6 | 19.6 | छक्का!!! ओहोहो, जिस मोमेंटम की दरकार थी वो आखिरी ओवर में जाकर मिला| 21 रन इस ओवर में आयर और कोलकाता 148 रनों के एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ मारते हुए छह रन हासिल किया| |
2 | 19.5 | फुल बॉल को सामने की तरफ मारा और गैप से दो रन हासिल कर लिया| |
2 | 19.4 | ऑफ़ स्टम्प पर जड़ में डाली गई गेंद| पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर तैनात, एक बेहतर थ्रो होता तो रन आउट का मौका बन सकता था बल्लेबाज़ी छोर पर| |
6 | 19.3 | छक्का!! मॉर्गन जिसके इंतज़ार में थे और वो पल आता हुआ| लेंथ बॉल डाली जिसका बल्लेबाज़ ने फायदा किया और सामने की तरफ छक्का जड़ दिया| |
1 | 19.2 | धीमी गति की गेंद को पुल किया लेग साइड पर एक रन के लिए| |
4 | 19.1 | चौका!!! पहला टी20 अर्धशतक कमिंस के बल्ले से आता हुआ वो भी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में मारते हुए गैप हासिल किया| टीम के लिए आज उन्होंने एक बहुमूल्य पारी खेली है| |
19 ओवर | रन : 127/5 | रन रेट : 6.68
1 | 18.6 | जड़ में डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| 19 के बाद 127/5 कोलकाता| महज़ 6 गेंद शेष, क्या 150 तक जा पायेंगे? |
1 | 18.5 | सामने की तरफ मॉर्गन ने समझदारी के साथ गेंद को खेला और रन पूरा किया| |
1 | 18.4 | मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया| |
4 | 18.3 | चौका!! कैच छोड़ा है तो महंगा तो पड़ेगा ही, 10 अतिरिक्त रन पड़े हैं ये| पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा| गैप में गई गेंद और चौका मिल गया| |
6 | 18.2 | छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
1 | 18.1 | जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला एक रन के लिए| |
18 ओवर | रन : 113/5 | रन रेट : 6.28
0 | 17.6 | कैच ड्रॉप!!! 36 रनों पर कमिंस को मिला डी कॉक द्वारा जीवन दान| एक आसान सा कैच टपका दिया| धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ को चकमा दिया| बड़े शॉट के लिए गए थे| टॉप एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद| क्विंटन नीचे आये लेकिन अंतिम समय पर गेंद से नज़रे हटा बैठे और कैच गिरा दिया| |
0 | 17.5 | बड़े शॉट के लिए गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए| |
1 | 17.4 | जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला| एक ही रन मिला| |
1 | 17.3 | धीमी गति से डाली गई बाउंसर से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| पुल किया, एक ही रन मिला| |
1 | 17.2 | जड़ में डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला और रन पूरा किया| |
2 | 17.1 | मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला और दो रन हासिल किया| |
17 ओवर | रन : 108/5 | रन रेट : 6.35
0 | 16.6 | एक और डॉट बॉल!!! यॉर्कर लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से यहीं पर रोका बल्लेबाज़ ने रन नही आया| |
0 | 16.5 | ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद| इस बार नही ले पाए बल्लेबाज़ रन| |
4 | 16.4 | चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को कमिंस ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गेंद गई सीधे बाउंड्री लाइन के पार मिला चार रन| |
0 | 16.3 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई| बल्लेबाज़ ऑफ स्टंप की ओर पहले ही चले गए थे जिसके कारण अम्पायर ने वाइड नही दिया| |
1 | 16.2 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर ईशान किशन वहां मौजूद| लेकिन 1 रन ले जाएगे बल्लेबाज़| |
4 | 16.1 | चौका!!!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंदको मॉर्गन ने पॉइंट फील्डर के ऊपर से खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
16 ओवर | रन : 99/5 | रन रेट : 6.19
0 | 15.6 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद को खेलने गए और बीट हुए बल्लेबाज़| |
0 | 15.5 | इस बार स्लोवर बाउंसर से कमिंस को चकमा दे दिया| अपर कट का प्रयास था लेकिन चूक गए| |
