विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजिंक्य रहाणे का कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री 'अवतार', मिमिक्री का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री की मिमिक्री की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ...और पढ़ें

अजिंक्य रहाणे-रवि शास्त्री

अजिंक्य रहाणे-रवि शास्त्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कमेंट्री बॉक्स में पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री का मजाक उड़ाया। उन्होंने शास्त्री की मिमिक्री की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था, जिसके बाद उन्होंने श्रीलंका और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमेंटेटर के तौर पर डेब्यू किया।

रहाणे इस समय सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए कमेंट्री कर रहे हैं, जहां भारत वर्सेस श्रीलंका मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा है। गॉल में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन एक मजेदार पल देखने को मिला, जब रहाणे ने शास्त्र के अंदाज में कमेंट्री की। उनकी मिमिक्री ने फैंस का भी ध्यान खींचा है।

अजिंक्य रहाणे ने की रवि शास्त्री की मिमिक्री

पहले टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे रहाणे को चर्चा करते हुए देखा गया। इस दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी मौजूद रहे। अजिंक्य और शास्त्री ने एक-दूसरे के साथ करीब से काम किया है। दोनों मुंबई के खिलाड़ी हैं और जब रहाणे क्रिकेट खेल रहे थे, तो उस समय शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच थे। रहाणे ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को एक यादगार जीत दिलाई थी। उस दौरे के पहले मैच के बाद विराट कोहली वापस आ गए थे और टीम इंडिया 36 रनों पर सिमट गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस सीरीज में शास्त्री और रहाणे की जोड़ी ने जीत दिलाई थी। अब रहाणे को जोशीले अंदाज में शास्त्री की नकल करते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

भारतीय टीम की मजबूत स्थिति

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत बनी हुई है। भारत ने मैच में मेजबानों को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 84 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। भारत को मैच में जीत के लिए 6 विकेट कू जरूरत है। भारतीय गेंदबाज पांचवें दिन मैच को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें- डेब्‍यू टेस्‍ट में जड़ा शतक... फिर तबाह हुआ करियर; 112 की औसत वाले बल्‍लेबाज का हुआ ऐसा हाल

यह भी पढ़ें- IND vs SL: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ को आसान करेंगे 6 विकेट, पंत की रिकॉर्डतोड़ पारी से आगे भारत