विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हसीन जहां ने कहा अमरोहा आकर लड़ूंगी हक की लड़ाई

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 01:52 PM (IST)

बीते 24 दिन से चल रही क्रिकेटर मुहम्मद शमी व उनकी पत्नी हसीन की पारिवारिक लड़ाई शांत होने का नाम नहीं ले रही है।

हसीन जहां ने कहा अमरोहा आकर लड़ूंगी हक की लड़ाई
हसीन जहां ने कहा अमरोहा आकर लड़ूंगी हक की लड़ाई

जागरण संवाददाता, अमरोहा। क्रिकेटर मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अब आक्रामक तेवर में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उप्र के अमरोहा पहुंचेंगी और वहां आकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगी। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा वह कोलकाता नहीं लौटेंगी। जब तक शमी अपनी गलती का अहसास नहीं करेंगे, वह चुप होने वाली नहीं हैं। उन्होंने पति शमी पर बेटी के लिए दिखावे का प्यार जताने का आरोप लगाया।

बीते 24 दिन से चल रही क्रिकेटर मुहम्मद शमी व उनकी पत्नी हसीन की पारिवारिक लड़ाई शांत होने का नाम नहीं ले रही है। सुलह-समझौते से विवाद को खत्म करने की कोशिशों को भी दोनों तरफ से झटका लग चुका है। बीते सप्ताह देहरादून से लौटते समय शमी के हादसे में घायल होने के बाद उम्मीद जगी थी कि दोनों के बीच समझौता हो जाएगा। मंगलवार को हसीन अपनी बेटी आएरा के साथ शमी से मिलने गाजियाबाद भी आई थीं, लेकिन वहां पर भी दोनों के बीच ठोस पहल नहीं हो सकी। केवल शमी बेटी के साथ खेलते रहे और दोनों के बीच बात नहीं हुई।

अभी हसीन दिल्ली में ही हैं। गुरुवार को उन्होंने फोन पर दैनिक जागरण से बात की। कहा कि मैं कहीं भी गलत नहीं हूं। शमी ने सुलह के सारे रास्ते बंद किए हैं। गाजियाबाद में वह मुझसे बात कर सकते थे। अब वह पीछे हटने वाली नहीं हैं। अमरोहा आकर अपने हक की लड़ाई लडे़ंगी। आरोप लगाते हुए कहा कि शमी बेटी आएरा से दिखावे का प्यार करते हैं। अगर उन्हें बेटी से प्यार होता तो वह मंगलवार को बेटी को अपने पास रोक भी सकते थे। उन्होंने जल्द ही अमरोहा पहुंचने की बात कही।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें