Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

T20 WC BAN Vs SA Highlights: पास आकर भी नहीं जीत सका बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका ने चार रनों से जीता मैच

साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में फेल रही है। लेकिन उसकी गेंदबाजी ने कमाल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ भी साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी चली और टीम ने 114 रनों के टारगेट का बचाव कर लिया।

By Abhishek Upadhyay Mon, 10 Jun 2024 11:36 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका ने लो स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश को चार रनों से हरा दिया है। इसी के साथ इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई थी। बांग्लादेश जीतती हुई दिख रही थी लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया और बांग्लादेश को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 109 रनों पर सीमित कर दिया। 

आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए सात रन चाहिए थे। सामने थे केशव महाराज। महाराज ने इस ओवर में दो विकेट निकाले और बांग्लादेश को जरूरी रन नहीं बनाने दिए। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को हराया था।

मिलर-क्लासेन ने बचाई लाज

साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। बांग्लादेश द्वारा पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने आई साउथ अफ्रीका को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। रीजा हैंड्रिक्स को तंजीम हसन साकिब ने आउट किया। क्विंटन डिकॉक भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। एडेन मार्करम का बल्ला फिर नहीं चला और वह सिर्फ चार रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स बिना खाता खोले आउट हो गए।

23 रनों पर ही साउथ अफ्रीका ने चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने टीम को संभाला और 79 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दम पर ही साउथ अफ्रीका संभल सकी नहीं तो टीम का 100 रन बनाना भी मुश्किल हो जाता। क्लासेन हालांकि अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 44 गेंदों पर 46 रन ही बना सके। डेविड मिलर ने 29 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से तनजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों का कमाल

बांग्लादेश को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। तंजीद हसन को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कगिसो रबाडा ने आउट कर दिया। लिटन दास (9) केशव महाराज का शिकार बने। शाकिब अल हसन भी तीन रनों से ज्यादा नहीं बना सके। कप्तान नजमुल हसन शांटो 14 रन ही बना सके। तौहिद ह्दोय और महामुदुल्लाह ने पारी को संभाला लेकिन ये दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके। तौहिद ने 37 और महामुदुल्लाह ने 20 रन बनाए।

10 Jun 202411:36:07 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने जीता मैच

 कड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रनों से हरा दिया। साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 113 रन ही बना सकी थी। बांग्लादेश ने लड़ाई लड़ी लेकिन पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट खोकर 109 रन बनाए। 

10 Jun 202411:20:36 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका की वापसी

 साउथ अफ्रीका ने 17 और 18 ओवर में वापसी की है और बांग्लादेश की राह मुश्किल कर दी है। 18 ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट पर 95 रन है। 

10 Jun 202411:09:53 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: बांग्लादेश जीत के करीब

 साउथ अफ्रीका की खतरनाक गेंदबाजी के बाद भी बांग्लादेश की टीम जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है। 16 ओवरों के बाद टीम का स्कोर चार विकेठ खोकर 88 रन है। 

10 Jun 202410:56:42 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: तौहिद ने किया साउथ अफ्रीका को परेशान

 तौहिद साउथ अफ्रीका के लिए मुसीबत बन गए हैं। उन्होंने विकेट पर पैर जमा लिए हैं और लगातार साउथ अफ्रीका के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। 13 ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट खोकर 68 रन है। 

10 Jun 202410:38:27 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा

 साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को कमजोर कर दिया है। एनरिक नॉर्खिया ने लगातार दो ओवरों में दो झटके दिए हैं। उन्होंने आठवें ओवर में शाकिब को आउट किया। इसके बाद 10वें ओवर में शांटो को पवेलियन की राह दिखाई। 10 ओवरों के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। 

10 Jun 202410:21:35 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: पावरप्ले खत्म

 बांग्लादेश की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 29 रन बनाए हैं। सातवां ओवर लेकर आए केशव महाराज ने पहली ही गेंद पर लिटन दास को आउट कर बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। 

10 Jun 202410:09:11 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: बांग्लादेश की खराब शुरुआत

 114 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने दूसरे ही ओवर में तनजीद हसन का विकेट खो दिया था। तीन ओवरों के बाद बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 13 रन बनाए हैं। 

10 Jun 20249:49:19 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने बनाए 113 रन

 साउथ अफ्रीका की पारी खत्म हो गई है। इस टीम ने पूरे 20 ओवर खेलन के बाद छह विकेट खोकर 113 रन ही बनाए हैं। ये टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का अभी तक का सबसे कम स्कोर है। 

10 Jun 20249:31:42 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: डेविड मिलर आउट

 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिशाद ने साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका दिया है। उन्होंने डेविड मिलर को आउट कर दिया है। मिलर ने 29 रन बनाए। 

10 Jun 20249:27:33 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: हेनरिक क्लासेन

 हेनरिक क्लासेन आउट हो गए हैं। इसी के साथ साउथ अफ्रीका को बहुत बड़ा झटका लगा है। तस्कीन अहमद ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। हेनरिक ने 44 गेंदों पर 46 रन बनाए।

10 Jun 20249:20:17 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका की स्थिति बेहतर

 साउथ अफ्रीका की पारी के 15 ओवर हो गए हैं। 15 ओवर तक साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट खोकर 84 रन है। 

10 Jun 20249:06:28 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: मिलर-क्लासेन ने जमाए पैर

 डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए हैं। 13 ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट खोकर 72 रन है। 

10 Jun 20248:55:34 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका 50 पार

 साउथ अफ्रीका की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। और 10 ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट खोकर 57 रन है। डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने टीम को शुरुआती झटकों से संभाल लिया है। 

10 Jun 20248:39:21 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score:पावरप्ले खत्म

 पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में साउथ अफ्रीका ने चार विकेट खोकर 25 रन बनाए हैं। एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन पर है। 

10 Jun 20248:23:00 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

 साउथ अफ्रीका को खराब शुरुआत मिली है। टीम ने अपने तीन दिग्गज बल्लेबाजों को खो दिया है। क्विंटन डिकॉक, रीज हैंड्रिक्स और एडेन मार्करम पवेलियन लौट गए हैं। चार ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 24 रन है।

10 Jun 20248:04:45 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: मैच शुरू

 मैच शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका की तरफ से पारी की शुरुआत कर रहे हैं क्विंटन डिकॉक और रीजा हैंड्रिक्स। 

10 Jun 20247:39:31 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

 साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 

10 Jun 20247:31:48 PM
T20 WC BAN Vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका को उलटफेर का डर!

 साउथ अफ्रीका ने शुरुआती दो मैचों में जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देख अगर बांग्लादेश उसे हरा दे तो हैरानी नहीं होगी। दोनों मैचों में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल रहे थे। बांग्लादेश में किसी भी टीम को हराने का दम भी है, ऐसे में साउथ अफ्रीका को बचकर रहने की जरूरत है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us