1 | 19.9 | ये लीजिये!! इस गेंद पर भी सिंगल आया| आखिरी चार गेंदों पर महज़ 3 रन आये लेकिन इस ओवर से 30 आ गए गुरु| यानी राजस्थान का स्कोर 216 और चेन्नई के लिए 217 रनों का विशाल लक्ष्य| अच्छी वापसी कह सकते हैं लुंगी द्वारा, आखिरी गेंद मिड ऑफ़ की दिशा में गई और सिंगल ही बन पाया| अब तो मज़ा आएगा भाई| |
1 | 19.8 | एक और सिंगल!! लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
1 | 19.7 | पुल किया मिड विकेट की तरफ, एक ही रन मिला| |
0 | 19.6 | डॉट बॉल!!! गेंदबाज़ ने ली चैन की सांस!!! पुल लगाने गए लेकिन गेंद की गति से चूके| |
0 | 19.5 | वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बहर डाली गई गेंद| 27 रन आ चुके हैं अभी तक| बाप रे बाप!! आर्चर आप कुछ ज़रूर खाकर आये हैं आज| |
6 | 19.4 | एक और नो बॉल!! एक और छक्का!!! 4 गेंद 4 मैक्सिमम!! अगली गेंद भी फ्री हिट| इस बार लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा उर बड़ी आसानी से गेंद को सीमा रेखा के पार कर दिया| |
6 | 19.3 | हैट्रिक सिक्स!!! साथ में नो बॉल!!! एक गेंद पर 7 रन आये| लेंथ बॉल को जिस तरह से मारा है उससे तो कोई सुपरमैन भी नहीं रोक सकता है यहाँ पर| |
6 | 19.2 | ओहोहोहो!!! एक और मैक्सिमम!! जाइए और गुमशुदा तलाश केंद्र में इसकी रिपोर्ट लिखवा दीजिये| अब तो नई गेंद मंगवानी पड़ेगी भाई| आर्चर ऑन फायर| ये गेंद मैदान से काफी बाहर निकल गई| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया और छह रन हासिल किये| |
6 | 19.1 | छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| |
19 ओवर | रन : 186/7 | रन रेट : 9.79
1 | 18.6 | सिंगल की तलाश और मिल गया| सीधे बल्ले से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 18.5 | पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से सिंगल हासिल किया| |
2 | 18.4 | नॉट आउट!!! बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ नॉन स्ट्राइकर एंड पर| लॉन्ग ऑन बाउंड्री से जडेजा का डायरेक्ट हिट लगा था लेकिन इस बार बल्लेबाज़ क्रीज़ में सेफ़ पहुंचे| |
4 | 18.3 | चौका!! फुल लेंथ की गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर को बीट करते हुए चार रन हासिल किया| |
0 | 18.2 | आउट!!! कैच आउट!! स्टीव स्मिथ जैसा बड़ा विकेट इस अहम मोड़ पर आता हुआ| 69 रनों पर पवेलियन लौटे, खुद से काफी नाराज़ दिखे स्मिथ वहां पर| मिड विकेट बाउंड्री पर केदार ने पकड़ा एक आसान सा कैच| करन को एक और सफलता हासिल होती हुई| चेन्नई मुकाबले में वापसी करते हुई| पैरों पर डाली गली गेंद को फ्लिक कर दिया था और हवा में मार बैठे| 178/7 |
1 | 18.1 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, एक रन मिला| |
18 ओवर | रन : 177/6 | रन रेट : 9.83
1 | 17.6 | कवर्स की दिशा में पंच करते हुए सिंगल पूरा किया| |
0 | 17.5 | नॉट आउट !!! काफी बड़ा डरामा ओ हो !!! क्या होता हुआ यहाँ पर पहले आउट कारण दिया अम्पायर ने फिर अम्पायर ने लेग अम्पायर ने बात करते हुए भी आउट दिया टॉम करन पवेलियन की ओर जा ही रहे थे की अम्पायर ने उनसे कहा अभी आप रुके| गुड लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करने गए और गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई कीपर की ओर गई| धोनी ने किया कैच आउट की अपील अम्पायर सहमत| लेकिन रिप्ले देखना चाहते थे अम्पायर जिसके बाद रिप्ले में पता चला की गेंद टप्पा खाकर धोनी के दस्तानो में गई और थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला नॉट आउट रहे बल्लेबाज़| |
0 | 17.4 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
1 | 17.3 | बैकफुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर और एक रन पूरा किया| |
0 | 17.2 | ओह!! ये क्या!! काफी कम देखने को मिलता है ऐसा कि कप्तान धोनी के हाथों से बॉल निकली हो| फाइन लेग फील्डर ने गेंद को फ़ील्ड किया| ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को कट करते हुए बीट हुए थे| |
