Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

Bangladesh T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी बोर्ड ने टी20 वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश को रिप्‍लेस करने के लिए वोट डाला

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी पर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट रने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया है। यह विवाद तब बढ़ा जब बीसीसीआई के आदेश पर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से रिलीज किया गया। आईसीसी ने बांग्लादेश को आज यानी 21 जनवरी तक फैसला लेने का अल्टीमेटम दिया।
 

By Priyanka Joshi Wed, 21 Jan 2026 05:50 PM (IST)
Bangladesh T20 World Cup 2026 Live Updates: बांग्लादेश भारत में खेलेगा या नहीं?

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live Updates: बांग्लादेश भारत में खेलेगा या नहीं?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Bangladesh T20 World Cup Participation Live Updates: 7 फरवरी से भारत की मेजबानी में शुरू होने वाले ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। बांग्लादेश और ICC के बीच बढ़ते गतिरोध ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी पर बड़ा सवालिया निशाना लगा दिया है।

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है, लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश और आईसीसी के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेश की टीम के पास आज यानी 21 जनवरी, आखिरी दिन है कि वह ये फैसला करके आईसीसी को बताए कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या बायकॉट करेगी? बता दें कि बीसीबी ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा चिंताओं का कारण देते हुए टूर्नामेंट के कार्यक्रम या वेन्यू में बदलाव की मांग की थी।

उनका कहना था कि उनके मैच भारत से बाहर श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए। हालांकि, आीसीसी ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया था और ये साफ कहा कि बांग्लादेश को ग्रुप-सी में ही खेलना होगा। आईसीसी ने बांग्लादेश को फिर 21 जनवरी तक फैसला लेने के लिए अल्टीमेटम दिया, लेकिन बीसीबी फिर भी अपनी जिद पर अड़ा है।

इस पर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने ये साफ किया कि बांग्लादेश, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के दबाव में आकर किसी भी शर्त को स्वीकार नहीं करेगा। नजरुल ने उदाहरण देते हुए कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार किया था, तब ICC ने वेन्यू बदले थे। हमने भी टूर्नामेंट से हटने के बजाय वेन्यू बदलने की एक वाजिब मांग रखी है।

यह पूरा मामला तब बढ़ा जब बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से पहले बीसीसीआई के आदेश पर केकेआर ने अपनी टीम से रिलीज किया। ये फैसला बीसीसीआई ने बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण लिया।

इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

21 Jan 20266:02:58 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: एक दिन का समय दिया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है। यदि ऐसा होता है तो विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में जगह मिलने की संभावना है। स्कॉटलैंड यूरोपीय क्वालीफायर में नीदरलैंड, इटली और जर्सी से पीछे रहने के कारण टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था।

21 Jan 20265:48:11 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: बांग्‍लादेश को रिप्‍लेस करने के पक्ष में आईसीसी बोर्ड ने डाला वोट

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी20 वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश के हिस्‍सा लेने पर अंतिम फैसले पर पहुंच गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक आईसीसी ने बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को सूचना दी है कि अंतरिम बांग्‍लादेश सरकार को बता दे कि अगर उसने लगातार टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के लिए लिटन दास के नेतृत्‍व वाली टीम को भारत भेजने पर ऐतराज जताया तो रिप्‍लेस कर दिया जाएगा।

21 Jan 20265:40:40 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: आईसीसी बैठक में कौन शामिल

आईसीसी चेयरमैन जय शाह बैठक का हिस्‍सा हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक बैठक में शामिल हैं बीसीबी अध्‍यक्ष अमिनुल इस्‍लाम, बीसीसीआई सचिव देवजित साइकिया, श्रीलंका क्रिकेट अध्‍यक्ष शमी सिल्‍वा, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नक्‍वी, सीडब्‍ल्‍यूआई अध्‍यक्ष किशोर शैलो, सीए चेयरमैन माइक बैरड, जिम्‍बाब्‍वे क्रिकेट अध्‍यक्ष टावेंगा मुखुलानी, क्रिकेट आयरलैंड के चेयरमैन ब्रायन मैकनीस, क्रिकेट न्‍यूजीलैंड के प्रतिनिधि रोजर टोस, ईसीबी चेयरमैन रिचर्ड थॉम्‍पसन, क्रिकेट साउथ अफ्रीका प्रतिनिधि मोहम्‍मद मूसाजी और क्रिकेट अफगानिस्‍तान के चेयरमैन मीरवाइज अशरफ।

21 Jan 20265:12:22 PM

ICC की बैठक शुरू हुई

ICC की मीटिंग चल रही है और इसकी अध्यक्षता चेयरमैन जय शाह कर रहे हैं। इस मीटिंग में BCB के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम और सभी फुल मेंबर बोर्ड के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। BCB और ICC दोनों अपने रुख पर अड़े हुए हैं और इसलिए बांग्लादेश के बाहर किए जाने का खतरा बना हुआ है।

21 Jan 20265:11:52 PM

बांग्‍लादेश का टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में कार्यक्रम क्‍या है?

