1 | 19.7 | आउट!!! रन आउट!!! दूसरा रन लेने के चक्कर में गर्ग लौटे पवेलियन| उनकी 15 रनों की छोटी सी पारी हुई समाप्त| साथ ही हैदराबाद ने बोर्ड पर लगाए 158 रन| एक सम्मानजनक स्कोर कह सकते हैं इसे| इस आखिरी गेंद को कवर्स की तरफ मारा और आर्चर के हाथों से दूसरा रन भागे| थ्रो कीपर की तरफ आया जिन्होंने बेल्स उड़ाकर काम तमाम किया| |
4 | 19.6 | चौका!! छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया फाइन लेग की तरफ| डीप में फील्डर तैनात और एक अच्छा प्रयास भी किया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे| |
1 | 19.5 | फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 19.4 | वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
2 | 19.3 | ओवर थ्रो और एक की जगह दो रन मिल जाएगा| बैकफुट से गेंद को पंच किया था| स्टोक्स के पास रन आउट का मौका था लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी| पीछे कोई बैक अप नहीं था इसलिए एक अतिरिक्त रन मिल गया था| |
1 | 19.2 | इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया| |
6 | 19.1 | सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| लेंथ बॉल को पुल करते हुए मैक्सिमम हासिल किया| |
19 ओवर | रन : 142/3 | रन रेट : 7.47
6 | 18.7 | सिक्स!!! इस ओवर का दूसरा मैक्सिमम!! 19 रन इस 19वें ओवर से आये| करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
2 | 18.6 | यॉर्कर से ब्लफ़ किया बल्लेबाज़ केन को यहाँ पर लेकिन उन्होंने भी चतुराई से लेग साइड पर गेंद को मोड़ा और दो रन हासिल किया| |
1 | 18.5 | लेग साइड पर गेंद को पुल किया लेकिन गति से चकमा खाए| एक ही रन मिल पाया| |
2 | 18.4 | एक और फुल टॉस!! कवर्स के ऊपर से मारा| स्टोक्स का एक बेहतरीन प्रयास लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए| दो रन मिल गए| |
0 | 18.3 | आउट!! क्लीन बोल्ड!! लेकिन फ़्री हिट थी जिसकी वजह से बच गए| धीमी गति से डाली गई थी गेंद जिसे स्लॉग किया लेकिन बीट हुए और गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| रन भाग सकते थे लेकिन नहीं भागे| |
1 | 18.2 | हाई फुल टॉस!! ये है नो बॉल यानी अगली गेंद होगी फ़्री हिट!! स्ट्राइक पर होंगे गर्ग| लेग साइड पर केन ने पुल किया था इसलिए एक ही रन मिला| |
6 | 18.1 | छक्का!!! वो भी एक हाथ से लगाया गया शॉट!!! स्लॉट में थी गेंद और आर्चर की गति का इस्तेमाल करते हुए छह रन बटोर लिया सामने की तरफ| |
18 ओवर | रन : 123/3 | रन रेट : 6.83
0 | 17.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| धीमी गति से रखी गेंद ताकि बल्लेबाज़ उसपर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| 18 के बाद 123/3 हैदराबाद| अब यहाँ से 12 गेंदों पर कम से कम 30 रनों की दरकार होगी| |
1 | 17.5 | धीमी गति की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और रन हासिल किया| |
0 | 17.4 | आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा शॉट या विकेट, कुछ तो आने वाला था और आई विकेट वो भी सेट बल्लेबाज़ मनीष पांडे की| जयदेव की चतुराई भरी गेंदबाज़ी ने उन्हें दिलाई एक महत्वपूर्ण सफलता| धीमी गति से डाली गई थी छोटी लेंथ की गेंद जिसे लॉन्ग ऑन की तरफ पुल किया| हवा में खिल गई गेंद जहाँ खड़े फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 122/3 हैदराबाद| |
2 | 17.3 | धीमी गती से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग आयर हासिल किया| |
2 | 17.2 | क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल किया| दो रन हासिल किया| |
1 | 17.1 | धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे टैप किया पॉइंट की तरफ एक रन के लिए| |
17 ओवर | रन : 117/2 | रन रेट : 6.88
0 | 16.6 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को कट करने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नही आई बॉल कीपर ने बॉल को फील्ड किया| |
1 | 16.5 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को विलियमसन ने मिड विकेट की ओर पुल किया 1 रन आया| |
1 | 16.4 | सिंगल!!!! इसी के साथ मनीष पांडे ने अपने करियर का 17वां और इस लीग का दूसरा अर्धशतक पूरा किया| फुल टॉस बॉल को फाइन लेग की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| |
4 | 16.3 | चौका!!!! पैड्स लें पर डाली गई लो फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
1 | 16.2 | लो फुल टॉस बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकला| |
1 | 16.1 | यॉर्कर डाली गई गेंद को मनीष ने मिड विकेट की दिशा में खेला और 1 रन लिया| |
16 ओवर | रन : 109/2 | रन रेट : 6.81
