mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

मुंबई VS हैदराबाद क्रिकेट कमेंट्री

Match 5102-May-2019

162/520.0 oversरन रेट: 8.1
VS
162/620.0 oversरन रेट: 8.1
मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच मैच टाई (Mumbai Indians ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
सनराइज़र्स हैदराबाद पहली पारी
619.6छक्का!! सुपर ओवर जाता हुआ!!! कमाल की बल्लेबाज़ी मनीष पांडे द्वारा, गुड लेंथ की गेंद को हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और छक्का हासिल कर लिया|
219.5हवा में गेंद, डीप पॉइंट की ओर गई, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी फुल लेंथ की गेंद, 1 गेंद 7 रनों की दरकार, मुकाबला रोमांचक होता हुआ|
019.4आउट!! कैच आउट!! सही समय पर विकेट हासिल की हार्दिक ने यहाँ पर, लॉन्ग ऑफ़ पर सूर्यकुमार ने पकड़ा एक आसान सा कैच, ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर उठाया और सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद, 2 गेंद 9 रनों की दरकार|
619.3छक्का!!! 3 गेंद 9 रनों की दरकार, गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, फुल टॉस गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, पोलार्ड ने डाईव ज़रूर लगाईं लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए|
119.2ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की डाली गई गेंद, मनीष ने कट किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला, 4 गेंद 15 रन की दरकार|
119.1छोटी लेंथ की गेंद को पुलकर दिया मिड विकेट की तरफ, एक ही रन मिल पाया, फील्डर तैनात, 5 गेंद 16 रनों की दरकार|
19 ओवर | रन : 146/5 | रन रेट : 7.68
418.6चौका !!! बैक टू बैक बाउंड्री बुम्राह के ओवर में आती हुई, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा आकिया पांडे ने यहाँ पर, इस ओवर से आये 12 रन, 6 गेंद पर 17 रनों की दरकार, यॉर्कर के प्रयास में फुल टॉस गेंद डाल बैठे, बल्लेबाज़ ने उसका पूरा फायदा उठाया और स्क्वायर लेग की तरफ मार दिया, चौका मिला|
418.5चौका!! काफी ज़रुरत थी इसकी, पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए, कोई फील्डर नहीं थे वहां पर, 7 गेंद 21 रनों की दरकार|
118.4एक और बेहतरीन गेंद बुम्राह द्वारा, बल्लेबाज़ किन जड़ में डाली गई गेंद, बड़े शॉट्स नहीं लगा पाए बल्लेबाज़, लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिला, 8 गेंद 25 रनों की दरकार|
118.3स्लाइस किया थर्ड मैन की तरफ गेंद को एक रन के लिए, डीप में फील्डर तैनात रखा था, 9 गेंद 26 रनों की दरकार, कमाल की गेंदबाज़ी बुम्राह द्वारा|
118.2एक और यॉर्कर बुम्राह द्वारा, बल्लेबाज़ ने गेंद के पीछे आकर उसे लॉन्ग ऑन की दिशा में हीव क्या, पोलार्ड तैनात, एक ही रन मिला|
118.1बुम्राह द्वारा फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में हीव किया, एक ही रन मिल पाया|
18 ओवर | रन : 134/5 | रन रेट : 7.44
617.6छक्का!!! फुल लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लिनेके बाहर, बल्लेबाज़ ने स्लैश कर दिया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ, गेंद बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए, 12 गेंद 29 रनों की दरकार|
117.5एक और शानदार यॉर्कर!! बल्लेबाज़ के पास जैब करने के अलावा कोई रास्ता नहीं, लॉन्ग ऑन पर गई गेंद, एक रन मिला
017.4डॉट बॉल मलिंगा द्वारा, कमाल की गेंदबाज़ी, बल्लेबाज़ की पहुँच से गेंद को दूर रखा, स्लाइस करने गए लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
117.3जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया, 15 गेंद 36 रनों की दरकार|
417.2फ्रेंच कट!!! चौका!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, फुल लेंथ की गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, एक ही रन मिल पाया|
017.1स्विंग एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को हेव करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
17 ओवर | रन : 122/5 | रन रेट : 7.18
116.6गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ के शरीर पर लगी, फाइन लेग की दिशा में गई, एक रन मिल गया, 18 गेंद 41 रनों की दरकार|
416.5छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, फील्डर नाह थे वहां पर और गेंद बड़ी आसनी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
016.4शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
016.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
116.2छोटी लेंथ की गेंद को रूम बनाकर कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
116.1गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बैकफुट से कवर पॉइंट की दिशा में खेला, एक ही रन मिला, क्या इस ओवर में कुछ बड़े शॉट्स देखने को मिलेंगे?