2 | 15.4 | धीमी गति से आगे डाली गई गेंद बुम्राह द्वारा!! फसकर आते हुई गेंद, सामने की तरफ खेला और दो रन भाग लिए| |
1 | 15.3 | मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल किया लेकिन फील्डर से हुई चूक| एक रन मिल गया| |
1 | 15.2 | एक और धीमी गति की गेंद| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और रन पूरा किया| |
0 | 15.1 | धीमी गति की गेंद से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| |
15 ओवर | रन : 95/5 | रन रेट : 6.33
0 | 14.6 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई यॉर्कर गेंद| मॉर्गन ने समझदारी के साथ बॉल को कवर्स की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद रन नही बन सका| 15 ओवर की समाप्ति के बाद 95/5 कोलकाता| |
1 | 14.5 | आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| |
2 | 14.4 | ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए तेज़ी से 2 रन निकला| |
2 | 14.3 | ऑफ स्पिन बॉल लेग स्टंप की ओर डाली गई| कमिंस ने मिड विकेट की ओर किया फ्लिक| गैप में गई बॉल| 2 रन लेने में हुए कामयाब| |
0 | 14.2 | विकेट लाइन पर पटकी गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका| |
1 | 14.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया| |
14 ओवर | रन : 89/5 | रन रेट : 6.36
0 | 13.6 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
2 | 13.5 | बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया और गैप हासिल करते हुए दो रन पूरे किये| |
0 | 13.4 | लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
1 | 13.3 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
2 | 13.2 | चिप किया गेंद को कवर्स की दिशा में और गैप से दो रन हासिल कर लिया| |
1 | 13.1 | बैकफुट से लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
13 ओवर | रन : 82/5 | रन रेट : 6.31
4 | 12.6 | चौका!!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! कमिंस टीम के लिए अहम रन बनाते हुए| ऑफ स्टंप की गेंद को कवर्स फील्डर की ऊपर से खेला| पीछे फील्डर मौजूद नही| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
6 | 12.5 | छक्का!!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर कमिंस के बल्ले से देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पूरे पॉवर के साथ कमिंस ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन गेंद उनके ऊपर से गई स्टैंड में मिला सिक्स| |
0 | 12.4 | गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन नही हो सका| |
1 | 12.3 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए मॉर्गन ने सिंगल लिया| |
1 | 12.2 | विकेट लाइन की गेंद को पॉइंट की ओर पुश करते हुए सिंगल मिकला| |
4 | 12.1 | चौका!!!! ऑफ स्टंप पर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से नही रोक सके| मिला चार रन| |
12 ओवर | रन : 66/5 | रन रेट : 5.5
0 | 11.6 | डॉट बॉल के साथ हुई चहर के एक और सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 3 ही रन इस ओवर से आये| आखिरी गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला| 66/5 कोलकाता| |
1 | 11.5 | सामने की तरफ गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
1 | 11.4 | मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को सामने की तरफ खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 11.3 | गुगली!!! पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़ और उसे कवर्स की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 11.2 | ड्राइव करते हुए गेंद को कवर्स की तरफ खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 11.1 | गुगली!!! कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
11 ओवर | रन : 63/5 | रन रेट : 5.73
1 | 10.7 | सिंगल!!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए कमिंस ने तेज़ी से 1 रन पूरा किया| |
0 | 10.6 | वाइड!!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक करने हुए जाने दिया कीपर की ओर| लेग अम्पायर ने वाइड का किया इशारा| |
