विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई, कोलकाता नहीं बल्कि इस स्टेडियम में होगा T20 World Cup-2026 का फाइनल, पाकिस्तान की एंट्री से बदल सकता है माहौल

Published: Tue, 09 Sep 2025 08:33 PM (GMT+05:30)

भारत अगले साल टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। भारत को 10 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली ...और पढ़ें

अगले साल भारत में होना है टी20 वर्ल्ड कप
अगले साल भारत में होना है टी20 वर्ल्ड कप

HighLights

  1. अगले साल भारत में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप
  2. फाइनल को लेकर हो गया स्टेडियम का चुनाव
  3. पाकिस्तान भारत में नहीं खेलेगा मैच

जेएनएन, नई दिल्ली : टी-20 क्रिकेट विश्व कप-2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में होगा। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस टूर्नामेंट के सात फरवरी से आठ मार्च के बीच होने की संभावना है और फाइनल की मेजबानी कोलंबो को भी मिल सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के इस टूर्नामेंट में खेलने या न खेलने से भी फाइनल के स्थल के चयन पर फर्क पड़ेगा।

इस टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग लेंगी। भारत में कम से कम पांच और श्रीलंका में दो स्थानों पर मैच खेले जाएंगे। आईसीसी अभी भी कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहा है, हालांकि जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट की समय सीमा तय कर ली है और भाग लेने वाले देशों को सूचित कर दिया गया है।

पिछले संस्करण जैसा होगा टूर्नामेंट

यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2024 के पुरुष टी-20 विश्व कप जैसा ही होगा, जहां 20 टीमों को पांच-पांच के चार समूहों में विभाजित किया गया था, और प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहां एक बार फिर आठ टीमों को चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक सुपर आठ समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं थीं। मौजूदा चैंपियन भारत ने कुल 55 मैचों के इस टूर्नामेंट में बारबाडोस में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

भारत दूसरी बार करेगा मेजबानी

भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले साल 2016 में भारत में ये टूर्नामेंट खेला गया था। तब भारत अकेला मेजबान था। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि जो काम 2016 में वह अपने घर में नहीं कर पाई थी वो 10 साल बाद कर ले। टीम इंडिया 2016 में सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी। इस बार टीम इंडिया मौजूदा विजेता के तौर पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तानी कप्‍तान की अकड़ तो देखिए, सूर्यकुमार से हाथ मिलाए बिना चले गए बाहर - Video आग की तरह फैला

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: ओपनिंग को लेकर गिल और संजू में कंफ्यूजन, गंभीर और सूर्यकुमार के गले की हड्डी बनी प्लेइंग-11