16 ओवर | रन : 115/5 | रन रेट : 7.19
415.6ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! इसी के साथ मनीष पांडे ने पूरा किया अपना अर्धशतक, पिछले चार पारियों में तीसरा, ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, 24 गेंद 48 रनों की दरकार|
015.5बेहतरीन यॉर्कर!! बल्लेबाज़ के पास इसका कोई जवाबी नहीं, फ्लिक करने गए लेकिन गेंद की गति से पूरी तरह से बीट हुए|
115.4लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला, एक रन पूरा किया|
015.3एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, पैड्स से लगी गेंद, लेग स्टम्प की लाइन के बाहर गई, लेग साइड पर गई, लेग बाई के रूप में आया रन, रिव्यु का सोचा लेकिन नहीं लिया|
115.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर गेंद को मोड़ दिया एक रन के लिए, 28 गेंद 54 रनों की दरकार|
215.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने कट किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ, फील्डर कृणाल ने स्लाइड करते हुए गेंद को फील्ड किया और उसी अंदाज़ में थोर भी किया दो रन मिल गए|
15 ओवर | रन : 106/5 | रन रेट : 7.07
114.6सिंगल के साथ हुई हार्दिक के सफल ओवर की समाप्ति, फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए, 30 गेंद 57 रनों की दरकार, समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
014.5गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने पंच किया मिड ऑफ़ की ओर, रोहित ने गेंद को पकड़कर थ्रो किया गेंदबाज़ी छोर पर, बल्लेबाज़ क्रीज़ में सुरक्षित थे|
014.4प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
014.3आउट!! कैच आउट!! पहली सफलता हार्दिक के खाते में जाती हुई, बेहतरीन कैच कीपर डी कॉक द्वारा, अपनी दायें ओर डाईव लगाते हुए कैच को लपका, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़, गेंद की उछाल से चकमा खा गए, गेंद बल्ले का निचला किनारा लेकर कीपर की ओर गई और डी कॉक ने कैच पूरा किया, 105/5 हैदराबाद, लक्ष्य से 58 रन दूर|
114.2फुल लेंथ की गेंद, मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
214.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ, फील्डर रोहित से हुई चूक, कवर्स की तरफ गई गेंद, एक की जगह दो रन हासिल कर लिया|
14 ओवर | रन : 102/4 | रन रेट : 7.29
113.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में पुश कर दिया था एक रन के लिए, 14 ओवर की समाप्ति के बाद 102/4 हैदराबाद, 36 गेंदों पर 61 रनों की दरकार|
113.5सिंगल के साथ अपना खाता खोला शर्मा ने यहाँ पर, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को डिफेंड करते हुए रन हासिल किया|
113.4मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल किया, लुईस तैनात वहां पर, एक ही रन मिल पाया|
113.3फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
013.2आउट!! कैच आउट!!! 98 रन पर हैदराबाद को लगा चौथा झटका, बड़े शॉट के चक्कर में शंकर लौटे पवेलियन, कृणाल को मिली बड़ी सफलता, ऊपर डाली गई गेंद को चिप किया था लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, हवा में गई गेंद और फील्डर पोलार्ड ने पकड़ा एक आसान सा कैच, लक्ष्य से 65 रन दूर हैदराबाद|
113.1ड्राइव किया गेंद को कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
13 ओवर | रन : 97/3 | रन रेट : 7.46
112.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से महज़ 4 रन आये, 13 ओवर के बाद 97/3 हैदराबाद, आखिरी गेंद को बैकफुट से पंच कर दिया था|
112.5एक और फ्लिक शॉट, एक बार फिर से गैप में गई गेंद, एक ही रन मिला|
112.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेल दिया एक रन के लिए|
012.3आगे डाली गई गेंद, बैकफुट से जाकर खेल दिया, अच्छी गेंद को बल्लेबाज़ ने सम्मान दिया वहां पर|
112.2ऊपर डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑन की ओर खेल दिया एक रन के लिए|
012.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
12 ओवर | रन : 93/3 | रन रेट : 7.75
011.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
111.5एक बार फिर से पॉइंट की दिशा में खेला, बल्लेबाज़ ने खेला और रन हासिल किया|
111.4पॉइंट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेल दिया एक रन के लिए|
011.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
411.2बाउंड्री !!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर|
111.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
11 ओवर | रन : 86/3 | रन रेट : 7.82
410.6बाउंड्री!! पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, फील्डर अनुकूल ने डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए|
010.5ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ कट किया, फील्डर ने छलांग लगाते हुए गेंद को रोक दिया|
010.4पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया, फील्डर तैनात, रन नहीं हुआ|
110.3इस बार सिंगल मिल जाएगा, रन गति पर रोक लगाते हुए बल्लेबाज़, बड़े शॉट्स नहीं आ रहे हैं, बैकफुट से ऑफ़ साइड पर पंच किया और रन हासिल किया|
010.2बेहतरीन फील्डिंग चहर द्वारा अपनी ही गेंद पर, बल्लेबाज़ के पैर के बीच से गेंद कोण जज करते हुए रोक लिया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
110.1धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
