विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप-2026 खेलने के लिए अनफिट थे बाबर आजम और फखर जमां, फिजियो के साथ मिलकर दिया टीम को धोखा?

Published: Wed, 18 Mar 2026 09:58 PM (IST)

पीसीबी के चिकित्सा पैनल को संदेह है कि बाबर आजम और फखर जमां टी20 विश्व कप 2026 के लिए पूरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चिकित्सा पैनल को संदेह है कि सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम और फखर जमां टी20 विश्व कप टीम में चुने जाते समय शायद शत प्रतिशत फिट नहीं थे। पिछले हफ्ते प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद ने भी यही चिंता जताई थी और कहा था कि बोर्ड इस मामले की जांच करेगा।

बोर्ड के करीबी सूत्र ने बताया कि ब्रिटेन में रहने वाले स्पो‌र्ट्स फिजियोथेरेपी एंड मेडिसिन के सलाहकार डॉ. जावेद मुगल ने विश्व कप के बाद बाबर और फखर की जांच करने के बाद चिंताएं जाहिर की थी। डॉ. मुगल जनवरी में पीसीबी के चिकित्सा पैनल में स्पो‌र्ट्स एक्सरसाइज एंड मेडिसिन निदेशक के तौर पर शामिल हुए थे।

इस तरह सामने आया मामला

यह मामला तब सामने आया जब विश्व कप से लौटने के बाद बाबर ने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव का हवाला देते हुए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया जबकि फखर भी इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे। सूत्र ने कहा, जब बाबर की जांच की गई तो उनकी चोट शुरू में बताई गई चोट से अधिक गंभीर निकली जबकि फखर भी महीनों से इसी समस्या से जूझ रहे हैं।

सूत्र ने बताया कि राष्ट्रीय चयन समित ने चिकित्सा पैनल को साफ कर दिया था कि उन्होंने पाकिस्तान टीम के फिजियो क्लिफ डीकन से मंजूरी मिलने के बाद ही बाबर और फखर को विश्व कप टीम में चुना था। आरोप लग रहे हैं कि डीकन ने पहले भी खिलाड़ियों के साथ अपने करीबी संबंधों के चलते उन्हें छोटी-मोटी चोटों के बावजूद खेलने की अनुमति दी थी।

सुपर-8 से हुई थी बाहर

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। ये टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा सकी थी। वहीं भारत ने एक बार पाकिस्तान को पटखनी दी थी। इस मैच में बाबर आजम का खराब प्रदर्शन चिंता का कारण था। पूरे वर्ल्ड कप में बाबर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: होटल की महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में फंसा पाकिस्‍तानी क्रिकेटर, मिली कड़ी सजा

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पाकिस्‍तान के खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी सेलेक्‍शन कमेटी के इस मेंबर ने दिया इस्तीफा