Move to Jagran APP

धौनी की पार्टी में पहुंची अनुष्का, फैंस ने किया ट्रॉल जानिए क्या है वजह?

धौनी की बर्थडे पार्टी में गहरी सोच में दिखी अनुष्का शर्मा

By Lakshya SharmaEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 03:42 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 03:42 PM (IST)
धौनी की पार्टी में पहुंची अनुष्का, फैंस ने किया ट्रॉल जानिए क्या है वजह?
धौनी की पार्टी में पहुंची अनुष्का, फैंस ने किया ट्रॉल जानिए क्या है वजह?

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के महान क्रिकेट 7 जुलाई को 37 साल के हो गए। भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के मौके पर जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेट टीम ने केक काटा। इस दौरान पार्टी में भारतीय टीम के अलावा विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद थी। पार्टी में सभी के चेहरे खिले हुए थे लेकिन अनुष्का किसी बात को लेकर खोई हुई थी। केक काटने के दौरान उनका एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बन गया है। लोग तरह तरह के ट्वीट कर अनुष्का के मजे लेने लगे।

loksabha election banner

महेंद्र सिंह धौनी के खास दोस्त अरुण पांडे ने धोनी को बधाई देते हुए एक पोस्ट किया जिसमें वह धोनी को केक खिला रहे हैं लेकिन उसी फोटो में अनुष्का शर्मा काफी गंभीर होकर सबकुछ देख रही हैं। उन्हे देखकर लग रहा कि कि मानो वह गहरी सोच में डूबी है। बस फिर क्या था अनुष्का का ये फोटो वायरल हो गया। फैंस ने अनुष्का के एक्सप्रेशन को लेकर तरह तरह के कमेंट किए। किसी ने पूछा कि अनुष्का के दिमाग में क्या चल रहा है तो किसी ने लिखा अनुष्का इतनी गंभीर क्यों है। एक यूजर ने तो ये तक कह दिया कि अनुष्का को केक चाहिए तो किसी ने कहा कि वह नाराज है।

महेंद्र सिंह धौनी का बीसीसीआइ ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ी कुलदीप यादव, शिखर धवन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ियों ने उन्हे बधाई दी। धौनी का परिवार भी इस समय इंग्लैंड में है और उनकी बेटी जीवा ने भी उन्हे अपने क्यूट अंदाज में विश किया।

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड में हुआ था। सात नंबर उनके लिए काफी लकी नंबर साबित हुआ है। उनकी जर्सी का नंबर भी 7 है तो साल 2007 में ही उन्होंने भारत को पहला टी-20 खिताब जिताया था।

 क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.