10 ओवर | रन : 80/3 | रन रेट : 8
09.7आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, 10 के बाद 80/3 हैदराबाद|
19.6एक और सिंगल, कवर्स की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला, गैप में गई गेंद और रन पूरा कर लिया|
19.5मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया, एक रन मिला|
09.4वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
19.3मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
09.2ड्राइव किया हवा में गेंद को यहाँ पर, शॉट कवर पर रोहित खड़े थे लेकिन गेंद उनके काफी आगे गिरी, बाल बाल बचे बल्लेबाज़ पांडे|
19.1फुल लेंथ की गेंद, स्क्वायर ड्राइव कर दिया पॉइंट की ओर, एक ही रन मिल पाया|
9 ओवर | रन : 75/3 | रन रेट : 8.33
28.6छोटी लेंथ की गेंद, पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ, शॉट खेलते ही दूसरे रन की मांग कर दी, फील्डर काफी दूर, और दो रन हासिल कर लिए|
18.5पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेल दिया एक रन के लिए|
18.4लेग स्पिन, फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए रन पूरा किया|
08.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
18.2छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से लॉन्ग ऑन की ओर पंच कर दिया एक रन के लिए|
08.1ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
8 ओवर | रन : 70/3 | रन रेट : 8.75
17.6सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये महज़ 5 रन और एक बड़ी विकेट, मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने शॉट खेला और रन हासिल किया, 8 के बाद 70/3 हैदराबाद|
17.5एक और सिंगल, कसा हुआ ओवर कृणाल द्वारा, बल्लेबाज़ ने पुश किया कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
17.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेल दिया, सिंगल मिला|
17.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
17.2फुल लेंथ की गेंद को शंकर ने कवर्स की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
07.1आउट!! एलबीडबल्यू!! रिव्यु हुआ सफल!! तीसरा झटका हैदराबाद को लगता हुआ, कप्तान विलियमसन 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ स्वीप करने गए थे, गेंद की लाइन से बीट हुए, गेंद जाकर बल्लेबाज़ की थाई पर लगी, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने नकार दिया, रिव्यु लिया गया और रिप्ले में प्लम्ब पाए गए, 65/3 हैदराबाद, लक्ष्य से 98 रन दूर|
7 ओवर | रन : 65/3 | रन रेट : 9.29
16.6लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड विकेट की दिशा में खेल और रन भाग लिया, इस ओवर से आये महज़ 6 रन, 7 के बाद 65/2 हैदराबाद|
16.5पुश किया लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को एक रन के लिए|
06.4एक और डॉट बॉल, पहली गेंद पर बाउंड्री खाने के बाद बेहतरीन वापसी गेंदबाज़ द्वारा, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं देते हुए|
06.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
06.2ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
46.1चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत, चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
6 ओवर | रन : 59/2 | रन रेट : 9.83
05.6डॉट बॉल के साथ हुई बुम्राह के बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस ओवर से महज़ दो ही रन आये, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड ऑफ़ की तरफ पंच कर दिया था, पॉवर प्ले की हुई समाप्ति, 6 ओवर के बाद 59/2 हैदराबाद, लक्ष्य से फ़िलहाल 104 रन दूर|
05.5फिर से टाईट लाइन पर डाली गई गेंद बुम्राह द्वारा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, बुम्राह ने गेंद को फील्ड किया|
05.4एक और शानदार गेंद बुम्राह द्वारा, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
05.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
25.2ओह!! हैट्रिक से चूक गए बुम्राह, एक अच्छी गेंद थी यहाँ पर बुम्राह द्वारा, पैड्स पर डाली गई जिसे विलियमसन ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, दो रन मिल गए|
05.1आउट!! एलबीडबल्यू!! एक और विकेट बुम्राह के खाते में जाती हुई, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ क्रॉस खेलने गए, गेंद पड़ने के बाद स्किड हुई और फ्रंट पैड्स से टकराई, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने आउट करार दिया, बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखते हुए विकेट हिटिंग पाया और आउट करार दिया, 57/2 हैदराबाद, लक्ष्य से 106 रन दूर, हैट्रिक पर बुम्राह|
5 ओवर | रन : 57/2 | रन रेट : 11.4
24.6दो रनों के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 17 रन, 5 ओवर के बाद 57/1 हैदराबाद, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया था|
44.5शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
64.4छक्का!! एक और महंगा ओवर गुज़रता हुआ, कमाल की बल्लेबाज़ी मनीष पांडे द्वारा, छोटी लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर थी, बल्लेबाज़ ने उसकी गति का फायदा उठाते हुए थर्ड मैन की ओर अपर कट कर दिया, फील्डर थे लेकिन गेंद उनके ऊपर से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
04.3पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
