mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

मुंबई VS चेन्नई क्रिकेट कमेंट्री

फाइनल12-May-2019

149/820.0 oversरन रेट: 7.45
VS
148/720.0 oversरन रेट: 7.4
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी
019.6आउट!!! एलबीडबल्यू!! मुंबई 1 रन से जीत गया मुकाबला, इंडियन टी20 लीग चौथी बार मुंबई के हाथों में जाती हुई, दूसरी बार मुंबई ने इस लीग का फाइनल 1 रन से जीता है, फैन्स खुश, दर्शक खुश, चेन्नई के खैमे में उदासी छाती हुई, फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए, विकेट की लाइन पर थी इसलिए एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने आउट करार दिया|
219.5लो फुलटॉस पैड्स पर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला, दो रन भाग लिया, 1 गेंद 2 रन की दरकार, सुपर ओवर आने वाला है क्या?
119.4आउट!! रन आउट!!! 80 रन बनाकर वॉटसन लौटे पवेलियन, क्या कमाल का मुकाबला होता हुआ यहाँ पर, इससे बेहतर फाइनल नहीं हो सकता, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बलेल्बज़ ने पॉइंट की तरफ खेला था, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग, बल्लेबाजों के बीच खराब ताल मेल, थ्रो आया कीपर की तरफ, डी कॉक ने गेंद को पकड़ कर दूर से ही विकेट की ओर फेंका, विकेट पर लगी गेंद, वॉटसन ने डाईव लगाईं लेकिन क्रीज़ से दूर रह गए, 2 गेंद 4 रनों की दरकार|
219.3फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेल दिया, गैप में गई गेंद, जबतक फील्डर ने पकड़ी गेंद बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन हासिल कर लिया, 3 गेंद 5 रनों की दरकार|
119.2लो फुल टॉस, सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला, मलिंगा से हुई चूक, एक रन मिला, 4 गेंद 7 रनों की दरकार
119.1फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला एक रन मिला|
19 ओवर | रन : 141/5 | रन रेट : 7.42
018.6चौका!! बाईज़ के रूप में आया रन, 6 गेंद 9 रनों की दरकार, कीपर से हुई चूक यहाँ पर, छोटी लेंथ की गेंद को कट करने बीट हुए थे बल्लेबाज़, कीपर की ओर तेज़ी से गई गेंद और उनसे हुई चूक|
218.5गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव किया, फील्डर ने थोड़ा सुस्तीपाना दिखाया, बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
018.4ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़ और गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए, 8 गेंद 15 रनों की दरकार|
218.3फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, दो रन रन मिल पाया|
018.2आउट!! कैच आउट!! 15 रन बनाकर आउट हुए ब्रावो, विकेट लाइन पर डाली गई तेज़ गति की बाउंसर, बल्लेबाज़ ने हटकर मारना चाहा किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई और अम्पायर ने तुरंत ही आउट दे दिया, 133/5 चेन्नई, 10 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
118.1छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया, 11 गेंद 17 रनों की दरकार|
18 ओवर | रन : 132/4 | रन रेट : 7.33
117.6सिंगल के साथ हुआ एक महंगे ओवर की समाप्ति, मुकाबला एक बार फिर से रोमांचक हो गया है, 12 गेंद 18 रनों की दरकार|
017.5ओह!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया, कीपर के पास गई गेंद|
617.4हैट्रिक छक्का!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, 14 गेंद 19 रनों की दरकार|
617.3छक्का!!! दो गेंद दो गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
617.2सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
117.1फुल लेंथ की गेंद, लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए, 17 गेंद 37 रनों की दरकार|
17 ओवर | रन : 112/4 | रन रेट : 6.59
116.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पोइंत्त की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया, 18 गेंद 38 रनों की दरकार, मुकाबला पूरी तरह से एक रोमांचक मोड़ पर आता हुआ, क्या शानदार फाइनल देखने को मिल रहा है यहाँ पर|
016.5बाई के रूप में आया एक रन, कीपर से हुई चूक, उनके दस्तानों में लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद और एक रन भाग लिया|
016.4डायरेक्ट हिट बुम्राह द्वारा अपनी ही गेंद पर लगाया गया, लेकिन अम्पायर ने सीधे मना कर दिया, रूम बनाकर मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिंम गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया, शरीर पर लगी गेंद, ब्रावो रन के लिए भागे थे लेकिन वॉटसन सिंगल में दिलचस्प नहीं थे|
016.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को रूम बनाकर मारने गए बल्लेबाज़, गेंद की गति से चूक गए, कमाल की गेंदबाज़ी बुम्राह द्वारा|
116.2विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया, गैप में गई गेंद, एक रन मिल गया|
116.1कैच ड्रॉप!! एक और जीवन दान वॉटसन को मिलता हुआ, स्क्वायर लेग पर चहर ने टपकाया एक आसान सा कैच, मुंबई का खैमा निराश, चेन्नई के फैन्स खुश, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया था और हवा में गई थी गेंद|
16 ओवर | रन : 108/4 | रन रेट : 6.75
