Asia Cup 2022 के मैचों में हिन्दी और अग्रेंजी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे क्रिकेट की दुनिया के ये दिग्गज
Asia Cup 2022 एशिया कप 2022 के लिए 8 हिन्दी कमेंटेटर्स का चयन किया गया है जिसमें संजय मांजरेकर रवि शास्त्री गौतम गंभीर आकाश चोपड़ा जतिन सप्रू संजय बांगर दीप दासगुप्ता और इरफान पठान जैसे दिग्गज शामिल हैं वहीं अंग्रेजी की कमेंट्री के लिए 10 लोगों की चयन किया गया।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई में इस साल 27 अगस्त से किया जाएगा और फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 13 मैच इस बार खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी में कमेंट्री करने वाले कमेंटेटर्स के नामों की घोषणा कर दी गई है। क्रिकेट की दुनिया से जुड़े एक से बढ़कर एक दिग्गज इन मैचों के दौरान अपनी आवाज के दम पर मैचों का लेखा-जोखा आपके सामने प्रकट करते दिखेंगे।
एशिया कप 2022 के लिए 8 हिन्दी कमेंटेटर्स का चयन किया गया है जिसमें संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, जतिन सप्रू, संजय बांगर, दीप दासगुप्ता और इरफान पठान जैसे दिग्गज शामिल हैं तो वहीं अंग्रेजी की कमेंट्री के लिए 10 लोगों की चयन किया गया है जिसमें रवि शास्त्री, इरफान पठान, गौतम गंभीर, रसेल अर्नोल्ड, दीप दासगुप्ता, स्कॉट स्टायरिस, संजय मांजरेकर, वसीम अकरम, वकार यूनिस, अतहर अली खान शामिल हैं। इनमें से संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री, गौतम गंभीर, दीप दासगुप्ता, इरफान पठान जैसे पूर्व खिलाड़ी हिन्दी व अंग्रेजी दोनों में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।
एशिया कप 2022 के लिए हिंदी कमेंटेटर-
संजय मांजरेकर, रवि शास्त्री, गौतम गंभीर, आकाश चोपड़ा, जतिन सप्रू, संजय बांगर, दीप दासगुप्ता और इरफान पठान।
एशिया कप 2022 के लिए अंग्रेजी कमेंटेटर-
रवि शास्त्री, इरफान पठान, गौतम गंभीर, रसेल अर्नोल्ड, दीप दासगुप्ता, स्कॉट स्टायरिस, संजय मांजरेकर, वसीम अकरम, वकार यूनिस, अतहर अली खान।
आपको बता दें कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 को देखते हुए एशिया कप 2022 का आयोजन भी 20-20 के फार्मेट में किया जा रहा है। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका में किया जाना था, लेकिन वहां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इसे यूएई में करवाने का फैसला किया गया। बेशक इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में किया जाएगा, लेकिन मेजबानी श्रीलंका के हाथों में ही रहेगी। वहीं भारत को अपना पहला मैच इस बार पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है।