44.2करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
14.1पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
4 ओवर | रन : 40/1 | रन रेट : 10
03.6आउट!! कैच आउट,पहली सफलता मुंबई को मिली, बेहतरीन कैच पॉइंट पर लुईस द्वारा, अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और कैच लपक लिया, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन हवा में मार बैठे, 40/1 हैदराबाद, लक्ष्य से 123 रन दूर|
43.5चौका!! बेहतरीन प्रयास मिड विकेट पर पोलार्ड द्वारा, पैरों से गेंद को रोकने का प्रयास, पहले बाएँ पैर से कोशिश की लेकिन चूके, फिर दायें पैर से गेंद को रोका लेकिन इस पैर से लगने के बाद गेंद और आगे की तरफ निकल गई और सीमा रेखा के पार गई, इसी दौरान पोलार्ड भी समा रेखा के पर जाकर विज्ञापन बोर्ड से टकराए और उसके पार जाकर गिर गए|
03.4शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
13.3विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
13.2फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, एक ही रन मिल पाया|
43.1चौका!! बाउंड्री के साथ हुई बुम्राह के ओवर की शुरुआत, विकेट लाइन की गेंद को ऑन ड्राइव कर दिया था मिड ऑन की तरफ, फील्डर ने डाईव तो लगाया लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए|
3 ओवर | रन : 30/0 | रन रेट : 10
62.7छक्का इस पारी का पहला गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, गप्टिल का बल्ला बोला, इस ओवर से आये 17 रन|
12.6छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
42.5चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑन फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
02.4वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
42.3शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट पर तैनात फील्डर राहुल चहर ने डाईव तो लगाईं लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा
02.2ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट थर्ड मैन की तरफ गाइड तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
12.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेन्स कर दिया और सिंगल पूरा किया|
2 ओवर | रन : 13/0 | रन रेट : 6.5
11.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेल दिया एक रन के लिए|
01.5बाहरी किनारा!! हवा में गेंद लेकिन इस बार फील्डर की ओर तो गई लेकिन एक टप्पे के बाद, कमाल की आउटस्विंगर, पूरी तरह से गेंद की स्विंग से बीट हुए थे गप्टिल, बैकफुट से गेंद को खेलने गए और किनारा लगा|
41.4बाहरी किनारा, हवा में गेंद, स्लिप की ओर गई लेकिन गैप से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए, रन चेज़ का पहला चौका आता हुआ, बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़, पूरी तरह से गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ|
11.3विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया, रन का मौका बना और हासिल कर लिया|
01.2बेहतरीन आउटस्विंगर!! बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.1प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
1 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 7
10.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया, एक ही रन मिल पाया, पहले ओवर से आये 7 रन, कसी हुई शुरुआत सरान द्वारा|
10.5सिंगल के साथ गप्टिल ने इस लीग में बनाया अपना पहला रन, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बैकफुट से लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|
00.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.3कोण बनाकर ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकलती गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव कर दिया, कसी हुई शुरुआत सरान द्वारा|
10.2छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से बल्लेबाज़ ने गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेल दिया और सिंगल हासिल किया|
40.1बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव!! चौके के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत, फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया पॉइंट की तरफ, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और चौका मिल गया|
मुंबई इंडियंस पहली पारी
219.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, 162 रन पर समाप्त हुई मुंबई की पारी,लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को हीव किया, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए स्लाइड किया और दूसरा रन भी पूरा किया, इस दौरान कीपर ने बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सेफ और विकेट पर स्लाइड करते हुए गए|
619.5छक्का!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, एक अच्छा ओवर थोड़ा महंगा साबित होता हुआ|
119.4छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया, बड़े शॉट्स अभी भी नहीं आ रहे, महज़ तीन रन इस ओवर से आते हुए|
119.3फुल लेंथ की गेंद, पैड्स लाइन पर डाली हुई जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला, एक ही रन मिला|
119.2फुल टॉस गेंद को स्क्वीज़ कर दिया डीप पॉइंट की दिशा में, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
