विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं महिला क्रिकेट में...', लड़के से लड़की बनीं Anaya Bangar ने ICC और BCCI से की खास डिमांड; VIDEO वायरल

Published: Thu, 19 Jun 2025 01:50 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर जो पहले आर्यन थे और जेंडर चेंज कराकर वे लड़की बनीं हैं। ...और पढ़ें

Anaya Bangar ने BCCI और ICC से कर ली खास मांग
Anaya Bangar ने BCCI और ICC से कर ली खास मांग

HighLights

  1. लड़का से लड़की बनीं हैं अनाया बांगर
  2. Anaya Bangar ने BCCI और ICC से की है खास मांग
  3. अनाया बांगर बोलीं- मैं महिला क्रिकट के लिए योग्य हूं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह पहले लड़का (आर्यन) थे, लेकिन बाद में जेंडर चेंज कराकर वह लड़की (अनाया) बन गईं।

अनाया ने हाल ही में ICC और BCCI से ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों का समर्थन करने का आग्रह किया है। मौजूदा समय में ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं हैं।

यह बैन 2023 वनडे विश्व कप के बाद ICC बोर्ड की बैठक के दौरान लागू किया गया था। इस कड़ी में अब अनाया ने ट्रांसजेंडर एथलीट के रूप में अपनी जेंडर चेंज करने की जर्नी के बारे में पूरा बताते हुए एक 8 पन्नों की वैज्ञानिक रिपोर्ट शेयर की है। बांगर ने अपनी वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि वह इस वीडियो को आईसीसी और बीसीसीआई को भेज रही हैं।

Anaya Bangar ने BCCI और ICC से कर ली खास मांग

दरअसल, अनाया (Anaya Bangar) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 8 पन्नों वाली वैज्ञानिक रिपोर्ट हाथ में पकड़ी हुई हैं। उन्होंने इस दौरान बताया,

"मैं पहली बार उस वैज्ञानिक रिपोर्ट को शेयर कर रही हूं जो एक ट्रांसजेंडर महिला एथलीट के रूप में मेरी जर्नी को पेश करता है। पिछले एक साल में, मैंने हार्मोन थेरेपी शुरू करने के बाद संरचित शारीरिक मूल्यांकन कराए हैं। यह रिपोर्ट मेरे परिवर्तन के वास्तविक, मापने योग्य प्रभाव को दर्शाती है - राय नहीं, धारणाएं नहीं, बल्कि डेटा।"

उन्होंने आगे कहा,

"मैं इसे BCCI और ICC को सौंपने की योजना बना रही हूं। मेरा एकमात्र इरादा तथ्यों के आधार पर बातचीत शुरू करना है, डर पर नहीं। जगह बनाना, इसे बांटना नहीं। चाहे आप सहमत हों या नहीं, गवाह बनने के लिए धन्यवाद।"

उन्होंने ये भी कहा कि साइंस कहता है कि महिला क्रिकेट के लिए मैं योग्य हूं। अब सवाल ये है कि दुनिया तैयार है सच सुनने के लिए?

बता दें अनाया (Anaya Bangar), जो जन्म से लड़का थीं, लेकिन बाद में उन्होंने महिला के रूप में अपना जेंडर चेंज करा लिया। उनके पिता संजय बांगर, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 12 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल टीम के बैटिंग कोच की भूमिका 2014 से 2019 तक निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: 'विराट कोहली ने मुझे...', अनाया बांगर ने ये क्यों कहा? पूर्व कप्तान के साथ में ट्रेनिंग करने का किया खुलासा

View this post on Instagram

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)