115.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, काफी महंगा ओवर आता हुआ, 24 गेंद 42 रनों की दरकार, करीब 10 के औसत चाहिए रन, आखरी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला, एक ही रन मिला|
415.5हैट्रिक चौका!! शानदार कवर ड्राइव!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, 19 रन आ गये हैं अबतक|
415.4एक और चौका!! अब तक 15 रन आ चुके हैं, स्क्वायर ड्राइव किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ, कोई फील्डर नहीं वहां पर और गेंद एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
415.3चौका!! महंगा ओवर आता हुआ चेन्नई के लिए, जिस बड़े ओवर की दरकार थी वो आता हुआ, इस बार किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ, बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद, फील्डर अंदर थे और चौका मिल गया|
115.2लो फुल टॉस, मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
615.1छक्के के साथ हुई ओवर की शुरुआत, शानदार पिक अप शॉर्ट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! छक्का मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
15 ओवर | रन : 88/4 | रन रेट : 5.87
114.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में पंच किया, रन पूरा किया, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खड़ा है, 30 गेंद 62 रनों की दरकार|
014.5शॉर्टपिच गेंद, लेग स्टम्प की लाइन पर थी, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की ओर, कोई रन नहीं हुआ|
214.4छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से डीप पॉइंट की तरफ खेला, फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और दो रन हासिल कर लिए|
014.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई आउटस्विंगर, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
014.2एक और छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पॉइंट की ओर पंच किया, सीधा फील्डर की ओर गई गेंद, रन नहीं हुआ|
014.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
14 ओवर | रन : 85/4 | रन रेट : 6.07
013.6बेहतरीन ओवर रहा चहर द्वारा, डॉट बॉल के साथ हुई समाप्ति, इस ओवर से आये महज़ 3 रन, पंच किया था शॉट कवर्स की तरफ लेकिन गैप नहीं मिला, 14 के बाद 85/4 चेन्नई, 36 गेंद 65 रनों की दरकार|
013.5कैच ड्रॉप!!! 42 रनों पर वॉटसन को मिला एक और जीवनदान, एक आसान सा कैच टपका दिया चहर ने वहां पर, आगे डाली गई गेंद को वॉटसन ने सीधा गेंदबाज़ की ओर खेल दिया था, हवा में थी गेंद लेकिन शॉट काफी तेज़ था इसलिए उनके हाथों से निकल गया|
113.4इस बार लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
113.3रिवर्स कटिंग के रूप में डाली गई गेंद चहर द्वारा, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल दिया, एक ही रन मिल पाया|
113.2लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया, सिंगल मिला|
013.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
13 ओवर | रन : 82/4 | रन रेट : 6.31
012.7डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेल दिया, सीधा फील्डर की ओर गई गेंद कोई रन नहीं मिल पाया, मुकाबला रोमांचक होता हुआ, 42 गेंद 68 रनों की दरकार|
012.6ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को वॉटसन ने शरीर के काफी नज़दीक से थर्ड मैन की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
112.5आउट!! रन आउट!! धोनी के रूप में मिली बड़ी सफलता, काफी नजदीकी मामला था यहाँ पर एक दो इंच क्रीज़ से दूर रह गए धोनी, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया था, गेंद ग्लव्स से लगकर स्क्वायर लेग की तरफ गई, एक की जगह दूसरे रन के लिए भागे, ईशान किशन ने थ्रो किया और डायरेक्ट हिट हुई, धोनी क्रीज़ से दूर रह गए और काफी देर देखने के बाद अम्पायर ने आउट करार दिया, 82/4 चेन्नई, 44 गेंद 68 रनों की दरकार|
012.4कट किया ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.3वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वी करार दिया|
012.2एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के काफी बहर रखी गेंद, बल्लेबाज़ ने कट किया और गेंद सीधा पॉइंट फील्डर की ओर गई, रन का मौका नहीं बन पाया|
112.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को धोनी ने पंच किया एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ एक रन के लिए|
12 ओवर | रन : 79/3 | रन रेट : 6.58
411.6शानदार स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! मिस्फील्ड हुई फाइन लेग पर बुम्राह द्वारा, गेंद उनके हाथों के बीच से निकलकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्वीप किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
111.57वीं गेंद पर धोनी ने खोला अपना खाता, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से पुश किया और रन हासिल किया|
011.4एक और अच्छी गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड ऑफ़ पर पंच कर दिया, सिंगल नहीं मिल पाया|
011.3गेंद की पिच तक आकर धोनी ने डिफेंड कर दिया|
011.2लेग स्पिन, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पुश करने गए लेकिन गेंद की टर्न से बीट हुए|
