mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

मुंबई VS चेन्नई क्रिकेट कमेंट्री

Qualifier 107-May-2019

131/420.0 oversरन रेट: 6.55
VS
132/418.3 oversरन रेट: 7.13
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
मुंबई इंडियंस पहली पारी
118.3मुंबई फाइनल में जा पहुंची है, सिंगल!! और इसी के साथ मुंबई ने 9 गेंद पहले चेन्नई को 6 विकेट से मात दे दी है, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा कर लिया, लगातार तीसरी बार इस लीग में चेन्नई को दी है मात, मुंबई फाइनल में गई और चेन्नई दूसरे क्वालीफायर की ओर बढ़ी|
418.2चौका!! स्कोर बराकर, चतुराई भरी बल्लेबाज़ी यादव द्वारा, कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम टीम को जीत की रेखा के पास लेकर आये, विकेट लाइन की गेंद को कीपर के ऊपर से पैडल कर दिया था|
118.1गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को हार्दिक ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए, 5 रन लक्ष्य से दूर मुंबई|
18 ओवर | रन : 126/4 | रन रेट : 7
017.6प्ले एंड मिस!! पूरी तरह से गेंद की टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़, महज़ एक ही रन इस ओवर से आये, कमाल का ओवर रहा जडेजा द्वारा, 12 गेंद 6 रनों की दरकार|
017.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
017.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
017.3पॉइंट की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला, फ़ाफ ने डाइव लगाकर गेंद को रोका, रन नहीं लेने दिया|
017.2आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
117.1विकेट लाइन लकी गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, एक ही रन मिल पाया, लक्ष्य से 6 रन दूर|
17 ओवर | रन : 125/4 | रन रेट : 7.35
116.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, जीत महज़ 7 रन मुंबई से दूर, ऊपर की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलते हुए रन पूरा किया|
216.5बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव, लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला, दूसरे रन के लिए भागे, दो रन मिला, 19 गेंद 8 रनों की दरकार|
216.4हवा में गेंद!! लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ गई, फ़ाफ आगे आकर गेंद को लपकने गए लेकिन गेंद नो मेंस लैंड में गिरी, बाल बाल बच गए हार्दिक यहाँ पर, ऊपर डाली गई गेंद को हीव कर दिया था|
116.3फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया, सिंगल ही मिला|
216.2बेहतरीन फील्डिंग फाफ द्वारा मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, एक टप्पे के बाद सीमा रेखा की ओर जा रही गेंद को एक हाथ से रोक दिया, चौका बचाया, विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने हीव कर दिया था|
116.1फुल लेंथ की गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला, फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पाया|
16 ओवर | रन : 116/4 | रन रेट : 7.25
115.6फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव करे आसानी से पूरा किया रन | इस ओवर से आए 8 रन, 24 गेंदों में 16 रन की दरकार है|
015.5लेग स्पिन गेंद को ड्राइव करने गए, लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का किनारा और गेंदबाज़ की तरफ आयी, नहीं ले पाए रन|
415.4चौका!! पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैडल स्वीप किया और गेंद गई फाइन लेग की तरफ, चार रनों के लिए|
015.3विकटों के बीच की गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला, नहीं की रन लेने की कोइओ जल्दबाजी|
115.2आगे डाली हुई गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ और आसानी से निकाला एक रन|
215.1हैट्रिक गेंद, नहीं हुए सफल, ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को कट किया बल्लेबाज़ ने और निकाले दो रन|
15 ओवर | रन : 108/4 | रन रेट : 7.2
014.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, 30 गेंद पर 24 रनों की दरकार, चेन्नई के हाथों से मुकाबला पूरी तरह से निकलता हुआ, क्या यहाँ से चेन्नई कुछ जादुई प्रदर्शन कर पाएगी|
114.5मिड ऑन की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
214.4ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, कट किया बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ, फील्डर विजय ने जूतों से गेंद को रोका, चौका बचाया, दो रन मिले|
014.3प्ले एंड मिस!! गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़|
014.2लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
414.1बाहरी किनारा!! हवा में गेंद!! स्लिप की ओर गई, वॉटसन ने अपनी बाएँ ओर एक हाथ से डाईव लगाईं लेकिन गेंद को लाकप नहीं पाए, ओह!! बाल बल बच गए बल्लेबाज़ यादव यहाँ पर, किस्मत ने दिया उनका साथ, ड्राइव करने गए थे, गेंद किनारा लेकर स्लिप के पास से थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
14 ओवर | रन : 101/4 | रन रेट : 7.21
013.7आउट!! कैच आउट!! दो गेंदों पर दो विकेट, हैट्रिक पर ताहिर, मुकाबला एक बार फिर से खुल सा गया है, पहली ही गेंद पर कृनल लौटे पवेलियन, फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेल बैठे ताहिर ने कैच को लपका, अम्पायर सहमत नहीं थे इसलिए थर्ड अम्पायर की तरफ गए, सॉफ्ट सिग्नल आउट करार दिया और ये देखकर कृणाल पवेलियन की रह चल दिया, रिप्ले में आउट पाए गए बल्लेबाज़ और मुंबई को लगा एक और झटका, 101/4|
