Move to Jagran APP

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने नागालैंड के 16 साल के इस स्पिनर को ट्रायल के लिए बुलाया

IPL के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस क्यों बनी है? इसके पीछे की सच्चाई ये है कि मुंबई की जो टीम है वो टैलेंट की बहुत कद्र करती है। यही कारण है कि एक नागालैंड के स्पिनर को ट्रायल के लिए बुलाया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 03:45 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 03:45 PM (IST)
IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने नागालैंड के 16 साल के इस स्पिनर को ट्रायल के लिए बुलाया
मुंबई इंडियंस ने नागालैंड के स्पिनर को ट्रायल के लिए बुलाया है (फोटो ट्विटर)

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस की टीम आइपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। मुंबई ने बीते 13 साल में 5 बार आइपीएल का खिताब जीता है। मुंबई के इतने ज्यादा सफल होने के पीछे का कारण ये है कि मुंबई की टीम टैलेंट को बढ़ावा देती है। यही कारण है कि नागालैंड के ख्रीवित्सो केंस (Khrievitso Kense) को मुंबई इंडियंस टीम ने ट्रायल के लिए चुना है। कुछ अन्य खिलाड़ियों का भी ट्रायल मुंबई इंडियंस करने वाली है।

loksabha election banner

युवा लेग स्पिनर राज्य के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम का ध्यान आकर्षित किया है। 16 वर्षीय लेग स्पिनर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से कई लोगों को प्रभावित किया था। ख्रीवित्सो केंस ने 16 साल की उम्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस संस्करण में डेब्यू किया था। उन्होंने नागालैंड की तरफ से चार मैच खेले और सात विकेट अपने नाम किए। हालांकि, उनकी टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई।

ख्रीवित्सो केंस का गेंदबाजी औसत 12.00 था, जबकि एवरेज इस टी20 टूर्नामेंट में 13.1 था। मिजोरम के खिलाफ, उन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। उनकी इकोनमी 5.47 थी, जो कि टी20 गेंदबाज के लिए बहुत अच्छी बात है। ईस्टर्न मिरर की रिपोर्ट की मानें तो इस युवा खिलाड़ी से मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने संपर्क किया था, जिसने उन्हें टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा था, जो चेन्नई में आयोजित किया गया था।

नागालैंड के एक छोटे से गांव से आने वाले ख्रीवित्सो केंस के लिए ये बहुत बड़ी बात है कि उन्हें महज 16 साल की उम्र में ही नोटिस किया जा रहा है और उन्हें मुंबई इंडियंस जैसी टीम के लिए ट्रायल के लिए बुलाया जा रहा है। वह आइपीएल 2021 की नीलामी के लिए भी योग्य हो गए हैं। ऐसे में अगर वे मुंबई इंडियंस के ट्रायल को पास कर जाते हैं तो फिर ऑक्शन के जरिए मुंबई की टीम उन पर बोली लगा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.