1 | 15.6 | सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 13 रन इस ओवर से आये| 16 ओवर की समाप्ति के बाद 109/2 हैदराबाद| अंतिम के चार ओवरों में अब मोमेंटम गेन करने की दरकार होगी| अब यहाँ से होगा कप्तान स्मिथ का इम्तेहान| |
2 | 15.5 | फिर से आगे आये लेकिन इस बार फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया| |
6 | 15.4 | छक्का!!! एक और बार आगे आकर गेंद को सामने की तरफ मारा| इस बार बल्ले से शानदार तरीके से आई गेंद जो लॉन्ग ऑन बाउंड्री से काफी दूर जाकर गिरी| जिस तरह के स्ट्रोक की दरकार थी वो आया| अब होगी रनों की रफ़्तार बढ़ाने की कोशिश| |
0 | 15.3 | एक और बार टर्न के साथ गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
0 | 15.2 | टर्न के लिए खेला गेंद को लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर जा लगी गेंद| |
4 | 15.1 | ओह!!! ये गेंद फील्डर के ऊपर से निकल गई| मानीश पांडे को मिला भाग्य का साथ| जान हलक में अटक गई थी लेकिन युवा फील्डर सीमा रेखा के काफी आगे खड़े थे जिसकी वजह से गेंद उनके सर के ऊपर से निकल गई| |
15 ओवर | रन : 96/2 | रन रेट : 6.4
0 | 14.6 | डॉट बॉल के साथ हुई आर्चर के एक सफल ओवर की समाप्ति| एक बाद विकेट भी इस ओवर से आया| एक और छोटी लेंथ से डाली गई गेंद जिसे केन ने बैक फुट से ब्लॉक किया लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया| 96/2 हैदराबाद| |
0 | 14.5 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
0 | 14.4 | बोल्ड!!!! क्लीन बोल्ड!!! जिस काम के लिया कप्तान स्मिथ ने जोफ्रा को गेंद थमाई थी उसे बख़ूबी पूरा करते हुए| डेविड वॉर्नर 48 रन बनाकर लौटे पवेलियन| जोफ्रा आर्चर ने किया अपना पहला शिकार| यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ जगह बनाकर मिड ऑफ की ओर खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नही बॉल सीधे स्टंप्स को जा लगी| वॉर्नर लौटे पवेलियन| 96/2 हैदराबाद| |
2 | 14.3 | यॉर्कर गेंद बल्लेबाज़ ने उस एमिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद| बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| ओवर थ्रो से मिला 2 रन| |
0 | 14.2 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
1 | 14.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| |
14 ओवर | रन : 93/1 | रन रेट : 6.64
2 | 13.6 | दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ गेंद को मारा| गोपाल के हाथों से लगकर गति हुई कम जिसकी वजह से लॉन्ग ऑन देर तक गई और एक की जगह दो रन मिल गए| 14 के बाद 93/1 हैदराबाद| |
0 | 13.5 | स्वीप मारने गए इस बार वॉर्नार लेकिन गेंद की टर्न से बीट हुए| |
1 | 13.4 | बैकफुट से गेंद को सामने की तरफ पंच किया| एक ही रन मिला| |
6 | 13.3 | सिक्स!!! जिसकी दरकार थी वो मिला| समझदारी के साथ आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से मारा| हालाँकि ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी गेंद लेकिन फिर भी छह रनों के लिए निकल गई| |
0 | 13.2 | कट करने गए थे लेकिन पिच पर फसकर आई गेंद| बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगी गेंद और एक टप्पे के बाद कीपर की तरफ गई| |
1 | 13.1 | वॉर्नर के लिए ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ मारा| फील्डर तैनात लेकिन एक ही रन मिलेगा| |
13 ओवर | रन : 83/1 | रन रेट : 6.38
1 | 12.6 | पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| |
1 | 12.5 | मिड ऑन की दिशा में पुल किया| 1 रन मिला| |
1 | 12.4 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| 1 रन ही मिला| |
1 | 12.3 | ऊपर डाली हुई बॉल को मनीष ने मिड विकेट की दिशा पुश करते सिंगल लिया| |
1 | 12.2 | ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद, 1 रन ही मिला| |
1 | 12.1 | लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| |
12 ओवर | रन : 77/1 | रन रेट : 6.42
1 | 11.6 | सिंगल के साथ हुई तेवतिया के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| |
1 | 11.5 | हवा में गेंद!!! शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर कैच के लिए आगे आये लेकिन दूर रह गए| बाल बाल बचे वॉर्नर| वरना पवेलियन वापिस लौटना पड़ता| स्विच हिट लगाने गए थे लेकिन टॉप एज लगा बैठे थे| |
1 | 11.4 | इस बार सिंगल मिल जाएगा| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 11.3 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 11.2 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 11.1 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
11 ओवर | रन : 74/1 | रन रेट : 6.73
1 | 10.6 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 1 रन हासिल किया| |
