विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs SL मैच में दिखा मांकडिंग ड्रामा, Mitchell Starc ने कुसल परेरा को 2 बार दी वॉर्निंग, वीडियो हुआ वायरल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:36 PM (IST)

वनडे विश्व कप 2023 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में पहले ...और पढ़ें

AUS vs SL: Mitchell Starc ने 2 बार Kusal Perera को दी वॉर्निंग
AUS vs SL: Mitchell Starc ने 2 बार Kusal Perera को दी वॉर्निंग

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Mitchell Starc Warns Kusal Perera Video: वनडे विश्व कप 2023 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत काफी शानदार रही।

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की और टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मांकडिंग ड्रामा भी देखने को मिला। आइए इस आर्टिकल के जरिए बताते है पूरा माजरा।

AUS vs SL: Mitchell Starc ने 2 बार Kusal Perera को दी वॉर्निंग

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SL) के खिलाफ खेले जा रहे मैच में श्रीलंकाई टीम के कप्तान कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले ही ओवर में स्टार्क ने श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा को वॉर्निंग दी।

बता दें कि पहले ओवर की चौथी गेंद फेंकने जा रहे स्टार्क (Mitchell Starc) ने देखा कि परेरा नॉन स्ट्राइकर छोर पर क्रीज से बाहर निकल गए हैं। ऐसे में वह रुके और परेरा को वॉर्निंग दी कि अगली बार जब वह ऐसा देखेंगे तो उन्हें आउट कर देंगे। इस दौरान वॉर्निंग मिलने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज ने अपनी गलती मानी और वह हंसने लगे।

इसके बाद पांचवें ओवर में भी स्टार्क ने परेरा (Kusal Perera) को चेतावनी दी और इस तरह दो बार परेरा को मौका मिला। मिचेल स्टार्क ने खेल भावना की मिसाल पेश कर फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

कुसल परेरा ने खेली 78 रनों की पारी

बता दें कि मिचेल स्टार्क ने दो बार कुसल परेरा को आउट नहीं करने की बड़ी भल की, क्योंकि परेरा इसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने पाथुम मिसांका के साथ शतकीय साझेदारी की और 78 रनों की पारी खेली। पैट कमिंस ने उन्हें 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड किया।