बांग्‍लादेश का टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में कार्यक्रम क्‍या है? आईसीसी ने नवंबर में टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया था, जिसके मुताबिक

  • 7 फरवरी को बांग्‍लादेश की वेस्‍टइंडीज से भिड़ंत, ईडन गार्डन्‍स कोलकाता (दोपहर 3 बजे)
  • 9 फरवरी को बांग्‍लादेश की इटली से भिड़ंत, ईडन गार्डन्‍स, कोलकाता (सुबह 11 बजे)
  • 14 फरवरी को इंग्‍लैंड से होगी बांग्‍लादेश की टक्‍कर, ईडन गार्डन्‍स, कोलकाता (दोपहर 3 बजे)
  • 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ मैदान संभालेगी बांग्‍लादेश, वानखेड़े स्‍टेडियम, मुंबई (शाम 7 बजे)
21 Jan 20263:45:41 PM

Bangladesh T20 World Cup Live: शाम 6 बजे होगी आईसीसी की मीटिंग

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC शाम 6 बजे BCB के साथ मीटिंग करेगा। मीटिंग में सभी जरूरी बातों पर चर्चा होगी, और ये साफ हो जाएगा कि बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा या नहीं?

21 Jan 20263:43:11 PM

Bangladesh World Cup Live Updates: PCB ने ICC को दिया खास ऑफर

एक PCB सूत्र ने PTI को बताया PCB ने ई-मेल में कहा है कि बांग्लादेश बोर्ड की मांग सही है और उसे मान लेना चाहिए और अगर बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने में कोई दिक्कत आती है, तो पाकिस्तान उनके सभी मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

21 Jan 202612:31:35 PM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: टूर्नामेंट में टीमों के सभी ग्रुप

ग्रुप-सी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, इटली,नेपाल, वेस्टइंडीज

ग्रुप-बी- ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे

ग्रुप-ए- भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका

ग्रुप-डी- अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएई

21 Jan 202612:28:07 PM

ICC T20 World Cup 2026 Live Updates: स्कॉटलैंड से कोई बातचीत नहीं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच टकराव के दौरान ये खबरें भी हैं कि अगर बांद्लादेश टी20 विश्व कप खेलने से मना कर देता है तो आईसीसी स्कॉटलैंड से बात करेगा। हालांकि, बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार,आईसीसी ने इस मामले में क्रिकेट स्कॉटलैंड से कोई संपर्क नहीं किया है। क्रिकेट स्कॉटलैंड के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सम्मान में ICC से बात नहीं की है।

21 Jan 202611:30:02 AM

ICC T20 World Cup Bangladesh Participation Live Updates: BCB के सपोर्ट में उतरा PCB

पीसीबी ने आईसीसी (ICC) को ईमेल भेजकर कहा है कि वे भारत में खेलने से इनकार करने के बांग्लादेश के फैसले का पूरी तरह समर्थन करते हैं। 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के अनुसार, ICC मीटिंग से एक दिन पहले, PCB ने ग्लोबल बॉडी को एक लेटर लिखकर कहा कि वह BCB के रुख का समर्थन करता है, जिसमें क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता का हवाला दिया गया है और इस लेटर की कॉपी सभी ICC बोर्ड सदस्यों को भेजी गई है।

21 Jan 202611:25:13 AM

BCB vs ICC Live Updates: बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा है

बांग्लादेश के युवा और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने आईसीसी द्वारा दिए गए अल्टीमेटम को खारिज किया और 20 जनवरी को ये दोहराया कि वह मौजूदा हालात में दौरा नहीं करेंगे। 

नजरुल ने कहा कि अगर ICC भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर हम पर अनुचित शर्तें थोपता है, तो हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, "अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे उदाहरण हैं, जब भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना किया था, तो ICC ने जगह बदल दी थी। हमने भी उचित रूप से जगह बदलने की मांग की है।"

21 Jan 202611:23:20 AM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live:नजमुल हुसैन शांतो ने क्या कहा?

नजमुल हुसैन शांतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "क्रिकेटर के तौर पर, हम हमेशा खेलना चाहते हैं। और जब वर्ल्ड कप जैसा इवेंट होता है, तो ज़ाहिर है हम वहां रहना चाहते हैं। ऐसे टूर्नामेंट बार-बार नहीं होते। मैं इसे हमारे लिए अच्छा क्रिकेट खेलने का एक बड़ा मौका मानता हूं। मुझे सच में नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है, इसलिए मेरे लिए कमेंट करना मुश्किल है। लेकिन खिलाड़ी के तौर पर, हम निश्चित रूप से खेलना चाहते हैं"

21 Jan 202611:00:03 AM

T20 World Cup Row Deadline Day Live: टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम

21 Jan 202610:58:12 AM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live: बांग्लादेश का टी-20 विश्व कप का शेड्यूल

7 फरवरी 2026- वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच- ईडन गार्डन्स, कोलकाता

9 फरवरी 2026- इटली के खिलाफ मैच- ईडन गार्डन्स, कोलकाता

14 फरवरी 2026- इंग्लैंड के खिलाफ मैच- ईडन गार्डन्स, कोलकाता

17 फरवरी- नेपाल के खिलाफ मैच- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

21 Jan 202610:55:30 AM

BCB vs ICC T20 World Cup verdict, LIVE updates: स्कॉटलैंड को मिल सकता है मौका

अगर बांग्लादेश आईसीसी के अल्टीमेटम के बाद आज डेडलाइन तक भी भारत में मैच खेलने के लिए तैयार नहीं होता तो ICC बांग्लादेश की जगह किसी और टीम को शामिल कर सकती है। मौजूदा रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को मौका मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है।

21 Jan 202610:49:37 AM

Bangladesh T20 World Cup Live Updates: बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने क्या कहा?

जब लिटन दास से टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की भागीदारी और बीसीसीआई (BCCI) के साथ जारी विवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं समझ रहा हूं कि आप क्या पूछना चाह रहे हैं, लेकिन इसका जवाब देना मेरे लिए सुरक्षित नहीं है। मेरी बातों का बुरा मत मानिए।

21 Jan 202610:32:04 AM

Bangladesh T20 World Cup Live Updates: विवाद की शुरुआत कहां से?

ये विवाद तब शुरू हुआ जब BCCI के निर्देशों पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को उनकी टीम से रिलीज कर दिया। उन्हें दिसंबर 2025 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा गया था।

बीसीसीआई ने इसके लिए किसी खास कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन बांग्लादेश में भारतीयों की हत्याओं के बाद ये माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने ये फैसला लिया।

21 Jan 202610:06:29 AM

ICC T20 World Cup Bangladesh Participation Live Updates: आईसीसी ने क्या अल्टीमेटम दिया?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आईसीसी (ICC) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच चल रहा विवाद अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है। आईसीसी द्वारा दी गई अल्टीमेटम की समय सीमा आज, 21 जनवरी 2026 को समाप्त हो रही है।बांग्लादेश को आज तक यह आधिकारिक रूप से बताना होगा कि वह भारत में मैच खेलने के लिए अपनी टीम भेजेगा या नहीं।

अगर बीसीबी भारत में खेलने से इनकार करता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर बायकॉट माना जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश की जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है।

21 Jan 202610:01:31 AM

BCB vs ICC T20 World Cup verdict, LIVE updates: अब तक क्या-क्या हुआ?

3 जनवरी 2026- बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से निकालने का आदेश दिया।

4 जनवरी 2026- बीसीबी ने आईसीसी से टी20 विश्व कप के अपने मैच भारत से बदलने की अपील की।

6 जनवरी- रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ने बीसीबी की मैच वेन्यू शिफ्ट करने की मांग को खारिज किया।

7 जनवरी- बीसीबी ने खंडन किया और कहा कि आईसीसी से बात जारी है।

8 जनवरी- बीसीबी ने आईसीसी को दोबारा पत्र लिखकर वेन्यू बदलने की मांग की।

13 जनवरी- आईसीसी ने बीसीबी के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस पर बात की।

17 जनवरी- आईसीसी के दो अधिकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात की।

19 जनवरी- आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी तक की डेडलाइन दी।

20 जनवरी- बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि वह अपना रुख बदलने को तैयार नहीं है और भारत से बाहर ही अपने मैच खेलने की मांग पर कायम हैं।

21 Jan 20269:26:28 AM

Bangladesh T20 World Cup 2026 Live Updates: आज होगा फैसला

7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली हैं। तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। वहीं टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना है, लेकिन टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश ने खिलाड़ियों की भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण आईसीसी को उनके मैच भारत से बाहर श्रीलंका में कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।

आईसीसी ने बांग्लादेश की टीम को 21 जनवरी तक डेडलाइन दी कि वह ये फैसला करके बताए कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी या नहीं। आज ये फैसला होना है कि बांग्लादेश आगामी टी20 विश्व कप में खेलेगा या नहीं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us