0 | 19.6 | 19.6: शाहीन अफरीदी को क्रिस जॉर्डन, बाई के रूप में आया सिंगल| प्ले एंड मिस था, कीपर तक गई गेंद जिनके आगे से रन भाग लिया| इसी के साथ पाकिस्तान ने 137 रन बोर्ड पर लगाए| इंग्लैंड को अगर ये खिताब जीतना है तो 138 रन्स बनाने होंगे| |
4 | 19.5 | 19.5: शाहीन अफरीदी को क्रिस जॉर्डन, टॉप एज और चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| बहुमूल्य रन्स पाकिस्तान के लिए| रूम बनाकर पुल लगाने गये| उछाल से चकमा खाए| बल्ले का टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| |
1 | 19.4 | 19.4: हारिस रऊफ को क्रिस जॉर्डन, सिंगल!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
0 | 19.3 | 19.3: मोहम्मद वसीम को क्रिस जॉर्डन, आउट!! कैच आउट!! कॉट लियाम लिविंगस्टन बोल्ड क्रिस जॉर्डन| एक और झटका पाकिस्तान को लगा| एक और कैच लियाम द्वारा पकड़ा गया| 4 रन बनाकर वसीम लौटे पवेलियन| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद पर पुल करने गए| बड़ी बाउंड्री थी इस वजह से फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से लियाम ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच लपका| 131/8 पाकिस्तान| |
0 | 19.2 | 19.2: मोहम्मद वसीम को क्रिस जॉर्डन, एक और प्ले एंड मिस!! रूम बनाकर मारने गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका| |
0 | 19.1 | 19.1: मोहम्मद वसीम को क्रिस जॉर्डन, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
19 ओवर | रन : 131/7 | रन रेट : 6.89
1 | 18.6 | 18.6: मोहम्मद वसीम को सैम करन, सिंगल!!! इसी के साथ हुई सैम करन के एक और सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया| |
0 | 18.5 | 18.5: मोहम्मद वसीम को सैम करन, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के हाथ में गई| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 18.4 | 18.4: शाहीन अफरीदी को सैम करन, सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| |
0 | 18.3 | 18.3: मोहम्मद नवाज को सैम करन, आउट!! कैच आउट!! कॉट लियाम लिविंगस्टन बोल्ड सैम करन| नवाज 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन| पैरों पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर हीव तो किया लेकिन हवा में मार बैठे और दूरी भी नहीं हासिल हुई| लियाम जहाँ खड़े थे वहीँ गेंद आई और एक आसान सा कैच लपका गया| आखिरी के कुछ ओवरों में बिखरती हुई नज़र आई है पाकिस्तानी टीम| 129/7 पाकिस्तान| |
2 | 18.2 | 18.2: मोहम्मद नवाज को सैम करन, दुग्गी!! छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया| |
0 | 18.1 | 18.1: मोहम्मद नवाज को सैम करन, एक और डॉट गेंद| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
18 ओवर | रन : 127/6 | रन रेट : 7.06
0 | 17.6 | 17.6: मोहम्मद वसीम को क्रिस जॉर्डन, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 17.5 | 17.5: मोहम्मद नवाज को क्रिस जॉर्डन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
3 | 17.4 | 17.4: मोहम्मद वसीम को क्रिस जॉर्डन, कैच ड्राप हुआ पॉइंट फील्डर से और फिर रन आउट से भी बचे बल्लेबाज़| साथ में ओवर थ्रो भी हो गया जहाँ से तीन रन्स मिल गए| पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने विकटों के बीच शानदार रनिंग की ओवर थ्रो के चलते 3 रन हासिल कर लिए| कट शॉट खेला गया था जो सीधा फील्डर के हाथों में गई थी और वहीँ कैच का मौका गंवाया गया| |
0 | 17.3 | 17.3: मोहम्मद वसीम को क्रिस जॉर्डन, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
0 | 17.2 | 17.2: शादाब खान को क्रिस जॉर्डन, आउट!! कैच आउट!!! कॉट क्रिस वोक्स बोल्ड क्रिस जॉर्डन| 20 रन बनाकर शादाब भी लौट गए पवेलियन| पाकिस्तान अब मुश्किल में आ गई है| छोटी लेंथ की गेंद पर रूम बनाकर शॉट खेलना चाहा| मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| ग़लत समय पर पाकिस्तान टीम ने एक बड़ा विकेट गंवा दिया| 123/6 पाकिस्तान| |
1 | 17.1 | 17.1: मोहम्मद नवाज को क्रिस जॉर्डन, पुल किया लेकिन डीप फाइन लेग फील्डर से आगे गिरी गेंद| एक ही रन मिला| |
17 ओवर | रन : 122/5 | रन रेट : 7.18
0 | 16.6 | 16.6: शादाब खान को सैम करन, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ| 122/5 पाकिस्तान| |
