2 | 19.6 | 19.6: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ हीव किया गेंद को और गैप से दो रन हासिल किये| इसी के साथ राजस्थान की पारी 203 रनों पर हुई समाप्त| हैदराबाद के सामने अब 204 रनों का लक्ष्य रखा गया है| |
4 | 19.5 | 19.5: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, चौका! इसी बाउंड्री की दरकार थी| इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| टीम के 200 रन भी पूरे हुए| |
2 | 19.4 | 19.4: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, दुग्गी!! कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| डीप से फील्डर ने गेंद को फील्ड करते हुए गेंदबाजी छोर पर थ्रो किया| बोलर काफी आगे थे और बॉल उनके पास एक टप्पा बाद आई जिसे वो लपक नहीं पाए| अश्विन आसानी से क्रीज़ में आ गए| |
0 | 19.3 | 19.3: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 19.2 | 19.2: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, नॉट आउट!! रिप्ले में देखने के बाद बताया गया कि गेंद बल्ले से लगने के बाद टप्पा खाकर कीपर के दस्तानों में गई थी| शानदार यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला लगाया था जहाँ रन का मौका नहीं बन पाया| |
2 | 19.1 | 19.1: शिमरन हेटमायर को फजलहक फारूकी, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| |
19 ओवर | रन : 193/5 | रन रेट : 10.16
1 | 18.6 | 18.6: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया| |
1 | 18.5 | 18.5: रविचंद्रन अश्विन को टी नटराजन, सिंगल, इस बार आगे निकलकर पॉइंट की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया| |
0 | 18.4 | 18.4: रविचंद्रन अश्विन को टी नटराजन, बाईज के रूप में चौका आ गया यहाँ पर| इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर भी उसे रोक नहीं पाए और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| |
0 | 18.3 | 18.3: संजू सैमसन को टी नटराजन, आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिषेक शर्मा बोल्ड टी नटराजन| 55 रन बनाकर संजू लौटे पवेलियन| नटराजन के नाम एक और बड़ी विकेट| पिछले दो ओवर में उन्होंने कमाल की वापसी की है| इस बार संजू का बड़ा विकेट सही समय पर ले लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया था| बल्ले से जब लगी तो ऐसा लगा कि छह हो जायेगा लेकिन सीमा रेखा के ठीक आगे फील्डर ने शानदार तरीके से जज करते हुए उसे लपक लिया| 187/5 राजस्थान| |
1 | 18.2 | 18.2: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
0 | 18.1 | 18.1: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, डायरेक्ट हिट की दरकार थी लेकिन चूक गए शॉर्ट कवर्स पर भुवि| अगर बल्लेबाज़ी एंड पर ये थ्रो लग जाता तो हेटमायर को आधी पिच से ही वापिस जाना पड़ता| यॉर्कर गेंद पर ऑफ़ साइड पर खेला था जिसे फील्ड किया गया और थ्रो कर दिया गया| फील्डर रन के लिए भागे थे लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने उन्हें वापिस भेजा| |
18 ओवर | रन : 186/4 | रन रेट : 10.33
4 | 17.6 | 17.6: संजू सैमसन को भुवनेश्वर कुमार, चौका! बाउंड्री के साथ हुई भुवि के एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार दिशा से भटके भुवि और बल्लेबाज़ ने दशा खराब कर दी| फाइन लेग ऊपर रखकर आप पैरों पर गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही फ्लिक शॉट्स पर चौके खाते जायेंगे| 186/4 राजस्थान| |
1 | 17.5 | 17.5: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
0 | 17.4 | 17.4: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, एक अहम डॉट गेंद!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| |
6 | 17.3 | 17.3: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, छक्का! ये है इस खब्बू बल्लेबाज़ की ताक़त| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए| |
1 | 17.2 | 17.2: संजू सैमसन को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल!! गैप में इस बार गेंद को हलके हाथों से ढकेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
1 | 17.1 | 17.1: शिमरन हेटमायर को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
17 ओवर | रन : 173/4 | रन रेट : 10.18
0 | 16.6 | 16.6: संजू सैमसन को टी नटराजन, डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ| 173/4 राजस्थान| |
1 | 16.5 | 16.5: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, कसा हुआ ओवर गुज़र रहा है नटराजन का यहाँ पर| इस बार कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 16.4 | 16.4: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
1 | 16.3 | 16.3: संजू सैमसन को टी नटराजन, सिंगल के साथ संजू ने इस लीग का अपना 18वां अर्धशतक पूरा किया| कमाल की फॉर्म में था ये बल्लेबाज़ जिसका एक छोटा सा नमूना यहाँ पर पेश कर रहा है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| इस बार कवर्स की तरफ इस गेंद को ड्राइव कर दिया था जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