111.1मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए गैप में पुश किया, एक रन मिला|
11 ओवर | रन : 73/3 | रन रेट : 6.64
010.6डॉट बॉल के साथ हुई बुम्राह के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आया महज़ 1 ही रन, 54 गेंद 77 रनों की दरकार|
010.5ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
010.4प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
010.3आउट!! कैच आउट!!! तीसरा झटका चेन्नई को लगता हुआ, ठीक उसी तरह जिस तरह की अपील रैना के ख़िलाफ़ हुई थी लेकिन इस बार ग्लव्स लगा हुआ था और रायुडू को लौटना होगा पवेलियन, तेज़ गति से डाली गई बाउंसर, बैकफुट पर जाकर झुके, गेंद तेज़ी से ग्लव्स को छूती हुई कीपर की ओर गई, डी कॉक ने छलांग लगाकर कैच को पकड़ा और अम्पायर ने आउट करार दिया, 73/3 चेन्नई, लक्ष्य से 77 रन दूर, मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर अत हुआ|
110.2तेज़ गति की गेंद, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
010.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
10 ओवर | रन : 72/2 | रन रेट : 7.2
09.6कट कर दिया पॉइंट की तरफ गेंद को लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया, 10 के बाद 72/2 चेन्नई|
09.5ओह!! प्ले एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़ और गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए|
19.4एक बार फिर से छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से पॉइंट की तरफ खेला, एक रन मिला|
19.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड विकेट की तरफ पुल किया, एक ही रन मिला|
09.2आउट!! एलबीडबल्यू!! चेन्नई का रिव्यु हुआ सफल!! साथ में गंवाया भी रिव्यु, 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे रैना, लेग स्पिन को बैकफुट से खेलने गए, गेंद की टर्न को समझ ही नहीं पाए, अंदर आई पड़ने एक बाद गेंद, फ्रंट पैड्स से टकराई, एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने तुरंत आउट करार दिया, 70/2 चेन्नई, 80 रनों की दरकार|
09.1ओह!! बेहतरीन गेंद!! पूरी तरह से लेग स्पिन गेंद से बीट हुए बल्लेबाज़, गेंद की टर्न को समझ नहीं पाए और गेंद विकेट के ऊपर से निकल गई|
9 ओवर | रन : 70/1 | रन रेट : 7.78
08.7बहर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड तो किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए बल्लेबाज़|
08.6इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर गेंद को ब्लॉक किया, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद|
28.5हवा में गेंद!! शॉट स्क्वायर लेग पर गई, फील्डर मलिंगा गेंद के नीचे आते हुए, ओह!! कैच ड्रॉप, मौका गँवा बैठे, 31 रन पर वॉटसन को मिला किस्मत का साथ, शॉर्टपिच गेंद को पुल करने गए थे, टॉप एज लेकर लेग साइड पर गई गेंद|
28.4दो रन मिलेंगे इस बार, विकेट लाइन की गेंद को स्लॉग करने गए थे बल्लेबाज़, ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई, मिड विकेट की ओर गई और दो रन मिल गए|
08.3वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
48.2चौका!!!करार ऑफ़ ड्राइव!!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के दयेई ओर से मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, किसी के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं बन पाया|
18.1नक़ल बॉल, विकेट लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस जिसे बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ मोड़ा, एक रन की मांग और हासिल कर लिया|
8 ओवर | रन : 60/1 | रन रेट : 7.5
17.6सिंगल के साथ हुई बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया, महज़ 3 रन इस ओवर से आये, 72 गेंद 90 रनों की दरकार|
07.5गुगली!! बल्लेबाज़ ने पढ़ लिया, बैकवार्ड पॉइंट की दिशा में गेंद को गाइड किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
07.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, लेग साइड पर मोड़ दिया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
17.3एक बार फिर से छोटी लेंथ की गेंद, कट किया पॉइंट की ओर, हवा में थी गेंद लेकिन गैप से निकल गई एक रन के लिए|
07.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
17.1लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर गेंद को मोड़ा, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग लेकिन वॉटसन ने मना कर दिया|
7 ओवर | रन : 57/1 | रन रेट : 8.14
06.7अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए थे लेकिन सही संपर्क नहीं हो पाया, 7 के बाद 57/1 चेन्नई, 78 गेंद 93 रनों की दरकार|
06.6एलबीडबल्यू की एक बड़ी अपील!! लेकिन अम्पायर सहमत नहीं, धीमी गति से पैड्स पर डाली गई थी गेंद, फ्लिक करने के चक्कर में बीट हुए बल्लेबाज़, लेग स्टम्प के काफी बाहर लग रही थी गेंद|
16.5सिंगल मिला इस बार, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को रैना ने फ्लिक करते हुए रन पूरा किया|
