Move to Jagran APP

टी 20 मुंबई लीग में हिटमैन से ज्यादा कीमत में बिके अजिंक्य रहाणे

टी 20 मुंबई लीग में रोहित की 6 लाख तो रहाणे की 7 लाख रूपये लगी कीमत।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 04:35 PM (IST)
टी 20 मुंबई लीग में हिटमैन से ज्यादा कीमत में बिके अजिंक्य रहाणे
टी 20 मुंबई लीग में हिटमैन से ज्यादा कीमत में बिके अजिंक्य रहाणे

नई दिल्ली, जेएनएन। अजिंक्य रहाणे अब आइपीएल के अलावा एक और टी 20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। वो टी 20 मुंबई लीग में अब गेंदबाजों के लिये काल बनेंगे। शनिवार को टी 20 मुंबई लीग की नीलामी हुई जहां मुंबई नार्थ की टीम ने अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव को 7-7 लाख रुपए में खरीदा। पर आइपीएल की मुंबई इंडियंस की कमान देखने वाले रोहित शर्मा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट ने 6 लाख रूपये में खरीदा।

loksabha election banner

हालांकि रोहित शर्मा के इस लीग में खेलने की उम्मीदें बहुत कम हैं क्योंकि वो श्रीलंका में शुरू होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेने के लिये भारतीय टीम के साथ श्रीलंका जा रहे हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा को इस टी 20 सीरीज के लिये भारतीय टीम की कमान दी गयी है। यह सीरीज 6 से 18 मार्च तक खेली जाएगी इसमें हिस्सा लेने वाली तीसरी टीम बांग्लादेश की होगी।

टी 20 मुंबई लीग में भारतीय टीम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए भी बोली लगाई गयी और मुंबई नार्थ सेंट्रल की टीम ने अय्यर को 5 लाख रुपए में खरीदा। अय्यर श्रीलंका में हो रही टी 20 त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। अय्यर इस टीम के आइकन खिलाड़ी होंगे। अनुभवी ऑलराउंडर अभिषेक नायर को मुंबई साउथ ने 4 लाख रूपये में खरीदा वो भी अपनी टीम के आइकन खिलाड़ी होंगे। जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड को मुंबई साउथ सेंट्रल ने 4 लाख में खरीदा। अंडर 19 विश्वविजेता टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को मुंबई नार्थ ने 2.8 लाख रूपये में खरीदा। इसके अलावा धवल कुलकर्णी को मुंबई नार्थ ईस्ट ने 1.5 लाख में खरीदा।

इस नीलामी में हर टीम को एक खिलाड़ी को आइकन चुनना था। मुंबई साउथ सेंट्रल ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अपना कोच बनाया है और पूर्व सलामी बल्लेबाज लालचंद राजपूत को मुंबई नार्थ ईस्ट ने अपना कोच बनाया है। संदीप पाटिल मुंबई नार्थ के लिए मेंटर की भूमिका निभाएंगे। जबकि अमोल मजूमदार मुंबई नार्थ वेस्ट टीम के मेंटर होंगे। इस टी 20 लीग का आयोजन (MCA) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत किया जा रहा है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.