0 | 10.5 | विकेट लाइन की गेंद को कमिंस ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| गेंद को खुद ही बुम्राह ने फील्ड किया| |
0 | 10.4 | आउट!!! कैच आउट!!! 12 रन बनाकर रसेल लौटे पवेलियन| बुम्राह ने एक बार फिर से जीती रसेल के ख़िलाफ़ जंग| ओहोहो, मज़ा आ गया बल्ले और गेंद के बीच की ये लड़ाई देखकर| बाज़ी गेंदबाज़ ने मार ली| एक तेज़ गति की बाउंसर से बल्लेबाज़ रसेल को चकमा दिया| रूम बनाकर मारने गए थे और उन्हें फॉलो करते हुए तेज़ गति से डाली बाउंसर| रसेल हटना चाहते थे लेकिन गेंद की लाइन से बल्ला नहीं हटा सके और गेंद बल्ले को लगकर कीपर की तरफ गई| डी कॉक ने दो कदम दायें ओर भागते हुए कैच को अंजाम दिया| मुंबई का खैमा खुश| 61/5 कोलकाता| |
0 | 10.3 | विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
4 | 10.2 | शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए!! रसेल का मसल पॉवर!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ रसेल द्वारा| |
0 | 10.1 | इनस्विंगर!!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद जिसे रसेल ने लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठे| |
10 ओवर | रन : 57/4 | रन रेट : 5.7
0 | 9.6 | लेग स्टंप पर पटकी हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए बल्ले पर नही आई गेंद| सीधे पैड्स को जा लगी| रन नही आया| |
4 | 9.5 | चौका!!!! पैड्स लाइन पर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को स्वीप किया| गेंद गई फाइन लेग की दिशा में फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
0 | 9.4 | विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर डिफेंड कर दिया| |
0 | 9.3 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर फाइन लेग की दिशा में स्वीप करने का प्रयास मॉर्गन दवारा| गेंद बल्ले पर नही आई| सीधे पैड्स को लगती हुई पॉइंट की ओर गई| रन नही हो सका| |
0 | 9.2 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया| |
2 | 9.1 | ऊपर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को मॉर्गन ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से पूरा कर लेगे 2 रन| |
9 ओवर | रन : 51/4 | रन रेट : 5.67
0 | 8.6 | डॉट बॉल के साथ हुई कृणाल के लम्बे ओवर की समाप्ति| एक बार फिर से रसेल ने आगे की गेंद की लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 9 ओवर के बाद 51/4 कोलकाता| अब इन दोनों बल्लेबाज़ों के ऊपर ही सब कुछ निर्भर करेगा| कोलकाता के लिए यहाँ एक और विकेट सोने पर सुहागा होगी, खासकर अगर वो रसेल की हो!! |
6 | 8.5 | छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! रसेल पॉवर और गेंद मैदान के बाहर| अब तो नई गेंद मंगवानी पड़ेगी| ओहोहोहो!! बड़े शॉर्ट की दरकार थी रसेल के बल्ले से और आई| लेंथ गेंद थी बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल| गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे मिड विकेट बाउंड्री के पार, गेंद गई मैदान के बाहर| अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया| दोस्तों तूफ़ान की शुरुआत हो चुकी है| |
0 | 8.4 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
1 | 8.3 | स्वीप किया विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग की तरफ एक रन के लिए| |
0 | 8.2 | विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 8.1 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
8 ओवर | रन : 43/4 | रन रेट : 5.38
0 | 7.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
1 | 7.5 | हैट्रिक गेंद लेकिन कामयाबी नहीं मिली| आंद्रे रसेल ने उसे रक्षात्मक रूप से डिफेंड किया| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहीं मौजूद, रन नही हो सका| |
0 | 7.4 | आउट!!! बोल्ड!!! दो गेंद दो विकेट| हैट्रिक पर चहर!! छोर बदला था कैच के दौरान और स्ट्राइक पर आये थे कार्तिक| विकेट लाइन की गेंद को कार्तिक स्वीप करने चले गए थे| गेंद की लाइन से चूके| बल्ले के निचले हिस्से को लगती हुई पैड्स से टकराई गेंद और सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई और बोल्ड हुए| खुद से काफी निराश दिखे कार्तिक| अक्सर ये शॉट खेलते हैं लेकिन शायद आज दिन खराब था उनका| 42/3 कोलकाता| |