013.6आउट!! क्लीन बोल्ड!! 80 रनों की एक बड़ी साझेदारी टूटी, क्या यहाँ से चेन्नई मुकाबले में वापसी कर पाएगी, बल्लेबाज़ क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये, ताहिर ने तेज़ गति से डाली गेंद, स्किड होती हुई, बल्लेबाज़ को बीट किया और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ाई गई, 101/3 चेन्नई, लक्ष्य से 31 रन दूर|
013.5छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर डिफेंड कर दिया|
113.4ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेल दिया एक रन के लिए|
413.3बाउंड्री और इसी एक साथ सूर्यकुमार यादव ने अपना 7वां अर्धशतक पूरा कर लिया, लेट कट किया, जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर भज्जी ने गेंद का पीछा किया लेकिन इस बार गेंद को रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे|
013.2लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
013.1बेहतरीन फील्डिंग भज्जी द्वारा फाइन लेग पर!! गेंद का पीछा करते हुए सीमा रेखा पर स्लाइड किया और बाउंड्री बचाई, वाइड के साथ तीन अतिरिक्त रन भी आये|
13 ओवर | रन : 96/2 | रन रेट : 7.38
412.6बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और सीमा रेखा के पार निकल गई, 71 रनों की बेहतरीन साझेदारी जारी, 42 गेंद 40 रनों की दरकार|
112.5एक और सिंगल, समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़, लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल किया|
112.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए रन पूरा किया|
012.3लेग स्पिन, टर्न के साथ गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया, गैप नहीं मिला|
012.2क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक नहीं आ पाए, लेग साइड पर गई पैड्स से लगने के बाद, एक ही रन मिला|
012.1टर्न होती गेंद को स्वीप करने गए बल्लेबाज़, पैड्स से टकराई गेंद और शॉट फाइन लेग की तरफ गई, कोई रन नहीं हुआ|
12 ओवर | रन : 85/2 | रन रेट : 7.08
111.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग कर दिया मिड विकेट की तरफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला, 48 गेंद 47 रनों की दरकार|
111.5पैड्स की गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया, एक ही रन मिल पाया|
111.4ऑफ़ स्टम्प के बाहर टर्न होती गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला, एक ही रन मिल पाया|
011.3एलबीडबल्यू की बड़ी अपील किशन के खिलाफ, अम्पायर सहमत नहीं, सही फैसला, गेंद काफी बाहर लगी थी विकेट लाइन से, पैर निकालकर गेंद को डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़|
011.2कट किया बाहर निकलती गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ, एक टप्पे के बाद कीपर तक गई गेंद|
211.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पंच कर दिया मिड ऑफ़ की ओर, गैप में गई, दो रन मिल गए|
11 ओवर | रन : 80/2 | रन रेट : 7.27
110.6सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति, काफी महंगा ओवर रहा चेन्नई के लिए यहाँ पर, मुंबई धीर धीरे लक्ष्य की तरफ बढती हुई|
110.5मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन पूरा किया|
410.4चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री!! पूरी तरह से ताहिर को दबाव में लाते हुए, मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया, फील्डर विजय ने स्लाइड करते हुए गेंद को रोकना चाह लेकिन गेंद उनके पैरों से लगने के बाद भी सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
410.3शानदार पिक अप शॉर्ट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
010.2एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकार दिया, सही फैसला लेग स्टम्प की लाइन के बाहर लगकर निकल रही थी गेंद|
110.1मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर से दूर रखा और एक रन भाग लिया|
10 ओवर | रन : 69/2 | रन रेट : 6.9
19.6ऊपर डाली गई गेंद, किशन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन के साथ ओवर समाप्त, 10 ओवर के बाद 69/2 मुंबई, लक्ष्य से फ़िलहाल 63 रन दूर|
19.5फुल लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली हुई जिसे बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ स्क्वीज़ किया और एक रन हासिल कर लिया|
19.4ऊपर डाली गई गेंद, मिड ऑफ़ पर ईशान ने सीधे बल्ले से पुश किया, रन के लिए भागे, फील्डर फ़ाफ ने गेंद को पकड़ा और थ्रो भी किया लेकिन बल्लेबाज़ आराम से क्रीज़ में पहुंचे|
19.3ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेला, एक ही रन मिल पाया|
49.2शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, चहर ने मिड ऑफ़ पर डाईव ज़रूर लगाईं लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए|
29.1दो रन मिल जायेंगे पहली ही गेंद पर ब्रावो के, पैड्स पर डाल बैठे थे गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक किया, जडेजा तैनात, दो रन लेने से नहीं रोक सके|
9 ओवर | रन : 59/2 | रन रेट : 6.56
18.6एक और सिंगल, इस ओवर से आये महज़ 5 रन, टर्न के साथ गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया था, हवा में थी लेकिन गैप से निकल गई गेंद, सिंगल मिला, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 59/2 मुंबई, लक्ष्य से 73 रन दूर|
