BAN vs PAK 2nd ODI Live Streaming: बांग्लादेश सीरीज जीतने तो लाज बचाने उतरेगा पाकिस्तान, भारत में ऐसे देखें मैच
पाकिस्तान टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है।

बांग्लादेश ने जीता पहला वनडे।
HighLights
बांग्लादेश ने जीता था पहला वनडे
पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था
निर्णायक हो गया है दूसरा वनडे मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट करारी शिकस्त दी थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
अब बांग्लादेश की नजर सीरीज जीतने पर है तो पाकिस्तान दूसरे वनडे में लाज बचाने उतरेगी। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही भारत में इस मुकाबले को कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल (BAN vs PAK 2nd ODI Live Streaming)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच 13 मार्च, शुक्रवार को खेला जाएगा।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले होगा।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत में बांग्लादेश और पाकिस्तान वनडे सीरीज का लाइव टेलिकास्ट नहीं होगा। FanCode ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
बांग्लादेश टीम
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रिदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा।
पाकिस्तान टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सादाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन।
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: नाहिद राणा की रफ्तार के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, बांग्लादेश ने पहले वनडे में की 'बेइज्जती'
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश के बुमराह बनेंगे Nahid Rana? वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तानियों की फजीहत करते हुए मारा 'पंजा'