1 | 17.1 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया| |
17 ओवर | रन : 173/6 | रन रेट : 10.18
0 | 16.6 | आउट !!! किअच आउट !!! धोनी का कमाल का कैच और बल्लेबाज़ बिना अम्पायर का फ़ैसला सुनने बिना चलते बने| सैम करन का इसी ओवर में दूसरा विकेट| पूरे मैच को ही पलटकर रख दिया है यहाँ पर चन्नई के गेंदबाजों ने| रियान पराग 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल गई कीपर की ओर धोनी ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच किया| 173/6 राजस्थान| |
4 | 16.5 | चौका !!! सही समय पर आता एक बाउंड्री| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल टॉस बॉल को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| फील्डर शॉट थर्ड मैन पर मौजूद गेंद गई सीमा रेखा के बाद मिला चार रन| |
2 | 16.4 | ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव किया| 2 रन तेज़ी से आया| |
0 | 16.3 | विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड किया| रन नही हो सका| |
0 | 16.2 | आउट!!! एलबीडबल्यू!! एक और झटका राजस्थान को लगता हुआ| रन गति पर तो रोक लग ही गई साथ में विकेट पर विकेट भी आ रही है| चेन्नई ने मुकाबले में पूरी तरह से वापसी कर ली है| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर ने उसे आउट करार दिया था| फुल लेंथ की गेंद थी जिसपर क्रॉस बल्ला चलाया और बीट हुए| गेंद जाकर फ्रंट जूते पर लगी और एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई थी जिसके बाद अम्पायर ने आउट करार दिया था| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और रिप्ले में बॉल ट्रैकर से पता चला कि तीनो रेड है और गेंद जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही| 167/5 राजस्थान| |
1 | 16.1 | बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
16 ओवर | रन : 166/4 | रन रेट : 10.38
0 | 15.6 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद| मुकाबला खुलता हुआ| |
2 | 15.5 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में और 2 रन पूरा किया| |
4 | 15.4 | चौका !!! आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
1 | 15.3 | मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया| |
4 | 15.2 | चौका !!! क्या कमाल का संतुलन स्मिथ दवारा देखने को मिला यहाँ पर| मिडिल लाइन की गेंद को पहले से ही मन बना लिया था फाइन लेग के ऊपर से खेलने का और खेला भी चिकि शॉट और फाइन लेग की दिशा में मिला जाएगा चार रन| |
1 | 15.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही होगा| |
15 ओवर | रन : 154/4 | रन रेट : 10.27
1 | 14.6 | कसी हुई वापसी चावला द्वारा| एक बड़ा विकेट लेते हुए महज़ 5 रन इस ओवर से दिए| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया| 15 के बाद 154/4 राजस्थान| अब 30 गेंद शेष, क्या 200 के पार जा पाएगी टीम? |
1 | 14.5 | गुगली!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
1 | 14.4 | छोटी गेंद को बैकफुट से पंच किया लॉन्ग ऑफ़ की ओर एक रन के लिए| |
1 | 14.3 | आगे डाली गई गेंद को स्मिथ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में मारा और रन हासिल किया| |
1 | 14.2 | पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए| |
0 | 14.1 | आउट !!! कैच आउट !!! शानदार फील्डिंग फाफ़ के दवारा देखने को मिली| चन्नई ने मुकाबले में वापसी कर लिया है| धोनी के आगे स्मिथ फ़ैल शुरुआती हमले में स्मिथ ने मरी बाज़ी और अब धोनी ने किया पलट वार| रॉबिन उथप्पा 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन| चावला को मिली सफलता| आगे डाली गई गेंद को कदमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आकर मिड ऑफ की ओर मारा हवा में गई बॉल लेकिन उछि नही फील्डर पीछे मौजूद और फाफ ने लिया अच्छा कैच| |
14 ओवर | रन : 149/4 | रन रेट : 10.64
1 | 13.7 | एक और सिंगल!!! ओवर हुई समाप्त| छोटी गेंद को पंच किया और सानी से एक रन हासिल किया| 14 ओवर की समाप्ति के बाद 149/3 राजस्थान| |
1 | 13.6 | बैकफुट से लेग साइड पर गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
6 | 13.5 | कैच ड्रॉप!!! ओह!! छक्का भी दे दिया करन ने यहाँ पर| 52 रन पर स्मिथ को मिला एक बड़ा जीवनदान| एक आसान सा कैच लॉन्ग ऑफ़ पर छोड़कर छह रन दे दिया| 13वां छक्का है ये इस मुकाबले का यहाँ पर| एक बड़े स्कोर की ओर बढती हुई राजस्थान| क्या आज हमें 250 का स्कोर देखने को मिलेगा? |
0 | 13.4 | वाइड!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाली गई थी गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 13.3 | मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट!! आगे से डाली गई थी गेंद जिसपर एक रन मिला| |
1 | 13.2 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और बड़ी आसानी से सिंगल हासिल किया| |
1 | 13.1 | पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया| |
13 ओवर | रन : 137/3 | रन रेट : 10.54
1 | 12.6 | आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पंच किया| 1 रन आया| |
0 | 12.5 | नॉट आउट !!! प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास टर्न से चकमा खा गए बड़ा हिट लगाने का था प्रयास उथप्पा का| बल्ले और गेंद का कोई सम्पर्क नही बॉल गई कीपर की तरफ धोनी ने बॉल को स्गटंप्ईस पर लगाया| लेग अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की ओर किया इशारा| रिप्ले में देखने के बाद नॉट आउट का दिया फ़ैसला| |
0 | 12.4 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नही हुआ| |
1 | 12.3 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल पूरा किया| |
1 | 12.2 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला 1 रन मिला| |
0 | 12.1 | ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया गेंदबाज़ ने भागते हुए बॉल को खुद फील्ड किया| |
12 ओवर | रन : 134/3 | रन रेट : 11.17
1 | 11.7 | आउट!! रन आउट!! एक और विकेट चेन्नई के खाते में जाती हुई| कोई ज़रुरत नहीं थी इस दूसरे रन की लेकिन लिया और खामियाज़ा भुगता| बिना गेंद खेले ही पवेलियन लौट गए मिलर| कमाल का टर्न अराउंड होता हुआ मुकाबला| पैड्स पर डाली गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर फ्लिक किया था| पहला रन तेज़ी से लिया दूसरे की मांग| बाउंड्री से गेंदबाज़ी छोर पर थ्रो हुआ और मिलर ने डाईव लगाते हुए क्रीज़ में एंट्री करना चाहा लेकिन इस बीच उनका बल्ला पिच पर फसा और हाथ से छूटा जिसकी वजह से क्रीज़ से बाहर रह गए| 134/3 राजस्थान| |
0 | 11.6 | बैकफुट से विकेट लाइन की गेंद को पंच तो किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 11.5 | वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
0 | 11.4 | आउट!!! कैच आउट!!! ये लीजिये मिल गई वो विकेट जिसकी सबको तलाश थी| 74 रन बनाकर सैमसन लौटे पवेलियन| एनगिडी ने किया कमाल जिसके लिए धोनी ने उन्हें लाया था| बल्लेबाज़ को ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी से गेंद डाली और बड़ा शॉट मारने दिया| संपर्क तो हुआ लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| कवर्स से आगे की तरफ भागते हुए दीपक चहर ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 133/2 राजस्थान| |
1 | 11.3 | धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर| |
1 | 11.2 | पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| |
1 | 11.1 | लुंगी द्वारा ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे कट करते हुए पॉइंट की ओर एक रन के लिए| |
11 ओवर | रन : 129/1 | रन रेट : 11.73
0 | 10.7 | डॉट बॉल जो काफी देर बाद देखने को मिली!! आगे की गेंद को सीधे बल्ले से खेला लेकिन गैप नहीं मिला| |
1 | 10.6 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 10.5 | वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| दबाव गेंदबाज़ के चेहरे पर साफ़ दीखता हुआ| |
1 | 10.4 | पैड्स पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| एक ही रन मिलेगा| |
6 | 10.3 | छक्का!! एक बार फिर से उसी लेंथ की गेंद को लगातार सामने मारते जा रहे हैं| कुछ करना ही नहीं पद रहा उनको यहाँ पर| जडेजा दबाव में आते हुए| दोनों ही स्पिनरों को बहुत मार पड़ रही है| |
0 | 10.2 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
1 | 10.1 | पैड्स लाइन की गेंद को स्मिथ ने लेग साइड पर मोड़ा और एक रन लेकर स्ट्राइक सैमसन को दिया| |
10 ओवर | रन : 119/1 | रन रेट : 11.9
1 | 9.6 | मिड ऑफ की ओर पंच किया| आगे डाली गई गेंद को 1 रन आया| |
4 | 9.5 | चौका !!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को क्त किया पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद जिसके बाद चार रन तो मिलेगे ही मिलेगे बल्लेबाज़ को यहाँ पर| |
1 | 9.4 | मिड ऑफ की ओर पंच किया 1 रन हासिल हुआ| |
6 | 9.3 | छक्का !!! लीजिए अब स्मिथ ने तो लगाया ही था सिक्स अपन संजू फिर फिर से लगाने लगे हिट| ऊपर नही डाल सकते आप बार बार आगे डाली जा रही है गेंद जिसका पूरा फ़ायदा उठा रहे है बल्लेबाज़| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से खेला गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| |
1 | 9.2 | ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| 1 रन हासिल हुआ| |
6 | 9.1 | छक्का !!! इस बार स्मिथ के बल्ले से आता हुआ बड़ा हिट| अब दोनों तरफ से करेगे राजस्थान के बल्लेबाज़ चन्नई पर वर| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंद के ऊपर से खेला| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| |
9 ओवर | रन : 100/1 | रन रेट : 11.11
1 | 8.6 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलते हुए सिंगल पूरा किया| |
1 | 8.5 | मिड ऑफ की ओर पंच किया| 1 रन हासिल हुआ| |
0 | 8.4 | कवर्स की दिशा में पंच किया लेकिन रन नही हो सका| |
1 | 8.3 | मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए सिंगल हासिल किया| |
0 | 8.2 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेलने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील अम्पायर ने उसे नाकारा| |
1 | 8.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| |
8 ओवर | रन : 96/1 | रन रेट : 12
6 | 7.7 | छक्का!! ओहोहो!!! ये तो कमाल ही हो गया| इस बार सैमसन नहीं बल्कि स्मिथ ने गेंद को मैदान के बाहर भेज दिया| धोनी के चेहरे पर भी शिकन दिखाई देने लगी अब तो| बाप रे बाप!! ऐसा धो रहे स्पिनरों को जैसे धोबी घात पर कपड़े धुलते हैं| 8 ओवर की समाप्ति के बाद 96/1 राजस्थान| |
1 | 7.6 | नो बॉल और साथ में सिंगल भी आता हुआ| अगली गेंद फ्री हिट लेकिन स्ट्राइक पर होंगे स्मिथ, क्या वो इसका फायदा उठा पायेंगे? |
6 | 7.5 | छक्का!! एक और मैक्सिमम सैमसन के बल्ले से आता हुआ| भाई आज इन्हें रोकना नामुमकिन सा लग रहा है| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से उठाकर मारा और संपर्क शानदार| गेंद बल्ले से लगने के बाद बुलेट की रफ़्तार से बाउंड्री लाइन पार कर गई| काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ| |
1 | 7.4 | समझदारी के साथ फ्लिक करते हुए स्मिथ ने सैमसन को सिंगल दिया| |
1 | 7.3 | पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को एक रन के लिए| |
6 | 7.2 | सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| |
6 | 7.1 | छक्का!! सैमसन के बल्ले से एक और मैकिस्मम आता हुआ| पहली ही गेंद पर बड़ा हिट लगाते हुए चावला साहब को दबाव में दाल दिया है| आगे की गेंद थी जिसे हीव करते हुए सीमा रेखा के पार भेजा| |
7 ओवर | रन : 68/1 | रन रेट : 9.71
0 | 6.6 | ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से रुका समझदारी के साथ अपनी पारी को आगे की ओर लेजाते हुए संजू सैमसंग| |
1 | 6.5 | ऑफ स्टंप की गेंद को इस बार पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 6.4 | आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नही हुआ| |
6 | 6.3 | छक्का !! बैक टू बैक बाउंड्री| आज इन्होने बस बड़े हिट लगाने का मन सा बना लिया है| आगे डाली गई गेंद को कवर् के ऊपर से खेला गेंद गई सीधे स्सटैंड में मिला सिक्स| बार कवर्स की ओर किसी भी ग्राउंड में यह सिम मिला इतनी दूर मार बैठे संजू| |
6 | 6.2 | छक्का !!! आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन के ऊपर से खेला हवा में बॉल किनती दूर बहुत दूर| गेंद गई स्मिटैंड में मिला सिक्स| संजू मस्त होकर बल्लेबाज़ी करते हुए आज इन्हे रोकना चन्नई गेंदबाजों के लिए एक इम्तेहान सा होगा| |
1 | 6.1 | लो फुल टॉस गेंद स्मिथ ने उसे मिड ऑन की दिशा में पुश किया| 1 रन आया| |
6 ओवर | रन : 54/1 | रन रेट : 9
1 | 5.6 | सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 14 रन| धीरे-धीरे रन गति को आगे बढ़ाते हुए दोनों बल्लेबाज़| |
4 | 5.5 | शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा,खराब गेंदबाज़ी चहर द्वारा| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
1 | 5.4 | एक और छोटी लेंथ की गेंद लेकिन इस बार नीचे खेला गया शॉट| नतीजा महज़ एक ही रन मिलेगा| |
6 | 5.3 | छक्का!! सैमसन के बल्ले से एक और मैकिस्मम आता हुआ| पहले से ही बैकफुट पर तैयार थे और छोटी गेंद को देखते हुए पुल लगाया| मैदान छोटा था लेकिन गेंद काफी दूर जाकर गिरी| सैमसन ऑन फायर| |
1 | 5.2 | इस बार लेंथ बदली और छोटी रखी| बैकफुट से पंच किया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए| |
1 | 5.1 | आउटस्विंगर चहर द्वारा जिसे सैमसन ने ड्राइव किया कवर्स की तरफ एक रन के लिए| जी हाँ इसी तरह की लेंथ डालने की ज़रूरत है यहाँ पर| |
5 ओवर | रन : 40/1 | रन रेट : 8
1 | 4.6 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल पूरा किया| |
2 | 4.5 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया गैप में गई बॉल और 2 रन तेज़ी से पूरा किया| |
6 | 4.4 | छक्का !!! करारा पुल शॉर्ट यहाँ गेंद नही डाल सकते आप इन्हे जैसे ही पाले में बॉल दिखाती है उसपर जमकर बरस्ते है संजू| शॉट पिच डाली गई गेंद| बैक फुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बॉल गई मिड विकेट बाउंड्री लाइन के बाहर मिला सिक्स| |
4 | 4.3 | चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर शॉट थर्ड मैन पर मौजूद लेकिन बॉल को रोकने में होगे नाकाम| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के पार मिला चार रन| |
0 | 4.2 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद| |
1 | 4.1 | ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| फील्डर वहां मौजूद पर 1 रन तेज़ी से पूरा कर लिया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| |
4 ओवर | रन : 26/1 | रन रेट : 6.5
2 | 3.6 | छोटी लेंथ की गेंद| पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| घेरे के अंदर से फील्डर ने पीछे भागते हुए उसे फील्ड किया उर दो रन पर ही रोका| 4 के बाद 26/1 राजस्थान| |
0 | 3.5 | पॉइंट पर जडेजा हो और आप उनके पास मारकर रन लेले ये मुमकिन नहीं होता है भाई| ऐसा ही कुछ हुआ इस गेंद पर तो रन का तो सवाल ही नहीं आता| |
0 | 3.4 | इस बार सैमसन के लिए पैड्स पर डाली गई गेंद जिसे लेग साइड पर तो खेला लेकिन गैप नहीं मिला| |
1 | 3.3 | छोटी लेंथ की गेंद लुंगी द्वारा| छह रन खाने के बाद वापसी करते हुए यहाँ पर| बैकफुट से पंच करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 3.2 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| रन का मौका नहीं बन पाया| |
6 | 3.1 | छक्का!! वाह भाई वाह!! स्मिथ तुस्सी ते छा गए!! उनके शरीर पर गेंद डालकर नहीं बच सकते आप| पैरों पर डाली गई थी गेंद जिसे पिक किया और फाइन लेग बाउंड्री के पार भेजते हुए इस मुकाबले का पहला छक्का जड़ दिया| |
3 ओवर | रन : 17/1 | रन रेट : 5.67
1 | 2.6 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल पूरा किया| |
4 | 2.5 | चौका !!! इस शॉट से स्मिथ को काफी आत्मविश्वास मिलेगा| लेंथ में छोटी गेंद को देखा और पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की ओर पुल किया| एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई मिला चार रन| |
0 | 2.4 | चलाखी दिखाते हुए गेंदबाज़| ऊपर की ओर डाली गई धीमी गाती की बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद फील्ड किया| |
1 | 2.3 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल मिला 1 रन| |
0 | 2.2 | आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन वापसी चहर द्वारा| जैसवाल का पहला सफ़र आज यहीं पे हुआ समाप्त| अपनी पहली पारी में महज़ 6 रन ही ठोक पाए और चहर की शानदार गेंद का शिकार हुए| छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए थे| गति से चकमा खाए और शॉट खेलने में लेट हुए| टॉप एज लगा और हवा में विकेट के पास ही खिल गई| गेंदबाज़ ने धोनी को हाथ देते हुए खुद ही कैच का कॉल किया और अंत में उसे पकड़ते हुए पूरा किया| 11/1 राजस्थान |
4 | 2.1 | चौका!! पहली बाउंड्री युवा जैसवाल के बल्ले से आती हुई| एक सपने की तरह था ये और वो पूरा होता हुआ आज| बहुत जल्दी गेंद की लाइन को परखा और पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और गैप से चार रन हासिल कर लिया| |
2 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 3.5
0 | 1.7 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद| |
0 | 1.6 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को आगे आकार पुल करने गए स्मिथ बल्ले के स्टिकर पर लगती हुई बॉल एक टप्पा खाकर मिड ऑन फील्डर के हाथ में गई| रन नही हासिल हुआ| |
1 | 1.5 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल 1 रन हासिल हुआ| |
1 | 1.4 | गैप निकालने में हुए कामयाब इस बार स्मिथ| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल 1 रन आया| |
0 | 1.3 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पॉइंट की दिशा में क्त किया| जडेजा के हाथ में गई बॉल रन नही हो सका| |
0 | 1.2 | वाइड !! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पयार ने वाइड करार दिया| |
0 | 1.1 | ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका| |
1 ओवर | रन : 4/0 | रन रेट : 4
1 | 0.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिसफ़ील्ड हुई थी पॉइंट फील्डर से वहां पर कट शॉट के बाद| जडेजा भागकर गेंद तक गए और दूसरे छोर पर थ्रो किया लेकिन रन लेने से नहीं रोक सके| पहले ओवर से आये 4 रन| एक बेहतर शुरुआत| |
0 | 0.5 | एक बार फिर से स्मिथ के लिए लेग स्टम्प की लाइन पर रखी गई थी गेंद| इस बार गैप नहीं मिल पाया| |
2 | 0.4 | ये लीजिये, दो रनों के साथ स्मिथ ने भी अपना खाता खोल लिया| पैड्स पर डाली गई थी उनके लिए गेंद जिसे बड़ी आसानी से फ्लिक करते हुए गैप से दो रन हासिल किया| |
1 | 0.3 | पहला रन!!! जैसवाल के इस लीग के करियर का!! काफी खुश हुए होंगे अंदर ही अंदर ये युवा खिलाड़ी| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे बलेल का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में खेला और रन हासिल किया| |
0 | 0.2 | ओह!!! अपनी पहली ही गेंद पर चहलकदमी करते हुए कवर्स की दिशा में खेला ज़रूर लेकिन फील्डर वहां पर तैनात| रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 0.1 | पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप लेकर दीपक चहर तैयार, स्ट्राइक पर यशस्वी| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे लीव करने में दिखाई दिलचस्पी| डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार और रोमांचक मुकाबले की शुरुआत| |