1 | 16.5 | 16.5: मोहम्मद नवाज को सैम करन, सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
0 | 16.4 | 16.4: मोहम्मद नवाज को सैम करन, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 16.3 | 16.3: शान मसूद को सैम करन, आउट!!! कैच आउट!! कॉट लियाम लिविंगस्टन बोल्ड सैम करन| 36 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 38 रन बनाकर शान लौटे पवेलियन| करन के खाते में गई दूसरी सफलता| लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया| बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल हो पाई| काफी बड़ी बाउंड्री थी उस तरफ इसलिए फील्डर सीमा रेखा से काफी आगे खड़े थे इस वजह से बॉल सीधा उनकी गोद में चली गई| 121/5 पाकिस्तान| |
0 | 16.2 | 16.2: शान मसूद को सैम करन, प्ले एंड मिस!! रूम बनाकर गेंद को खेलना चाहा और ये देखते हुए सैम ने बाहर डाल दी गेंद| कोई रन नहीं हुआ| |
2 | 16.1 | 16.1: शान मसूद को सैम करन, छोटी गेंद!! मिस टाइम पुल किया| शॉर्ट स्क्वायर पर गई गेंद| बड़ा मैदान होने की वजह से दो रन्स मिल गए| |
16 ओवर | रन : 119/4 | रन रेट : 7.44
1 | 15.7 | 15.6: शान मसूद को बेन स्टोक्स, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 119/4 पाकिस्तान| |
3 | 15.6 | 15.5: शादाब खान को बेन स्टोक्स, बढ़िया फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर सैम द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका| एक रन बचाया| रूम बनाकर छोटी गेंद पर खेला गया था पुल शॉट जहाँ से तीन भाग लिए| |
1 | 15.5 | 15.4: शान मसूद को बेन स्टोक्स, रूम बनाया अपने लिए और कवर्स की तरफ गेंद को खेला| डीप से एक ही रन मिल पाया| |
1 | 15.4 | 15.3: शादाब खान को बेन स्टोक्स, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
4 | 15.3 | 15.2: शादाब खान को बेन स्टोक्स, चौका! भरसक प्रयास डीप कवर्स फील्डर द्वारा लेकिन डाईव लगाने के दौरान बॉल को अंदर नहीं रख पाए और सीमा रेखा से टकरा गई गेंद| इस बार रूम बनाकर गेंद को खेला गया था| |
0 | 15.2 | 15.2: शादाब खान को बेन स्टोक्स, वाइड! डाउन द लेग!! बल्लेबाज़ को मिस करती हुई कीपर तक गई गेंद| बटलर का कहना कि शरीर से लगा हुआ था लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है| |
2 | 15.1 | 15.1: शादाब खान को बेन स्टोक्स, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| |
15 ओवर | रन : 106/4 | रन रेट : 7.07
1 | 14.6 | 14.6: शादाब खान को क्रिस जॉर्डन, लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया| 15 ओवर के बाद 106/4 पाकिस्तान| |
1 | 14.5 | 14.5: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
4 | 14.4 | 14.4: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| |
1 | 14.3 | 14.3: शादाब खान को क्रिस जॉर्डन, बाहरी किनारा लेकिन नो मेंस लैंड पर जा गिरी बॉल!! आगे डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर कैच करने आगे आये लेकिन बॉल एक टप्पा खाकर हाथ में आई| एक रन मिल गया| |
1 | 14.2 | 14.2: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, आगे आकर पटकी हुई गेंद पर शान ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया| |
0 | 14.1 | 14.1: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, ओह!!! शान मसूद ने पुल लगाने का प्रयास किया और गेंद हेलमेट को जा लगी!! फिजियो मैदान पर आते हुए!! धीमी गति की डाली गई बाउंसर गेंद पर चकमा खा गए शान| गेंद सीधा हेलमेट पर खा बैठे| रन नहीं मिल सका| |
14 ओवर | रन : 98/4 | रन रेट : 7
0 | 13.6 | 13.6: शादाब खान को आदिल रशीद, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
1 | 13.5 | 13.5: शान मसूद को आदिल रशीद, सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| |
1 | 13.4 | 13.4: शादाब खान को आदिल रशीद, ड्राइविंग लेंथ पर थी गेंद| पुश किया उसको और गैप से सिंगल हासिल किया| |
4 | 13.3 | 13.3: शादाब खान को आदिल रशीद, चौका!!! शादाब खान के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ के सर की ऊपर से शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 13.2 | 13.2: शान मसूद को आदिल रशीद, लॉन्ग ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 13.1 | 13.1: शादाब खान को आदिल रशीद, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| |
