2 | 19.6 | दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 196 रन बोर्ड पर लगाने में दिल्ली हुई कामयाब| बैंगलोर को करना होगा एक बड़ा रन चेज़| आखिरी गेंद को कवर्स की दिशा में खेलते हुए कोहली के हाथों से दो रन चुरा लिए| |
1 | 19.5 | एक और अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला और रन हासिल किया| |
1 | 19.4 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया| |
6 | 19.3 | छक्का!!! फुल टॉस डालेंगे वो भी इस समय तो बल्लेबाज़ उसे नींद में भी रहकर मारेगा| मिड विकेट को निशाना बनाते हुए बल्लेबाज़ ने छह रन हासिल किया| 200 के काफी पास दिल्ली| |
0 | 19.2 | लेग बाई के रूप में आया सिंगल| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे| |
1 | 19.1 | हेटमायर ने समझदारी के साथ पहली गेंद पर मार्कस को दिया स्ट्राइक| |
19 ओवर | रन : 184/4 | रन रेट : 9.68
4 | 18.8 | चौका!! इसी के साथ मार्कस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| वाह जी वाह, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए एक बड़ाई महत्वपूर्ण पारी खेली| 184/4 दिल्ली| |
1 | 18.7 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया| |
0 | 18.6 | एक बार फिर से छोटी लेंथ की गेंद को हुक मारने गए लेकिन लाइन से चकमा खा गए| |
0 | 18.5 | पुल लगाने गए सिराज को हेटमायर लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए| इसी बीच गेंदबाज़ ने कैच की अपील की जिसे अम्पायर ने नकारा| सही फैसला, गेंद और बल्ले के बीच थी सोशल डिसटेनसिंग| |
0 | 18.4 | आउट!! क्लीन बोल्ड!!! एक अहम समय पर पन्त का हुआ अंत| सिराज को मिली उनकी दूसरी सफलता| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल स्टम्प से जा टकराई गेंद| पटकी हुई गेंद को पुल मारने गए थे और गति से चकमा खाए जिसकी वजह से बल्ले के निचले हिस्से से लगते हुए गेंद बेल्स उड़ा गई| 179/4 दिल्ली| |
0 | 18.3 | वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 18.2 | ओह!!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए पन्त| पीछे मारने गए और गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए| |
6 | 18.1 | नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट लेकिन इसपर लगा छक्का| एक खतरनाक बीमर था जिसे पुल कर दिया बैठकर पन्त ने फाइन लेग की तरफ और छक्का हासिल किया| |
18 ओवर | रन : 172/3 | रन रेट : 9.56
1 | 17.7 | सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| 18 ओवर की समाप्ति के बाद 171/3 दिल्ली| |
1 | 17.6 | आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर कवर्स की दिशा में खेला| 1 रन आया| |
0 | 17.5 | यॉर्कर गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद पैड्स को लगती हुई शॉट थर्ड मैन की दिशा में गई| कीपर ने भागते हुए गेंद को फील्ड किया| लेकिन 1 रन लेने से नही रोक पाए| लेग बाई के रूप में आया रन| |
4 | 17.4 | चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नही| गेंद गई दो टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
1 | 17.3 | फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका बन गया| |
0 | 17.2 | वाइड!!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 17.1 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई फुल टॉस बॉल को पॉइंट की दिशा में खेला| 1 रन ही बन पाया| |
17 ओवर | रन : 161/3 | रन रेट : 9.47
1 | 16.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 18 रन इस ओवर से आये| 17 के बाद 161/3 दिल्ली| क्या 200 तक जा पाएंगे? |
4 | 16.5 | चौका!! चतुराई से बल्लेबाज़ी करते हुए गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ मोड़ा और चार रन हासिल किया| गेंदबाज़ के दिमाग से खेलते हुए पन्त| |
6 | 16.4 | छक्का!!! सामने की तरफ मारा और साईट स्क्रीन के पास से छह रन हासिल कर लिया| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बड़े आराम से उठाकर मार दिया और मैक्सिमम बटोरा| |
1 | 16.3 | रन आउट का मौका लेकिन कोहली से हुई चूक| हड़बड़ा गए और गेंद को पकड़कर थ्रो मारने के चक्कर में गेंद जी गंवा बैठे| बल्लेबाज़ मार्कस ने तो जवाब दे ही दिया था लेकिन किस्मत ने दिया उनका साथ| मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया था| पहला रन तेज़ी से भागे दूसरे की मांग थी लेकिन पन्त तैयार नहीं जिसकी वजह से मार्कस आधे क्रीज़ में रह गए थे| |
4 | 16.2 | गेंद हवा में गेंद गैप में और ये मिला चौका!!! अहहाहा!!! मज़ा आरहा ये चौके छक्के देखते हुए| गेंदबाज़ बचने का सोच रहे और बल्लेबाज़ उन्हें धोने का| फ्लिक करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ चौका हासिल किया| |
2 | 16.1 | फुल टॉस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक तो किया| डीप मिड विकेट पर फील्डर ने सीमा रेखा के ठीक पहले गेंद को रोका और दो रन बचाए टीम के लिए| |
16 ओवर | रन : 143/3 | रन रेट : 8.94
1 | 15.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की तरफ गेंद को पुल किया और रन हासिल किया| 16 के बाद 143/3 दिल्ली, एक बड़े टोटल की ओर बढ़ती हुई| |
2 | 15.5 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से दो रन हासिल कर लिए| |
1 | 15.4 | सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| |
0 | 15.3 | कवर्स की दिशा में करार प्रहार लेकिन कोहली ने गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 15.2 | पंच करते हुए गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और एक रन हासिल कर लिया| |
4 | 15.1 | करार स्ट्रोक कवर्स की ओर!! कोई भी खिलाडी हिल भी नहीं पाया वहां पर| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में मारा और चार रन हासिल किया| |
15 ओवर | रन : 134/3 | रन रेट : 8.93
1 | 14.7 | कैच ड्रॉप!!!! युज्वेंद्र चहल ने छोर मौका| बड़ी मछली जाल में ज़रूरी आई लेकिन फील्डर चहल ने गंवाया मौका| मार्कस स्टोइनिस को 30 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद चहल लेकिन हाथ में आई बॉल पर उसे पकड़ नही पाए| 1 रन मिला बल्लेबाज़ को मार्कस स्टोइनिस रखगें अपने पास स्ट्राइक| |
4 | 14.6 | चौका!!! फ्री हिट बॉल!!! का पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़| फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से पॉइंट के ऊपर से गाइड किया| गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा एक बाहर मिला चार रन| |
0 | 14.5 | नॉ बॉल!!! आगली गेंद होगी फ्री हिट!!! बीमर गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में पुल करने गए| बॉल सीधे ग्लव्स पर जा लगी| मार्कस स्टोइनिस की ऊँगली में लगी है चोट उम्मीद है उन्हें ज्यदा चोट न लगी हो| |
4 | 14.4 | चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंद गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा एक बाहर मिला चार रन| |
6 | 14.3 | छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को स्टोइनिस ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर वहां मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रह के पार मिला सिक्स| |
0 | 14.2 | ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नही बन पाया| |
0 | 14.1 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को लगती हुई मिड ऑफ की ओर गई| लेग बिया के रूप में मिला एक रन| |
14 ओवर | रन : 118/3 | रन रेट : 8.43
4 | 13.8 | चौके के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 15 रन इस ओवर से आये| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़| चुन चुन कर गेंदबाजों पर बड़ा शॉट लगाते हुए स्कोर किये जा रहे हैं| |
0 | 13.7 | एक और वाइड!! फिर से उसी दिशा में डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
0 | 13.6 | वाइड!!! सही सोच गेंदबाज़ द्वारा लेकिन कोई बात नहीं| बल्लेबाज़ मारने के मूड में थे इसलिए बाहर डाली गई थी गेंद| |
1 | 13.5 | पन्त द्वारा समझदारी के साथ कवर्स की दिशा में लिया गया सिंगल| |
1 | 13.4 | सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
6 | 13.3 | छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
0 | 13.2 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
1 | 13.1 | सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला |
13 ओवर | रन : 102/3 | रन रेट : 7.85
1 | 12.6 | सिंगल के साथ चहल के ओवर की हुई समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को कलियों के सहारे मोड़ा और रन हासिल किया| काफी समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त| पता है उनको कि अभी विकेट नहीं देना है| |
1 | 12.5 | चहल कदमी करते हुए सामने की तरफ गेंद को खेला एक रन के लिए| |
1 | 12.4 | सिंगल!!!! इसी के साथ दिल्ली के 100 रन पूरे हुए| पैड्स डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन 1 रन लेने से नहीं रोक पाए| |
0 | 12.3 | लेग साइड पर गेंद को फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
4 | 12.2 | स्लॉग स्वीप और चौका!!! चहल को निशाना बनाते हुए पन्त| पैरों पर डाली गई फ्लाईटेड गेंद को मिड विकेट की दिशा में मारा और चार रन हासिल किया| |
1 | 12.1 | हवा में गेंद!!! चहल की ओर आई| छलांग भी लगाई लेकिन गेंद उनकी उँगलियों को चूमती हुई निकल गई| बाल बाल बचे मार्कस| आगे की गेंद को सामने की तरफ ड्राइव कर दिया था| |
12 ओवर | रन : 94/3 | रन रेट : 7.83
1 | 11.6 | सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| लेग स्टंप की बॉल को मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया| |
2 | 11.5 | पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| |
1 | 11.4 | ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| 1 रन आया| |
0 | 11.3 | आउट!!! कैच आउट!!! शानदार फील्डिंग यहाँ पर देखने को मिली देवदत्त पदीकल के दवारा| एक बड़े विकेट का अंत एक अद्भुद कैच द्वारा हुआ| बैंगलोर को मिली तीसरी बड़ी सफलता| लेकिन इस बार मोईन अली के हाथ लगी विकेट| श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन| बड़े मैदान का मिला कोहली एंड कंपनी को लाभ| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में अय्यर ने पूरे पॉवर के साथ मारा| हवा में काफी ऊँची गई बॉल| फील्डर पीछे मौजूद देवदत्त पदीकल ने गेंद को कैच किया और अपने संतुलन को बरकरार नही रख पाए और बाउंड्री लाइन के अन्दर तो गए लेकिन बॉल को मैदान की ओर फेकते हुए| वापिस आकर किया कैच| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता चला कि गेंद को कैच करने समय फील्डर मैदान के अन्दर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे बल्लेबाज़| 90/3 दिल्ली| |
1 | 11.2 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| |
1 | 11.1 | पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन मिला| |
11 ओवर | रन : 88/2 | रन रेट : 8
0 | 10.6 | डॉट बॉल के साथ हुआ धवन का एक बेहतरीन ओवर समाप्त| कमाल की वापसी की है पहले ओवर में महंगे साबित होने के बाद| महज़ तीन रन इस ओवर में दिए| पैड्स लाइन की गेंद को स्वीप तो किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 10.5 | आगे डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
1 | 10.4 | हवा में थी गेंद लेकिन सामने की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| एक रन मिला| |
1 | 10.3 | पुश किया सामने की तरफ गेंद को एक रन के लिए| |
1 | 10.2 | बैकफुट से गेंद को सीधे बल्ले से खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| |
0 | 10.1 | लेग स्पिन| कट किया पॉइंट की दिशा में लेकिन गैप नहीं मिला| |
10 ओवर | रन : 85/2 | रन रेट : 8.5
2 | 9.6 | दो रन!!! इसी के एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब पन्त| |
1 | 9.5 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद| 1 रन ही मिला| |
0 | 9.4 | आउट!! कैच!!! 32 रनों पर आउट होकर पवेलियन लौटे धवन| बैंगलोर मुकाबले में वापसी करते हुए| दबाव बन रहा था जिसका नुक्सान विकेट के रूप में मिला| विकेट लाइन पर बिलकुल आगे डाली गई धीमी गति की गेंद जिसे सामने की तरफ धवन ने मारा| गति कम होने के कारण बल्ला हाथों में घूम गया और दूरी नहीं हासिल कर पाए| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े मोईन ने पकड़ा एक आसान सा कैच| कोहली काफी अलग अंदाज़ में चिल्लाते हे जश्न मन रहे हैं| 82/2 दिल्ली| |
2 | 9.3 | धीमी गति से आगे की तरफ डाली गई गेंद| चालाकी से धवन ने उसे कवर्स की दिशा में मारा| घेरे के अंदर से भागते हुए फिंच ने सीमा रेखा पर गेंद को रोका| दो रन मिले| |
1 | 9.2 | इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| |