0 | 7.3 | आउट!!! कैच आउट!! 21 रन बनाकर गिल लौटे पवेलियन| पहली विकेट चहर के खाते में जाती हुई| खराब टाइमिंग का हुए शिकार| फ्लाईटेड डाली गई गेंद को द्केह्कर ललचा गए| सामने की तरफ उठाकर मारा| टाइमिंग सही नहीं और लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े पोलार्ड ने हवा में दोनों हाथों को फैलाते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा| 42/3 कोलकाता| |
2 | 7.2 | पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर बल्लेबाज़ ने मोड़ा| गैप से दो रन हासिल किया| |
0 | 7.1 | आगे की गेंद को बैकफुट पर जाकर खेला कवर्स की तरफ| गैप नहीं मिला| |
7 ओवर | रन : 40/2 | रन रेट : 5.71
4 | 6.6 | चौका!!!! इसी के साथ दिनेश कार्तिक ने खोला अपना खाता| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
1 | 6.5 | फुल लेंथ की बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया| |
0 | 6.4 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बॉल बल्ले पर आई नही| पैड्स को लगती हुई पॉइंट की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में 1 रन आया| |
0 | 6.3 | मिडिल स्टंप की बॉल को कार्तिक ने जगह बनाकर कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन नही आया| |
0 | 6.2 | लेग स्टंप पर पटकी हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| पैड्स को जा लगी| रन नही हुआ| |
1 | 6.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए सिंगल लिया| |
6 ओवर | रन : 33/2 | रन रेट : 5.5
0 | 5.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति|आगे डाली हुई बॉल को कार्तिक ने डिफेंड कर दिया| |
0 | 5.5 | ऑफ स्टंप की बॉल को बैकफूट पर जाकर मिड ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका| |
0 | 5.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कार्तिक ने बॉल को सीधे बल्ले से वहीँ पर रोक दिया| |
0 | 5.3 | आउट!!! कैच आउट!! पहली सफ़लता नाथन को इस साल के लीग में हासिल होती हुई| नितीश राणा का फ्लॉप शो जारी| महज़ 5 रन बनाकर लौट गए पवेलियन| एक और बार बाउंसर पर अपना विकेट गंवा बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए| गेंद की लाइन से चूक गए बल्लेबाज़ और ग्लव्स पर लगकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ डी कॉक ने कोई ग़लती नहीं की| 33/2 कोलकाता| |
1 | 5.2 | रूम बनार पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया और एक रन हासिल किया| |
4 | 5.1 | चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! एक सेट बल्लेबाज़ का शॉट है ये| सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| देखकर मज़ा आया!!! |
5 ओवर | रन : 28/1 | रन रेट : 5.6
0 | 4.6 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया| |
1 | 4.5 | लेग स्टंप पर फेकी हुई ऑफ स्पिन बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल निकला| |
0 | 4.4 | विकेट लाइन की बॉल को गिल से सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| |
1 | 4.3 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकला| |
0 | 4.2 | ऑफ स्टंप पर पटकी हुई बॉल को जगह बनाकर राणा ने पॉइंट की ओर पुश किया| इस बार फिर से गैप निकालने में हुए नकाम| |
1 | 4.1 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ| |
4 ओवर | रन : 25/1 | रन रेट : 6.25
4 | 3.6 | शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
0 | 3.5 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
1 | 3.4 | ओह!!! बाल बाल बचे गिल नॉन स्ट्राइकर एंड पर!!! अगर डायरेक्ट हिट होती तो निश्चित ही ये एक रन आउट हो सकता था| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से पंच करते हुए गिल रन के लिए भाग खड़े हुए थे| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को थ्रो तो किया लेकिन विकटों से नहीं लगी गेंद| |