13 ओवर | रन : 90/4 | रन रेट : 6.92
1 | 12.6 | 12.6: शादाब खान को बेन स्टोक्स, एक रन!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| |
1 | 12.5 | 12.5: शान मसूद को बेन स्टोक्स, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
2 | 12.4 | 12.4: शान मसूद को बेन स्टोक्स, दो रन्स मिल जायेंगे यहाँ पर| छोटी पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया| |
1 | 12.3 | 12.3: शादाब खान को बेन स्टोक्स, आगे आकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और गैप से एक रन भाग लिया गया| |
0 | 12.2 | 12.2: इफ्तिख़ार अहमद को बेन स्टोक्स, आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका पाकिस्तान टीम को लगता हुआ!!! इफ्तिख़ार अहमद बिना खाता खोले हुए शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे!! बेन स्टोक्स ने किया पहला शिकार| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के हैंडल के पास लगाकर सीधा कीपर के हाथ में गई जहाँ से जोस बटलर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| अम्पायर ने आउट करार दिया| 85/4 पाकिस्तान| |
0 | 12.1 | 12.1: शान मसूद को बेन स्टोक्स, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| |
12 ओवर | रन : 85/3 | रन रेट : 7.08
0 | 11.6 | 11.6: इफ्तिख़ार अहमद को आदिल रशीद, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
0 | 11.5 | 11.5: इफ्तिख़ार अहमद को आदिल रशीद, इस बार गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| काफी शानदार ओवर आदिल का गुज़रता हुआ यहाँ पर| क्या एक और विकेट आएगी? |
0 | 11.4 | 11.4: इफ्तिख़ार अहमद को आदिल रशीद, एक और बढ़िया लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ उसे बल्ले पर ले ही नहीं पाए| कीपर के दस्तानों में गई ये गेंद| |
0 | 11.3 | 11.3: इफ्तिख़ार अहमद को आदिल रशीद, एक और बार काफी टर्न हुई गेंद| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
0 | 11.2 | 11.2: इफ्तिख़ार अहमद को आदिल रशीद, ओह!! काफी ज्यादा टर्न हुई ये गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने बैकफुट से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| |
0 | 11.1 | 11.1: बाबर आजम को आदिल रशीद, आउट!!! शानदार कॉट एंड बोल्ड आदिल रशीद द्वारा!! पाकिस्तान टीम को लगा सबसे बड़ा झटका!!! बाबर आजम 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आदिल राशिद के हाथ लगी दूसरी विकेट!! गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न होती हुई अंदर की ओर आई और बल्ले के ऊपरी भाग में लगकर गेंद सीधा गेंदबाज़ की ओर हवा में गई| राशिद ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा| बाबर निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 84/3 पाकिस्तान| |
11 ओवर | रन : 84/3 | रन रेट : 7.64
2 | 10.7 | 10.6: शान मसूद को लियाम लिविंगस्टन, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल 2 रन मिल गया| |
6 | 10.6 | 10.5: शान मसूद को लियाम लिविंगस्टन, छक्का!!! शान मसूद ने इस बार निकलकर बड़ा शॉट लगाया!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| |
0 | 10.5 | 10.5: शान मसूद को लियाम लिविंगस्टन, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
4 | 10.4 | 10.4: शान मसूद को लियाम लिविंगस्टन, चौका!!! शान मसूद के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आगे आकर गेंदबाज़ के बाँए ओर से करारा शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए| |
0 | 10.3 | 10.3: शान मसूद को लियाम लिविंगस्टन, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| |
1 | 10.2 | 10.2: बाबर आजम को लियाम लिविंगस्टन, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| |
2 | 10.1 | 10.1: बाबर आजम को लियाम लिविंगस्टन, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने गैप में खेलकर 2 रन ले लिया| |
10 ओवर | रन : 68/2 | रन रेट : 6.8