1 | 9.1 | क़दमों का इस्तेमाल| सीधा खेला, उडाना ने पैरों से गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन जूतों पर लगकर मिड ऑफ़ की दिशा में गई गेंद और एक रन मिला| |
9 ओवर | रन : 78/1 | रन रेट : 8.67
0 | 8.6 | गुड बॉल सिराज!!! इनफॉर्म बल्लेबाज़ के सामने इस तरह की गेंदबाज़ी करना काबिले तारीफ़| यॉर्कर डाली गई गेंद, अय्यर अपने जगह से थोड़ा हिल डोल ज़रूर किया| लेकिन गेंद सीधे मिडिल स्टम्प के निशाने पर जा गिरी जिसको अय्यर ने मजबूरन वहीँ पर रोक दिया| |
1 | 8.5 | पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन पूरा किया| |
0 | 8.4 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
1 | 8.3 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए 1 रन लिया| |
0 | 8.2 | विकेट लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन का मौका नही बन पाया| |
1 | 8.1 | आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| 1 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब| |
8 ओवर | रन : 75/1 | रन रेट : 9.38
1 | 7.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से गेंद को ऑन साइड पर पंच करते हुए एक रन हासिल किया| 8 के बाद 75/1 दिल्ली| |
1 | 7.5 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| हालाँकि गेंदबाज़ी छोर पर डायरेक्ट हिट ज़रूर हुई लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सुरक्षित| |
1 | 7.4 | सिंगल मिलेगा इस बार| बड़ी आसानी से गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
0 | 7.3 | कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया| रन नहीं मिला| |
0 | 7.2 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
0 | 7.1 | कट किया पॉइंट की ओर धवन ने लेकिन गैप में नहीं जा पायी| |
7 ओवर | रन : 72/1 | रन रेट : 10.29
0 | 6.6 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 7 के बाद 72/1 दिल्ली| |
4 | 6.5 | शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, बाउंड्री के साथ खोला अपना खाता| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
0 | 6.4 | आउट!!! कैच आउट!!! बैंगलोर को मिली पहली बड़ी सफलता| मोहम्मद सिराज ने दिलाया ब्रेक थ्रो| पृथ्वी शॉ 42 रन बनाकर लौटे पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद ग्लव्स को लगती हुई सीधे गई कीपर के हाथ में गई| एबी डी विलियर्स ने नही किया कोई ग़लती और पकड़ा कैच| कोहली के साथ सभी खिलाड़ियों ने बनाया जश्न| 68/1 दिल्ली| |
1 | 6.3 | ऊपर डाली गई बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए| 1 रन निकला| |
4 | 6.2 | चौका!!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
0 | 6.1 | गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को धवन ने डिफेंड किया| पृथ्वी शॉ को चाहियें था दूसरा रन, लेकिन धवन ने किया माना| |
6 ओवर | रन : 63/0 | रन रेट : 10.5
1 | 5.6 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर मोड़ा एक रन आसानी से मिला| |
1 | 5.5 | लेग स्टंप पर डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को मिड विकेट की ओर स्वीप करते हुए 1 रन हासिल किया| |
4 | 5.4 | चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद| फाइन लेग की दिशा में गई| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
2 | 5.3 | एक बार फिर से छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| नतीजा वहीं आया 2 रन| |
2 | 5.2 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने में हुए कामयाब| |
0 | 5.1 | No run.ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ की ओर हवा में गई गेंद| लेकिन एक टप्पा खाकर आई हाथ में, बाल बाल बचे बल्लेबाज़| |
5 ओवर | रन : 53/0 | रन रेट : 10.6
2 | 4.6 | दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को ऑन साइड पर खेला और गैप से दो रन हासिल कर लिया| 5 के बाद 53/0 दिल्ली, एक मज़बूत और ताबड़तोड़ शुरुआत| कोहली को विकेट की दरकार| |
4 | 4.5 | चौका!!! काफी महंगा ओवर चहल द्वारा| मेन गेंदबाज़ को ही निशाना बनाते हुए दिल्ली के सलामी बल्लेबाज़| धवन ने खेला अपना फेवरेट स्लॉग स्वीप और फाइन लेग की तरफ से चौका हासिल किया| |
