विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SA vs SL: Anrich Nortje के आंकड़े देख फटी रह जाएंगी आंखे, श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बना दिया खिलौना, न्यू यॉर्क में बरसी आग ही आग

Published: Mon, 03 Jun 2024 10:25 PM (IST)

टी20 को बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ नॉर्खिया ने जो किया उसने बल्लेबाजों को डरा ...और पढ़ें

एनरिक नॉर्खिया ने पहले ही मैच में ढाया कहर
एनरिक नॉर्खिया ने पहले ही मैच में ढाया कहर

HighLights

  1. SA vs SL: श्रीलंका के खिलाफ एनरिक नॉर्खिया ने ढाया कहर
  2. SA vs SL: श्रीलंका के चार बल्लेबाजों का किया शिकार
  3. SA vs SL: श्रीलंकाई टीम 77 रनों पर हुई ढेर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पास एक से एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनमें से ही एक हैं एनरिक नॉर्खिया। आईपीएल 2024 में नॉर्खिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में आते ही नॉर्खिया ने अपना रंग दिखाया है। वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में नॉर्खिया ने ऐसी घातक गेंदबाजी की है कि श्रीलंकाई बल्लेबाज उनके सामने पानी भरते नजर आए। आंकड़े ऐसे की टी20 का फॉर्मेट देख किसी को भी यकीन न हो।

टी20 को बल्लेबाजों का फॉर्मेट माना जाता है, लेकिन सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ नॉर्खिया ने जो किया उसने बल्लेबाजों को डरा दिया। नॉर्खिया की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को महज 77 रनों पर ढेर कर दिया। ये श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंकाई टीम साल 2010 में खेले गए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 87 रन ही बना सकी थी।

यह भी पढ़ें- SA vs SL: श्रीलंका से ऐसी उम्मीद नहीं थी! पहले ही मैच में टेक दिए घुटने, बना दिया शर्मानाक रिकॉर्ड, वो किया जो अभी तक नहीं हुआ

झटके चार विकेट

नॉर्खिया ने इस मैच में अपना पहला विकेट कामिंडू मेंडिस के रूप में लिया। कामिंडू ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर रीजा हैंड्रिक्स के हाथों लपके गए। इसके बाद नॉर्खिया ने श्रीलंका के एक और बड़े बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। उन्होंने कुसल मेंडिस को आउट किया। मेंडिस इस बार ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों लपके गए। इसके बाद नॉर्खिया ने चरिथा असालंका और फिर एंजेलो मैथ्यूज को आउट किया।

नॉर्खिया ने चार ओवरों के अपने कोटे में सिर्फ सात रन दिए और चार विकेट लेने में सफल रहे। ये नॉर्खिया का टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपने इस प्रदर्शन के दम पर नॉर्खिया ने दूसरी टीमों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है।

बाकियों ने दिया साथ

नॉर्खिया के अलावा श्रीलंकाई बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के बाकी गेंदबाजों से भी परेशान रहे। कगिसो रबाडा ने दो विकेट अपने नाम किए। केशव महाराज ने एक ही ओवर में दो झटके देकर श्रीलंका को दबाव में ला दिया था। चौथे ओवर में ओटेमिल बार्टमैन श्रीलंका को पहला झटका दिया था। ये उनका इकलौता विकेट था।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के विजेता पर होगी पैसों की बारिश, आईसीसी ने किया प्राइज मनी का एलान, लिया ऐतिहासिक फैसला