019.1आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट खलील के खाते में जाती हुई, बेहतरीन कैच शॉट स्क्वायर लेग पर अभिषेक शर्मा द्वारा, आगे की तरफ भागते हुए गेंद पर डाईव लगाया और कैच को लपका, छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए थे पोलार्ड, बल्ले के काफी ऊपर लगकर हवा में चली गई गेंद, 151/5 मुंबई|
19 ओवर | रन : 151/5 | रन रेट : 7.95
118.6कमाल का ओवर समाप्त हुआ भिवी द्वारा, महज़ 4 ही रन इस ओवर से आये, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को पोलार्ड ने मिड ऑन की दिशा में खेल दिया एक रन एक लिए, 19 के बाद 151/4 मुंबई|
018.5प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
118.4सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद, मिड विकेट की तरफ गेंद को हीव कर दिया, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला, कमाल का ओवर गुज़रता हुआ भुवि द्वारा, मुंबई के 150 रन ही पूरे हुए|
018.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ हटकर मारने गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
118.2इनस्विंगर!! तेज़ गति से पोलार्ड के पैड्स पर ई गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
118.1बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव, एक ही रन मिल पायेगा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री से, फील्डर तैनात वहां पर, सिंगल पर रोक दिया|
18 ओवर | रन : 147/4 | रन रेट : 8.17
117.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन के लिए, इस ओवर से आये 13 रन, 18 के बाद 147/4 मुंबई, महज़ दो ओवर शेष, कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
417.5बेहतरीन स्वीप शॉट, फील्डर गेंद के पीछे लेकिन फाइन लेग बाउंड्री के पार जाने से नहीं रोक पाए और चौका दे बैठे, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया था|
117.4छोटी लेंथ की गेंद, क्रीज़ में डीप जाकर लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को पुल कर दिया, एक ही रन मिला|
017.3गुगली, बैकफुट पर जाकर समझदारी से बल्लेबाज़ ने खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
617.2सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, एक बार फिर से राशिद के ख़िलाफ़ पोलार्ड पूरी तरह से जोश में आते हुए|
117.1छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया, एक रन मिल गया|
17 ओवर | रन : 134/4 | रन रेट : 7.88
016.7छोटी लेंथ की डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया, 17 ओवर के बाद 134/4 मुंबई|
116.6छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड ऑफ़ की ओर पंच कर दिया एक रन के लिए|
616.5छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
416.4चौका!! इसी के साथ डी कॉक का अर्धशतक भी पूरा हो गया, ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकवार्ड पॉइंट की ओर स्लाइस कर दिया, गैप से निकल गई गेंद चार रनों के लिए, बेहतरीन बल्लेबाज़ी डी कॉक द्वारा, अंत तक खेलते हुए टीम को एक बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाना होगा|
116.3सिंगल मिल जाएगा, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
116.21 run.सिंगल ही मिल पाया, फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़, ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव तो किया था लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, फेल्डर के पास एक टप्पे के बाद गई गेंद|
016.1नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट, है फुल टॉस थी गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर और विक्तोंके काफी ऊपर से निकल गई, अन्म्पायर ने नो बॉल का इशारा किया|
16 ओवर | रन : 121/4 | रन रेट : 7.56
115.6दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशामें खेल दिया और दो रन हासिल कर लिए, 16 ओवर के बाद 120/4 मुंबई, शेष बचे 4 ओवर में कुछ बड़े शॉट्स लगाते हुए 170 तक पहुंचना चाहेंगे|
015.5आउट!! कैच आउट!! बड़ी सफलता हैदराबाद को मिली हार्दिक के रूप में वहां पर, कमाल की गेंदबाज़ी भुवनेश्वर द्वारा, गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ पुल करने गए, गेंद की गति से लेट हुए, गेंद बल्ले के काफी ऊपर लगी और मिड ऑफ़ की ओर गई, फील्डर नबी तैनात और उन्होंने एक आसान सा कैच पकड़ लिया, 119/4 मुंबई|
215.4फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने खेल दिया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, दो रन भाग लिया|
215.3धीमी गति से डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मार दिया, लॉन्ग ऑफ़ फील्डर तेज़ी से गेंद के पीछे भागे और सीमा रेखा से पहले रोक दिया, दो ही रन मिल पाए|
115.2ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल दिया एक रन के लिए, फील्डर से काफी दूर रह गई थी गेंद|
115.1बेहतरीन फील्डिंग गप्टिल द्वारा स्क्वायर लेग बाउंड्री पर, डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैड्स से फ्लिक कर दिया था|
15 ओवर | रन : 113/3 | रन रेट : 7.53
014.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ क्रीज़ से ही खेलबे गए, रन का मौका नहीं बन पाया, 15 ओवर की समाप्ति के बाद 113/3 मुंबई|
014.5डॉट बॉल, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया था लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