1 | 4.4 | इस बार सिंगल से सहमत होंगे| बैकफुट से गेंद कलो पंच करते हुए रन हासिल किया| |
6 | 4.3 | सिक्स!!! छोटा पैकेट बड़ा धमाका!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| |
4 | 4.2 | चौका!!! शॉ लगता है ड्रेसिंग रूम से हित सेट होकर आते हैं| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए वो भी चहल जैसे गेंदबाज़ के ख़िलाफ़| बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए कवर्स की दिशा में चार रन हासिल किया| |
1 | 4.1 | पहली ही गेंद पर चहल के ख़िलाफ़ धवन की चहलकदमी| लाइन में आकर गेंद को खेला और रन हासिल किया| |
4 ओवर | रन : 35/0 | रन रेट : 8.75
1 | 3.6 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट ई ओर खेला| 1 रन आया| |
1 | 3.5 | विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से रन पूरा किया| |
0 | 3.4 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को स्वीप करने का किया प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नही हुआ| |
1 | 3.3 | पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को समझेदारी के साथ मिड ऑन की ओर पुश किया| 1 रन आसानी से आया| |
1 | 3.2 | लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की ओर पुश किया| 1 रन मिला| |
0 | 3.1 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेलने का प्रयास| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल मिड ऑन की ओर गई| मिला 1 रन| |
3 ओवर | रन : 31/0 | रन रेट : 10.33
1 | 2.6 | फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| |
0 | 2.5 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नही बन पाया| |
6 | 2.4 | छक्का!!! पहला चौका भी पृथ्वी शॉ के बल्ले से आया और अब छक्का भी आता हुआ| ऊपर डाली हुई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला सिक्स| आक्रामक रुख अपनाते हुए पृथ्वी| |
0 | 2.3 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में पुश किया| रन नही हो सका| |
3 | 2.2 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 3 रन पूरा किया| |
4 | 2.1 | चौका!!!! इसी के साथ नवदीप सैनी का धवन ने किया बाउंड्री के साथ स्वागत!!! फुल लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
2 ओवर | रन : 17/0 | रन रेट : 8.5
1 | 1.6 | इस बार गेंद और बल्ले का संपर्क ज़रूर हुआ लेकिन मिलेगा मात्र एक ही रन| कसी हुई शुरुआत सुंदर द्वारा| 2 के बाद 17/0 दिल्ली| |
0 | 1.5 | ओह!!! स्विंग एंड मिस!!! बेहतरीन गेंदबाज़ी सुंदर द्वारा| गेंद की लाइन को देखते हुए बल्ला घुमाया लेकिन चूक गए धवन| |
1 | 1.4 | सिंगल लिया समझदारी के साथ शॉ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ़| |
1 | 1.3 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
0 | 1.2 | स्लॉग करने गए अन्द्फेर आती गेंद को धवन लेकिन लाइन से चूके और धरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
0 | 1.1 | सीधी रही गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ़ खेला लेकिन गैप नहीं मिला| |
1 ओवर | रन : 14/0 | रन रेट : 14
4 | 0.6 | चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!!! एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फाइन लेग अन्दर गैप में गई बॉल| सीधे सीमा रेखा के पार मिला चार रन| पहले ओवर की समाप्ति के बाद 14 बिना कोई नुकसान के दिल्ली| |
4 | 0.5 | चौका!!! ओवर का दूसरा आता हुआ यहाँ पर एक बार फिर से पृथ्वी शॉ ने घुमाया बल्ला और पाया बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद फील्डर उसके पीछे गए लेकिन रोकने में हुए नकाम मिला चार रन| |
0 | 0.4 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
4 | 0.3 | चौका!!! पहली बाउंड्री दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई और मिला चार रन| |
1 | 0.2 | पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला| 1 रन हासिल हुआ| |
0 | 0.1 | पहली गेंद और पहला रन!!!! दिल्ली के खाते में आता हुआ| लेकिन बल्ले से मिलेगा नही लेग बाई के रूप में आया रन| लेग स्टम्प पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई बॉल| पैड्स को लगती हुई फाइन लेग की ओर गई| लेग बाई के रूप में आया 1 रन| |