विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup 2025 FAQs: एशिया कप क्यों है खास? फॉर्मेट-शेड्यूल से लेकर विनर लिस्ट तक; टूर्नामेंट की 20 जरूरी बातें

Published: Mon, 25 Aug 2025 04:35 PM (IST)

Asia Cup 2025 FAQs एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा जो 2026 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी ...और पढ़ें

Asia Cup 2025 FAQs: टूर्नामेंट की अहम बातें
Asia Cup 2025 FAQs: टूर्नामेंट की अहम बातें

HighLights

  1. एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होना है
  2. यूएई के दो शहरों- दुबई और अबूधाबी में खेला जाएगा टूर्नामेंट
  3. एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asia Cupo 2025 FAQs: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह 2026 में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी मानी जाएगी। इसमें कुल 8 टीमें खेलेंगी,जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांग-कांग की टीमें शामिल हैं।

पिछली बार एशिया कप 2023 में खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। उस वक्त फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। ऐसे में आज बताते हैं टूर्नामेंट से जुड़ी कुछ अहम बातें।

Asia Cup 2025 की डिटेल्स

  • तारीखें: 9 से 28 सितंबर 2025
  • फॉर्मेट: टी20 इंटरनेशनल (T20I)
  • टीमें: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, UAE, ओमान, हांगकांग
  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, UAE, ओमान
  • ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग
  • वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई (11 मैच, जिसमें फाइनल भी शामिल है)
  • शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी (8 मैच खेले जाएंगे)

किस तरह खेला जाएगा टूर्नामेंट?

एशिया कप (Asia Cup 2025) में ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी, जो 20 सितंबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों क्वालिफाई करते हैं, तो क्रिकेट फैंस इस हाई-वोल्टेज मैच का लुत्फ तीन बार उठा सकते हैं।

Asia Cup 2025 में भारत का शेड्यूल (India's Schedule)

तारीख मैच ग्रुप टाइम वेन्यू
10 सितंबर 2025 भारत बनाम यूएई ग्रुप-ए 7:30 बजे, शाम दुबई
14 सितंबर 2025 भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप-ए 7:30 बजे, शाम दुबई
19 सितंबर 2025 भारत बनाम ओमान ग्रुप-ए 7:30 बजे, शाम अबू धाबी
28 सितंबर 2025 फाइनल - 7:30 बजे, शाम दुबई

यह भी पढ़ें- Asia Cup से पहले पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने Suryakumar Yadav पर साधा निशाना, भारत को दे डाली खुली चुनौती

यह भी पढ़ें- BCCI जल्‍द करेगा नए स्‍पॉन्‍सर की खोज, Asia Cup में 'सूर्या ब्रिगेड' की बढ़ सकती हैं मुश्किलें