1 | 16.2 | 16.2: शिमरन हेटमायर को टी नटराजन, सिंगल के साथ हेटमायर ने खोला अपना खाता| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 16.1 | 16.1: रियान पराग को टी नटराजन, आउट!! कैच आउट!! कॉट फजलहक फारूकी बोल्ड टी नटराजन| 7 रन बनाकर पराग लौटे पवेलियन| पहले ओवर में महंगा साबित होने के बाद दूसरे ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई तेज़ गति से छोटी गेंद| बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर पुल करने गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खींचना चाहा लेकिन उछाल से चकमा खाए और टॉप एज दे बैठे| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपका| 170/4 राजस्थान| |
16 ओवर | रन : 170/4 | रन रेट : 10.63
1 | 15.6 | 15.6: रियान पराग को आदिल रशीद, सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| पराग ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया| 170/3 राजस्थान| |
1 | 15.5 | 15.5: संजू सैमसन को आदिल रशीद, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
0 | 15.4 | 15.4: संजू सैमसन को आदिल रशीद, हवा में थी गेंद!! शॉर्ट मिड विकेट पर फज़ल हक के पास एक हाफ चांस था लेकिन उसे कैच में तब्दील नहीं कर पाए| गेंदबाज़ आदिल काफी निराश दिखे| इस बार आगे की गेंद पर हीव शॉट लगाया गया था जो हवा में गया था| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ उसे लपकना चाहा लेकिन असफल रहे| बड़ा मौका यहाँ पर हैदराबाद ने गंवाया है| |
1 | 15.3 | 15.3: रियान पराग को आदिल रशीद, सिंगल!! इस बार गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
1 | 15.2 | 15.2: संजू सैमसन को आदिल रशीद, इस बार जान बूझकर बाहर डाली गई गेंद| कट किया उसे पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
6 | 15.1 | 15.1: संजू सैमसन को आदिल रशीद, छक्का! बिलकुल सामने की तरफ| बल्लेबाज़ संजू के आर्क में थी ये गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया| टाइमिंग लाजवाब थी जिसके चलते दूसरे टियर में जाकर गिरी बॉल| अब दबाव आदिल पर होगा| |
15 ओवर | रन : 160/3 | रन रेट : 10.67
1 | 14.7 | 14.6: संजू सैमसन को उमरान मलिक, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
1 | 14.6 | 14.5: रियान पराग को उमरान मलिक, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| |
1 | 14.5 | 14.4: संजू सैमसन को उमरान मलिक, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| |
0 | 14.4 | 14.4: संजू सैमसन को उमरान मलिक, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 14.3 | 14.3: रियान पराग को उमरान मलिक, बाई के रूप में आया एक रन!! शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ तो बीट हो ही गए| वहीँ साथ में कीपर भी गेंद को पकड़ने में नाकाम रहे| गेंद फिलिप्स के हाथ में लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन बल्लेबाजों ने बाई के रूप में ले लिया| |
4 | 14.2 | 14.2: रियान पराग को उमरान मलिक, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
0 | 14.1 | 14.1: देवदत्त पडिक्कल को उमरान मलिक, आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! राजस्थान को लगा तीसरा झटका!!! उमरान मलिक के हाथ लगी पहली विकेट!! रफ़्तार से चकमा खा गए यहाँ पर देवदत्त पडिक्कल और 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करते हुए तेज़ी से ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ बस पिच को ही देखते रह गए| 151/3 राजस्थान| |
14 ओवर | रन : 151/3 | रन रेट : 10.79
1 | 13.6 | 13.6: देवदत्त पडिक्कल को वॉशिंगटन सुंदर, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया| |
1 | 13.5 | 13.5: संजू सैमसन को वॉशिंगटन सुंदर, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| |
0 | 13.4 | 13.4: संजू सैमसन को वॉशिंगटन सुंदर, डॉट गेंद!!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हो सका| |
1 | 13.3 | 13.3: देवदत्त पडिक्कल को वॉशिंगटन सुंदर, कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया| |
1 | 13.2 | 13.2: संजू सैमसन को वॉशिंगटन सुंदर, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
6 | 13.1 | 13.1: संजू सैमसन को वॉशिंगटन सुंदर, छक्का!!! संजू सैमसन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| |
13 ओवर | रन : 141/2 | रन रेट : 10.85
0 | 12.6 | 12.6: देवदत्त पडिक्कल को फजलहक फारूकी, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| |
1 | 12.5 | 12.5: संजू सैमसन को फजलहक फारूकी, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया| |
0 | 12.4 | 12.4: देवदत्त पडिक्कल को फजलहक फारूकी, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| |
0 | 12.3 | 12.3: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, आउट!! कैच आउट!! जयसवाल की 54 रनों की यशस्वी पारी का हुआ अंत| साथ ही साथ 54 रनों की साझेदारी का भी हुआ अंत| फजलहक के नाम उनके कोटे की दूसरी सफलता हाथ लगी| इस बार छोटी लेंथ की गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| शरीर पर थी जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल कर दिया| हवा में गई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल हो पाई और सीधा फील्डर की गोद में चली गई| 139/2 राजस्थान| |
0 | 12.2 | 12.2: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, नॉट आउट!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के हाथ में गई| इसी बीच ग्लेन फिलिप्स ने अम्पायर से रिप्ले में कैच को चेक करने की अपील की| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के दस्तानों में गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| |
4 | 12.1 | 12.1: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, चौका!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
12 ओवर | रन : 135/1 | रन रेट : 11.25
0 | 11.6 | 11.6: संजू सैमसन को वॉशिंगटन सुंदर, डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| |
1 | 11.5 | 11.5: यशस्वी जयसवाल को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल!!! इसी के साथ यशस्वी जयसवाल ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया!!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी अभी तक यशस्वी ने अपनी टीम के लिए की है!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 11.4 | 11.4: यशस्वी जयसवाल को वॉशिंगटन सुंदर, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया| |
0 | 11.3 | 11.3: यशस्वी जयसवाल को वॉशिंगटन सुंदर, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| |
1 | 11.2 | 11.2: संजू सैमसन को वॉशिंगटन सुंदर, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| |
1 | 11.1 | 11.1: यशस्वी जयसवाल को वॉशिंगटन सुंदर, मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया| |
11 ओवर | रन : 132/1 | रन रेट : 12
1 | 10.6 | 10.6: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| |
0 | 10.5 | 10.5: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
1 | 10.4 | 10.4: संजू सैमसन को आदिल रशीद, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया| |
1 | 10.3 | 10.3: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया| |
1 | 10.2 | 10.2: संजू सैमसन को आदिल रशीद, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
6 | 10.1 | 10.1: संजू सैमसन को आदिल रशीद, छक्का!!! संजू के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| |
10 ओवर | रन : 122/1 | रन रेट : 12.2
0 | 9.6 | 9.6: यशस्वी जयसवाल को उमरान मलिक, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 10 के बाद 122/1 राजस्थान| |
1 | 9.5 | 9.5: संजू सैमसन को उमरान मलिक, इस बार चतुराई से सिंगल हासिल कर लिया| इस बार हलके हाथों से गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया गया| |
6 | 9.4 | 9.4: संजू सैमसन को उमरान मलिक, छक्का! छोटी लेंथ की गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| पुल कर दिया उसे और बल्ले से लगने के बाद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद छह रनों के लिए| |
1 | 9.3 | 9.3: यशस्वी जयसवाल को उमरान मलिक, सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 9.2 | 9.2: यशस्वी जयसवाल को उमरान मलिक, इस बार काफी जोर से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं हो सका| |
4 | 9.1 | 9.1: यशस्वी जयसवाल को उमरान मलिक, एक बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| |
9 ओवर | रन : 110/1 | रन रेट : 12.22
1 | 8.6 | 8.6: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 8.5 | 8.5: संजू सैमसन को आदिल रशीद, सिंगल यहाँ पर हासिल हो गया| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
2 | 8.4 | 8.4: संजू सैमसन को आदिल रशीद, दुग्गी!! लेग स्पिन गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकली, बल्लेबाज़ ने उसे कट किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| |
0 | 8.3 | 8.3: संजू सैमसन को आदिल रशीद, टर्न एंड मिस!!! बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
1 | 8.2 | 8.2: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| तेज़ी से पहले रन के लिए भागे| दूसरे की मांग लेकिन फील्डर ने ऐसा करने से रोक दिया| |
0 | 8.1 | 8.1: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| |
8 ओवर | रन : 105/1 | रन रेट : 13.13