2 | 9.7 | 9.6: शान मसूद को आदिल रशीद, मिस फील्ड हुई पॉइंट फील्डर द्वारा जिसकी वजह से एक की जगह दो रन्स मिल गए| अपने बाएँ ओर डाईव तो लगाई थी फील्डर ने लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये| 10 के बाद 68/2 पाकिस्तान| |
0 | 9.6 | 9.6: शान मसूद को आदिल रशीद, वाइड! लेग स्टम्प के बाहर से टर्न कराने का प्रयास लेकिन वाइड दे बैठे आदिल| |
1 | 9.5 | 9.5: बाबर आजम को आदिल रशीद, इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए गैप से एक रन बटोरा| |
1 | 9.4 | 9.4: शान मसूद को आदिल रशीद, खतरनाक स्वीप शॉट!! विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक रन मिला| |
1 | 9.3 | 9.3: बाबर आजम को आदिल रशीद, सिंगल से यहाँ भी काम चलाना होगा| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
1 | 9.2 | 9.2: शान मसूद को आदिल रशीद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
2 | 9.1 | 9.1: शान मसूद को आदिल रशीद, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए दो रन हासिल किये| |
9 ओवर | रन : 59/2 | रन रेट : 6.56
0 | 8.6 | 8.6: बाबर आजम को क्रिस जॉर्डन, इस बार ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 8.5 | 8.5: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, रन आउट का मौका बन जाता अगर सही समय पर बल्लेबाज़ शान क्रीज़ में वापिस ना आते तो| कप्तान बाबर ने सही समय पर उन्हें वापिस भेजा| ऑफ़ साइड पर खेलकर तेज़ी से पहला रन भागे थे| दूसरे की मांग थी लेकिन बाबर ने रोका| |
2 | 8.4 | 8.4: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| |
1 | 8.3 | 8.3: बाबर आजम को क्रिस जॉर्डन, सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
4 | 8.2 | 8.2: बाबर आजम को क्रिस जॉर्डन, चौका! एक और बार खराब ये गेंद वो भी लेग स्टम्प के बाहर| बाबर ने क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया उसे और चार रन हासिल किये| |
1 | 8.1 | 8.1: शान मसूद को क्रिस जॉर्डन, सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| |
8 ओवर | रन : 50/2 | रन रेट : 6.25
2 | 7.6 | 7.6: बाबर आजम को आदिल रशीद, एक और बार बड़े आराम से गेंद को गैप में ढकेला और दो रन्स बटोर लिए| |
2 | 7.5 | 7.5: बाबर आजम को आदिल रशीद, दुग्गी, पुश किया गेंद को और गैप से डबल हासिल किया| |
1 | 7.4 | 7.4: शान मसूद को आदिल रशीद, सिंगल!! इसी के साथ शान मसूद ने अपना खाता खोला!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप करते हुए एक रन हासिल किया| |
0 | 7.3 | 7.3: शान मसूद को आदिल रशीद, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 7.2 | 7.2: शान मसूद को आदिल रशीद, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
0 | 7.1 | 7.1: मोहम्मद हारिस को आदिल रशीद, आउट!! कैच आउट!!! कॉट बेन स्टोक्स बोल्ड आदिल रशीद| लेग स्पिनर ने आते ही अपनी पहली गेंद पर विकेट हासिल की| हारिस की 8 रनों की झुझारू पारी का हुआ अंत| लेग स्पिन गेंद थी जिसपर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की तरफ बड़ा शॉट लगाना चाहा| टर्न हुई बॉल इस वजह से बल्ले से मिस टाइम हुई| बड़ी बाउंड्री थी उस तरफ| फील्डर उसके नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया| सोच अच्छी थी बल्लेबाज़ की लेकिन उसे सफलता में तब्दील नहीं कर पाए| 45/2 पाकिस्तान| |
7 ओवर | रन : 45/2 | रन रेट : 6.43
1 | 6.6 | 6.6: मोहम्मद हारिस को बेन स्टोक्स, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 45/1 पाकिस्तान| |
2 | 6.5 | 6.5: मोहम्मद हारिस को बेन स्टोक्स, आक्रामक शॉट!! डाउन द ट्रैक!! सामने की तरफ इस छोटी गेंद को खेला| फील्डर द्वारा घेरे के अंदर से बॉल का पीछा करते हुए उसे रोका गया| दो रन मिल गए| |
0 | 6.4 | 6.4: मोहम्मद हारिस को बेन स्टोक्स, अच्छा बाउंसर स्टोक्स द्वारा!! शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए| |
1 | 6.3 | 6.3: बाबर आजम को बेन स्टोक्स, छोटी गेंद!! स्क्वायर लेग की तरफ उसे फिर से पुल किया जहाँ से एक रन मिल पाया| |
1 | 6.2 | 6.2: मोहम्मद हारिस को बेन स्टोक्स, इस बार मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला| |
1 | 6.1 | 6.1: बाबर आजम को बेन स्टोक्स, छोटी गेंद!! शॉर्ट आर्म जैब!! स्क्वायर लेग पर फील्डर तैनात लेकिन उनके आगे गिरी बॉल| एक ही रन मिला| |
6 ओवर | रन : 39/1 | रन रेट : 6.5