18.5फुल लेंथ की गेंद, ड्राइव किया बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की ओर सिंगल के लिए|
18.4चिप किया लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को एक रन के लिए, सीमा रेखा पर जडेजा तैनात|
08.3बाहर निकलती गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
18.2लेग स्पिन!! किशन ने लेग साइड पर गेंद को फ्लिक कर दिया एक रन के लिए, समझदारी से ताहिर के ख़िलाफ़ खेलना होगा|
18.1गुगली के साथ शुरुआत की है ताहिर ने यहाँ पर, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
8 ओवर | रन : 54/2 | रन रेट : 6.75
07.6ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया, 8 ओवर की समाप्ति के बाद 54/2 मुंबई, लक्ष्य से फ़िलहाल 78 रन दूर|
17.5फुल लेंथ की गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला, रन पूरा किया, कसी हुई लाइन पर गेंदबाज़ी करते हुए ब्रावो यहाँ पर, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं दे रहे हैं|
17.4एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, पॉइंट की दिशा में समझदारी के साथ गेंद को खेला और रन पूरा किया|
27.3धीमी गति से पैड्स पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद, स्वीप किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, फील्डर भज्जी ने गेंद को फील्ड किया|
17.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक किया स्क्वायर लेग की दिशा में एक रन के लिए|
17.1फुल लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई जिसे ड्राइव किया कवर्स की तरफ, एक ही रन मिला|
7 ओवर | रन : 48/2 | रन रेट : 6.86
06.6प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़, पूरी तरह से गेंद की टर्न से बीट हुए, बल बाल बच गए किनारा लगने से वहां पर|
26.5ऊपर डाली गई गेंद, यादव ने मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद, दो रन मिल गया|
16.4छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट पर जाकर मिड विकेट पर पुल कर दिया एक रन के लिए|
06.3डॉट बॉल!! पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर तो मोड़ा लेकिन रन नहीं मिल पाया|
16.2मिड विकेट की दिशा में गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और एक रन हासिल कर लिया|
06.1ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
6 ओवर | रन : 44/2 | रन रेट : 7.33
65.6शानदार स्लॉग स्वीप!!! छक्का मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी किशन द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
05.5पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
45.4क़दमों का इस्तेमाल, बाह्रोई किनारा लगा, हवा में गेंद, स्लिप में वॉटसन ने छलांग लगाई लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई, बाल बल बचे बल्लेबाज़ और चौका भी मिल गया, आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए थे, गेंद टर्न हुई, किनारा लेकर स्लिप के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई जहाँ ब्रावो ने डाईव लगाई लेकिन गेंद नहीं पकड पाए
05.3टर्न एंड बीट, मिडिल स्टम्प पर पड़ने के बाद ऑफ़ स्टम्प के बाहर टर्न होकर निकली गेंद, कीपर ने गेंद को कीप किया|
15.2इस बार लेग साइड से मिल गया सिंगल, हलके हाथों से गेंद को मोड़ा और रन हासिल किया|
05.1ऑफ़ स्पिन, पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेल दिया|
5 ओवर | रन : 33/2 | रन रेट : 6.6
04.6आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
24.5छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया किशन ने मिड विकेट की तरफ, डीप में ताहिर ने गेंद को एक हाथ से फील्ड किया, दो रनों से नहीं रोक पाए|
14.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल मिल गया|
44.3कैच ड्रॉप!! 11 रन पर मिला सूर्यकुमार यादव को जीवनदान, मिड ऑन पर मुरली विजय ने छोड़ा एक महत्वपूर्ण कैच, एक बेहतरीन प्रयास उन्हें ये विकेट दिला सकता था, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पुल किया था, गेंद बल्ले के काफी ऊपर लगी और मिड ऑन की ओर गई, फील्डर अपनी दायें ओर भागते हुए गेंद के लीये गए लेकिन कैच उनके हाथों के बीच से निकल गया और चार रन भी मिल गए|
44.2चौका!! लेग स्टम्प की लाइन पर डाल बैठे गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया गेंद को फाइन लेग की तरफ, कोई फील्डर नहीं था वहां पर और चौका मिल गया|
04.1आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
4 ओवर | रन : 22/2 | रन रेट : 5.5
03.6डॉट बॉल के साथ हुई भज्जी के सफल और कामयाब ओवर की हुई समाप्ति, 4 ओवर के बाद 22/2 मुंबई, इस ओवर से आये महज़ 2 रन, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ बे शॉट कवर्स की दिशा में खेल दिया था|
03.5ऑफ़ स्पिन, बल्लेबाज़ ने शरीर से नज़दीक गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया |
03.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
13.3पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, एक रन मिला|
03.2आउट!! कैच आउट!! दूसरा झटका मुंबई को लगता हुआ, 8 रन बनाकर डी कॉक लौटे पवेलियन, भज्जी के खाते में पहली विकेट, कमाल की फील्ड पोजीशन धोनी द्वारा, गेंद सीधा फील्डर के हाथों में ही गई, ऑफ़ स्पिन थी, हटकर मारने गए बल्लेबाज़, गेंदबाज ने उन्हें फॉलो किया, ड्राइव किया हवा में मार बैठे और फ़ाफ ने लॉन्ग ऑफ़ पर एक बेहतरीन कैच पकड़ लिया, 21/2 मुंबई|
13.1हवा में गेंद!! मिड विकेट की ओर गई लेकिन फील्डर से दूर रह गई, बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर, एक रन मिल गया|
3 ओवर | रन : 20/1 | रन रेट : 6.67
02.6एक और कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधा फील्डर की ओर कट किया, गैप नहीं मिल पाया, 3 के बाद 20/1 मुंबई|
02.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया मिड ऑन की ओर, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
42.4चौका!! बेहतरीन पैडल स्वीप, पूरी तरह से गैप ढून्ढने में कामयाब हुए बल्लेबाज़, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर पैडल कर दिया, गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
02.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
02.2ऑफ़ स्टम्प के काफी बहर डाली गई गेंद, पॉइंट की दिशा में डी कॉक ने कट तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर खेल बैठे, रन का मौका नहीं बन पाया|
12.1पहली ही गेंद पर आया सिंगल, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक तो किया लेकिन फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
2 ओवर | रन : 15/1 | रन रेट : 7.5
01.7एक और डॉट बॉल!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया, 2 के बाद 15/1 मुंबई|
01.6ओह!! टर्न एंड बीट, गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए बल्लेबाज़|
41.5चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
01.4वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन की गेंद को स्वीप कर्ण एगाये बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से चूके, धोनी से भी हुई चूक, दो रन भगा लिया|
01.3फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, रन नहीं बन पाया|
01.2विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से खेल दिया|
01.1फुल लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, गैप नहीं मिला|
1 ओवर | रन : 8/1 | रन रेट : 8
40.6हवा में गेंद!! शॉर्ट थर्ड मैन पर ताहिर ने लगाई डाईव लेकिन गेंद से दूर रह गए, बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर और गेंद निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए, आउटस्विंगर थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने कट किया, बाहरी किनारा लेकर गेंद हवा में गई, ताहिर ने अपनी बाएँ ओर डाईव तो लगाईं लेकिन गेंद काफी तेज़ी से उनके पास से निकल गई चार रनों के लिए, पहले ओवर से आये 8 रन और एक बड़ी विकेट|
00.5फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में पुश किया, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
00.4एक बार फिर से शरीर की तरफ डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
00.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.2आउट!! एलबीडबल्यू!!! रिव्यु असफल!! पहला झटका मुंबई को लगा, अम्पायर्स कॉल का मान रखा गया यहाँ पर, जिस तरह की शुरुआत चेन्नई को चाहिए थी चहर ने वो प्रदान की है, बेहतरीन आउटस्विंगर, रोहित पूरी तरह से गेंद की स्विंग से चकमा खा गए, डिफेंड करने गए, गेंद जाकर पिछले पैड्स से लगी, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई, अम्पयार ने सोचने के बाद आउट करार दिया, रोहित ने थोड़ी देर सोचा और फिर रिव्यु लिया, थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखते हुए आउट करार दिया, 4/1 मुंबई, 128 रन लक्ष्य से दूर|
40.1पहली ही गेंद पर आई बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
चेन्नई सुपर किंग्स पहली पारी
119.7बेहतरीन गेंद!! महज़ सिंगल ही आया, बड़े शॉट लगाने में असमर्थ हुए चेन्नई के बल्लेबाज़, इस ओवर से आये 8 रन, आखिरी गेंद पर रायुडू ने कवर्स की तरफ खेला और एक रन ही मिल पाया|
119.6एक और अच्छी गेंद, धोनी ने स्लाइस किया डी कवर्स बाउंड्री की तरफ, फील्डर तैनात, सिंगल ही मिल पायेगा|
219.5बेहतरीन गेंद बुम्रह द्वारा, बिलकुल जड़ में डाली गई गेंद, धोनी ने मिड विकेट की तरफ खेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग, पोलार्ड लॉन्ग ऑन से गेंद पर आये लेकिन धोनी को दूसरे रनों से नहीं रोक पाए|
119.4लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को पुल किया रायुडू ने वहां पर, फील्डर पोलार्ड लॉन्ग ऑन पर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
119.3बेहतरीन गेंद बुम्राह द्वारा, जड़ में डाली गई, धोनी के पास बड़े शॉट का मौका नहीं बना, लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, एक ही रन मिल पाया, अबतक अच्छा गुज़रता हुआ ओवर|
219.2ओह!! फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए धोनी यहाँ पर, शॉर्टपिच डाली गई थी गेंद जिसे पुल करने गए, हवा में मारा लेकिन फील्डर से काफी दूर रही गेंद, दो रन मिल गए|
019.1बेहतरीन कैच पॉइंट पर ईशान किशन द्वारा, ग़लत समय पर चेन्नई को धोनी के रूप में लगा बड़ा झटका, शॉट खेलते वक़्त उनके हाथों से छूटा बल्ला, ओह!! ये तो नो बॉल हो गई, वाह भाई वाह, यही है क्रिकेट का खेल, बुम्राह की एक भारी ग़लती उनको काफी भारे पड़ने वाली है शायद, अगली गेंद फ्री हिट!!!
19 ओवर | रन : 123/4 | रन रेट : 6.47
118.6लो फुल टॉस गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे हीव करना चाहा, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद और पॉइंट की तरफ गई, एक रन के साथ माही ने अपने पास स्ट्राइक रखा, इस ओवर से आये 15 रन, 19 ओवर की समाप्ति के बाद 122/4 चेन्नई|
018.5शानदार वापसी मलिंगा द्वारा इस बार, यॉर्कर डालने में हुए कामयाब, धोनी के पास इस बार जवान नहीं उसे ब्लॉक करने के आलावा, गेंदबाज़ ने डाईव लगाकर खुद ही गेंद को पकड़ा|
618.4दो गेंद दो सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, एक बार फिर से मलिंगा अपनी यॉर्कर गेंद से लेकिन धोनी नहीं, फिर से लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार बड़ी आसानी से गेंद को भेजने में हुए कामयाब, हैट्रिक छक्के का इंतज़ार!!!
618.3झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, यु मिस आई हिट, धोनी मलिंगा पर भारी पड़ते हुए, यॉर्कर के प्रयास में पूरी तरह से चूके मलिंगा जिसका धोनी ने फायदा उठाया|
018.2बेहतरीन स्टॉप कीपर दे कॉक द्वारा, अपनी बाएँ ओ डाईव लगाकर गेंद को रोका, चौका बचाया, एक ही रन में उसे तब्दील किया, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने पैडल करना चाहा था, पैड्स से लगकर कीपर की तरफ गई थी गेंद|
118.1राउंड द विकेट से धोनी के लिए यॉर्कर डाली गई गेंद, मिड विकेट की दिशा में गेंद को फ्लिक किया, सिंगल ही मिल पाया|
18 ओवर | रन : 107/4 | रन रेट : 5.94
117.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 8 रन, 18 ओवर के बाद 107/4 चेन्नई, महज़ दो ओवर शेष जिसपर कुछ बड़े शॉट्स की दरकार|
017.5हवा में गेंद!! शॉर्ट कवर्स पर रोहित ने अपने आगे की तरफ डाईव लगाई, ओह! बाल बाल बच गए धोनी, गेंद एक टप्पे के बाद उनतक पहुंची, क्सिमत ने यहाँ पर दिया बल्लेबाज़ का साथ, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद जिसे माही ने पंच कर दिया था|
117.4बेहतरीन गेंद!! चतुराई भरा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़, रिवर्स खेलने गए थे लेकिन लेकिन गेंद बल्ले के स्टीकर पर लगी, शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई, एक रन ही मिल पाया|
117.3एक और फुल लेंथ की गेंद, जड़ में डाली गई, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं दिया, लॉन्ग ऑफ़ पर खेल दिया, सिंगल मिला|
117.2फुल लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर लपके लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
417.1बाउंड्री पहली ही गेंद पर, ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए करारा पुल शॉट लगाया, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, चेन्नई के 100 रन भी पूरे हुए|
17 ओवर | रन : 99/4 | रन रेट : 5.82
016.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, इस ओवर से महज़ 3 ही रन आये, 17 के बाद 99/4 चेन्नई, चहर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किये, कमाल की गेंदबाज़ी उनके द्वारा|
016.5एक और अच्छी गेंद चहर द्वारा धोनी के ख़िलाफ़, बल्लेबाज़ जोखिम नहीं उठाते हुए, पॉइंट की तरफ खेला, फील्डर तैनात, रन नहीं हुआ|
016.4छोटी लेंथ की कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद, धोनी ने समझदारी से खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
116.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ पंच कर दिया गैप में एक रन के लिए|
116.2फुल लेंथ की गेंद, धोनी ने कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव तो किया लेकिन एक ही रन मिल पाया|
116.1लेग स्पिन, मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुल तो किया लेकिन एक ही रन मिल पाया|
16 ओवर | रन : 96/4 | रन रेट : 6
115.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलते हुए रन पूरा किया, इस ओवर से आये 5 रन, 16 ओवर की समाप्ति के बाद 96/4 चेन्नई, महज़ 4 ओवर शेष|
015.5एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं, सही फैसला, अंदरूनी किनारा लगा हुआ था, रिवर्स स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़ और गेंद की टर्न से चकमा खा गए थे|
215.4पैड्स लाइन की गेंद, स्वीप किया फाइन लेग की तरफ, फील्डर तैनात, दो ही रन मिल पायेगा|
115.3ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की ओर पुश करते हुए रन पूरा किया|
015.2ओह!! बाल बाल बच गए धोनी बोल्ड होने से वहां पर, गेंद की टर्न का इस्तेमाल करते हुए पुश करना चाहते थे|
115.1लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|
15 ओवर | रन : 91/4 | रन रेट : 6.07
114.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुल लेंथ की गेंद को रायुडू ने कवर्स की दिशा में मर दिया और सिंगल पूरा किया, 15 ओवर के बाद 91/4 चेन्नई, आखिरी बचे 5 ओवर में करीज़ 60 रन जोड़ने होंगे|
114.5समझदारी से धोनी ने गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल पूरा कर लिया, इनस्विंगर डाली गई थी गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेल दिया था|
114.4फुल टॉस गेंद, मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया, ग्राउंडेड ही खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
414.3चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, कोई फील्डर नहीं था लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर|
014.2आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
114.1मिड ऑफ़ पर हल्के हाथों से गेंद को पुश कर दिया, तेज़ी से रन के लिए भागे और फील्डर के हाथों से रन चुरा लिया|
14 ओवर | रन : 83/4 | रन रेट : 5.93
613.6छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, रायुडू का बल्ला बोला, इस ओवर से आये 15 रन|
013.5रन आउट का मौका!!! गेंदबाज़ जयंत से हुई चूक, गेंद को पकड नहीं पाए, धोनी क्रीज़ से बाहर ही रह गए थे, बैकफुट से मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला था और धोनी सिंगल के लिए काफी आगे निकल गए थे, थ्रो हुआ था लेकिन गेंदबाज़ गेंद को पकड ही नहीं पाए|
113.4पैड्स पर डाली गई गेंद, फ्लिक किया लेग साइड पर गेंद को एक रन के लिए|
213.3छोटी लेंथ की गेंद, धोनी ने बैकफुट से पंच कर दिया गेंद को गैप में गई गेंद, दो रन भाग लिया|
613.2पहला छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
013.1स्वीप का प्रयास धोनी द्वारा, गेंद की लाइन से चूके, पैड्स पर जाकर लगी गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
13 ओवर | रन : 68/4 | रन रेट : 5.23
112.6सिंगल के साथ हुई एक और सफल और कामयाब ओवर की समाप्ति, धोनी ने बैकफुट से गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन पूरा किया, 13 ओवर की समाप्ति के बाद 68/4 चेन्नई|
012.5ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.4ओह!! टर्न एंड बीट!! पूरी तरह से लेग स्पिन को डिफेंड करने से चूक गए धोनी, पैर उनका क्रीज़ में ही रहा और कीपर के पास स्टम्प करने का ज़रा भी मौका नहीं|
112.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ रायुडू ने बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
112.2पहली ही गेंद पर धोनी ने हासिल किया सिंगल, टर्न के साथ गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, रन का मौका बना और पूरा कर लिया|
012.1आउट!! स्टम्प!! एक और झटका चेन्नई को लगा, 26 रन बनाकर मुरली विजय लौटे पवेलियन, क्रीज़ पर अब धोनी की आमद, फ्लाईटेड डाली गई गेंद जिसे आगे आकर खेलने गए बल्लेबाज़ विजय, गेंद उनके आगे से टर्न हुई और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के पास गई, डी कॉक ने बिजली की रफ़्तार से बेल्स उड़ाई, बल्लेबाज़ बाहर से ही बाहर लौट गए पवेलियन, वापिस लौटने का भी मौका नहीं बन पाया, चहर के खाते में गई दूसरी विकेट, 65 पर चेन्नई को लगा चौथा झटका, अब यहाँ से सारा दारोमदार धोनी के ऊपर|
12 ओवर | रन : 65/4 | रन रेट : 5.42
011.6डॉट बल्ले के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पॉइंट की दिशा में गेंद को कट ज़रूर किया था लेकिन एक टप्पे के बाद फील्डर तक गई गेंद, रन नहीं हुआ, इस ओवर से आये 4 रन, 12 ओवर के बाद 65/3 चेन्नई|
111.5ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला, कीपर ने गेंद को पकड़ा और थ्रो भी किया लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सुरक्षित|
011.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
011.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
211.2हवा में गेंद, मिड विकेट की दिशा में गेंद को चिप किया, फील्डर पोलार्ड लॉन्ग ऑन से गेंद के लिए आये लेकिन काफी दूर रह गए, बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए|
111.1क्विक सिंगल!! बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ विजय, काफी दूर थे क्रीज़ से अगर थ्रो लगता तो पवेलियन की राह पकड़नी होती, ऊपर डाली गई गेंद को शॉट कवर्स पर पुश करते हुए रन भाग खड़े हुए थे|
11 ओवर | रन : 61/3 | रन रेट : 5.55
110.8एक और सिंगल, अच्छा ओवर रहा चेन्नई के लिए, एक बाउंड्री भी इस ओवर से आई, इस ओवर से आये 11 रन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए, 11 ओवर की समाप्ति के बाद 61/3 चेन्नई|
110.7एक बार फिर से मलिंगा ने पैड्स लाइन पर की गेंदबाज़ी, बल्लेबाज़ को बड़े आसानी से लेग साइड पर खेलने का मौका मिला, गैप में खेला और रन हासिल किया|
110.6कलाइयों के सहारे लेग साइड पर गेंद को फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
410.5फ्री हिट और चौका हासिल कर लिया, पैड्स पर डाली थी गेंद जिसे स्लॉग किया बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, फील्डर से काफी दूर रही थी गेंद, चौका मिल गया, इस तरह की बाउंड्री की चेन्नई को काफी दरकार होगी|
010.4नो बॉल!! फ्री हिट अगली गेंद!! काफी बाहर था पैर गेंदबाज़ी लाइन से वहां पर, लेग स्टम्प के बाहर रखी गेंद छोटी लेंथ की गेंद|
110.3विकेट लाइन पर बल्लेबाज़ को डाली गई गेंद, पुश किया मिड विकेट की तरफ, शॉट खेलते ही दो रन की मांग की लेकिन फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और एक ही रन पर सीमित कर दिया|
110.2एक बार फिर से लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को मोड़ा और रन हासिल किया|
