अनिल कुंबले ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ा
मुंबई इंडियंस टीम के चीफ मेंटोर अनिल कुंबले ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुंबले आइपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए थे। अब उन्होंने क्रिकेट और खेल की दुनिया में दूसरी संभावनाओं को तलाशने का विचार किया है।
मुंबई। मुंबई इंडियंस टीम के चीफ मेंटर अनिल कुंबले ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुंबले आइपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए थे। अब उन्होंने क्रिकेट और खेल की दुनिया में दूसरी संभावनाओं को तलाशने का विचार किया है।
भारत की तरफ से टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज की सेवाओं का मुंबई इंडियंस की तरफ से धन्यवाद अदा किया गया है। कुंबले जिस वर्ष मुख्य संरक्षक के तौर पर टीम के साथ जुड़े थे उसी वर्ष टीम ने आइपीएल और चैंपियन लीग का खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर वर्ष 2015 में आइपीएल का खिताब जीता। कुंबले ने कहा कि वो मुंबई इंडियंस जैसी बेहतरीन टीम का साथ छोड़ रहे हैं और उनके टीम में जुड़े रहने के दौरान टीम ने दो बार आइपीएल और एक बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता इस पर उन्हें गर्व है।
उन्होंने कहा कि मैं अब क्रिकेट की दुनिया में कुछ और करना चाहता हूं। इसके अलावा उन्होंने टीम मालिक, खिलाड़ी, स्टाफ और टीम के फैंस का भी धन्यवाद अदा किया।