विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का हुआ एलान, भारत-पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगी जंग

Published: Thu, 21 May 2026 04:49 PM (IST)

एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा हो गई है, जो 2 जून 2026 से केन्या के नैरोबी ...और पढ़ें

एशिया लीजेंड्स लीग

एशिया लीजेंड्स लीग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में एक आयोजन के दौरान एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीजन का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 2 जून 2026 से केन्या के नैरोबी स्थित प्रसिद्ध जिमखाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीजन को मिली शानदार सफलता को देखते हुए लीग इस बार और भी बड़े स्तर पर वापसी करने जा रही है।

20 ओवर के प्रारूप में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 19 हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें विभिन्न एशियाई देशों के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक मंच पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कम समय में ही दुनिया के सबसे रोमांचक लीजेंड्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शुमार इस लीग को प्रशंसक "रिटायर्ड खिलाड़ियों का एशिया कप” भी कहते हैं।

भारत और पाकिस्तान का होगा आमना-सामना

टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला 6 जून को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर पूरे एशिया के प्रशंसक अभी से ही माहौल बनाने में लगे हुए हैं। एशियन लीजेंड्स लीग सीजन 2 में एशिया के विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली इंडियन रॉयल्स, पाकिस्तान पैंथर्स, श्रीलंकन लायंस, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और रेस्ट ऑफ एशियन स्टार्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी।

लीग अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस टूर्नामेंट में केवल एशियाई देशों को ही भाग लेने की अनुमति होगी, जिससे यह प्रतियोगिता एशियाई क्रिकेट की विरासत, जुनून और प्रतिद्वंद्विता का सच्चा उत्सव बनेगी।

टूर्नामेंट में ये दिग्गज आएंगे नजर

सीजन 2 में श्रीलंकाई दिग्गज थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान के अलावा ऋषि धवन, मोहित शर्मा, असगर अफगान, दनुष्का गुणथिलका, नमन ओझा, शाकिब अल हसन सहित कई दिग्गज क्रिकेटर आपको मैदान में नजर आ सकते हैं। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, टूर्नामेंट का दुनियाभर में प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 1983 विश्‍व कप जीतने के बाद स्‍कॉच-बीयर की पार्टी? कपिल देव के साइन वाले बिल ने खोले कई राज

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya को ODI World Cup 2027 से ड्रॉप करेगी BCCI? खुलकर सामने आई सबसे बड़ी परेशानी