114.4एक बार फिर से विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ के पास अधिक रूम नहीं था वहां पर|
114.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ एक रन के लिए, विकेट लीं एकी गेंद को बल्लेबाज़ पूरी तरह से समझदारी से खेलते हुए|
114.2लेग स्पिन हार्दिक के लिए, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
114.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा एक रन के लिए|
14 ओवर | रन : 109/3 | रन रेट : 7.79
413.6बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, इस ओवर से आये 16 रन, 14 ओवर के बाद 109/3 मुंबई|
113.5इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप में गई और एक ही रन मिल पाया|
413.4चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
113.3सिंगल के साथ मुंबई के 100 रन भी पूरे हुए, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन भाग लिया|
613.2छक्का, हार्दिक के बल्ले से आया पहला मैक्सिमम, शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
013.1रिव्यु हुआ सफल, नॉट आउट हार्दिक, बाल बाल बचे हार्दिक, गेंद पैड्स की स्ट्रिप को लगकर कीपर के दस्तानों में गई थी, इनस्विंगर थी गेंद तो स्विंग होकर अंदर की तरफ आ रही थी और हार्दिक उसे फ्लिक करने गए थे, कैच की बड़ी अपील, अम्पायर सहमत नहीं, वाइड भी नहीं दिया जिसे देखते हुए फील्डिंग टीम ने रिव्यु लियालेकिन रिप्ले में पैड्स से लगी थी गेंद इसलिए अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया|
13 ओवर | रन : 93/3 | रन रेट : 7.15
212.6दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, इस ओवर से महज़ दो रन और एक बड़ी विकेट आई, कमाल का स्पेल नबी द्वारा हुआ समाप्त, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर बल्लेबाज़ ने खेला, गैप में गई गेंद, दो रन मिला, 13 ओवर की समाप्ति के बाद 93/3 मुंबई|
012.5फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया पॉइंट की दिशा में लेकिन गैप नहीं मिला|
012.4आउट!! एक और झटका मुंबई को लगता हुआ, इस बार लुईस बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, नबी को मिली उनकी पहली सफलता, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग किया था मिड विकेट की तरफ, बल्ले से लगने के बाद हवा में गई गेंद मिड विकेट की ओर, फील्डर शंकर तैनात जिनके हाथों में कैच पकड़ते वक़्त गेंद हल्का सा छलकी, लेकिन अंत में एक सफल कैच पकड़ा, 91/3 मुंबई|
012.3एक और अच्छी गेंद, बल्लेबाज़ को बैकफुट पर जाने पर मजबूर किया, अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ पूरी तरह से दबाव में आते हुए|
012.2एक और अच्छी गेंद, बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर किया, कोई रन नहीं हुआ|
012.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
12 ओवर | रन : 91/2 | रन रेट : 7.58
111.6सिंगल के साथ खलील के बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेलते हुए रन पूरा किया था|
011.5कैच की अपील, अम्पायर सहमत नहीं, खतरे में लुईस लेकिन गेंदबाज़ी टीम ने रिव्यु नहीं लिया, सही फैसला, गेंद उनके कमर से टकराते हुए कीपर साहा के दस्तानों में गई थी, गुड लेंथ की गेंद्प्दने एक बाद लेग स्टम्प एक बाहर निकल रही थी जिसे बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए थे, चूके और और गेंद शरीर से लगकर कीपर की ओर निकल पड़ी|
011.4आउट!! कैच आउट!! खलील को मिली उनकी दूसरी सफलता, 54 रनों की साझेदारी का हुआ अंत, 23 रनों की पारी का हुआ अंत, राशिद ख़ान ने कवर्स बाउंड्री पर पकड़ा एक आसान सा कैच, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर कवर्स की तरफ मारना चाहा, बल्ले पर तो आई गेंद और हवा में भी गई लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में चली गई, 90/2 मुंबई|
111.3एक बार फिर से आगे डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
211.2दो रन आयेगे इस बार, फुल लेंथ की गेंद को डी कॉक ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया, फील्डर से दूर रही गेंद और दो रन भाग लिया|
611.1झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, इस बार पूरी तरह से बल्ले पर बैठी गेंद और मिड विकेट बाउंड्री पार कर गई, इसी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई|
11 ओवर | रन : 81/1 | रन रेट : 7.36
010.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, टर्न होती गेंद को लेट कट खेलने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से चूक गए|
110.5मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन के लिए|
010.4एक बार फिर से लेग बाई के रूप में रन आता हुआ, बड़े शॉट्स लगाने में असफल होते हुए बल्लेबाज़, पैड्स से लगकर गैप में गई गेंद, लेग बाई के रूप में दो रन आये|
010.3अंदर आई गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से खेलना चाहा और गेंद अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से जा टकराई|
110.2विकेट की तलाश में ऊपर डाली गई गेंद, यादव ने मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव किया, सिंगल ही मिल पाया|
110.1विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
10 ओवर | रन : 76/1 | रन रेट : 7.6
19.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल कर दिया था एक रन के लिए, 10 के बाद 76/1 मुम्बई|
