Move to Jagran APP

अजिंक्य रहाणे और राजस्थान का साथ छूटा, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिखाएंगे अपना क्लास

टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आइपीएल के अगले सीजन में दिल्ली के लिए खेलते नजर आएंगे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 07:29 PM (IST)
अजिंक्य रहाणे और राजस्थान का साथ छूटा, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिखाएंगे अपना क्लास
अजिंक्य रहाणे और राजस्थान का साथ छूटा, अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिखाएंगे अपना क्लास

 नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020: भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम से बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) आइपीएल के अगले सीजन में यानी 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। रहाणे इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए थे। बीसीसीआइ ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है। 

loksabha election banner

अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान के लिए कुल 100 मैच खेले थे और इस टीम की कप्तानी भी कर चुके थे। उन्होंने इस टीम के लिए 24 मैचों में कप्तानी की थी। साल 2011 से 2015 और फिर 2018-2019 के बीच तक रहाणे ने इस टीम के लिए कुल 100 मैच खेले थे। उन्होंने इन मैचों में 34.26 की औसत और 122.65 की स्ट्राइक रेट से कुल 2810 रन बनाए थे। रहाणे ने दो शतक भी लगाए थे और उनके नाम पर कुल 17 अर्धशतक भी है। 

गौरतलब है कि इसी महीने की आठ तारीख को दिल्ली कैपिटल्स ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के आइपीएल के अगले सीजन में अपनी टीम के साथ जोड़ने की आधिकारिक घोषणा की थी। स्थानांतरण के जरिये दिल्ली ने उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Eleven Punjab) से खरीदा था। अश्विन पिछले दो सीजन से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे और उस टीम के कप्तान थे। हालांकि अच्छी शुरुआत के बाद भी वह टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले पहुंचा पाए थे।

आर अश्विन को अपने खेमे में लाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें अजिंक्य रहाणे पर थीं। इसको लेकर कई दिनों से दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स की बात चल रही थी लेकिन सोमवार और मंगलवार को इस पर सहमति बन गई थी। बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार थे और वह चाहते थे कि रहाणे जैसा एक अनुभवी खिलाड़ी उनकी टीम में होना चाहिए। हालांकि अब वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनकी टीम ने रहाणे को अपने साथ लेने का फैसला किया।

रहाणे इस वक्त भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दिल्ली में वैसे तो कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन रहाणे का इस टीम के साथ जुड़ने के बाद टीम में अनुभवी खिलाड़ी की कमी पूरी होती नजर आ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.