4 | 5.7 | 5.6: मोहम्मद हारिस को क्रिस वोक्स, चौका! स्कूप शॉट से बाउंड्री हासिल करते हुए अपना खाता खोला सातवीं गेंद पर| शरीर पर थी गेंद जिसे फाइन लेग फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया और चौका बटोर लिया| 39/1 पाकिस्तान| |
0 | 5.6 | 5.6: मोहम्मद हारिस को क्रिस वोक्स, वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर| |
0 | 5.5 | 5.5: मोहम्मद हारिस को क्रिस वोक्स, स्विंग एंड मिस!!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| गति से चकमा दे दिया| विकटों के काफी पास से निकली ये गेंद कीपर की तरफ| |
0 | 5.4 | 5.4: मोहम्मद हारिस को क्रिस वोक्स, ओह!! बाल बाल बचे हारिस!! स्लोवर बॉल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| सीम अप गेंद थी जिसपर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| बल्ले से लगकर पॉइंट फील्डर के आगे गिर गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
1 | 5.3 | 5.3: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| गैप से एक रन मिल गया| |
4 | 5.2 | 5.2: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, चौका! खराब ये गेंद| लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर| बल्लेबाज़ के पास काफी समय था उसे फाइन लेग फील्डर के ऊपर से खेलने का और वही किया| गैप से चौका बटोर लिया| |
0 | 5.1 | 5.1: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, फुल बॉल!! मिड विकेट फील्डर की तरफ इस गेंद को खेला लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हो पायेगा| |
5 ओवर | रन : 29/1 | रन रेट : 5.8
0 | 4.6 | 4.6: मोहम्मद हारिस को सैम करन, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर अपर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
0 | 4.5 | 4.5: मोहम्मद हारिस को सैम करन, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| |
0 | 4.4 | 4.4: मोहम्मद हारिस को सैम करन, छोटी गेंद!! अपर कट किया शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 4.3 | 4.3: मोहम्मद हारिस को सैम करन, पहली ही गेंद पर बल्ला चलाया| अपने अंदाज़ में की है शुरुआत!! मिड ऑफ़ की तरफ जिगरे के साथ शॉट खेला लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| |
0 | 4.2 | 4.2: मोहम्मद रिजवान को सैम करन, आउट!! प्ले डाउन!!! पाकिस्तान को लगा पहला बड़ा झटका!!! सैम करन के हाथ लगी बड़ी विकेट| मोहम्मद रिजवान 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| चौथी बार इस वर्ल्ड कप में एक लेफ्ट आर्म सीमर के खिलाफ अपना विकेट गंवाया है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने दूर से ही कवर की ओर शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 29/1 पाकिस्तान| |
1 | 4.1 | 4.1: बाबर आजम को सैम करन, ओह!!! डायरेक्ट हिट की दरकार फिर से थी लेकिन फील्डर स्टंप्स पर निशाना लगाने से चूक गए!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से एन लेने भागे| फील्डर ने गेंद उठाकर स्टंप्स की ओर थ्रो किया| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुँचाया| बॉल स्टंप्स के करीब से निकल गई| एक रन मिल गया| |
4 ओवर | रन : 28/0 | रन रेट : 7
3 | 3.6 | 3.6: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, तीन रन!!! शानदार रनिंग दोनों बल्लेबाजों के बीच यहाँ पर देखने को मिल रही है!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच दोनों बल्लेबाजों ने तेज़ी से 3 रन ले लिया| |
1 | 3.5 | 3.5: मोहम्मद रिजवान को क्रिस वोक्स, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
0 | 3.4 | 3.4: मोहम्मद रिजवान को क्रिस वोक्स, विकेट लाइन की गेंद पर रिजवान ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए रन लेने का मन बनाया| नॉन स्ट्राइकर एंड से बाबर ने मना कर दिया| |
1 | 3.3 | 3.3: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| |
1 | 3.2 | 3.2: मोहम्मद रिजवान को क्रिस वोक्स, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