2 | 3.3 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद और दो रन हासिल किया| |
0 | 3.2 | सटीक टप्पे पर डाली गई गेंद को गिल ने सीधे बल्ले से डिफेंड करने में दिलचस्पी दिखाई| |
0 | 3.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
3 ओवर | रन : 18/1 | रन रेट : 6
0 | 2.6 | आउट!!! कैच आउट!!! कोलकाता को लगा पहला झटका| शानदार कैच यहाँ पर देखने को मिला सूर्यकुमार यादव के दवारा| राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ट्रेंट बोल्ट को मिली पहली सफ़लता| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को त्रिपाठी ने पूरे पॉवर के साथ पॉइंट की दिशा में कट किया| गेंद तेज़ी से सूर्यकुमार की ओर गई| सूर्यकुमार ने अपने बाई ओर झुकते हुए बॉल को पकड़ा| ज़बरदस्त कैच यहाँ पर देखने को मिला| आसान नही होता है पॉइंट की दिशा में फील्डिंग करना| 18/1 कोलकाता| |
4 | 2.5 | चौका!!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑन की दिशा में पुल किया| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
1 | 2.4 | ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल 1 रन लिया| |
1 | 2.3 | एक बार फिर से लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद| लेकिन इस बार त्रिपाठी ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर तो पीछे मौजूद है| लेकिन 1 रन लेने से नही रोक सकेगे| |
0 | 2.2 | लेग स्टंप पर पय्की गई गेंद को त्रिपाठी ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया| |
0 | 2.1 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
2 ओवर | रन : 12/0 | रन रेट : 6
0 | 1.9 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 2 के बाद 12/0 कोलकाता| |
1 | 1.8 | एक और मिसफील्ड हुई मिड ऑन पर लेकिन इस बार ईशान किशन मौजूद थे वहां पर| एक ही रन मिल पाया| |
0 | 1.7 | विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 1.6 | एक और वाइड नाथन के इस ओवर से आती हुई| ओवर की तीसरी| लगातार गेंद को लेग स्टम्प के बाहर डाल रहे| सम्हा जा सकता है क्योंकि आज अपना पहला मुकाबला खेल रहे शायद इस वजह से लय प्राप्त नहीं कर पा रहे| |
1 | 1.5 | सिंगल!! बैकफुट से ऑफ़ स्टम्प पर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
4 | 1.4 | चौका!!! मिस्फील्ड मिड ऑन पर बुम्राह द्वारा!! जहाँ एक रन भी नहीं होता वहां चौका दे बैठे| गेंद लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से पंच कर दिया था| बुम्राह के बाएँ ओर आई गेंद जहाँ पर उन्होंने डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| |
0 | 1.3 | एक और वाइड!! फिर से लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| |
0 | 1.2 | वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई नाथन की स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर| |
0 | 1.1 | आउटस्विंगर!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
1 ओवर | रन : 3/0 | रन रेट : 3
1 | 0.7 | सिंगल के साथ हुई पहली ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश करते हुए 1 रन निकला| |
0 | 0.6 | आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया| |
0 | 0.5 | गुड लेंथ पर पटकी हुई बॉल को जगह बनाकर गिल ने मिड ऑफ की ओर खेला| गैप इस बार भी नही निकाल सके बल्लेबाज़| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही आया| |
0 | 0.4 | वाइड!!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डक कर दिया| लेग अम्पायर ने किया वाइड का इशारा| |
0 | 0.3 | फुल लेंथ की बॉल को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही ले पाएगे गिल यहाँ पर| |
1 | 0.2 | सिंगल!!!! इसी के साथ कोलकाता का पहला रन बोर्ड पर लगता हुआ| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 1 रन निकला| |
0 | 0.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई आउट स्विंग गेंद पर त्रिपाठी ने पॉइंट की दिशा में पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही हो सका| |