातचीत करने के लिए और समय मांगा था, लेकिन फिर भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने फैसले पर अड़ा रहा।

अब बांग्लादेश के टी20 विश्व कप के बहिष्कार करने के बाद ICC वर्ल्ड कप में उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर सकता है।

यह पूरा मामला तब बढ़ा जब बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई के आदेश पर केकेआर ने अपनी टीम से रिलीज किया। ये फैसला बीसीसीआई ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण लिया।

इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग की।

22 Jan 20265:12:23 PM

Bangladesh T20 World Cup Participation Live: आईसीसी के हाथ में अब पूरा फैसला

बांग्लादेश को अब भी उम्मीद है कि ICC मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की उनकी मांगों पर कार्रवाई करेगा। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ICC हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगा। यह हमारी सरकार ने तय किया है कि हम भारत नहीं जाएंगे।

22 Jan 20265:08:02 PM

BCB अध्यक्ष ने क्या कहा?

BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने आज हुई बैठक में कहा कि ICC ने भारत से हमारे मैच कहीं और शिफ्ट करने की हमारी रिक्वेस्ट को मना कर दिया है। हमें वर्ल्ड क्रिकेट की स्थिति के बारे में पक्का नहीं पता। इसकी पॉपुलैरिटी कम हो रही है। उन्होंने 200 मिलियन लोगों को बंद कर दिया है। क्रिकेट ओलंपिक्स में जा रहा है, लेकिन अगर हमारे जैसा देश वहां नहीं जा रहा है, तो यह ICC की नाकामी है। हम लड़ते रहेंगे। ICC बोर्ड मीटिंग में कुछ चौंकाने वाले फैसले हुए। हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। लेकिन हम भारत में नहीं खेलेंगे।

22 Jan 20265:02:15 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: BCB को सिर्फ पाकिस्तान का मिला था साथ

ICC ने BCB की 21 जनवरी को हुई बैठक में उनके टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर बड़ा फैसला किया था। ये प्रस्ताव वोटिंग के लिए रखा गया, जिसमें BCB को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जहां 16 देशों की वोटिंग में से 14 ने बांग्लादेश के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया, जबकि सिर्फ 2 देशों पाकिस्तान और बांग्लादेश ने ही इसके समर्थन में वोट डाले थे।

बीसीबी ने ये मांग की थी उनके टी20 विश्व कप के मैच भारत से बाहर श्रीलंका में कराए जाएं।

22 Jan 20264:50:12 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: बांग्लादेश नहीं खेलेगा वर्ल्ड कप

बीसीबी ने अंतिम फैसला ले लिया है कि उनकी टीम आगामी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा नहीं लेगी। आईसीसी द्वारा उनकी मांग खारिज करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला लिया। बता दें कि बीसीबी की ये मांग थी कि सुरक्षा कारणों की वजह से उनके मैच भारत से बाहर शिफ्ट करें जाएं।

22 Jan 20263:22:03 PM

ICC vs BCB LIVE: क्या बांग्लादेश बदलेगा अपना रुख?

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल से मिलने के लिए ढाका के इंटरकॉन्टिनेंटल होटल पहुंचे हैं। BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी आ गए हैं, लेकिन मीटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

मौजूद क्रिकेटरों में नुरुल हसन, शमीम हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शांतो, ज़ाकिर अली और सैफ हसन शामिल हैं। BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और CEO निजामुद्दीन भी वहां मौजूद हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो को पता चला है कि खिलाड़ियों के बीच आम राय यह है कि वे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं। वे सरकारी प्रतिनिधि को बताना चाहते हैं कि वे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं।

22 Jan 20263:19:31 PM

Bangladesh T20 World Cup Live: बांग्लादेश के खिलाड़ी कर रहे इंतजार

21 जनवरी को ICC के यह कहने के बाद कि अगर बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना किया तो वह आने वाले T20 वर्ल्ड कप में उसकी जगह किसी और टीम को मौका देगा। आज यानी 22 जनवरी को BCB ने कहा कि वह बांग्लादेश सरकार के साथ एक बार फिर मीटिंग करेगा ताकि यह देखा जा सके कि आगे कोई रास्ता है या नहीं। उम्मीद है कि बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी भी ढाका में होने वाली इस मीटिंग में शामिल होंगे, जो जल्द ही शुरू होगी।

22 Jan 20263:15:06 PM

BCB vs ICC Live: पहली बार होगा जब BAN T20 वर्ल्ड कप मिस करेगा!

बांग्लादेश ICC T20 पुरुष वर्ल्ड कप में हमेशा मौजूद रहने वाली टीमों में से एक रहा है, जिसने 2007 में इसकी शुरुआत से ही हर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इसलिए, अगर BCB सच में टूर्नामेंट से हट जाता है, तो यह पहली बार होगा जब वे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे।

22 Jan 20262:30:36 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: बांग्लादेश का शेड्यूल कैसा?

आईसीसी ने नवंबर में T20 WC 2026 का शेड्यूल जारी किया था, जिसके मुताबिक-

7 फरवरी को बांग्‍लादेश की वेस्‍टइंडीज से भिड़ंत, ईडन गार्डन्‍स कोलकाता (दोपहर 3 बजे)
9 फरवरी को बांग्‍लादेश की इटली से भिड़ंत, ईडन गार्डन्‍स, कोलकाता (सुबह 11 बजे)
14 फरवरी को इंग्‍लैंड से होगी बांग्‍लादेश की टक्‍कर, ईडन गार्डन्‍स, कोलकाता (दोपहर 3 बजे)
17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मैदान संभालेगी बांग्‍लादेश, वानखेड़े स्‍टेडियम, मुंबई (शाम 7 बजे)

22 Jan 20262:29:09 PM

Bangladesh T20 World Cup Participation Live: स्कॉटलैंड लेगा बांग्लादेश की जगह?

अगर बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने को तैयार नहीं होता है, तो स्कॉटलैंड उसकी जगह लेगा। स्कॉटलैंड सबसे ज्यादा रैंक वाली टीम थी जो T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी, जिसका मतलब है कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से हट जाता है तो स्कॉटलैंड उसकी जगह लेगा।

22 Jan 20262:33:55 PM

ICC vs BCB Live Updates: बांग्लादेश सरकार आज खिलाड़ियों से करेगी मुलाकात

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल आज बांग्लादेशी क्रिकेटर्स से मिलेंगे और उन्हें आने वाले T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर मौजूदा हालात के बारे में बताएंगे। 21 जनवरी को भी ये मामला नहीं सुलझा, जब ICC के बोर्ड मेंबर्स ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह किसी और टीम को शामिल करने के पक्ष में वोट दिया और मीटिंग में सिर्फ पाकिस्तान ने ही एशियाई देश का साथ दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अब BCB को सरकार से बात करने और इस मामले पर अपना आखिरी फैसला बताने के लिए सिर्फ एक दिन का समय दिया है। आज यानी 22 जनवरी को बांग्लादेश अपना फैसला बताएगा कि वह टूर्नामेंट में खेलेगा या नहीं।

22 Jan 20261:43:33 PM

Bangladesh T20 World Cup LIVE: बांग्लादेश खेलेगा या नहीं?

यह अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बीते कल ICC बोर्ड ने BCB के खिलाफ वोट दिया, जिसका मतलब है कि बांग्लादेश को अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत में खेलने होंगे। अगर वे आज सहमत नहीं होते हैं, तो बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को खेलने का मौका मिलेगा।

बांग्लादेश ने बार-बार कहा है कि भारत उसके खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है और वे अपने मैच श्रीलंका में खेलना चाहते हैं, लेकिन बुधवार को ICC बोर्ड की मीटिंग में इस प्रस्ताव को कोई समर्थन नहीं मिला।

 

 

 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us