09.5कवर्स की दिशा में गेंद को पुश किया, गैप नहीं मिला|
29.4छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट पर जाकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गेंद को पुल कर दिया, फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया|
09.3एक बार फिर से लेग बाई के रूप में आया रन, इस बार फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए थे बल्लेबाज़, लेग साइड पर गई गेंद और रन मिल गया|
19.2फुल लेंथ की गेंद, मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव कर दिया, एक रन मिला|
09.1लेग बाई के रूप में आया रन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को पुल करने गए थे बल्लेबाज़, गेंद की लाइन में आकर पुल करने गए, गेंद जेकर पैड्स से लगी और थर्ड मैन की दिशा में गई, दो रन का मौका बन गया|
9 ओवर | रन : 71/1 | रन रेट : 7.89
08.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 9 रन, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया था, गेंदबाज़ ने गेंद को फील्ड किया, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 69/1 मुंबई|
18.5एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, इस बार डी कॉक ने कवर्स की दिशा में गेंद को उठाकर मारा, फील्डर तैनात लेकिन दो टप्पों के बाद गेंद उनतक पहुंची|
18.4ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ चिप किया, सिंगल ही मिल पाया|
68.3पहला सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, पैरों पर डाली गई गेंद को महज़ फ्लिक किया था बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर, बेहतरीन टाइमिंग और गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी|
18.2छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर पॉइंट की तरफ कट किया, एक रन मिला|
08.1फुल लेंथ की गेंद, कवर्स की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
8 ओवर | रन : 60/1 | रन रेट : 7.5
07.6इस बार कोण बनाकर अंदर की तरफ लाइ गई गेंद, क्रॉस खेलने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से बीट हुए, पैड्स से टकराकर पॉइंट की तरफ गई गेंद, लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया, 8 ओवर के बाद 60/1 मुंबई|
47.5बेहतरीन कट शॉर्ट!!! शानदार टाइमिंग, बेहतरीन प्लेसमेंट, चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
17.4इस बार छोटी लेंथ पर डाली गई गेंद जिसे मिड ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए, अभी तक इस ओवर में बड़े शॉट्स का जोखिम नहीं लिया गया है बल्लेबाज़ द्वारा|
07.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया, कसी हुई लाइन पर डाल रहे हैं गेंद, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं देते हुए थम्पी|
07.2फुल लेंथ की गेंद, ऑन ड्राइव का प्रयास बल्लेबाज़ द्वारा, ठीक तरह से बल्ले पर ई नहीं गेंद, फील्डर ने मिड विकेट पर किया बाकी का काम|
17.1पहली ही गेंद छोटी लेंथ की डाली हुई थम्पी द्वारा जिसे बैकफुट से बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया, फील्डर तैनात, सिंगल मिला|
7 ओवर | रन : 53/1 | रन रेट : 7.57
16.6सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन पूरा किया, इस ओवर से ए 9 रन, 7 ओवर के बाद 53/1 मुंबई, सधी हुई शुरुआत होम टीम द्वारा|
16.5ऊपर डाली गई गेंद, मिड विकेट की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
46.4शानदार पिक अप शॉर्ट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, दो खिलाड़ियों के बीच से गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
16.3एक और सिगल इस ओवर से आता हुआ, पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए|
16.2छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट पर जाकर बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
16.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला, एक रन मिल गया|
6 ओवर | रन : 44/1 | रन रेट : 7.33
45.6शानदार कवर ड्राइव!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, 6 ओवर की समाप्ति के बाद 44/1 मुंबई|
05.5कट किया इस बार बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ, सीधा फेल्डर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं मिला|
05.4डॉट बॉल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कलाइयों के सहारे मोड़ा ज़रूर लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए|
45.3चौका!!! पहली ही गेंद पर हासिल की बाउंड्री, करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
05.2आउट!! कैच आउट!! 24 रन पर रोहित शर्मा लौटे पवेलियन, ख़लील को मिली उनकी पहली सफलता, शॉर्टपिच गेंद पर नहीं चूकते थे लेकिन इस बार गेंद की गति से चकमा खा गए, छोटी गेंद को क्रीज़ से ही पुल करने गए बल्लेबाज़, गेंद की गति से लेट हुए, बल्ले पर काफी ऊपर आई गेंद, बल्ले से लगने के बाद मिड ऑन फील्डर की तरफ गई जहाँ नबी ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया, 36/1 मुंबई|
05.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5 ओवर | रन : 36/0 | रन रेट : 7.2
04.6डॉट बॉल के साथ राशिद के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति हुई, टर्न होती गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेल दिया था, गैप नहीं मिल पाया, 5 के बाद 36/0 मुंबई|
