विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टी20 इंटरनेशनल में बांग्‍लादेश से बेहतर है स्‍कॉटलैंड का रिकॉर्ड, T20 World Cup 2026 का बढ़ जाएगा रोमांच!

Published: Sat, 24 Jan 2026 06:37 PM (IST)

आईसीसी के एक सूत्र ने कहा कि कल शाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को ईमेल भेजकर सूचित किया गया ...और पढ़ें

विश्‍व कप से बाहर बांग्‍लादेश। इमेज- एआई

विश्‍व कप से बाहर बांग्‍लादेश। इमेज- एआई

HighLights

  1. टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्काटलैंड खेलेगा

  2. बीसीबी अध्यक्ष को मेल भेजकर ICC के फैसले से अवगत कराया गया

  3. ग्रुप सी में नेपाल, वेस्‍टइंडीज, इंग्‍लैंड और इटली भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को सूचित कर दिया है कि आगामी टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की जगह अब स्काटलैंड खेलेगा। चेयरमैन जय शाह सहित आईसीसी के सीनियर अधिकारी शुक्रवार को दुबई में मौजूद थे। इसी दिन देर शाम बीसीबी अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम बुलबुल को एक ईमेल भेजकर वैश्विक संस्था के फैसले से अवगत कराया गया।

आईसीसी ने भेज दिया ईमेल

आईसीसी के एक सूत्र ने कहा कि कल शाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष को ईमेल भेजकर सूचित किया गया कि उनके बोर्ड ने भारत आने या नहीं आने के फैसले पर 24 घंटे की समय-सीमा के भीतर आधिकारिक रूप से आईसीसी को कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए यह निर्णय लिया गया।

बीसीबी ने आईसीसी को औपचारिक जानकारी देने से पहले ढाका में प्रेस कान्फ्रेंस की जो प्रोटोकाल का उल्लंघन था। उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि उनकी जगह अब किसी और टीम को शामिल किया जा रहा है। बांग्‍लादेश के बाहर होने पर स्‍कॉटलैंड टीम टी20 विश्‍व कप खेलेगी। टीम को बांग्‍लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल किया जाएगा।

ग्रुप सी

  • नेपाल
  • स्‍कॉटलैंड
  • वेस्‍टइंडीज
  • इंग्‍लैंड
  • इटली

इन टीमों से होगा स्‍कॉटलैंड का सामना

इस पूरे मामले पर क्रिकेट स्काटलैंड ने कहा है कि उसे अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। हालांकि ऐसा लगता है कि औपचारिक सूचना मिलना अब केवल समय की बात है। इस तरह स्काटलैंड ग्रुप चरण में अपने चार मुकाबले वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के विरुद्ध कोलकाता में खेलेगा, जबकि नेपाल के विरुद्ध उसका मैच 17 फरवरी को मुंबई में होगा।

स्‍कॉटलैंड का शेड्यूल

  • 7 फरवरी: बनाम वेस्‍टइंडीज- कोलकाता
  • 9 फरवरी: बनाम इटली- कोलकाता
  • 14 फरवरी: बनाम इंग्‍लैंड- कोलकाता
  • 17 फरवरी: बनाम नेपाल- मुंबई

जीत प्रतिशत में आगे है स्‍कॉटलैंड टीम

टी20 इंटरनेशनल में स्‍कॉटलैंड का रिकॉर्ड बांग्‍लादेश से बेहतर है। ऐसे में स्‍कॉटलैंड के आने से टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। बांग्‍लादेश ने क्रिकेट टीम ने 2006 से 2025 तक 212 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 86 मुकाबलों में ही जीत मिली है। 121 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही 5 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। बांग्‍लादेश का जीत प्रतिशत 40.5 है।

टी20I में बांग्‍लादेश

  • मैच: 212
  • जीते: 86
  • हारे: 121
  • बेनतीजा: 5

दूसरी ओर स्‍कॉटलैंड टीम ने 2007 से 2025 तक 109 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 49 में जीत मिली है और 55 में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई और 4 मुकाबले बेनतीजा भी रहे हैं। ऐसे में स्‍कॉटलैंड का इस फॉर्मेट में जीत प्रतिशत 44.9 है, जो बांग्‍लादेश से बेहतर है।

टी20I में स्‍कॉटलैंड

मैच: 109
जीते: 49
हारे: 55
बेनतीजा: 4
टाई: 1

यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जिद पर अड़ा बीसीबी, अब आईसीसी की इस कमेटी के सामने लगाई गुहार

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: बांग्‍लादेश ने नहीं हिस्‍सा लेने का लिया फैसला, स्‍कॉटलैंड के नाम पर आज मुहर लगना संभव