विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs WI: वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ एलान, Steve Smith संभालेंगे कमान; दो युवा खिलाड़ियों को पहली बार आया बुलावा

Published: Mon, 22 Jan 2024 03:21 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ के हाथों में टीम की बागडोर ...और पढ़ें

AUS vs WI: स्टीव स्मिथ को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।
AUS vs WI: स्टीव स्मिथ को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान
  2. स्टीव स्मिथ संभालेंगे टीम की कमान
  3. दो युवा खिलाड़ियों को पहली बार आया वनडे टीम का बुलावा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम (AUS vs WI) का एलान हो गया है। स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। दो युवा खिलाड़ियों को पहली बार वनडे टीम का बुलावा आया है। वनडे सीरीज का आगाज 2 फरवरी से होना है।

स्टीव स्मिथ के हाथों में कमान

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ के हाथों में टीम की बागडोर सौंपी गई है। स्मिथ के पास एकदिवसीय क्रिकेट में कप्तानी करने का काफी अनुभव भी मौजूद है। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की 54 वनडे मैचों में कमान संभाल चुके हैं। इस दौरान कंगारू टीम ने 27 में जीत का स्वाद चखा है, जबकि 24 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, तीन मैच बेनतीजे रहे हैं।

दो युवा खिलाड़ियों की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय टीम में दो युवा खिलाड़ियों को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया है। जेक फ्रेजर मैकगर्क और जेवियर बार्टलेट को पहली बार नेशनल टीम से बुलावा आया है। फ्रेजर मैकगर्ट पिछले साल अक्टूबर में काफी सुर्खियों में रहे थे, जब उन्होंने महज 29 गेंदों में शतक ठोक डाला था। बार्टलेट का प्रदर्शन बिग बैश लीग में काफी शानदार रहा है और वह इस सीजन ब्रिस्बेन हीट की ओर से 17 विकेट निकाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: पहले Dhoni और फिर KKR ने ठुकराया, अब दोहरा शतक लगाकर दिया करारा जवाब; IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे बैटर ने मचाई जमकर तबाही

कमिंस-स्टार्क को आराम

पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हेजलवुड का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में बेहद शानदार रहा है और उन्होंने पहले टेस्ट में 9 विकेट अपने नाम किए थे। इन तीनों गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए इन्हें आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, फ्रेजर मैकगर्ट, जेवियर बार्टलेट, कैमरून ग्रीन, एरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, सीन एबॉट, लेंस मोरिस, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जम्पा, नाथन एलिस।