04.5लगातार चौथी डॉट बॉल डी कॉक द्वारा खेली गई, कसी हुई लाइन पर राशिद द्वारा हो रही है गेंदबाज़ी, इस बार रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल किया था लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद पॉइंट पर|
04.4बेहतरीन गेंद राशिद द्वारा, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं देते हुए, गेंद की लाइन में आकर डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया|
04.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
04.2एक बार फिर से लेग स्पिन का इस्तेमाल किया, बल्लेबाज़ बैकफुट से गेंद को खेलने गए लेकिन गेंद सीधा जाकर उनके पैड्स से टकराई और क्रीज़ में ही रुक गई|
14.1लेग स्पिन राशिद द्वारा, बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
4 ओवर | रन : 35/0 | रन रेट : 8.75
03.6शानदार गेंद!! पैड्स पर डाली गई थी गेंद लेकिन सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे|
03.5डॉट बॉल के साथ अच्छी वापसी भुवि द्वारा, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
03.4अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा दो चौका खाने के बाद, मिदिल स्टम्प की लाइन में डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर गेंद को डिफेंड कर दिया|
43.3चौका!! एक और बाउंड्री डी कॉक के बल्ले से आती हुई, भुवि पूरी तरह से दबाव में आते हुए, छोटी लेंथ की गेंद पर नटराज शॉट लगाया, स्क्वायर लेग फील्डर के बाएँ ओर से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
43.2शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पहली बाउंड्री डी कॉक के बल्ले से आती हुई, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
13.1आउटस्विंगर भुवि द्वारा, सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश किया और एक रन पूरा कर लिया|
3 ओवर | रन : 26/0 | रन रेट : 8.67
12.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए, 3 ओवर के बाद 26/0 मुंबई, सधी हुई शुरुआत|
02.5कोण बनाकर बाहर की तरफ निकाली गेंद, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट तो किया लेकिन गैप नहीं मिला|
12.4मिड विकेट की दिशा में एक बार फिर से गेंद को खेलते हुए रन भाग लिया, स्टम्प लाइन पर नबी द्वारा हो रही है गेंदबाज़ी|
12.3डायरेक्ट हिट लेकिन बाल बाल बच गए कप्तान रोहित गेंदबाज़ी छोर पर, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेल दिया था|
12.2मिड ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने गेंद को बैकफुट से खेला, रन का मौका बना और हासिल कर लिया|
02.1विकेट लाइन की गेंद को डी कॉक ने डिफेंड कर दिया|
2 ओवर | रन : 22/0 | रन रेट : 11
41.6तीसरा चौका इस ओवर का रोहित के बल्ले से आता हुआ, बेहतरीन शुरुआत कप्तान साहब द्वारा, अच्छा प्रयास था फील्डर नबी द्वारा डीप मिड विकेट की तरफ लेकिन गेंद को डाईव लगाने के बाद भी रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे, छोटी लेंथ की गेंद को रोहित ने पुल तो किया था लेकिन ठीक तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं थी गेंद|
41.5बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
01.4वापसी की गेंदबाज़ ने यहाँ पर चौका खाने के बाद, विकेट लाइन पर डाली गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया|
41.3तीसरा चौका रोहित के बल्ले से आता हुआ, इस बार कवर्स की दिशा को अपना निशाना बनाया और ड्राइव कर दिया फुल लेंथ की गेंद को दो खिलाड़ियों के बीच से, गेंद सरसराती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई, गेंद पूरी तरह से उनके बल्ले पर आती हुई, अच्छी लय में नज़र आते हुए रोहित|
01.2इस बार विकेट लाइन पर रखी रोहित के लिए गेंद, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ डी कॉक ने हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया, सिंगल का मौका बना और हासिल कर लिया|
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
40.7शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए,दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई|
00.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.5वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
00.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
00.3इस बार सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद और उन्गोंने फील्ड भी कर लिया, बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
40.2मिडफील्ड!! और चौका!! अपना पहला मैच खेल रहे थम्पी से थर्ड मैन बाउंड्री पर हुई चूक, सिंगल को चौका दे बैठे, बाउंड्री के साथ हुआ स्कोर का आगाज़, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई आउटस्विंगर को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ गाइड कर दिया था, गेंद सीधा फील्डर की तरफ जा आरही थी जिसे पकड़ने में असमर्थ रहे फील्डर|
00.1पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप और एक गली लेकर भुवनेश्वर कुमार तैयार, स्ट्राइक पर रोहित, फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, रोहित ने पैर निकालकर गेंद को मिड ऑफ़ की ओर ड्राइव किया, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया, डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार मुकाबले की शुरुआत|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept