विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विराट से लेकर रोहित तक, भारतीय क्रिकेटर्स ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख; पीड़‍ितों के लिए की प्रार्थना

Published: Thu, 12 Jun 2025 04:37 PM (IST)

अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान अचानक क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार दोपहर ...और पढ़ें

विमान में 230 यात्री सवार थे। इमेज- एक्‍स
विमान में 230 यात्री सवार थे। इमेज- एक्‍स

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान अचानक क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे हुआ। एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। इस विमान में 50 से ज्‍यादा विदेशी यात्री भी थे। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्‍वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। यह तस्‍वीरें काफी भयावह हैं। विमान हादसे पर भारतीय क्रिकेटर्स ने दुख जताया है।