06.4नॉट आउट!! रिव्यु सफ़ल!! बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ रैना, सही समय पर लिया रिव्यु, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ को बैकफुट पर ढकेला, झुके रैना और गेंद को जाने दे न चाहते थे लेकिन गेंद उनके ग्लव्स के काफी पास से निकल गई गेंद, कीपर ने गेंद को पकड़ा और कैच की अपील हुई, रिप्ले में काफी देर देखा गया और कहीं नहीं लगी थी गेंद, बाल बाल बच गए रैना|
06.3वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
16.2धीमी गति से विकेट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे वॉटसन ने पॉइंट की ओर खेला, एक रन मिला|
16.1पैड्स लाइन पर मिचेल द्वारा डाली गई गेंद, रैना ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ खेला, एक रन के लिए|
6 ओवर | रन : 53/1 | रन रेट : 8.83
05.7डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, 6 के बाद 53/1 चेन्नई, लक्ष्य से 97 रन दूर|
45.6शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
05.5वाइड!! बाउंसर!! काफी ऊपर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने वाइड करार दिया|
65.4शानदार स्लॉग स्वीप!!! छक्का मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
05.3ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
45.2बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव और चौका मिल गया, कमाल की बल्लेबाज़ी वॉटसन द्वारा, पूरी तरह से बल्लेबाज़ पर दबाव डालने का प्रयास करते हुए|
05.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ लेट कट खेला यूर एक रन हासिल किया|
5 ओवर | रन : 38/1 | रन रेट : 7.6
04.6डॉट बल्ले के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया, 5 के बाद 38/1 चेन्नई, लक्ष्य से 112 रन दूर|
24.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला, फील्डर से काफी दूर रखा गेंद और दो रन भाग लिए|
14.4धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
14.3सिंगल मिला इस बार, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए|
04.2शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
14.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला, गैप नहीं मिल पाया|
4 ओवर | रन : 33/1 | रन रेट : 8.25
03.6आउट!! स्टम्प!! 33 रनों की साझेदारी टूटी, कमाल की वापसी कृणाल द्वारा यहाँ पर, इस बार बल्लेबाज़ को आगे आता देख ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद, उनकी पहुँच से काफी दूर, फ़ाफ गेंद तक पहुँच नहीं पाए और क्रीज़ सरे काफी आगे निकल गए, कीपर डी कॉक ने मौके का फायदा उठाते हुए स्टम्प कर दिया, 33/1 चेन्नई, लक्ष्य से 117 रन दूर|
03.5एक बार फिर से हटकर मारने गए बल्लेबाज़ लेकिन सीधा पॉइंट फील्डर के हाथों में खेल बैठे|
43.4बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए, आक्रामक रूप अपनाते हुए बल्लेबाज़|
63.3छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, रूम बनाकर मारने गए, गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया, ऊपर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
43.2चौका!!! क़दमों का इस्तेमाल!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
03.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
3 ओवर | रन : 19/0 | रन रेट : 6.33
52.6ओवर थ्रो और 5 रन मिल गए यहाँ पर चेन्नई को, कीपर डी कॉक से हुई चूक, गेंदबाज़ी छोर पर किया थ्रो लेकिन फ़ाफ रन भागते हुए सुरक्षित क्रीज़ में पहुंचे, कोई बैकअप नहीं था और ओवर थ्रो के रूप में बाउंड्री निकल गई, गुड लेंथ की गेंद को हलके हाथों से डिफेंड कर दिया था|
12.5रन आउट का मौका!! कवर्स पर ईशान किशन के पास डायरेक्ट हिट का मौका, बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी दूर थे, बाल बल बच गए बल्लेबाज़ वॉटसन वहां पर, पुश करते हुए रन के लिए भाग खड़े हुए थे बल्लेबाज़|
02.4प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बहर की गेंद को कट करने गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए वॉटसन वहां पर|
02.3पॉइंट की तरफ गई गेंद इस बार डिफेंड करने पर, कसी हुई लाइन पर डाल रहे हैं मलिंगा गेंद, अपनी आदत के अनुसार धीमी शुरुआत चेन्नई के बल्लेबाजों द्वारा|
02.2गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड किया, रन का मौका नहीं बन पाया वहां पर|
12.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, गैप मिला और रन भाग लिया|
2 ओवर | रन : 12/0 | रन रेट : 6
01.6पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
41.4बेहतरीन कवर्स ड्राइव, दूसरा चौका इस रन चेज़ का आता हुआ, इस बार वॉटसन के बल्ले से आई बाउंड्री, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और चौका मिल गया|
01.3पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
01.2बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव लेकिन इस बार सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
11.1कैच ड्रॉप!! 5 रन पर फ़ाफ को मिला जीवनदान!! बेहतरीन प्रयास था अपनी ही गेंद पर कृणाल द्वारा, बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन गेंद उनकी उँगलियों के बीच से निकलकर लॉन्ग ऑफ़ की ओर चली गई|
1 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 7
20.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल किया, फील्डर से दूर रही गेंद, कृणाल ने भागते हुए गेंद को फील्ड किया, दो रन मिला, पहले ओवर से आये 7 रन|
00.5विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
10.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, एक ही रन मिल पाया|
40.3ओहोहोहो!!! बाउंड्री के साथ हुआ रन चेज़ का आगाज़, शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
00.2प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद, पूरी तरह से गेंद की उछाल से बीट हुए थे बल्लेबाज़|
00.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
मुंबई इंडियंस पहली पारी
419.6एक और चौका!! पोलार्ड यु ब्यूटी!! दो गेंद दो बाउंड्री जड़ दी, एक बेहतरीन ओवर जा रहा तह ब्रावो द्वारा लेकिन पोलार्ड ने दो चौके जड़कर उसे खराब कर दिया, मुंबई ने इस फाइनल मुकाबले में बोर्ड पर लगाए 149 रन, चेन्नई को 150 का टार्गेट|
419.5शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
119.4आउट! रन आउट!! दूसरे रन के चक्कर में मिचेल लौटे पवेलियन, आगे डाली गई गेंद से सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ पर और स्ट्राइक के लिए दो रन भाग खड़े हुए, बल्लेबाज़ मिचेल रन आउट हुए, गेंद पकड़कर ब्रावो ने उड़ाई विकेट|
019.3ओहोहोहो!! इस बार वाइड थी लेकिन अम्पायर ने नहीं दिया, काफी निराश दिखे हार्दिक यहाँ पर|
019.2एक और बेहतरीन गेंद ब्रावो द्वारा!! ऑफ़ स्टम्प की वाइड लाइन से काफी बाहर डाल दी थी गेंद बल्लेबाज़ को शफल करता हुआ देखकर|
019.1फुल लेंथ की धीमी गति की गेंद ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर, लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला, रन का मौका बना लेकिन नहीं लिया गया, दो रन भाग सकते थे बल्लेबाज़ यहाँ पर लेकिन नहीं लिया|
19 ओवर | रन : 140/7 | रन रेट : 7.37
018.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बेहतरीन ओवर चहर द्वारा हुआ समाप्त, ऑफ़ स्टम्प के बहर धीमी गति की छोटी लेंथ की गेंद से बलेल्बज़ को बीट किया था, इस ओवर से आये 4 रन और दो बड़े विकेट, 19 के बाद 140/7 मुंबई|
018.5गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला, गैप नहीं मिल पाया, एक बेहतरीन ओवर दीपक द्वारा जारी|
018.4आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट इस ओवर में आता हुआ, मिड इफ पर फ़ाफ ने पकड़ा एक आसान सा कैच, भाई ने किया दूसरे भाई को आउट, बिना खाता खोले राहुल चहर लौटे पवेलियन, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे लेकिन बल्ले पर लगकर सीधा मिड ऑफ़ पर खड़े फ़ाफ के हाथों में गई गेंद, कोई ग़लती नहीं की उन्होंने वहां पर, 140/7 मुंबई|
018.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
018.2आउट!! एलबीडबल्यू!! रिव्यु हुआ असफ़ल, मुंबई ने गंवाया अपना रिव्यु, कमाल की गेंदबाज़ी चहर द्वारा यहाँ पर, प्लम्ब पाए गए बल्लेबाज़, फुल लेंथ की गेंद, क्रोस खेलने गए बल्लेबाज़, बीट हुए गेंद की लाइन से, विकेट की लाइन में थी और पैड्स पर पर जा लगी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई, रिव्यु के बाद अमपायर ने रिप्ले में देखा और बल्लेबाज़ को प्लम्ब पाया, रैना ने ली होगी चैन की सांस, 140/5 मुंबई
418.1चौका!!! करारा पुल शॉर्ट,ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई शॉर्टपिच गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
18 ओवर | रन : 136/5 | रन रेट : 7.56
117.6मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला एक रन के लिए, इस ओवर से आये 16 रन|
617.5छक्का!! हार्दिक स्पेशल, हेलिकॉप्टर शॉट लगा और गेंद गई सीधा मिड विकेट स्टैंड्स में, कमाल की बल्लेबाज़ी रैना पर सबकी नज़रें उन्होंने ही हार्दिक को दिया था एक जीवनदान जो महंगा पड़ रहा है|
117.4मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला, एक रन मिल गया|
617.3सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ, गेंद और बल्ले का हुआ बेहतरीन संपर्क और छह रन मिल गए|
117.2कैच ड्रॉप!! 4 रनों पर मिला हार्दिक को जीवनदान, कवर्स पर रैना ने टपकाया एक आसान सा कैच, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को हवा में मार बैठे थे बल्लेबाज़, रैना पीछे की तरफ भागते हुए कैच के लिए गए लेकिन अंत में उसे टपका दिया, चेन्नई को ये कैच काफी महंगा पड़ सकता है|
117.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, एक रन के लिए|
17 ओवर | रन : 120/5 | रन रेट : 7.06
116.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 10 रन, छोटी गेंद को लेग साइड पर खेलते हुए रन पूरा किया था, 17 ओवर के बाद 120/5 मुंबई|
616.5झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, छोटी लेंथ की गेंद का पूरा फायदा उठाया था बल्लेबाज़ ने वहां पर|
016.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
116.3एक बार फिर से उसी दिशा में गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया, कसी हुई लाइन पर डाली जा रही गेंद|
116.2मिड ऑन की तरफ पुल किया गेंद को, एक टप्पे के बाद लॉन्ग ऑन पर गई गेंद, सिंगल मिला|
116.1फुल लेंथ की गेंद, पैर निकालकर मिड ऑन की ओर पुश कर दिया, सिंगल मिला|
16 ओवर | रन : 110/5 | रन रेट : 6.88
115.6एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, ऊपर डाली गेंद को ड्राइव कर दिया था गैप में और रन पूरा किया|
115.5मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेला, एक रन के लिए|
415.4चौका! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में चिप किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और सीमा रेखा के पर निकल गई चार रनों के लिए|
115.3छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पंच कर दिया एक रन के लिए|
015.2विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
115.1मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन के लिए|
15 ओवर | रन : 102/5 | रन रेट : 6.8
114.6सिंगल के साथ हुई ताहिर के एक और बेहतरीन ओवर की समाप्ति, 8 रनों के साथ एक और बड़ी विकेट भी इस ओवर से आई, लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन पूरा किया, 15 ओवर की समाप्ति के बाद 102/5 मुंबई|
014.5ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
014.4आउट!! कैच आउट!! पांचवां झटका मुंबई को लगता हुआ, ताहिर के खाते में गई दूसरी विकेट, इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट हासिल करते हुए कुल 26 विकेट, गुगली डाली गई थी गेंद जिसे पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़, टर्न हुई गेंद और टॉप एज लेकर पॉइंट की तरफ गई जहाँ खड़े रैना ने एक आसान सा कैच पूरा किया, पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई मुंबई की टीम, 101/5
114.3मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेल दिया और रन हासिल किया|
014.2फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, सीधा जाकर पैड्स से टकराई, रन का मौका नहीं बन पाया|
614.1सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर मारा, गेंद जाकर सीधा साईट स्क्रीन पर लगी, मुंबई के 100 रन भी पूरे हुए|
14 ओवर | रन : 94/4 | रन रेट : 6.71
113.6एक और अच्छी गेंद जडेजा द्वारा, कसी हुई लाइन पर डाली गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेलते हुए रन पूरा किया, 14 ओवर के बाद 94/4 मुंबई, बेहतरीन वापसी की है चेन्नई के गेंदबाजों ने यहाँ पर|
113.5विकेट लाइन की टर्न होती गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेला, फील्डर से दूर रखी गेंद, एक रन मिला|
113.4पैड्स लाइन की गेंद, फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ एक रन के लिए|
113.3ऊपर डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला, रन पूरा किया|
013.2प्ले एंड मिस, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए बल्लेबाज़ और गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
013.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
13 ओवर | रन : 90/4 | रन रेट : 6.92
012.6डॉट बॉल के साथ हुई ठाकुर के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये महज़ 5 रन और एक बड़ी विकेट भी, शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
012.5डॉट बॉल!! बेहतरीन गेंदबाज़ी ठाकुर द्वारा, विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद, पोलार्ड ने डिफेंड करना चाहा, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद, रन का कोई मौका नहीं|
112.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को किशन ने लेग साइड पर मोड़ा और एक रन पूरा किया|
012.3आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन कैच अपनी ही गेंद पर ठाकुर द्वारा, पहली बार में फम्बल ज़रूर हुआ था लेकिन दूसरी बार में उसे पूरा ही कर लिया, कमाल का प्रदर्शन इस बार गेंदबाज़ द्वारा, बेहतरीन बाउंसर, बल्लेबाज़ पुल करने गए, गेंद की गति से चूके, टॉप एज लेकर शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई गेंद, ठाकुर खुद ही गेंद के लिए भागे, कैच तक पहुंचे, पहली बार में फ्म्बल किया और दूसरी बार में पकड़ ही लिया, 89/4 मुंबई|
212.2एक और दो रन, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, एक बार फिर से दो रन भाग लिए|
212.1बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव कृणाल द्वारा, डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, गैप में गई गेंद, दो रन मिल गया|
12 ओवर | रन : 85/3 | रन रेट : 7.08
111.6ऊपर रखी गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|
011.5विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
211.4धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर दो रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
011.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
011.2आउट!! बोल्ड!! ताहिर को पहली सफ़लत, मुंबई को लगा तीसरा झटका, 15 रन बनाकर पवेलियन की रह लौट गए यादव, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करने गए थे बल्लेबाज़, अंदर की तरफ आई गेंद पड़ने एक बाद, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग स्टम्प पर जा लगी गेंद और बूम, 82/3 मुंबई|
211.1मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, बल्लेबाज़ ने वहां पर, गैप में गई और दो रन भाग लिया|
11 ओवर | रन : 80/2 | रन रेट : 7.27
410.6चौका!! मिड ऑफ़ के ऊपर से गेंद को खेला, हवा में थी गेंद लेकिन दो फील्डरों के नीच से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
110.5पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, एक रन के लिए|
010.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
410.3कैच ड्रॉप!! चौका भी मिल गया, 12 रन पर यादव को मिला जीवनदान, बेहतरीन प्रयास मिड विकेट बाउंड्री पर जडेजा द्वारा, लेकिन गेंद को पकड नहीं पाए, हाथों से लगने के बाद सीमा रेखा पार कर गई गेंद, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये थे और मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक कर दिया था|
110.2रिवर्स स्वीप, ठीक तरह से बल्ले पर ई नहीं गेंद, पॉइंट की दिशा में गई और एक रन मिल गया|
010.1ऑफ़ स्पिन, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया, फील्डर तैनात, रन नहीं हुआ|
10 ओवर | रन : 70/2 | रन रेट : 7
19.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 12 रन, 10 ओवर की समाप्ति के बाद 70/2 मुंबई, लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेलते हुए रन पूरा कर लिया|
49.6ओह!! चौका!! बेहतरीन गेंद और शानदार शॉट किशन द्वारा, पूरी तरह से गेंद की लाइन में आकर स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ और चौका हासिल किया, धीमी गति से लो फुल टॉस डाली थी ब्रावो ने यहाँ पर|
19.5एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए रन भाग लिया|
09.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
19.3मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए रन हासिल किया, चौका खाने के बाद विकेट लाइन पर डालने लगे गेंद|
09.2वाइड!! छोटी लेंथ की गेंद लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाल बैठे, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
49.1चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9 ओवर | रन : 58/2 | रन रेट : 6.44
18.7ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका बना वहां पर और हासिल भी कर लिया, एक और बेहतरीन ओवर भज्जी द्वारा, कसी हुई लाइन पर डाली जा रही है गेंद, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 58/2 मुंबई|
08.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
18.5ऑफ़ स्पिन, छोटी लेंथ पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने पंच करते हुए रन पूरा किया|
18.4क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आकर खेल दिया एक रन के लिए|
08.3छोटी लेंथ की गेंद, लगभग सीधी रही, मिड ऑफ़ पर पंच करते हुए रन पूरा किया|
08.2वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
18.1स्वीप करने गए गेंद की लाइन में आकर, मिड विकेट की तरफ गई गेंद, फील्डर से दूर, एक ही रन मिल पायेगा|
8 ओवर | रन : 53/2 | रन रेट : 6.63
07.6डॉट बल्ले के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
07.5कसी हुई गेंदबाजी ब्रावो द्वारा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
17.4मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
17.3धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
17.2लीडिंग एज!! हवा में गेंद, मिड ऑन की तरफ गई गेंद, एक ही रन मिल पायेगा, क्रॉस बल्ले से गेंद को खेलना चाहते थे बल्लेबाज़|
07.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
7 ओवर | रन : 50/2 | रन रेट : 7.14
16.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, कमाल की वापसी चेन्नई के गेंदबाजों द्वारा, पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
06.5डॉट बॉल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
16.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए रन पूरा कर लिया|
16.3तीन गेंद तीन सिंगल आता हुआ, मिड ऑन की तरफ खेल दिया एक रन के लिए|
16.2छोटी लेंथ की गेंद, मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
16.1मिड विकेट की दिशा में सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन एक लिए|
6 ओवर | रन : 45/2 | रन रेट : 7.5
05.6डॉट बॉल के साथ हुई विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए और बीट हुए बल्लेबाज़, कमाल का ओवर रहा चहर द्वारा|
05.5ऑफ़ स्टम्प के बहर डाली गई गेंद, रन का मौका इस बार भी नहीं बन पाया, बाहर डाली गेंद को ड्राइव करने गए थे लेकिन किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद|
05.4फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, कवर्स की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
05.3ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
05.2आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगा दूसरा झटका, 15 रन बनाकर कप्तान रोहित शर्मा भी लौट गए पवेलिय, बेहतरीन वापसी चेन्नई के गेंदबाजों द्वारा, नक़ल बॉल ने किया कमाल, ऊपर डाली गई गेंद को क्रॉस खेलने गए रोहित, गेंद की धीमी गति के कारण बीट हुए, बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर धोनी की तरफ गई गेंद जिन्होंने आगे की ओर डाईव लगाईं और कैच को लपका, इसी के साथ धोनी इस लीग में सबसे अधिक डिस्मिस्ल के मामले में दिनेश कार्तिक को भजी पीछे छोड़ दिया, 45/2 मुंबई|
05.1ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
5 ओवर | रन : 45/1 | रन रेट : 9
04.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
04.5आउट!! कैच आउट!! 45 के स्कोर पर मुंबई को लगा पहला झटका, 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे बल्लेबाज़, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ पुल करने गए, गेंद की गति और लाइन से चूक गए, ग्लव्स से लगी गेंद और कीपर धोनी के दस्तानों में गई, वो कहाँ छोड़ने वाले ऐसा कैच, चेन्नई इस कैच के बाद से रन गति पर रोक लगाना चाहेगी|
64.4छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, धीमी गति से शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
04.3ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ कट करने गए, गेंद की लाइन से बीट हुए|
14.2एक बार फिर से छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल करते हुए रन पूरा किया|
14.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया लेग साइड पर एक रन के लिए|
4 ओवर | रन : 37/0 | रन रेट : 9.25
43.6शानदार स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्वीप किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
03.5क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये बल्लेबाज़, लेकिन भज्जी ने खिची हुई लाइन पर डाली गेंद और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर किया|
03.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
13.3मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
13.2रन आउट का मौका लॉन्ग ऑन पर फ़ाफ के पास लेकिन सही समय में डी कॉक को क्रीज़ में रोहित ने वापिस लौटाया, पैड्स लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे के लिए भागे थे डी कॉक लेकिन रोहित ने मना कर दिया|
13.1ऑफ़ स्पिन भज्जी द्वारा, मिड ऑफ़ की तरफ बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
3 ओवर | रन : 30/0 | रन रेट : 10
12.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, सी ओवर से आये 20 रन, धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
62.6ओहोहो, एक और छक्का! इस बार जहाँ मारना चाहते थे वहीँ गई गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मार दिया छह रनों के लिए, काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ चहर द्वारा|
02.5इस बार विकेट लाइन पर रखी गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
62.4छक्का!! इस ओवर का दूसरा मैक्सिमम, हालाँकि बीच बल्ले से तो नहीं आया था लेकिन थर्ड मैन बाउंड्री पार करने के लिए काफी था, रूम बनाकर कवर्स की तरफ मारना चाहते थे बल्लेबाज़, कोण बनाकर बाहर डाली गई थी गेंद जिसपर बल्ला चलाया, किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद, हरभजन तैनात थे वहां पर लेकिन गेंद उनके सर के ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
02.3अच्छी गेंद, मजबूर किया बल्लेबाज़ को यहाँ पर गेंद को डिफेंड करने के लिए, विकेट लाइन पर रखी गई गेंद|
02.2वाइड!! लाइन से भटके चहर, ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
62.1छक्का!!! 22वां गगनचुम्भी छक्का इस सीजन में डी कॉक के बल्ले से आता हुआ!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
2 ओवर | रन : 10/0 | रन रेट : 5
01.6छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
61.5छक्का!! मैच का पहला मैक्सिमम, रोहित के बल्ले से आता हुआ, उनका पसंदीदा शॉट, फ्रंटफुट से ही पुल कर दिया छोटी लेंथ की गेंद को, गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी, ओहोहोहो, रोहित लय में नज़र आ रहे हैं यहाँ पर, गेंद लगता है स्तान्द्सा में जाकर गुम हो गई है, अम्पायर फील्ड पर नयी गेंद लेकर आते हुए|
01.4ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
01.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गए बल्लेबाज़ रोहित लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
01.2लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
21.1पैड्स लाइन की गेंद से ठाकुर ने किया शुरुआत, रोहित ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, गैप में गई गेंद और दो रन भाग लिए|
1 ओवर | रन : 2/0 | रन रेट : 2
00.6प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद, पहले ओवर से आये महज़ 2 रन|
00.5ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर, अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स से टकराई थी, भाग्यशाली रहे विकटों की ओर नहीं गई|
00.4एक और डॉट बॉल, इस बार पॉइंट की दिशा मेन खेला और सीधा फील्डर की ओर मार दी गेंद|
00.3कसी हुई शुरुआत चेन्नई के गेंदबाज़ द्वारा, फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
10.2पहली ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने भी खोला अपना खाता, लेग स्टम्प की लाइन पर डाली हुई छोटी लेंथ की गेंद, हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा, रन का मौका मिला और हासिल भी किया|
10.1पहली ही गेंद पर आया रन, बीच बल्ले पर भी आई गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को डी कॉक ने पॉइंट की तरफ कट करते हुए रन पूरा किया|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept