87 वर्ष की महिला क्रिकेट फैन से विराट ने की मुलाकात, व्हीलचेयर पर आईं थीं टीम इंडिया को सपोर्ट करने
CWC 2019 87 वर्ष की चारुलता बर्मिंघम में टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। India vs Bangladesh ICC cricket world cup 2019 भारत व बांग्लादेश के मैच के दौरान एक महिला क्रिकेट फैन अपने देश के क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने मैदान पर पहुंचीं। कमाल की बात तो ये है कि वो 87 वर्ष की हैं और व्हीलचेयर पर चलकर स्टेडियम पहुंचीं। उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने भारतीय क्रिकेटर्स को जमकर सपोर्ट किया और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आईं।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान उनके वुवुजेला बजाने की तस्वीर टीवी पर नजर आया। इस दृष्य को देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। हर्षा भोगले ने कहा कि ये कितना अच्छी नजारा है। इस तरह के फैंस की वजह से ही क्रिकेट और रोमांचक बन गया है। इस बुजुर्ग फैन का नाम चारुलता पटेल है और वो 87 वर्ष की हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडिया विश्व कप जीतेगा तो उन्होंने हां में जबाव दिया।
चारुलता ने कहा कि इंडिया उनकी टीम है और इस वजह से इसे सपोर्ट करती हैं और करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि जब से मैं अफ्रीका में थी तब से कई दशकों से क्रिकेट देख रही हूं। जब मैं काम किया करती थी तब मैं इसे टीवी पर देखती थी और अब मैं रिटायर हो चुकी हूं और इसे अब लाइव देखा है।
It's all going India's way now.
Make sure to follow #BANvIND on the #CWC19 app 👇
APPLE 👉 https://t.co/whJQyCahHr" rel="nofollow
ANDROID 👉 https://t.co/Lsp1fBwBKR" rel="nofollow pic.twitter.com/VJsRHij8SZ
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 2, 2019
स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इस कमाल की क्रिकेट फैन के साथ जमकर सेल्फी भी ली।
You've got to love this passion!#TeamIndia | #BANvIND | #CWC19 pic.twitter.com/v1BHcWB7Lx
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 2, 2019
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 87 वर्ष की इस महिला क्रिकेट फैन से बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद मुलाकात की।
India's win today certainly brought a smile to the face of this India fan!#CWC19 | #BANvIND pic.twitter.com/JtvLden91C— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 2, 2019
How amazing is this?!
India's top-order superstars @imVkohli and @ImRo45 each shared a special moment with one of the India fans at Edgbaston.#CWC19 | #BANvIND pic.twitter.com/3EjpQBdXnX— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 2, 2019