विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PAK vs BAN: बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले पाकिस्‍तान टीम को लगा करारा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज हुआ बाहर

Published: Mon, 19 Aug 2024 02:31 PM (IST)

पाकिस्‍तान को बांग्‍लादेश के खिलाफ घरेलू जमीन पर टेस्‍ट सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है। पाकिस्‍तान ने अपने प्रमुख ...और पढ़ें

आमिर जमाल को पाकिस्‍तान ने रिलीज किया
आमिर जमाल को पाकिस्‍तान ने रिलीज किया

HighLights

  1. पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज
  2. पाकिस्‍तान ने आमिर जमाल को स्‍क्‍वाड से रिलीज किया
  3. पाकिस्‍तान पहले ही अबरार अहमद और गुलाम को रिलीज कर चुका है

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच बुधवार से दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। पाकिस्‍तान को इस सीरीज से पहले अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव करना पड़ा है। मेजबान टीम ने फिटनेस समस्‍या के कारण तेज गेंदबाज आमिर जमाल को रिलीज कर दिया है।

जमाल को इस साल इंग्‍लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते समय पीठ में चोट लगी थी और उन्‍हें पाकिस्‍तान टीम में इसी शर्त पर शामिल किया जाना था कि वो फिट हो। 28 साल के तेज गेंदबाज समय पर फिट नहीं हो सके हैं और अब वो लाहौर में एनसीए में अपना रिहैब जारी रखेंगे।

पहले भी दो खिलाड़ी हुए रिलीज

पाकिस्‍तान की टीम अब 14 खिलाड़‍ियों तक सीमित रह गई है क्‍योंकि स्पिनर अबरार अहमद व टॉप ऑर्डर के बल्‍लेबाज कामरान गुलाम को पहली ही स्‍क्‍वाड से रिलीज किया जा चुका है। बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले टेस्‍ट में सभी तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी।

यह भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्‍तान जाने से किया इनकार तो Shahid Afridi ने तपाक से कहा- 'Virat Kohli तो देश ही भूल जाएंगे अगर...'

तेज गेंदबाजी की दिखेगी धार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे और उनका साथ देने के लिए नसीम शाह मौजूद होंगे। इसके अलावा खुर्रम शहजाद और मीर हमजा पर गेंदबाजी आक्रमण की जिम्‍मेदारी होगी। जमाल ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ साल की शुरुआत में प्रभाव फैलाया था और उम्‍मीद थी कि वो प्‍लेइंग 11 का हिस्‍सा होंगे। मगर उन्‍हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

पाकिस्‍तान सुधारना चाहेगा रैंकिंग

बता दें कि पाकिस्‍तान की टीम इस समय विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की प्‍वाइंट्स टेबल में छठे स्‍थान पर है। वह बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए जोर लगाएगी। पाकिस्‍तान को अगर फाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे बांग्‍लादेश के खिलाफ हर हाल में सीरीज जीतना होगी।

पाकिस्‍तान का स्‍क्‍वाड

शान मसूद (कप्‍तान), सउद शकील, अब्‍दुल्‍लाह शफीक, बाबर आजम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहममद अली, मोहम्‍मद हुरैरा, मोहम्‍मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अय्यूब, सलमान अली आघा, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मैच फिक्सिंग! बांग्लादेश सीरीज से पहले कप्तान को क्यों देनी पड़ी सफाई?