0 | 10.5 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन का मौका नही बन पाया| |
1 | 10.4 | सिंगल!!!! इसी के साथ हुई दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी| फाइन लेग की दिशा में पुल करते हुए 1 रन लिया| |
2 | 10.3 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 2 रन पूरा किया| |
6 | 10.2 | छक्का!!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| |
1 | 10.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई को मिड ऑफ की ओर खेलने गए बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल फाइन लेग की ओर गई| 1 रन ही मिला| |
10 ओवर | रन : 63/1 | रन रेट : 6.3
2 | 9.6 | दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को कट करते हुए दो रन हासिल किया| |
1 | 9.5 | छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर खेला एक रन के लिए| |
1 | 9.4 | हवा में गेंद!! फ्लैट गई है वहां पर| एक ही रन मिल पायेगा| |
1 | 9.3 | बैकफुट पंच लॉन्ग ऑन की ओर एक रन के लिए| |
1 | 9.2 | छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ वॉर्नर ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुल किया| एक ही रन मिला| |
1 | 9.1 | धीमी गति से डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन हासिल किया| |
9 ओवर | रन : 56/1 | रन रेट : 6.22
4 | 8.6 | चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई छोटी लेंथ की बॉल को कवर्स के ऊपर से खेला| बॉल एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
0 | 8.5 | बाउंसर गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करते हुए गेंद को जाने दिया कीपर की ओर| |
1 | 8.4 | पुल किया मिड विकेट की ओर 1 रन ही मिल सकेगा वहां पर| फील्डर के हाथ में गई गेंद| |
1 | 8.3 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए 1 रन लिया| |
0 | 8.2 | आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ| |
1 | 8.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| |
8 ओवर | रन : 49/1 | रन रेट : 6.13
2 | 7.6 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पंच करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया| |
1 | 7.5 | आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलते हुए 1 रन पूरा किया| |
1 | 7.4 | मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल पूरा किया| |
6 | 7.3 | छक्का!!! आगे डाली हुई बॉल को देखा और लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल फील्डर वहां मौजूद लेकिन कोई मौका नही उनके पास यहाँ पर| बॉल को फील्ड करने का, गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| |
1 | 7.2 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को पॉइंट की कोर कट करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 7.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| रन नही हो सका| |
7 ओवर | रन : 38/1 | रन रेट : 5.43
0 | 6.7 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
4 | 6.6 | रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं वॉर्नर जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| |
1 | 6.5 | सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेला और एक रन हासिल किया| इसी एक साथ मनीष पांडे ने इस लीग में अपने 2000 रन भी पूरे किये| एक कमाल का कीर्तिमान अपने नाम किया| |
0 | 6.4 | इस बार लाइन खीची और बल्लेबाज़ को बैकफुट से डिफेंड करने पर मजबूर किया| |
6 | 6.3 | क़दमों का इस्तेमाल करके, गेंदबाज़ के सर के ऊपर से जड़ दिया है लम्बा छक्का| सीधा साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी गेंद| यहाँ से बल्लेबाज़ को ज़रूर कुछ आत्मविश्वास आया होगा| |
0 | 6.2 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
0 | 6.1 | वाइड!!! लेग स्पिन थी लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
6 ओवर | रन : 27/1 | रन रेट : 4.5
0 | 5.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से वॉर्नर ने खेला| जय ने खुद ही गेंद को फील्ड किया और बल्लेबाज़ की ओर थ्रो करने का इशारा किया और फिर मुस्कुराया| 6 के बाद 26/1 |
1 | 5.5 | कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और गैप से रन हासिल कर लिए| |
1 | 5.4 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
1 | 5.3 | बेहतरीन फील्डिंग आर्चर द्वारा| लेंथ बॉल को मिड ऑन की तरफ मारा| आर्चर ने अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| |
0 | 5.2 | क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 5.1 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
5 ओवर | रन : 23/1 | रन रेट : 4.6
0 | 4.6 | डॉट बॉल के साथ हुई त्यागी के एक सफल ओवर की समाप्ति| मिड ऑफ़ की दिशा में पंच किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़| 5 ओवर की समाप्ति के बाद 23/1 हैदराबाद| |
0 | 4.5 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
0 | 4.4 | आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका हैदराबाद को लागता हुआ इनफॉर्म बल्लेबाज़ जॉनी बेयर्सटो 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन| शानदार कैच यहाँ पर देखने को मिला संजू सैमसन दवारा देखने को मिला| कार्तिक त्यागी ने किया अपना पहला शिकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| हवा में गई बॉल, फील्डर पीछे मौजूद संजू ने अपने बाई ओर डाईव लगाकर कैच को पकड़ा| 23/1 हैदराबाद| |
6 | 4.3 | छक्का!!!! पहले सिक जॉनी बेयर्सटो बल्ले से आता हुआ यहाँ पर| इस बल्लेबाज़ को आप ज़्यदा देर ख़ामुश नही रख सकते है| लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड वीकेट की दिशा में फ्लिक किया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| |
2 | 4.2 | पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया| |
2 | 4.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| फाइन लेग की दिशा में गई| तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब| |
4 ओवर | रन : 13/0 | रन रेट : 3.25
0 | 3.6 | डॉट बॉल के साथ गोपाल के एक और बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को बांधकर रखा है| 4 के बाद 13/0 हैदराबाद| |
1 | 3.5 | सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से रन हासिल किया| |
0 | 3.4 | बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट फील्डर द्वारा| डाईव लगाते हुए दोनों हाथों से गेंद को रोका और रन बचाया| |
1 | 3.3 | बैकफुट से इस बार गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया| |
4 | 3.2 | चौका!!! डेविड वॉर्नर के बल्ले से इस पारी का पहली बाउंड्री आती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लॉग स्वीप किया मिड विकेट की तरफ और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाला| |
1 | 3.1 | क़दमों का इस्तेमाल| सामने की तरफ मारा लेकिन आर्चर तैनात| एक ही रन मिल पायेगा| |
3 ओवर | रन : 6/0 | रन रेट : 2
1 | 2.6 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद लेकिन मिस्फील्ड करते हुए 1 रन दे बैठे यहाँ पर| |
0 | 2.5 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर के हाथ में गेंद| रन यहाँ भी नही होगा| |
0 | 2.4 | बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| जॉनी बेयर्सटो उसे पुल करने गए| बल्ले और गेंद का कोई समपर्क नही| बॉल गई कीपर की ओर| |
0 | 2.3 | एक और डॉट बॉल| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां है मौजूद रन नही मिला| |
0 | 2.2 | विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नही हुआ| |
0 | 2.1 | गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हो सका |
2 ओवर | रन : 5/0 | रन रेट : 2.5
1 | 1.6 | सिंगल के साथ कसे हुए ओवर की समाप्ति| आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल हासिल किया| |
0 | 1.5 | ओवरपिच बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया| |
0 | 1.4 | मिडिल स्टंप पर डाली हुई धीमी गति की लेग स्पिन बॉल को बल्लेबाज़ ने शॉट फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| |
1 | 1.3 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन निकला| |
1 | 1.2 | ऊपर डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया| |
0 | 1.1 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई लेग स्पिन को पंच किया कवर्स की ओर| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला| |
1 ओवर | रन : 2/0 | रन रेट : 2
0 | 0.6 | डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| बाउंसर डाली गई गेंद| काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| वॉर्नर झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| रन नही मिला| |
1 | 0.5 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया| |
1 | 0.4 | ओवरपिच बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल पूरा किया| |
0 | 0.3 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप नही मिला सका इस बार भी यहाँ पर| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हुआ| |
0 | 0.2 | विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका| |
0 | 0.1 | यॉर्कर बॉल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत| ऑफ के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे गई कीपर के हाथ में, रन नही हुआ| |