6 | 3.1 | 3.1: मोहम्मद रिजवान को क्रिस वोक्स, छक्का!!! पहला बड़ा शॉट यहाँ पर इस फ़ाइनल मुकाबले का रिजवान के बल्ले से आता हुआ!!! कमाल का शॉट यहाँ पर खेलते हुए रिजवान यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपने घुटने को ज़मीन में टिकाया और स्क्वायर लेग की ओर स्वीप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| |
3 ओवर | रन : 16/0 | रन रेट : 5.33
0 | 2.6 | 2.6: बाबर आजम को सैम करन, गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का मन बनाया| अतिरिक्त उछाल के साथ बॉल सीधा बाबर के शरीर को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका| 3 ओवर के बाद 16 बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान| |
0 | 2.5 | 2.5: बाबर आजम को सैम करन, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
1 | 2.4 | 2.4: मोहम्मद रिजवान को सैम करन, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| |
2 | 2.3 | 2.3: मोहम्मद रिजवान को सैम करन, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 बटोरा| |
1 | 2.2 | 2.2: बाबर आजम को सैम करन, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| |
0 | 2.1 | 2.1: बाबर आजम को सैम करन, प्ले एंड मिस!!! आउटस्विंगर से की है सैम ने शुरुआत!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| |
2 ओवर | रन : 12/0 | रन रेट : 6
0 | 1.7 | 1.6: मोहम्मद रिजवान को क्रिस वोक्स, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर रिजवान ने बैक फुट से मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 2 के बाद 12/0 पाकिस्तान| |
1 | 1.6 | 1.5: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 1.5 | 1.4: मोहम्मद रिजवान को क्रिस वोक्स, सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| स्विंग कराते हुए ऊपर डाली गई थी गेंद!! ड्राइव किया लेकिन भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप में गई जहाँ से एक रन मिला| |
1 | 1.4 | 1.3: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 1.3 | 1.2: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, डॉट गेंद!!! समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए बाबर यहाँ पर!!! ख़राब गेंद का इंतज़ार करते हुए दिखाई दे रहे हैं!! आगे डाली गई गेंद पर बाबर ने डिफेंड करना बेहतर समझा| |
0 | 1.2 | 1.1: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर ड्राइव किया| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई| रन नहीं हो सका| |
0 | 1.1 | 1.1: बाबर आजम को क्रिस वोक्स, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| जोस द्वारा आगे की तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोका गया| कुछ रन्स ज़रूर अपनी टीम के लिए बचाए| |
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
3 | 0.8 | 0.6: बाबर आजम को बेन स्टोक्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बाबर ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल और फील्डर उसके पीछे भागे| बॉल को रोका ज़रूर लेकिन इसी दौरान बल्लेबाजों ने तेज़ी से तीन रन ले लिया| |
0 | 0.7 | 0.5: बाबर आजम को बेन स्टोक्स, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 0.6 | 0.4: मोहम्मद रिजवान को बेन स्टोक्स, रन आउट का मौका लेकिन डायरेक्ट हिट लगाने से चूक गए फील्डर!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए रन लेने भागे| फील्डर ने गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स के करीब से निकल गई| बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ में पहुँचाया| एक रन मिल गया| |
0 | 0.5 | 0.3: मोहम्मद रिजवान को बेन स्टोक्स, कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
2 | 0.4 | 0.2: मोहम्मद रिजवान को बेन स्टोक्स, दुग्गी!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से दो रन ले लिया| |
0 | 0.3 | 0.1: मोहम्मद रिजवान को बेन स्टोक्स, फ्री हिट का फ़ायदा नहीं उठा सके रिजवान!! शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ शरीर को जा लगी| रन नहीं आया| |
0 | 0.2 | 0.1: मोहम्मद रिजवान को बेन स्टोक्स, वाइड!!! फ्री अभी भी बरकरार रहेगी!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 0.1 | 0.1: मोहम्मद रिजवान को बेन स्टोक्स, नो बॉल!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया था| |