विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर ने पिता सचिन के जन्मदिन पर नहीं खाया केक, दिया ये 'बहाना'- देखें Video

Published: Fri, 24 Apr 2026 01:55 PM (IST)

अर्जुन तेंदुलकर इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन पर केक खाने से मना कर दिया।

पिता के जन्मदिन पर अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं खाया केक

पिता के जन्मदिन पर अर्जुन तेंदुलकर ने नहीं खाया केक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सभी लोग उनके साथ हैं सिवाए बेटे के। उनका बेटा अर्जुन इस समय आईपीएल-2026 में व्यस्त है। अर्जुन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेल रहे हैं। अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर बेटे ने केक नहीं खाया है।

अर्जुन पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे जिसके मेंटर सचिन हैं। हालांकि, इस सीजन लखनऊ ने शार्दुल ठाकुर की जगह अर्जुन को ट्रेड किया है। अर्जुन को अभी तक इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

इसलिए नहीं खाया केक

पिता सचिन के जन्मदिन के मौके पर अर्जुन ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने पिता को विश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने सामने रखे केक को खाने से मना कर दिया। अर्जुन ने इसके पीछे की वजह भी बताई। वीडियो में अर्जुन ने कहा, "हैप्पी बर्थडे, लेकिन मैं ये केक नहीं खाने वाला हूं क्योंकि मैं मीठा बहुत ही कम खाता हूं।"

इस वीडियो को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है और साथ में लिखा है, "सचिन सर, अर्जुन और हमारी तरफ से आपके लिए केक। हैप्पी बर्थडे।"

 

फैंस के साथ काटा केट

इस बीच सचिन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को खुश होने का मौका दिया। उन्होंने मुंबई में अपने घर के बाहर फैंस के साथ केक काटा। इस दौरान उनकी पत्नी अंजलि भी मौजूद थी। फैंस ने सचिन को विश किया और सचिन... सचिन... नाम के नारे लगे। सचिन के घर पर उनके सबसे बड़े फैन सुधीर भी नजर आए जिन्होंने सचिन के केक काटने पर शंख भी बजाया।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Controversy: मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत उपयोग का लगा आरोप, कोच ने दी सफाई

यह भी पढ़ें- MI vs CSK: तिलक वर्मा और जैमी ओवर्टन के बीच हुई तीखी तकरार, सूर्या भी कूद पड़े - आग की तरह फैला Video