विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब कपिल ने लगाई दाऊद को फटकार

By Edited By:
Published: Mon, 28 Oct 2013 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2013 11:33 PM (IST)

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उन्नीस सौ छियासी में शारजाह टूर्नामेंट के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि उन्नीस सौ छियासी में शारजाह टूर्नामेंट के दौरान अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम हमारे ड्रेसिंग रूम में आया और पाकिस्तानी टीम को हराने की स्थिति में भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को कार भेंट करने की पेशकश की लेकिन कपिल देव ने उसे फटकार लगाते हुए बाहर भेज दिया।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वेंगसरकर ने कहा कि मैच से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन के दौरान दाऊद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में आया था। उस जमाने के मशहूर भारतीय अभिनेता महमूद ने दाऊद को एक व्यापारी के रूप में हमसे मिलवाया। कपिल देव उस समय संवाददाता सम्मेलन के लिए गए हुए थे। कोई खिलाड़ी उसे पहचान नहीं पाया था लेकिन मैंने पहले उसकी फोटो देखी थी। महमूद ने दाऊद का परिचय कराते हुए कहा कि यह एक व्यापारी हैं और पाकिस्तान को हराने की स्थिति में भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को टोयोटा कोरोला कार देने की घोषणा करना चाहते हैं। उस समय जयवंत लेले हमारे मैनेजर थे।

इसी दौरान कप्तान कपिल देव ड्रेसिंग रूम में आए और दाऊद के बारे में पूछताछ की। शायद उन्हें पता नहीं था कि दाऊद कौन है। उन्होंने दाऊद को तुरंत फटकार लगाते हुए वहां से जाने को कहा। उस मैच में ही जावेद मियादाद ने चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया था।

वेंगसरकर ने कहा कि दाऊद कपिल की प्रतिक्रिया को देखते हुए काफी नाराज हो गया था, जिससे उसने अपनी पेशकश भी रद कर दी। हालांकि इस खुलासे के बाद कपिल ने ऐसी किसी घटना और कार की पेशकश मिलने से इन्कार किया है। वहीं पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने कहा कि दाऊद पार्टियों में खिलाड़ियों से मिलने आता था जबकि मदनलाल ने कहा कि इन अफवाहों में दम है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर