| 0 | 19.7 | लेग बाई!! ये मुकाबला सुपर ओवर हो गया| शरीर पर जाकर लगी गेंद जहाँ से एक रन भाग गए| इस सीज़न का पहला, किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा लेकिन ऐसा हुआ| |
| 1 | 19.6 | अंदरूनी हिस्सा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| अब 1 गेंद 1 रन की दरकार| |
| 0 | 19.5 | ओह!! बाई के रूप में एक और सिंगल!! 2 गेंद 3 रनों की दरकार| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन बीट हुए और कीपर के हाथों के आगे से रन भाग लिया| |
| 6 | 19.4 | छक्का!!! हैदराबाद मुकाबले में वापस आता हुआ| 3 गेंदों पर 4 रनों की दरकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| |
| 0 | 19.3 | बाई के रूप में आया सिंगल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था, कीपर पन्त से हुई चूक जहाँ से बाई के रूप में एक सिंगल मिल गया| |
| 4 | 19.2 | चौका!! 5 गेंद 11 रनों की दरकार| लैप शॉट केन द्वारा और फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| एक बड़ा खिलाडी बड़े समय पर प्रदर्शन करता हुआ| |
| 0 | 19.1 | वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| |
| 4 | 18.7 | चौका!! ओहोहो, सूचित ने तो यहाँ पर कमाल ही कर दिया है| दो बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करा दी है| अब 6 गेंद पर 16 रनों की दरकार| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया, गैप मिला और सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी गेंद| |
| 0 | 18.6 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद| |
| 4 | 18.5 | चौका!! पहली ही गेंद पर सूचित ने चौका बटोरा| अब 8 गेंद 20 रनों की दरकार| शरीर पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया, गैप मिला जहाँ से गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
| 0 | 18.4 | आउट!! बोल्ड!!! जिस गेंद पर बल्ला चलाना था उसे हलके हाथों से फ्लिक किया लेकिन जिसपर नहीं चलाना था उसपर बड़े शॉट के लिए गए और अपना विकेट गंवा बैठे| बेहद खराब क्रिकेट शंकर द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल मारने गए जहाँ बड़ी बाउंड्री थी| गति से चकमा खाए, गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और जाकर स्टम्प्स से टकरा गई| 9 गेंद 24 रनों की दरकार| |
| 2 | 18.3 | बड़े शॉट्स की दरकार थी लेकिन शंकर कोशिश भी नहीं कर रहे| बड़े शॉट्स लगाइए, दो रनों से कुछ नहीं होगा| |
| 1 | 18.2 | ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खीचा और मिड विकेट की दिशा में मारा| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पाया| |
| 0 | 18.1 | वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| |
| 2 | 17.6 | दो रनों के साथ हुई मिश्रा जी के इस ओवर की समाप्ति| गुगली थी ये गेंद जिसे मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया और बड़ी बाउंड्री की वजह से दो रन भाग लिए| अब 12 गेंदों पर 28 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ| |
| 1 | 17.5 | लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 2 | 17.4 | स्वीप मारने गए केन!! लॉन्ग ऑन पर गई लीडिंग एज लेने के बाद| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए इसे हासिल भी कर लिया| |
| 1 | 17.3 | ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
| 1 | 17.2 | आगे डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेला जहाँ से सिंगल आया| |
| 4 | 17.1 | चौका!!! केन ने पहली ही गेंद पर लगाया बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 17 गेंदों पर 35 रनों की दरकार| |
| 1 | 16.6 | सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| आगे आकर केन ने शॉर्ट कवर्स की तरफ पुश किया और रन भाग लिया| इस ओवर से दो बड़े विकेट और चार रन आये| 18 गेंद 39 रनों की दरकार| |
| 1 | 16.5 | इस गेंद को शंकर ने टर्न का इंतज़ार करते हुए थर्ड मैन की ओर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 2 | 16.4 | मिड विकेट की तरफ इस गेंद को फ्लिक कर दिया जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| |
| 0 | 16.3 | ओह!! हवा में थी ये गेंद लेकिन सिली पॉइंट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| टर्न से चकमा खा गए, डिफेंड करने गए थे और लीडिंग एज लग गया| |
| 0 | 16.2 | आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! हैट्रिक पर अक्षर पटेल| पहली ही गेंद पर राशिद खान को किया अक्षर ने चलता| दिल्ली ने मुकाबले को पूरी तरह से अपने कब्ज़े में कर लिया है| अक्षर पटेल ने किया बैक टू बैक शिकार| मिडिल स्टंप्स पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे हिप्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| रिव्यु था नही बल्लेबाज़ के पास इसलिए आउट होकर जाना ही पड़ेगा| 117/6 हैदराबाद| |
| 0 | 16.1 | आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ का रिव्यु भी चला गया| अभिषेक की छोटी सी पारी का हुआ अंत| दिल्ली के नाम एक और विकेट| टर्न होकर अंदर की तरफ अति गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| टर्न से बीट हुए और फ्रंट पैड्स से जा लगी थी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जो असफल रहा| 117/5 हैदराबाद| |
| 2 | 15.7 | दो रनों के साथ केन का एक शानदार अर्धशतक भी पूरा हुआ| जिस वक़्त से ये बल्लेबाज़ टीम में आया है, इस टीम का हुलिया ही बदल गया है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहा है इस टफ पिच पर| इस गेंद को मिड विकेट की तरफ चिप करते हुए दो रन पूरा किया और अपना 16वां अर्धशतक हासिल किया| अब 24 गेंद पर 43 रनों की दरकार| अब यहाँ से मुकाबला हाई वोल्टेज होने वाला है| |
| 1 | 15.6 | फुलर लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| |
| 1 | 15.5 | लेंथ बॉल!!! मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, एक ही रन का मौका बन पाया| |
| 1 | 15.4 | डीप पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 15.3 | वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
| 0 | 15.2 | बैकफुट से गुड लेंथ बॉल को खेलने गए थे अभिषेक लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| |
| 1 | 15.1 | हलके हाथों से केन ने इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर क्ले बाएँ और से निकली गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 2 | 14.6 | बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच केन और शर्मा द्वारा| हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और उसे पूरा कर लिया| 30 गेंद 50 रनों की दरकार| |
| 1 | 14.5 | लेग स्पिन!! मिड विकेट की तरफ केन ने इस गेंद को टहलाया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 2 | 14.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से 2 रन पूरा करने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| |
| 1 | 14.3 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| एलबीडबल्यू की हुई अपील जिसको अम्पायर ने नकारा| |
| 0 | 14.2 | आउट!!! स्टंप्स आउट!!! हैदराबाद को लगा चौथा झटका| केदार जाधव 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अमित मिश्र के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को आगे निकलकर खेलने गए| टर्न से केदार बिट हुए| जिसके बाद गेंद गई सीधे कीपर की ओर जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर सीधे स्टंप्स को लगा दिया| जिसके बाद केदार की पारी का हुआ अंत| 104/4 हैदराबाद| |
| 0 | 14.1 | पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| |
| 4 | 13.6 | बाउंड्री की ज़रुरत थी और वो आती हुई केन के बल्ले से यहाँ पर| क्या कमाल का है ये बल्लेबाज़ परिस्थिति को भांपकर खेलता है| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 36 गेंद 56 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से रोमांचक होता हुआ| |
| 0 | 13.5 | शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
| 0 | 13.4 | एक अहम डॉट बॉल!! रबाडा की गति को ठीक तरह से समझ नहीं पाए केन| ये मुकाबला रोमांचक होता हुआ| |
| 2 | 13.3 | कट किया बैकवर्ड पॉइंट की तरफ इस गेंद को और गैप हासिल करते हुए दो रन अपने खाते में डाले| |
| 1 | 13.2 | पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
| 1 | 13.1 | गुड लेंथ की गेंद को हलके हाथों से पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 1 | 12.6 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला| |
| 1 | 12.5 | फुल लेंथ की गेंद को स्वीप किया| मिड विकेट की दिशा में गई गेंद| जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन पूरा किया| |
| 1 | 12.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया| |
| 0 | 12.3 | पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| फील्डर की ओर गई, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| |
| 1 | 12.2 | कवर्स की दिशा में खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया| |
| 4 | 12.1 | चौका!!! पहली बाउंड्री हैदराबाद की ओर से खेलते हुए केदार जाधव के बल्ले से आती हुई| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बहार मिला चार रन| |
| 1 | 11.7 | सिंगल के साथ हुई एक सस्ते और सफल ओवर की समाप्ति| इस बार अंदर आती गेंद को लेग साइड पर केदार ने खेला, सिंगल का मौका बन गया| अब इस जोड़ी पर मैच को जिताने की ज़िम्मेदारी क्योंकि इनके पार वो कला और अनुभव दोनों है| 48 गेंद 72 रनों की दरकार| |
| 0 | 11.6 | वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद लेकिन लेग स्टम्प के बाहर डाल बैठे| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
| 1 | 11.5 | पैड्स पर डाली गई गेंद को केन ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
| 1 | 11.4 | पैड्स पर केदार के लिए डाली गई गेंद जिसे स्क्वायर लेग की ओर खेला और सिंगल के साथ अपना खाता खोला| |
| 0 | 11.3 | पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| |
| 0 | 11.2 | आउट!!! कैच आउट!!! दिल्ली को लगता हुआ तीसरा बड़ा झटका| विराट सिंह 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आवेश खान के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए मिड विकेट की ओर| बल्ले और गेंद का सही संपर्क नही हुआ और सीधे शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े फील्डर मार्कस स्टोइनिस के हाथ में गई| जहाँ से स्टोइनिस ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 84/3 हैदराबाद| |
| 0 | 11.1 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 0 | 10.6 | एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर सहमत नहीं| सही फैसला, गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी| लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| 54 गेंद 76 रनों की दरकार| |
| 0 | 10.5 | इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 1 | 10.4 | हलके हाथों से गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए रन भाग लिया| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| |
| 0 | 10.3 | ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| |
| 2 | 10.2 | चिप किया गेंद को कवर्स बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन का मौका बन गया| |
| 0 | 10.1 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
| 0 | 9.6 | नॉट आउट!!! बाल बाल बचे विराट सिंह यहाँ पर| टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| स्टंप की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब विराट सिंह का पैर क्रीज़ के थोड़ा अंदर था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला| |
| 1 | 9.5 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला| |
| 4 | 9.4 | चौका!!! केन विलियमसन के बल्ले से निकलता हुआ बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को रिवर्स स्वीप किया| पॉइंट फील्डर के दाँए ओर से गई गेंद सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर मिला चार रन| |
| 1 | 9.3 | आगे डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| |
| 1 | 9.2 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| |
| 1 | 9.1 | आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
| 0 | 8.6 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नही बन पाया| 9 ओवर के बाद 72/2 हैदराबाद| जीत के लिए 66 गेंदों पर 88 रन चाहिए| |
| 0 | 8.5 | ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला| |
| 4 | 8.4 | रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं केन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ ईस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| केन वो काम करते हुए| |
| 4 | 8.3 | चौका!!! बेहतरीन शॉट केन विलियमसन के बल्ले से देखने को मिला| आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप किया| फील्डर वहां मौजूद नही| गैप में गई गेंद तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 0 | 8.2 | आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| |
| 0 | 8.1 | आगे डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया| |
| 0 | 7.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| बैकफुट पर जाकर ऑफ़ साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन अंदर आई गेंद और शरीर से जा टकराई| 64/2 हैदराबाद| |
| 1 | 7.5 | इस बार गेंद की पिच तक आये और गैप में गेंद को ड्राइव कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 7.4 | स्वीप का प्रयास था लेकिन टर्न से बीट हुए केन| शरीर से लगने के बाद कीपर पन्त के ऊपर से निकल गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
| 1 | 7.3 | ऑफ़ साइड पर इस गेंद को पंच किया जहाँ से गैप से सिंगल हासिल हुआ| |
| 0 | 7.2 | ओह इस बार टर्न से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| |
| 0 | 7.1 | एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| अश्विन ने कीपर को मनाने की कोशिश की लेकिन पन्त भी सहमत नहीं दिखे| पैड्स की गेंद को फ्लिक मरने गए थे और पैड्स पर ही खा बैठे थे गेंद| |
| 1 | 6.6 | ओवरपिच गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला| जहाँ पर खड़े फील्डर अक्षर पटेल ने गेंद को फील्ड करने के दौरान हुआ स्लिप लेकिन उसके बाद भी गेंद को फील्ड किया और बल्लेबाजों ने एक रन ही पूरा किया| |
| 1 | 6.5 | बैकफुट पंच कवर्स की तरफ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 2 | 6.4 | पैडल खेला इस गेंद को फाइन लेग की ओर जहाँ से दो रनों का मौका बन गया| |
| 0 | 6.3 | लेग साइड पर इस गेंद को मोड़ा लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| |
| 0 | 6.2 | नॉट आउट!!! टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ से पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| स्टंप की हुई अपील| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि जब गेंद को स्टंप्स पर लगाया गया था तब केन विलियमसन का पैर क्रीज़ के अंदर थ| नॉट आउट आया थर्ड अम्पयार का फ़ैसला| |
| 2 | 6.1 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैरों के बीच से गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर| बल्लेबाजों ने जहाँ से 2 रन हासिल कर लिया| |
| 0 | 5.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से एक बड़ा विकेट भी आया| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 0 | 5.5 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 0 | 5.4 | आउट!! कैच आउट!! छक्का लगाने के ठीक बाद जॉनी अपना विकेट गंवा बैठे| हैदराबाद को काफी बड़ा झटका, दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन लौट गए| सॉफ्ट डिसमिसल| मिड ऑन पर एक आसान सा कैच गब्बर द्वारा| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से उठाकर मरने गए| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ| हवा में गई मिड ऑन की तरफ जहाँ फील्डर ने बिना कोई ग़लती किये पकड़ा एक आसान सा कैच| दिल्ली का खैमा खुश| 56/2 हैदराबाद| |
| 6 | 5.3 | छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? |
| 1 | 5.2 | ओह!! ये तो रन आउट का मौका बन सकता था लेकिन कगिसो से हुई एक बड़ी चूक| अगर डायरेक्ट हिट होती तो केन को पवेलियन की ओर जाना पड़ता| क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे बल्लेबाज़, अगर थ्रो लग जाता तो काम तमाम हो जाता| पॉइंट की तरफ खेलकर रन भाग खड़े हुए थे| |
| 4 | 5.1 | शॉट!!! बैकफुट पंच चार रन के लिए| इस शॉट में केन का क्लास लिखा हुआ था| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पंच किया हवा में रहकर| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर| काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा| |
| 0 | 4.6 | ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से रन नही मिल सका| |
| 6 | 4.5 | सिक्स!!! ओहोहोहो!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए!!! बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| लेंथ बॉल को जल्दी से बैकफुट पर जाकर सामने की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल कर लिए| |
| 4 | 4.4 | चौका!!! इनसाइड आउट शॉट जॉनी बेयरस्टो ने खेला यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 1 | 4.3 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद जिनसे हुई मिसफील्ड जिसके बाद बल्लेबाजों ने सिंगल लिया| |
| 0 | 4.2 | ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका| |
| 0 | 4.1 | टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 0 | 3.7 | इस बार गेंद को टर्न के साथ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| 34/1 हैदराबाद| |
| 1 | 3.6 | लेग साइड पर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से टहलाया जहाँ से एक सिंगल का मौका बन गया| |
| 0 | 3.5 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 0 | 3.4 | वाइड!! काफी टफ चांस था विकेट के पीछे पन्त के पास स्टम्पिंग करने का लेकिन चूक गए| एक बार फिर से लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे फ्लिक मरने के चक्कर में आगे आ गए थे केन| कीपर से हुई एक चूक| |
| 4 | 3.3 | चौका!! पहली ही गेंद पर केन ने लगाई बाउंड्री!! ऑफ़ स्पिन थी लेकिन लेग स्टम्प के काफी बाहर| फ्लिक किया उसे फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ गैप मिला और एक आसान सा चौका मिल गया| |
| 0 | 3.2 | आउट!!! रन आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ| डेविड वॉर्नर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| एक बार फिर से यहाँ पर कप्तान हुआ रन आउट| अब देखना होगा कि मैच का नतीजा क्या निलकता है क्योंकि अभी तक जो भी कप्तान रन आउट हुआ है उसकी टीम ने मैच को भी गंवाया है| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लेने को भागे| फील्डर वहां मौजूद जिसने गेंद को उठाकर पंत के हाथ में फेका| फिर पंत ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगा दिया| इसी बीच लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद स्टंप्स को लगने के समय वॉर्नर क्रीज़ के काफी बाहर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट| 28/1 हैदराबाद| |
| 6 | 3.1 | छक्का!!! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| |
| 1 | 2.6 | सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| खुलकर खेलते हुए बेयरस्टो यहाँ पर| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया| 22/0 हैदराबाद| |
| 0 | 2.5 | शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
| 6 | 2.4 | छक्का!!! इस बार लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गेंद को खेला| धीमी गति की गेंद थी जिसे पहले ही परख लिया और पुल मार दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा रोप्स के बाहर जाकर गिरी| |
| 4 | 2.3 | चौका!!! करारा पुल शॉट| शॉर्ट आर्म जैब! पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
| 1 | 2.2 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्कावयर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
| 0 | 2.1 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
| 0 | 1.6 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| |
| 4 | 1.5 | चौका!!! बड़ा मौका यहाँ पर दिल्ली के खिलाड़ी गंवाते हुए| जॉनी बेयरस्टो को 1 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया|बल्ला हाथ से निकला| जिसके कारन शॉट में ज़्यादा पॉवर नही लगा| हवा में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद शिमरन हेटमायर जिनके हाथ को लगकर गेंद ज़मीन पर जा गीरी| इसी बीच गेंद को फील्ड करने के दौरान गेंद को जब शिमरन हेटमायर ने पकड़ा तो उनका बदन सीमा रेखा के बाहर था| जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने उसे चार रन दिया| |
| 0 | 1.4 | बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| |
| 0 | 1.3 | नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! बाल बाल बच गए जॉनी!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| खुद भी रिव्यु लेने के बाद कॉंफिडेंट नहीं थे लेकिन अब लक मिल गया है| ऑफ़ स्पिन गेंद थी जिसे ड्राइव करने गए थे लेकिन बीट हुए| लेकिन बल्ले के बाहरी किनारे को बीट किया जिसके बाद कैच की अपील हुई थी| बहरहाल, अब नॉट आउट दिए गए| |
| 1 | 1.2 | कवर्स की ओर गेंद को पंच किया जहाँ से एक रन मिला| |
| 0 | 1.1 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, रन नही आया| |
| 0 | 0.6 | बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| पहले ओवर से आये मात्र 5 रन| |
| 1 | 0.5 | ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया| |
| 1 | 0.4 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| |
| 1 | 0.3 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई शॉर्ट फाइन लेग की ओर जहाँ से एक रन मिला| |
| 2 | 0.2 | पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलकर वॉर्नर ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया| |
| 0 | 0.1 | ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
| 0 | 19.6 | बाई के रूप में आया एक रन| इसी के साथ दिल्ली की पारी 159 रनों पर हुई समाप्त| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 1 रन पूरा कर लिया| |
| 6 | 19.5 | छक्का!!! जिस शॉट की लगातार कोशिश कर रहे थे स्मिथ अब वो लगता हुआ दिखाई दिया| पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में स्वीप किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क| स्क्वायर लेग की ओर हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद लेकिन गेंद उनके ऊपर से गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| |
| 4 | 19.4 | चौका!!! इसी के साथ दिल्ली की टीम का 150 रन पूरा होता हुआ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई थर्ड मैन की दिशा में ,एक टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 1 | 19.3 | एक बार फिर से ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल निकाला| |
| 1 | 19.2 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
| 1 | 19.1 | पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 18.6 | आउट!!! कैच आउट!!! शिमरन हेटमायर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सिद्धार्थ कौल ने अपने इस ओवर में किया दूसरा शिकार| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर गेंद सही तरह से नही आई और लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ से केन विलियमसन ने आगे की ओर भागकर एक शानदार कैच पकड़ा| 145/4 दिल्ली| |
| 1 | 18.5 | डीप कवर्स की ओर स्मिथ ने खेलकर सिंगल लिया| |
| 1 | 18.4 | स्लाइस किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
| 1 | 18.3 | गाइड किया थर्ड मैन की तरफ इस गेंद को लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई ये गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
| 0 | 18.2 | आउट!!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर दिल्ली की टीम को लगता हुआ| ऋषभ पंत 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सिद्धार्थ कौल के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद जगदीश सुचित जिन्होंने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 142/3 दिल्ली| |
| 0 | 18.1 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई जड़ में गेंद जिसको खेलने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 1 | 17.6 | यॉर्कर लाइन की गेंद को पंत लेग साइड की ओर खेलना चाहते थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| जहाँ से केन ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर बॉल को फील्ड किया| इसी बीच पंत ने सिंगल हासिल कर लिया| |
| 4 | 17.5 | चौका!!! पंत अपना पसंदीदा शॉट खेलते हुए| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप किया| थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद| फील्डर पीछे मौजूद नही| टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 1 | 17.4 | डीप कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया| |
| 4 | 17.3 | चौका!!! स्मिथ के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार मिला चार रन| |
| 0 | 17.2 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को खेलने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 1 | 17.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेला| जहाँ से तेज़ी से बल्लेबाजों ने एक रन लिया| |
| 0 | 16.6 | पुल मारने गए थे यहाँ पर स्मिथ लेकिन गेंद की कम गति से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद| बड़े शॉट्स की दरकार है लेकिन मिल नहीं रहा| |
| 1 | 16.5 | फुल लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन एक रन हो गया| |
| 0 | 16.4 | फुल आउट साइड ऑफ़!! कट किया उसे लेकिन डीप में फील्डर तैनात, सिंगल का मौका ही बन पाया| |
| 1 | 16.3 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए, एक रन निकाला| |
| 1 | 16.2 | हलके हाथों से गेंद को गैप में ढकेला, एक रन का मौका बन गया| |
| 1 | 16.1 | कैच ड्रॉप!! एक आसान सा मौका गंवाया कौल साहब ने यहाँ पर| कप्तान के साथ साथ खुद फील्डर भी उदास दिखे| ये काफी बड़ा नुक्सान हो सकता है हैदराबाद के लिए| सिंगल का भी मौका बन गया| कट लगाने गए थे लेकिन बाहरी किनारा लेकर फील्डर की गोद में गई थी गेंद जहाँ एक मौका चूक गए फील्डर| |
| 1 | 15.6 | मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को मोड़ा| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग लेकिन फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया| 127/2 दिल्ली| |
| 1 | 15.5 | पैड्स की गेंद को हलके हाथों से फ्लिक करते हुए रन पूरा किया| |
| 4 | 15.4 | चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री पंत के बल्ले से आती हुई| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग की ओर गई| फील्डर पीछे मौजूद, नही मिला चार रन| |
| 4 | 15.3 | चौका!!! ख़राब फील्डिंग शॉर्ट फाइन लेग की ओर खलील अहमद के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद स्वीप करने गए पंत| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| जहाँ से खलील अहमद ने आगे की ओर भागकर कैच को पकड़ने का प्रयास किया| लेकिन गेंद उनके आगे की ओर टप्पा खाकर सीधे गई फाइन लेग बाउंड्री के पार| जहाँ से मिला चार रन| |
| 1 | 15.2 | ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
| 0 | 15.1 | पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| |
| 1 | 14.6 | सिंगल के साथ हुई एक लम्बे ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 12 रन| लेग साइड पर स्मिथ ने इस गेंद को टहलाया और रन पूरा किया| 116/2 दिल्ली| |
| 1 | 14.5 | लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 2 | 14.4 | एक और दुग्गी!!! बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली पन्त द्वारा| पहला रन हासिल करने के बाद दूसरे के लिए कॉल की और क्रीज़ में डाईव लगाकर उसे पूरा किया| |
| 2 | 14.3 | कवर्स की दिशा में इस गेंद को पंच किया| आसानी से दो रन हासिल कर लिए| |
| 6 | 14.2 | ओह!! शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!! क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खेचकर सामने की तरफ मारा| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
| 0 | 14.1 | कट करने गए ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेकिन पूरी तरह से गेंद की गति से बीट हुए पन्त| |
| 1 | 13.6 | पैड्स लाइन की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| |
| 4 | 13.5 | रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं पन्त जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| |
| 1 | 13.4 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्मिथ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
| 0 | 13.3 | लेग साइड की ओर खेला यहाँ से रन नही मिल सका| |
| 2 | 13.2 | आगे डाली गई गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की ओर| फील्डर वहां मौजूद जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन पूरा कर लिया| |
| 0 | 13.1 | फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया| |
| 1 | 12.7 | सिंगल के साथ हुई इस ओवर की समाप्ति| बैकफुट से इस गेंद को पंच करते हुए गैप से सिंगल हासिल किया| |
| 4 | 12.6 | चौका!! फ्री हिट गेंद का फ़ायदा उठाते हुए स्मिथ| फुल टॉस गेंद जिसको स्मिथ ने रिवर्स स्वीप किया और गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 1 | 12.5 | हहाहाहा!!! नो बॉल और ये गेंद फ्री हिट!!! गेंदबाजी के दौरान गेंद विजय शंकर के हाथों से छूट गई| पन्त की ओर गई मानो कोई खिला हुआ कैच आ रहा है| पन्त ने काफी देर इंतज़ार करने के बाद इस गेंद को हिट किया लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| लॉन्ग ऑन पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया| अम्पायर ने आकर गेंदबाज़ से कुछ बात चीत भी की| |
| 1 | 12.4 | ऑफ़ कटर गेंद को स्मिथ ने मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| एक ही रन का मौका बन पाया| |
| 1 | 12.3 | ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट पर खेला| रन की मांग और उसे हासिल भी किया| |
| 0 | 12.2 | धीमी गति से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
| 1 | 12.1 | धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को स्मिथ ने मिड विकेट की दिशा में पुल करे दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा| |
| 0 | 11.6 | लेंथ बॉल को पन्त ने लेग साइड पर मोड़ा ताकि सिंगल ले पाए लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| कासी हुई गेंदबाज़ी से हैदराबाद यहाँ पर वापसी करती हुई| |
| 1 | 11.5 | लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को पंच करते हुए स्मिथ ने खाता खोल लिया| |
| 1 | 11.4 | लेग साइड पर इस गेंद को मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 11.3 | आउट!!! रन आउट!!! अब दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर लौटे हुए| पृथ्वी शॉ 53 रन बनाकर हुए रन आउट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को आगे आकर कट करने गए पंत| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई| इसी बीच कीपर गेंद को पकड़ नही सके और बॉल शॉर्ट फाइन लेग की ओर कीपर के बदान को लगती हुई गई| पृथ्वी रन लेने के लिए भागे| लेकिन पन्त ने माना किया| इसी दौरान शॉर्ट फाइन लेग से खलील अहमद ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| जहाँ से गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ते हुए स्टंप्स को लगा दिया| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा की जब गेंद स्टंप्स को लगाया गया तो बल्लेबाज़ काफ़ी दूर रह गए थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे बल्लेबाज़| काफ़ी अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे पृथ्वी शॉ जो इस रन आउट से काफी निराश दिखाई दिए| 84/2 दिल्ली| |
| 1 | 11.2 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया| |
| 0 | 11.1 | विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| |
| 0 | 10.6 | डॉट बॉल के साथ हुई करामाती खान के एक बेहतरीन और सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाजों को पूरी तरह से बांधकर रखा दिया है| 83/1 दिल्ली| |
| 1 | 10.5 | बैकफुट पंच शॉ द्वारा कवर्स की ओर जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 1 | 10.4 | बैकफुट पर जाकर लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 10.3 | एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| पहली ही गेंद पर स्वीप मारने गए थे पन्त लेकिन गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए| शरीर पर जा लगी थी गेंद| |
| 0 | 10.2 | बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! दिल्ली को लगता हुआ पहला झटका| शिखर धवन 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राशिद खान के हाथ लगी पहली विकेट| हैदराबाद को जिस विकेट की दरकार थी वो करामाती खान ने निकालकर दिया| गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को आगे आकर धवन खेलने गए| बल्ले और पैड्स के बीच में बना गैप जहाँ से गेंद निकलती हुई गई सीधे लेग स्टंप पर| इसी के साथ गब्बर की पारी यहीं पर हुई समाप्त| 81/1 दिल्ली| |
| 1 | 10.1 | ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया| |
| 1 | 9.6 | सिंगल के साथ शॉ का अर्धशतक हुआ पूरा| एक बेहतरीन लय को जारी रखता हुआ ये युवा खिलाड़ी जो अब युवा नहीं बल्कि ज़िम्मेदार बन गया है| टीम को उनसे बड़े स्कोर की दरकार और वेओ आता हुआ| हलके हाथों से इस गेंद को लेग साइड पर मारा और रन हासिल किया| |
| 1 | 9.5 | इस बार बैकफुट से जाकर गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया| डीप में फेल्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| |
| 0 | 9.4 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
| 1 | 9.3 | लॉन्ग ऑन पर इस गेंद को शॉ ने पुश किया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
| 1 | 9.2 | बड़ी शान्ति के साथ धवन ने इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 9.1 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 0 | 8.6 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉ ने गली की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका| |
| 4 | 8.5 | चौका!!! राशिद की गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजते हुए शॉ यहाँ पर| ओवरपिच गेंद को आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| गैप में गई बॉल फील्डर वहां मौजूद नही| गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के पार, मिला चार रन| |
| 2 | 8.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया जहाँ से 2 रन आया| |
| 1 | 8.3 | ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर 1 रन पूरा किया| |
| 1 | 8.2 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| |
| 1 | 8.1 | फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया| |
| 1 | 7.6 | डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 67/0 दिल्ली| एक दबंग शुरुआत| |
| 0 | 7.5 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 4 | 7.4 | चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर धवन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन गेंद को रोकने में हुए नकाम बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 4 | 7.3 | चौका!! क़दमों का इस्तेमाल धवन द्वारा और एक बेहतरीन बाउंड्री हासिल की| इस बार आगे निकलकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के बाएँ और मारा| कोई मौका नहीं उस फील्डर के पास गेंद को रोकने का और चार रन मिल गया| |
| 1 | 7.2 | लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिल पायेगा| |
| 1 | 7.1 | स्वीप किया इस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 6.7 | ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पुल करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के ओर गई| |
| 3 | 6.6 | कमाल की फील्डिंग यहाँ पर राशिद खान के द्वारा देखने को मिला अपनी टीम के लिए एक रन बचाते हुए दिखाई दिए| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को धवन ने डीप पॉइंट की ओर कट किया| इसी बीच डीप कवर्स से भागकर आये राशिद खान ने गेंद को डाईव लगाकर रोका| इसी बीच बल्लेबाजों ने 3 रन पूरा कर लिया| |
| 1 | 6.5 | गुड लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया जहाँ से एक रन मिला| |
| 0 | 6.4 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया| |
| 0 | 6.3 | वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
| 0 | 6.2 | लेग स्टंप पर पटकी गई धीमी गति की गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद गई टप्पा खाकर कीपर की ओर| |
| 0 | 6.1 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 0 | 5.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
| 0 | 5.5 | कट मारा ऑफ़ साइड पर धवन ने| विकेट के पीछे से कीपर की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखे| सही फैसला, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई थी गेंद| |
| 1 | 5.4 | पैड्स की गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की ओर जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
| 0 | 5.3 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 1 | 5.2 | सिंगल के साथ दिल्ली के पॉवर प्ले में 50 रन भी पूरे हुए| छोटी गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया| |
| 1 | 5.1 | अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| कट मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन अंदर आ गई थी गेंद| |
| 1 | 4.6 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया| |
| 4 | 4.5 | चौका!!! पृथ्वी शॉ के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री| लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की बाउंसर गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर अपेर कट शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
| 1 | 4.4 | मिड विकेट की तरफ पुल किया जहाँ से सिंगल आया| |
| 1 | 4.3 | लेग स्टंप की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
| 1 | 4.2 | ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट करते हुए 1 रन निकाला| |
| 1 | 4.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया| |
| 1 | 3.6 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
| 1 | 3.5 | स्क्वायर लेग की तरफ इस गेंद को बड़े आराम से टहलाया और एक रन बटोरा| |
| 0 | 3.4 | पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| |
| 1 | 3.3 | एक बार फिर से गेंद को कवर्स फील्डर की तरफ खेला लेकिन इस बार एक ही रन हासिल होंगे| |
| 2 | 3.2 | कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए गैप से दो रन हासिल किये| |
| 1 | 3.1 | लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ पुश करते हुए, एक रन लिया| |
| 6 | 2.6 | मैक्सिमम!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!! हवा में थी लेकिन मैदान के बाहर जाकर तुकी| करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए शॉ| चक्कों और चौकों में डील करते हुए| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| 22/0 दिल्ली| |
| 0 | 2.5 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| |
| 0 | 2.4 | कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव किया| बॉल गई फील्डर के पास रन इस बार भी नही हो सकेगा| |
| 0 | 2.3 | पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद, रन नही हुआ| |
| 1 | 2.2 | कैच ड्रॉप!!! शिखर धवन को 5 रनों के स्कोर पर मिलता हुआ जीवनदान| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद केदार जाधव जिनके हाथ लो लगकर बॉल ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने लिया सिंगल| |
| 0 | 2.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला| |
| 4 | 1.7 | ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 2 के बाद 26/0 दिल्ली| |
| 0 | 1.6 | सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को पुश किया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
| 4 | 1.5 | चौका!! चौथी बाउंड्री शॉ के बल्ले से आती हुई| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया| गेंद गैप में गई और एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
| 1 | 1.4 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर धवन ने सिंगल लिया| |
| 4 | 1.3 | चौका!! इस बार अपने लिए गब्बर ने रूम बनाया| पॉइंट और कवर्स की तरफ गेंद को कट किया जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| |
| 0 | 1.2 | वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
| 0 | 1.1 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
| 0 | 0.6 | डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल सका| |
| 0 | 0.5 | लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए रन लेना चाहते थे शॉ| लेकिन शिखर धवन ने सही समय पर माना किया| |
| 0 | 0.4 | पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ| |
| 4 | 0.3 | ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! हैट्रिक चौका| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया| ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| गेंदबाज़ ज़रूर दबाव में आये होंगे इस शॉर्ट से, कमाल की बल्लेबाज़ी |
| 4 | 0.2 | चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर पृथ्वी शॉ के बल्ले आती हुई| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
| 4 | 0.1 | चौका!!! इसी के साथ पृथ्बेवी शॉ ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाँए ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| |