बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने दिखाया लो स्टैंडर्ड, लाइव टीवी पर आकर रोया टी20 वर्ल्ड कप का रोना
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपने मैच भारत से बाहर खेलने की जिद पर अड़ा हुआ है। आईसीसी ने हालांकि, ...और पढ़ें

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने किया टीवी पर ड्रामा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी जिद पर अड़ा हुआ है। उसका साफ कहना है कि वह अपने मैच भारत में नहीं खेलेगा क्योंकि वहां उसे खतरा है। आईसीसी ने उसकी हर मांग को नकार दिया है और ऐसे में वह अलग-थलग सा पड़ गया है। इस बीच बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर ने एक और काम किया है। उन्होंने लाइव टीवी पर आकर अपना रोना रोया है।
बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच के दौरान लाइव टीवी पर बताया है कि उनके देश में क्रिकेट को कितना प्यार किया जाता है। उन्होंने ये भी बताया कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की दहलीज पर खड़ा है।
नजरुल ने टीवी पर किया ड्रामा
बांग्लादेश चाहता है कि उसकी टीम के मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। इसके लिए उसने आईसीसी से काफी अपील की है, लेकिन उसकी एक भी मांग को माना नहीं गया। आईसीसी ने साफ कर दिया था कि वर्ल्ड कप में ज्यादा समय नहीं बचा है और इसलिए उसकी मांग मानना मुमकिन नहीं है।
नजरुल ने बीपीएल के दौरान खचाखच भरे स्टेडियम में कहा, "बांग्लादेशी लोग क्रिकेट को काफी प्यार करते हैं और इस स्टेडियम में मौजूद दर्शक इस बात का सबूत हैं। ये काफी जरूरी है क्योंकि आप जानते हैं कि हाल ही में बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में बाहर होने की कगार पर खड़ा है।"
खिलाड़ियों को है हक
नजरुल ने कहा कि उनकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था और इसी कारण वह इसमें खेलने के हकदार थे। उन्होंने कहा, "हमारे खिलाड़ियों को खेलने का अधिकार है, लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया है। इसलिए इस खास समय में, स्टेडियम में दर्शकों का इनती तादाद में होना बांग्लादेश क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाएगा।"