1 | 7.6 | 7.6: यशस्वी जयसवाल को उमरान मलिक, सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| 12 रन इस ओवर से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ़ स्टम्प की इस गेंद को पॉइंट की तरफ प्लेस किया और गैप से सिंगल हासिल किया| |
1 | 7.5 | 7.5: संजू सैमसन को उमरान मलिक, इस बार सिंगल से काम चलाना होगा| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
4 | 7.4 | 7.4: संजू सैमसन को उमरान मलिक, बैक टू बैक चौका संजू के बल्ले से आता हुआ! नजाकत भरा शॉट| शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया| |
4 | 7.3 | 7.3: संजू सैमसन को उमरान मलिक, चौका! अपर कट!! इस बार छोटी गेंद पर कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया चार रनों के लिए| |
1 | 7.2 | 7.2: यशस्वी जयसवाल को उमरान मलिक, ऑन साइड से एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हो गया| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
1 | 7.1 | 7.1: संजू सैमसन को उमरान मलिक, गुड लेंथ से पड़कर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे अपने शरीर के पास से फाइन लेग की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| |
7 ओवर | रन : 93/1 | रन रेट : 13.29
4 | 6.6 | 6.6: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, चौका! एक बड़ा गैप था इस बार पॉइंट की तरफ| बल्लेबाज़ ने उसे कट किया गैप से चार रन्स हासिल हो गया| |
1 | 6.5 | 6.5: संजू सैमसन को आदिल रशीद, इस बार लेग साइड पर मोड़ दिया गेंद को और फील्डर के आगे से एक रन हासिल हो गया| |
1 | 6.4 | 6.4: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, छोटी गेंद!! बैकफुट से लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल हुआ| |
0 | 6.3 | 6.3: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| |
0 | 6.2 | 6.2: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, डॉट गेंद!! गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| |
2 | 6.1 | 6.1: यशस्वी जयसवाल को आदिल रशीद, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से 2 रन लिया| |
6 ओवर | रन : 85/1 | रन रेट : 14.17
0 | 5.6 | 5.6: संजू सैमसन को फजलहक फारूकी, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| 85/1 राजस्थान| |
0 | 5.5 | 5.5: जोस बटलर को फजलहक फारूकी, आउट!! क्लीन बोल्ड!! फजलहक फारूकी ने बटलर नामक तूफ़ान को रोक दिया यहाँ पर| हैदराबाद के लिए ये सबसे बड़ा ख़ुशी का पल होगा| 54 रन बनाकर जोस द बॉस लौटे पवेलियन| एक बेमिसाल पारी का अंत एक शानदार गेंद के साथ हुआ| इस बार अपनी इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| गुड लेंथ से पड़कर अंदर आई गेंद| सीधे बल्ले से उसे सामने की तरफ खेलने गए लेकिन स्विंग से चकमा खाए और बोल्ड हो गए| 85/1 राजस्थान| |
4 | 5.4 | 5.4: जोस बटलर को फजलहक फारूकी, चौका! फिर से एक नयी गेंद लेकिन नतीजा वही पुराना!! कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया| |
4 | 5.3 | 5.3: जोस बटलर को फजलहक फारूकी, चौका! अर्धशतक वो भी महज़ 20 गेंदों में देखने को मिला| थोड़ा सा भाग्य का साथ मिला और गेंद कीपर के दायें ओर से थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया था| |
0 | 5.2 | 5.2: जोस बटलर को फजलहक फारूकी, काफी कम ऐसा देखने को मिला है| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
4 | 5.1 | 5.1: जोस बटलर को फजलहक फारूकी, चौका! एक और बाउंड्री!! बटलर आज ज़रा भी रुकने के मूड में नहीं हैं| लगता है कि सिर्फ चौका छक्का मारने के मूड से आज उतरे हैं| इस बार पुल शॉट पर बाउंड्री बटोरी| |
5 ओवर | रन : 73/0 | रन रेट : 14.6
1 | 4.6 | 4.6: जोस बटलर को टी नटराजन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैड्स को लगकर वहीँ पर रह गई| बल्लेबाज़ ने इसी बीच एक रन ले लिया| |
4 | 4.5 | 4.5: जोस बटलर को टी नटराजन, चौका!!! आज ये बल्लेबाज़ को रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है| हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर जोस बटलर के बल्ले से आती हुई!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से ड्राइव किया| बॉल गई तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
4 | 4.4 | 4.4: जोस बटलर को टी नटराजन, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! आज तो गेंदबाजों की खैर नहीं| ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
4 | 4.3 | 4.3: जोस बटलर को टी नटराजन, चौका!!! इस ओवर की दूसरी बाउंड्री बटलर के बल्ले से आती हुई!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| |
0 | 4.2 | 4.2: जोस बटलर को टी नटराजन, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
4 | 4.1 | 4.1: जोस बटलर को टी नटराजन, चौका!!! जोस बटलर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| फील्डर के पास कोई मौका नहीं बन सका गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
4 ओवर | रन : 56/0 | रन रेट : 14
2 | 3.6 | 3.6: यशस्वी जयसवाल को वॉशिंगटन सुंदर, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल जहाँ से 2 रन मिल गया| 56/0 राजस्थान, एक खतरनाक स्टार्ट के साथ| |
4 | 3.5 | 3.5: यशस्वी जयसवाल को वॉशिंगटन सुंदर, चौका!! काफी महंगा ओवर सुंदर का गुजरता हुआ| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्वीप किया और गेंद को फाइन लेग सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर| |
1 | 3.4 | 3.4: जोस बटलर को वॉशिंगटन सुंदर, सिंगल, स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए| |
0 | 3.3 | 3.3: जोस बटलर को वॉशिंगटन सुंदर, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| |
6 | 3.2 | 3.2: जोस बटलर को वॉशिंगटन सुंदर, छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर जोस बटलर के बल्ले से आता हुआ!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| कलाइयों का एक बार फिर से भरपूर इस्तेमाल किया और शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| |
6 | 3.1 | 3.1: जोस बटलर को वॉशिंगटन सुंदर, छक्का!!! सुंदर आए और बटलर ने अतिसुंदर शॉट लगाया!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
3 ओवर | रन : 37/0 | रन रेट : 12.33
0 | 2.6 | 2.6: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
4 | 2.5 | 2.5: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बॉल का इंतज़ार किया और अपर कट शॉट लगाया| गेंद कीपर के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री लाइन की ओर चार रनों के लिए| |
4 | 2.4 | 2.4: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गेंद और बल्ले का इतना बेहतर ताल मेल हुआ की बॉल सीधा सीमा रेखा पार जाकर ही रूकी| |
1 | 2.3 | 2.3: जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार, बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| |
2 | 2.2 | 2.2: जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार, दुग्गी!! हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे| |
6 | 2.1 | 2.1: जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार, छक्का!!! बटलर का चला बल्ला और मैदान पर दर्शकों ने मनाया हल्ला!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर जोस के बल्ले से देखने को मिला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में छह रनों के लिए| |
2 ओवर | रन : 20/0 | रन रेट : 10
0 | 1.6 | 1.6: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका| |
4 | 1.5 | 1.5: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, चौका!!! एक और बेहतरीन शॉट यशस्वी जयसवाल के बल्ले से निकलता हुआ!!! शॉर्टपिच गेंद पर पुल शॉट लगाया| फील्डर बॉल के पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रोक सके| बल्लेबाज़ के खाते में जाता हुआ चार रन| |
3 | 1.4 | 1.4: जोस बटलर को फजलहक फारूकी, तीन रन इस बार बटलर के बल्ले से आता हुआ!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| मयंक गेंद के पीछे भागे और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 3 रन ले लिया| |
3 | 1.3 | 1.3: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, तीन रन!! बल्लेबाज़ ने यहाँ पर जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल जहाँ से बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 3 रन लिया| |
0 | 1.2 | 1.2: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश किया| रन का मौका नहीं मिल सका| |
4 | 1.1 | 1.1: यशस्वी जयसवाल को फजलहक फारूकी, चौका!!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| बेहतर फॉर्म में नज़र आ रहे हैं यशस्वी जयसवाल यहाँ पर| |
1 ओवर | रन : 6/0 | रन रेट : 6
0 | 0.7 | 0.6: जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| 6/0 राजस्थान| |
0 | 0.6 | 0.5: जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं मिल सका| |
0 | 0.5 | 0.4: जोस बटलर को भुवनेश्वर कुमार, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| |
1 | 0.4 | 0.3: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
4 | 0.3 | 0.2: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, चौका!! पहली बाउंड्री यहाँ पर यशस्वी के बल्ले से आती हुई!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 0.2 | 0.2: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 0.1 | 0.1: यशस्वी जयसवाल को भुवनेश्वर कुमार, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! आगे आकर लेग स्टंप की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद थाई पैड्स को लगकर सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से ग्लेन फिलिप्स ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच किया और अपील करने लगे| अम्पायर ने कैच की अपील को नकारा यहाँ पर| |