010.1वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
10 ओवर | रन : 51/3 | रन रेट : 5.1
09.6ओह!! एक बार फिर से टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़, बाल बाल बचे बोल्ड होने से वहां पर, टर्न होकर अंदर की तरफ आई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ समझ ही नहीं पाए, विकटों के ऊपर से निकल गई, 10 ओवर के बाद 50/3 चेन्नई|
09.5टर्न होती गेंद, कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, फील्डर से दूर रखी गेंद, रन नहीं मिला|
19.4सिंगल और इसी एक साथ चेन्नई के 50 रन पूरे हुए, सीधे बल्ले से गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया और रन पूरा किया, टर्न होती गेंद पर बड़े शॉट्स लगाना काफी मुश्किल |
19.3क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
19.2ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला, रन के लिए भागे, शॉट कवर्स से फील्डर ने गेंद को पकड़ते हुए थ्रो किया लेकिन विकेट से नहीं टकराई गेंद, रन मिल गया|
19.1ऑफ़ स्पिन का इस्तेमाल जयंत द्वारा जिसे बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पॉइंट की दिशा में खेलते हुए रन पूरा किया|
9 ओवर | रन : 46/3 | रन रेट : 5.11
18.6विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, मुरली ने बैकफुट से मिड विकेट की दिशा में पुश किया, एक रन मिला, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 46/3 चेन्नई|
08.5एक और कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
08.4इस बार विजय ने गेंद को टर्न के साथ सीधे बल्ले से खेल दिया, रन लेने का जोखिम नहीं उठाया|
18.3फिर से टर्न देखने को मिलती हुई, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पॉइंट की ओर खेल दिया, रन की मांग और हासिल कर लिया|
08.2आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
08.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
8 ओवर | रन : 44/3 | रन रेट : 5.5
27.6बेहतरीन कट शॉट विजय द्वारा, देखने में काफी शानदार लगा, पॉइंट फील्डर के दायें ओर से निकली गेंद, डीप में भागकर फील्डर आये और गेंद को रोका, दो रन मिले, 8 ओवर के बाद 44/3 चेन्नई|
07.5कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद विजय के लिए जिसे पॉइंट की दिशा में खेला, गेंद सीधा फील्डर की ओर गई, रन का मौका नहीं बन पाया|
17.4शरीर के काफी नज़दीक से गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला, फील्डर डीप में तैनात, रन का मौका बना और पूरा भी कर लिया|
07.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
17.2गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए|
17.1धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
7 ओवर | रन : 39/3 | रन रेट : 5.57
46.6चौका, शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, डी में पोलार्ड ने डाईव ज़रूर लगाई लेकिन गेंद को समा रेखा से पहले नहीं रोक पाए|
06.5एक और टर्न, फिर से गेंद को समझ नहीं पाए बल्लेबाज़ और ना ही उछाल को परख पाए|
16.4लेट कट किया टर्न होती गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ एक रन के लिए|
06.3ओह!! एक बार फिर से गेंद की टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़, काफी टर्न देखने को मिल रही है गेंदबाजों द्वारा यहाँ पर|
16.2कवर्स की दिशा में विजय ने पैर निकलकर गेंद को खेला, गैप में गई गेंद, एक रन मिल गया|
16.1सिंगल के साथ हुआ ओवर का आगाज़, मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को पुश किया और रन पूरा कर लिया|
6 ओवर | रन : 32/3 | रन रेट : 5.33
05.6आउट!! कैच आउट! 10 रन बनाकर शेन वॉटसन भी लौटे पवेलियन, चेन्नई को 32 रन पर लगा तीसरा झटका, बड़े बल्लेबाज़ वॉटसन को भी लौटाया पवेलियन, छोटी लेंथ की गेंद, पिच से थोड़ा रुक कर आई, बल्लेबाज़ बैकफुट से पुल करने गए, लेकिन गेंद पर ठीक तरह से संपर्क नहीं कर पाए, गेंद बल्ले के थोड़ा ऊपर लगी, एलिवेशन नहीं मिला, मिड ऑन की ओर गई, जयंत यादव ने अपने पीछे की ओर भागते हुए उल्टा कैच पकड़ा, चेन्नई पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई, 32/3|
05.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
15.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ खेला, गैप में गई गेंद, एक रन मिल गया|
45.3शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
05.2पॉइंट की दिशा में गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला लेकिन इस बार गैप नहीं मिल पाया|
45.1चौका!! धीरे धीरे बाउंड्री आती हुई चेन्नई के लिए, टर्न होती गेंद को फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद, फील्डर उसके पीछे लेकिन रोक नहीं पाए|
5 ओवर | रन : 23/2 | रन रेट : 4.6
44.6दूसरा चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? 5 ओवर के बाद 23/2 चेन्नई|
14.5क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में हलके हाथों से खेला, फील्डर के आगे से रन के लिए भागे, थ्रो भी हुआ लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी|
04.4इस बार विजय के लिए ऑफ़ स्टम्प की लाइन पकड़ी, ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
14.3एक बार फिर से बल्लेबाज़ के पैड्स पर डाली गई गेंद, इस बार चौका तो नहीं मिला फ्लिक पर लेकिन सिंगल ज़रूर हासिल कर लिया, लगातार पैड्स पर गेंद डालते हुए बुम्राह|
44.2शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
04.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर गेंद को फ्लिक कर दिया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
4 ओवर | रन : 13/2 | रन रेट : 3.25
13.7सिंगल के साथ हुई एक सफल और कामयाब ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने गैप में खेला और रन पूरा कर लिया, 4 के बाद 13/2 चेन्नई|
03.6ओह!! एक और शानदार टर्न देखने को मिली, ऑफ़ स्पिन, टर्न होकर पैड्स पर आई, बल्लेबाज़ बैकफुट पर गए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, रन नहीं हुआ|
03.5मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए बल्लेबाज़|
03.4आउट!! कैच आउट!! दूसरा झटका चेन्नई को लगता हुआ, सुरेश रैना भी स्पिनरों का शिकार बन गए, ऑफ़ स्पिन थी गेंद, बल्लेबाज़ रैना घुटना टिकाकर क्रॉस मारने गए, गेंद टर्न हुई और खड़े बल्ले पर लग गई, हवा में गई और जयंत ने गेंदबाज़ी छोर पर ही खुद कैच को लपका और एक आसान सा कैच पकड़ लिया, पूरी तरह से टर्न से परेशान हो रहे हैं चेन्नई के बल्लेबाज़, 12/2 चेन्नई|
03.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
43.2चौका!! फ्री हिट का पूरा फायदा तो नहीं उठा पाए बल्लेबाज़ लेकिन चौका ज़रूर जड़ दिया, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक कर दिया था स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
03.1नो बॉल!! फ्री हिट!! रैना के पास एक बड़ा मौका स्कोर करने का यहाँ पर, पहली ही गेंद पर पैर आगे निकाल दिया था बल्लेबाज़ ने वहां पर, अगली गेंद रैना के लिए फ्री हिट|
3 ओवर | रन : 8/1 | रन रेट : 2.67
02.6ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
02.5ओह!!! इतना टर्न, पूरी तरह से बल्लेबाज़ गेंद की टर्न से बीट हुए, समझ ही नहीं पाए|
12.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने काफी आगे पैर निकालकर स्वीप कर दिया, गैप में गई गेंद, एक रन मिला|
02.3ओह!! बाल बाल बचे रैना यहाँ पर, पूरी तरह से टर्न से बीट हुए थे बल्लेबाज़ रैना वहां पर, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी गेंद और पैड्स से लग्लकर कीपर को छोड़ती हुई शॉट लेग की तरफ गई|
02.2पहली ही गेंद पैड्स पर लगी रैना के, टर्न के लिए खेलने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए|
02.1आउट!! कैच आउट!! चहर ने दिलाई पहली सफलता, बेहतरीन विकेट मुंबई के लिए, इनफॉर्म बल्लेबाज़ फ़ाफ महज़ 6 रनों पर पवेलियन लौटे, बैकवार्ड पॉइंट पर अनमोलप्रीत सिंह ने बेहतरीन लो कैच पकड़ा, टर्न होती गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़, पॉइंट की तरफ गई गेंद लेकिन सीधा फील्डर की ओर, उन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया, 6/1 चेन्नई|
2 ओवर | रन : 6/1 | रन रेट : 3
01.6ओह!!! पूरी तरह से गेंद की टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़, कट करने गए, गेंद की लाइन से बीट हुए, कीपर ने गेंद पकड़कर बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सेफ|
01.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
11.4सिंगल मिलेगा इस ओवर में पहला, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया एक रन के लिए|
01.3क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये, लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया|
41.2कैच ड्रॉप!!! शॉर्ट थर्ड मैन पर बुम्राह द्वारा, एक बेहतरीन प्रयास था, पूरी तरह से हवा में छलांग लगा दी थी लेकिन गेंद उनकी उँगलियों से लगकर थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई, बाहर डाली गई गेंद से छेड़खानी कर बैठे थे बल्लेबाज़|
01.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला, रन नहीं हुआ|
1 ओवर | रन : 1/0 | रन रेट : 1
10.6जी नहीं!! मेडेन ओवर तो नहीं रहा, फ़ाफ ने आखिरी गेंद पर सिंगल पूरा कर लिउया, बाहर निकलती गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश करते हुए रन पूरा कर लिया|
00.5पांच डॉट बॉल, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया, स्विंग भी देखने को मिली इस बार, क्या ये मेडेन ओवर होगा?
00.4बेहतरीन आउटस्विंगर मलिंगा द्वारा, कसी हुई लाइन पर डाल रहे हैं गेंद, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं देते हुए|
00.3एक और डॉट बॉल मलिंगा द्वारा, बल्लेबाज़ फ़ाफ ने गेंद को फिर से पॉइंट की दिशा में खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
00.2डॉट बॉल!! आउटस्विंगर थी, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
00.1पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप और एक गली लेकर लसिथ मलिंगा तैयार, स्ट्राइक पर फ़ाफ डू प्लेसिस, लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया, डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार और रोमांचक मुकाबले की शुरुआत|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept