A

क्रिकेट कमेंट्री

लखनऊ VS मुंबई क्रिकेट कमेंट्री

एलिमिनेटर24-May-2023

182/820.0 oversरन रेट: 9.1
VS
101/1016.3 oversरन रेट: 6.12
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स पहली पारी
016.316.3: मोहसिन खान को आकाश मधवाल, आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! इसी के साथ मुंबई पलटन ने लखनऊ की टीम को 81 रनों से शिकस्त दे दी है!!! इसी दौरान यहाँ पर आकाश मधवाल ने इंडियन टी20 लीग में अपना पहला फाईफ़ार पूरा किया!!! इंडियन टी20 लीग के इतिहास में ये पहली बार है जब प्ले ऑफ्स के मुकाबले में किसी गेंदबाज़ ने 5 विकेट अपने नाम किया है| मोहसिन खान भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद की गति से बीट हो गए| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| जिसके बाद मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
116.216.2: नवीन-उल-हक़ को आकाश मधवाल, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
016.116.1: नवीन-उल-हक़ को आकाश मधवाल, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
16 ओवर | रन : 100/9 | रन रेट : 6.25
015.615.6: मोहसिन खान को क्रिस जॉर्डन, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पयार ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद वाइड लाइन के अंदर से जा रही थी| नॉट बॉल आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
015.515.5: मोहसिन खान को क्रिस जॉर्डन, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
015.415.4: मोहसिन खान को क्रिस जॉर्डन, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
015.315.3: मोहसिन खान को क्रिस जॉर्डन, एक और डॉट गेंद!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हो सका|
015.215.2: मोहसिन खान को क्रिस जॉर्डन, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
015.115.1: मोहसिन खान को क्रिस जॉर्डन, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15 ओवर | रन : 100/9 | रन रेट : 6.67
014.614.6: नवीन-उल-हक़ को आकाश मधवाल, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
014.514.5: नवीन-उल-हक़ को आकाश मधवाल, आउट!! रन आउट!!! एक और विकेट का पतन| ऐसा लग रहा कि लखनऊ की टीम कुछ ज्यादा जल्दी में है| इस बार हूडा रन आउट हुए| फील्डर रोहित ने बेल्स उड़ाते ही रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर तक जाने की ज़रुरत नहीं समझी और फील्ड अम्पायर ने इसे आउट करार दिया| नवीन ने शॉट खेला पॉइंट की तरफ जहाँ से रन की मांग हुई हूडा द्वारा| दूसरे बल्लेबाज़ सहमत नहीं दिखे और दोनों बल्लेबाज़ एक ही एंड पर आ गए| इस बीच बोलिंग एंड पर रोहित के पास थ्रो आया और उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए हूडा का काम तमाम कर दिया| 100/9 लखनऊ|
014.414.4: नवीन-उल-हक़ को आकाश मधवाल, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद तेज़ी से पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
014.314.3: रवि बिश्नोई को आकाश मधवाल, आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई की पलटन यहाँ पर मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई!! आकाश मधवाल के हाथ लगी चौथी विकेट!! रवि बिश्नोई 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ और गेंद सीधा फील्डर क्रिस जॉर्डन के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 100/8 लखनऊ|
114.214.2: दीपक हूडा को आकाश मधवाल, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
014.114.1: रवि बिश्नोई को आकाश मधवाल, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
14 ओवर | रन : 99/7 | रन रेट : 7.07
113.613.6: रवि बिश्नोई को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में गेंद को पुश कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया|
113.513.5: दीपक हूडा को जेसन बेहरनडोर्फ़, छोटी गेंद| स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया गेंद को और एक रन हासिल किया|
113.413.4: रवि बिश्नोई को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
013.313.3: रवि बिश्नोई को जेसन बेहरनडोर्फ़, इस बार भी टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन फील्डर ने तेज़ी से गेंद को उठाया और बल्लेबाज़ को रन लेने से रोक दिया|
113.213.2: दीपक हूडा को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
013.113.1: दीपक हूडा को जेसन बेहरनडोर्फ़, डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
13 ओवर | रन : 94/7 | रन रेट : 7.23
112.612.6: दीपक हूडा को पीयूष चावला, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
012.512.5: दीपक हूडा को पीयूष चावला, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
112.412.4: रवि बिश्नोई को पीयूष चावला, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
012.312.3: कृष्णप्पा गौतम को पीयूष चावला, आउट!! रन आउट!! एक और विकेट का पतन लखनऊ का होता हुआ| इस बार कप्तान रोहित शर्मा द्वारा बल्लेबाज़ी एंड पर हुई डायरेक्ट हिट और गौतम को पवेलियन की तरफ वापिस भेजा| खराब सोच थी बल्लेबाज़ द्वारा यहाँ पर| फील्डर के हाथों में थी गेंद और आप रन भाग रहे थे| पॉइंट की तरफ इसे कट किया था| फील्डर ग्रीन द्वारा उसे हाफ स्टॉप किया गया और शॉर्ट कवर्स की तरफ गई उनके हाथों से लगने के बाद गेंद जहाँ रोहित तैनात थे| इस दौरान बल्लेबाज़ ने रन लेना चाहा और रोहित ने मौके का फायदा उठाते हुए रन आउट कर दिया| 92/7 लखनऊ|
112.212.2: दीपक हूडा को पीयूष चावला, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
112.112.1: कृष्णप्पा गौतम को पीयूष चावला, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12 ओवर | रन : 90/6 | रन रेट : 7.5
111.611.6: कृष्णप्पा गौतम को कैमरन ग्रीन, सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
111.511.5: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, आउट!! रन आउट!! सबसे बड़ी विकेट का पतन| स्टोइनिस 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिड विकेट बाउंड्री से टिम डेविड का शानदार थ्रो कीपर ईशान किशन की तरफ आया| विकटों से थोड़ा दूर थी बॉल जिसे लपकने के बाद कीपर ने विकट की तरफ छलांग लगाई और बेल्स उड़ा दी| कमाल की फील्डिंग यहाँ पर हमें देखने को मिली है| बल्लेबाज़ इस दौरान क्रीज़ से काफी दूर रह गए| लेकिन ये हुआ इस वजह से क्योंकि दूसरा रन लेने के चक्कर में हूडा और मार्कस के बीच रन लेने के दौरान टक्कर हो गई थी और इस वजह से क्रीज़ में पहुँच नहीं पाए स्टोइनिस| 89/6 लखनऊ|
011.411.4: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, प्ले एंड मिस!! कैच की हलकी अपील थी लेकिन ना अम्पायर सहमत दिखे और ना ही कीपर| अपनी उछाल से इस बार बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
111.311.3: दीपक हूडा को कैमरन ग्रीन, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| दूसरे की मांग थी लेकिन फील्डर ने ऐसा करने से रोक दिया|
111.211.2: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, सिंगल से ही बल्लेबाज़ को काम चलाना होगा यहाँ पर| इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
011.111.1: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, डॉट बॉल!! बैक फुट से गुड लेंथ गेंद को पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
11 ओवर | रन : 86/5 | रन रेट : 7.82
010.710.6: दीपक हूडा को पीयूष चावला, डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करते हुए सम्मान दिया| 86/5 लखनऊ|
110.610.5: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| ऑन साइड पर बॉल को ढकेला और रन पूरा किया|
110.510.4: दीपक हूडा को पीयूष चावला, इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद को एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
110.410.3: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, इस बार स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
110.310.2: दीपक हूडा को पीयूष चावला, सिंगल, इस बार पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया|
010.210.2: दीपक हूडा को पीयूष चावला, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
610.110.1: दीपक हूडा को पीयूष चावला, छक्का! स्लॉग स्वीप किया और छह रन अपने खाते में डाले| लेग स्पिन थी ये गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने क्रॉस खेला और मैक्सिमम हासिल किया|
10 ओवर | रन : 75/5 | रन रेट : 7.5
19.69.6: दीपक हूडा को आकाश मधवाल, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
09.59.5: निकोलस पूरन को आकाश मधवाल, आउट!! कैच आउट!! दो गेंदों पर आकाश मधवाल ने हासिल की दो बड़ी सफ़लता!!! अगली गेंद पर अब क्या हैट्रिक लेने में कामयाब होंगे गेंदबाज़? देखना दिलचस्प होगा!! निकोलस पूरन शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद पड़ने के बाद आउटस्विंग हुई| बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से ईशान किशन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 74/5 लखनऊ|
09.49.4: आयुष बदोनी को आकाश मधवाल, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! तीन डॉट गेंदों का दबाव बल्लेबाज़ के ऊपर जाता हुआ| आयुष के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| बदोनी महज़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद को पुल करने गए| उछाल उतनी थी नहीं इस गेंद पर जिसे पुल करना चाहा और बीट हो गए| बल्ले को मिस करने के बाद गेंद सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| 74/4 लखनऊ|
09.39.3: आयुष बदोनी को आकाश मधवाल, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
09.29.2: आयुष बदोनी को आकाश मधवाल, कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
09.19.1: आयुष बदोनी को आकाश मधवाल, नॉट आउट!!! अम्पायर्स कॉल हो गया!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर जाकर लग रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
9 ओवर | रन : 74/3 | रन रेट : 8.22
08.68.6: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, चौका!!! लेग बाई के रूप में आती हुई बाउंड्री!! मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ और पैड्स को लगती हुई बॉल स्टंप्स के ऊपर से होती हुई कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
18.58.5: आयुष बदोनी को पीयूष चावला, सिंगल, लेग स्पिन थी ये गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बड़े आराम से ऑन साइड पर मोड़ दिया और गैप से एक रन बटोरा|
08.48.4: आयुष बदोनी को पीयूष चावला, इस बार ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
08.38.3: आयुष बदोनी को पीयूष चावला, फ्लाईटेड गेंद| विकेट लाइन पर थी, बल्लेबाज़ ने उसे डिफेंड कर दिया|
08.28.2: क्रुणाल पंड्या को पीयूष चावला, आउट!!! कैच आउट!!! लखनऊ टीम ने अपने कप्तान क्रुणाल पंड्या के विकेट को गंवाया!!! क्रुणाल 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! पीयूष चावला के हाथ लगी पहली विकेट| आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को ओवरपिच बनाया और लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंदबाज़ ने समझदारी दिखाते हुए धीमी गति की गूगली गेंद डाली| इसी बीच बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा फील्डर टिम डेविड के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 69/3 लखनऊ|
18.18.1: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8 ओवर | रन : 68/2 | रन रेट : 8.5
07.67.6: क्रुणाल पंड्या को कैमरन ग्रीन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर थ्रो किया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर ही खड़े थे| कोई रन नहीं हुआ और ना कोई नुकसान हुआ|
07.57.5: क्रुणाल पंड्या को कैमरन ग्रीन, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
17.47.4: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.37.3: क्रुणाल पंड्या को कैमरन ग्रीन, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.27.2: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
07.17.1: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7 ओवर | रन : 65/2 | रन रेट : 9.29
06.76.6: क्रुणाल पंड्या को पीयूष चावला, कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
46.66.5: क्रुणाल पंड्या को पीयूष चावला, चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
16.56.4: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
46.46.3: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, चौका!!! कैमरन ग्रीन के द्वारा बेहतरीन प्रयास ज़रूर किया गया लेकिन वो गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर ने वहां पर डाईव लगाकर भरपूर प्रयास किया लेकिन थर्ड अम्पयार ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि ग्रीन का शरीर बाउंड्री लाइन को लग गया था| चार रनों का इशारा अम्पायर के द्वारा किया गया|
06.36.2: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
06.26.2: मार्कस स्टोइनिस को पीयूष चावला, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.16.1: क्रुणाल पंड्या को पीयूष चावला, मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
6 ओवर | रन : 54/2 | रन रेट : 9
05.75.6: मार्कस स्टोइनिस को ऋतिक शौकीन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं आ सका|
25.65.5: मार्कस स्टोइनिस को ऋतिक शौकीन, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
05.55.5: मार्कस स्टोइनिस को ऋतिक शौकीन, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
65.45.4: मार्कस स्टोइनिस को ऋतिक शौकीन, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
45.35.3: मार्कस स्टोइनिस को ऋतिक शौकीन, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर स्टोइनिस के बल्ले से आती हुई!!!  स्क्वायर लेग की ओर फिर से पुल शॉट लगाया| गैप मिला यहाँ पर और गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 
45.25.2: मार्कस स्टोइनिस को ऋतिक शौकीन, चौका!!! स्टोइनिस ने लगाया एक और बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
15.15.1: क्रुणाल पंड्या को ऋतिक शौकीन, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करने हुए एक रन लिया|
5 ओवर | रन : 36/2 | रन रेट : 7.2
14.64.6: क्रुणाल पंड्या को कैमरन ग्रीन, सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 36/2 लखनऊ|
14.54.5: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑन पर जॉर्डन द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए एक निश्चित चौका रोक दिया| सिंगल ही मिल पाया| जितनी तारीफ इस फील्डिंग की हो वो कम होगी| स्ट्रेट ड्राइव इस गेंद पर किया गया था जिसे रोका गया|
04.44.4: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए ग्रीन ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| रन नहीं हो सका|
44.34.3: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से मार्कस को चार रन मिला|
04.24.2: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
24.14.1: मार्कस स्टोइनिस को कैमरन ग्रीन, हवा में गेंद!! डीप कवर्स की तरफ गई| फील्डर नेहाल ने सीमा रेखा से आगे की तरफ भागते हुए कैच को पकड़ना चाहा लेकिन उनसे काफी दूर रह गई बॉल| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से दो रन हासिल हो गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पात्र बड़ा शॉट लगाने गए थे मार्कस जहाँ मिस टाइम कर बैठे थे| 
4 ओवर | रन : 28/2 | रन रेट : 7
03.63.6: क्रुणाल पंड्या को क्रिस जॉर्डन, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से फील्डर ने उसे रोक दिया| रन का मौका नहीं बन सका| 28/2 लखनऊ| 
13.53.5: मार्कस स्टोइनिस को क्रिस जॉर्डन, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
43.43.4: मार्कस स्टोइनिस को क्रिस जॉर्डन, चौका!! इसी के साथ स्टोइनिस ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
03.33.3: मार्कस स्टोइनिस को क्रिस जॉर्डन, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
03.23.2: काईल मेयर्स को क्रिस जॉर्डन, आउट!! कैच आउट!! कॉट कैमरन ग्रीन बोल्ड क्रिस जॉर्डन| क्रॉस सीम डेलिवरी ने काम कर दिया| मिड ऑन पर ग्रीन का एक आसान सा कैच| 18 रन बनाकर खतरनाक मेयर्स लौट गए पवेलियन| मुंबई की टीम अब इस मुकाबले पर पूरी तरह से अपनी पकड़ बनाती हुई| जॉर्डन को जिस काम के लिए कप्तान ने लाया था वो उन्होंने करके अपनी टीम को दिया| शॉर्टपिच डाली गई गेंद| पुल लगाने गए थे उसे लेकिन उछाल से चकमा खा गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ कैच का मौका बन गया| 23/2 लखनऊ, लक्ष्य से 160 रन दूर|
23.13.1: काईल मेयर्स को क्रिस जॉर्डन, गुड लेंथ गेंद| रूम बनाकर मेयर्स ने इसे वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
3 ओवर | रन : 21/1 | रन रेट : 7
12.62.6: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस बार आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 21/1 लखनऊ|
02.52.5: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
22.42.4: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, एक और दुग्गी| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मिड विकेट की तरफ मारा| गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
02.32.3: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, बाईज के रूप में दो रन आया| बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चौका दिया| बीट हुए मेयर्स| कीपर की तरफ उछाल के साथ गई गेंद जहाँ किशन के दस्तानों से लगी और थर्ड मैन की तरफ गई| दो रनों का मौका बन गया|
02.22.2: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, टाईट गेंदबाजी| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
42.12.1: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2 ओवर | रन : 12/1 | रन रेट : 6
01.61.6: क्रुणाल पंड्या को आकाश मधवाल, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला था गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया| 12/1 लखनऊ| 
01.51.5: प्रेरक मांकड को आकाश मधवाल, आउट!!! कैच आउट!!! पहली सफलता यहाँ पर मुंबई टीम के हाथ लगती हुई!!! प्रेरक मांकड 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आकाश मधवाल के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा थर्ड मैन की ओर हवा में गई जहाँ से ऋतिक शौकीन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद अपनी खुशी ज़ाहिर की| 12/1 लखनऊ| 
21.41.4: प्रेरक मांकड को आकाश मधवाल, दुग्गी!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गैप में पुल शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|
01.31.3: प्रेरक मांकड को आकाश मधवाल, नॉट आउट!! बाल-बाल बचे मेयर्स बोलिंग एंड पर| इस गेंद पर कट शॉट खेला गया था पॉइंट की तरफ और रन के लिए निकल गए थे दोनों बल्लेबाज़| इस बीच शौक़ीन ने अपने दाहिने तरफ फुल लेंथ डाईव लगाते हुए एक हाथ से गेंद को रोका और बल्लेबाज़ को आधे पिच पर देखते हुए थ्रो कर दिया| विकटों के काफी पास से निकल गई ये गेंद फिर मिड ऑन से डेविड ने बैक अप करते हुए उसपर अंडर आर्म थ्रो किया लेकिन तबतक बल्लेबाज़ अंदर आ गए थे|
01.21.2: प्रेरक मांकड को आकाश मधवाल, लेग बाई के रूप में रन चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन फील्डर ने ऐसा करने से रोक दिया| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गेंद को खेला था और रन के लिए भागे थे जहाँ फील्डर ने बॉल उठाकर रन लेने से रोक दिया|
01.11.1: प्रेरक मांकड को आकाश मधवाल, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1 ओवर | रन : 10/0 | रन रेट : 10
10.60.6: प्रेरक मांकड को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
10.50.5: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, सिंगल!! इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
40.40.4: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, एक और चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
40.30.3: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, बाहरी किनारा और चौका! स्लिप फील्डर के उपर से निकल गई ये गेंद| काफी जोर से इस गेंद पर कट शॉट खेला था जहाँ बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
00.20.2: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
00.10.1: काईल मेयर्स को जेसन बेहरनडोर्फ़, डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
मुंबई इंडियंस पहली पारी
019.619.6: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, आउट!! कैच आउट!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड यश ठाकुर| 23 रनों की नेहाल की उपयोगी पारी का हुआ अंत| इसी के साथ मुंबई की पारी भी हुई समाप्त| बोर्ड पर लग गए कुल 182 रन्स| यानी अब यहाँ से अगर लखनऊ को आगे जाना है तो उन्हें बनाने होंगे 183 रन| इस बार फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ स्लाइस तो किया लेकिन एलिवेशन और दूरी नहीं हासिल हो पाई| डीप में एक आसान सा कैच लपका गया|
019.519.5: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, प्ले एंड मिस!! इस बार भी ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए|
419.419.4: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, चौका! एक और स्लोवर वाइड गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर फिर से शफल किया और उसे फाइन लेग की तरफ खेल दिया| बल्ले से लगने के बाद गिप में चली गई गेंद चार रनों के लिए|
619.319.3: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, छक्का! नेहाल वधेरा यु ब्यूटी!! इस मैच का सबसे लम्बा छक्का!! खड़े हुए थे इस गेंद के लिए| जगह पर मिली और बल्ले के बीचों बीच उसे लिया और मार दिया लेग साइड पर 91 मीटर दूर| इम्पैक्ट पारी खेलते हुए इम्पैक्ट प्लेयर|
019.219.2: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को कट करने गए थे लेकिन बीट हो गए|
419.119.1: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल, स्लॉग शॉट खेला गया और गेंद स्क्वायर लेग पार कर गई चार रनों के लिए| महत्वपूर्ण रन्स मुंबई के लिए आते हुए|
19 ओवर | रन : 168/7 | रन रेट : 8.84
018.618.6: ऋतिक शौकीन को मोहसिन खान, डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस बार गेंद को क्रॉस खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
018.518.5: क्रिस जॉर्डन को मोहसिन खान, आउट!! कैच आउट!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड मोहसिन खान| हूडा ने पकड़ा एक और कैच| 4 रन बनाकर जॉर्डन लौटे पवेलियन| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर लपेटा| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं ये गेंद| मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद सीमा रेखा की तरफ जहाँ से फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच|168/7 मुंबई|
218.418.4: क्रिस जॉर्डन को मोहसिन खान, इस बार ऑफ़ स्टम्प पर पहले से चले गए क्रिस| बाहर निकलती गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से दो रन बटोर लिया|
018.318.3: क्रिस जॉर्डन को मोहसिन खान, एक और डॉट बॉल!! वाइड लाइन यॉर्कर!! जोर से इस गेंद पर बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए|
018.218.2: क्रिस जॉर्डन को मोहसिन खान, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
018.118.1: क्रिस जॉर्डन को मोहसिन खान, बाईज के रूप में चौका आता हुआ| बल्लेबाज़ को मिस करते हुए कीपर के पास गई थी गेंद जिसे रोक नहीं पाए पूरन| थर्ड मैन बाउंड्री को पार कर गई गेंद|
18 ओवर | रन : 166/6 | रन रेट : 9.22
117.917.6: क्रिस जॉर्डन को नवीन-उल-हक़, सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार हलके हाथों से थर्ड मैन की दिशा में खेला और रन पूरा किया|
117.817.5: नेहाल वधेरा को नवीन-उल-हक़, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| इसी बीच बल्लेबाज़ दूसरा रन भी लेना चाहते थे लेकिन क्रिस जॉर्डन ने रन लेने से मना कर दिया| एक रन ही मिल सका यहाँ पर|
117.717.4: क्रिस जॉर्डन को नवीन-उल-हक़, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
017.617.3: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, आउट!! कैच आउट!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड नवीन-उल-हक़| एक और विकेट का पतन| तिलक 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लॉन्ग ऑफ़ पर हूडा का एक बढ़िया कैच देखने को मिला| चौथी सफलता हक़ को मिलती हुई| इस बार भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां तैनात जिन्होंने आगे की तरफ भागते हुए स्लाइड किया और कैच को लपका| 159/6 मुंबई|
017.517.3: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, वाइड की हैट्रिक!! नवीन भी नर्वसा गए और वाइड दे बैठे, इन्सान हैं भाई, दबाव में ये भी आ सकते हैं| 
017.417.3: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, वाइड! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| एक और बार बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में वाइड डाल रहे हैं|
017.317.3: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
117.217.2: नेहाल वधेरा को नवीन-उल-हक़, सिंगल, स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
617.117.1: नेहाल वधेरा को नवीन-उल-हक़, छक्का! काफी शानदार शॉट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से लपेटा इस गेंद को लेग साइड पर और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
17 ओवर | रन : 149/5 | रन रेट : 8.76
116.816.6: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, सिंगल के साथ एक लम्बे ओवर की हुई समाप्ति| पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और डीप से एक रन हासिल किया|
016.716.5: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, एक और डॉट बॉल आई| बाउंसर डाला| बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली| बल्लेबाज़ ने वाइड का रिव्यु लिया जो असफल हुआ|
016.616.4: नेहाल वधेरा को यश ठाकुर, डॉट गेंद!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| पैड्स को लगकर गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
016.516.3: टिम डेविड को यश ठाकुर, आउट!! कैच आउट!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड यश ठाकुर| हाई फुल टॉस पर विकेट गंवा बैठे डेविड| 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन| यश को मिली उनको कोटे की दूसरी सफलता| हालाँकि फील्ड अम्पायर ने हाई फुल टॉस और नो बॉल का चेक किया लेकिन पाया कि ये ठीक गेंद है| हाई फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव किया था| बल्ले के काफी ऊपर लगकर हवा में गई गेंद जहाँ फील्डर ने उसे लपका| ताक़त इस शॉट में नहीं लगा पाए बल्लेबाज़| 148/5 मुंबई|
016.416.3: टिम डेविड को यश ठाकुर, वाइड! एक और बार वाइड डाल बैठे गेंद| बल्लेबाज़ की पहुँच से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डाल रहे हैं|
416.316.2: टिम डेविड को यश ठाकुर, चौका! क्रैकिंग कवर ड्राइव!! पॉइंट फील्डर के ऊपर से उठाकर शॉट लगाया| फील्डर ने हाथ लगाया लेकिन उँगलियों से लगकर भी सीमा रेखा के पार निकल गई| कृणाल हाथ को झाड़ते नज़र आये, शॉट इतना तगड़ा था|
016.216.2: टिम डेविड को यश ठाकुर, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
016.116.1: तिलक वर्मा को यश ठाकुर, लेग बाई का एक और रन आएगा| पुल लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| शरीर पर जाकर लगी और गैप में गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
16 ओवर | रन : 142/4 | रन रेट : 8.88
015.615.6: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| विकेट्स मिसिंग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो सकता था| स्वीप शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए शरीर को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से लेग बाई का एक रन भाग लिया गया| 141/4 मुंबई|
015.515.5: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, डॉट बॉल!! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे देखना और लीव कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
215.415.4: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, दुग्गी!! इस बार धीमी गति की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
015.315.3: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
615.215.2: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, छक्का! शानदार शॉट तिलक द्वारा| लेंथ गेंद को काफी जल्दी पिक किया और लेग साइड पर उसे स्लॉग कर दिया| बल्ले से लगने के बाद फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| फ्लैट सिक्स हासिल हुआ| महत्वपूर्ण रन्स इस बल्लेबाज़ के बल्ले से निकलते हुए|
115.115.1: टिम डेविड को नवीन-उल-हक़, छोटी गेंद| लेग साइड पर उसे पुल किया और डीप से एक सिंगल हासिल किया|
15 ओवर | रन : 131/4 | रन रेट : 8.73
114.714.6: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
114.614.5: तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई,  बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| एक रन हो गया|
114.514.4: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन आ गया|
014.414.3: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डेविड ने पॉइंट की ओर लेट कट शॉट खेला| फील्डर के पास तेज़ी से गई गेंद| रन का मौका नहीं मिल सका|
014.314.3: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
014.214.2: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, डॉट गेंद!!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
114.114.1: तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
14 ओवर | रन : 126/4 | रन रेट : 9
113.613.6: तिलक वर्मा को यश ठाकुर, ऊपर डाली गई धीमी गति की बॉल पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 1 रन लिया|
113.513.5: टिम डेविड को यश ठाकुर, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
113.413.4: तिलक वर्मा को यश ठाकुर, लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
113.313.3: टिम डेविड को यश ठाकुर, ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
113.213.2: तिलक वर्मा को यश ठाकुर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
013.113.1: तिलक वर्मा को यश ठाकुर, बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं आ सका|
13 ओवर | रन : 121/4 | रन रेट : 9.31
112.612.6: तिलक वर्मा को क्रुणाल पंड्या, मिड विकेट की ओर तिलक ने खेलकर एक रन हासिल किया|
012.512.5: तिलक वर्मा को क्रुणाल पंड्या, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद की लाइन में बल्ले को नहीं ला सके बल्लेबाज़| इसी बीच गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई, रन नहीं हो सका|
112.412.4: टिम डेविड को क्रुणाल पंड्या, गुड लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
112.312.3: तिलक वर्मा को क्रुणाल पंड्या, इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
112.212.2: टिम डेविड को क्रुणाल पंड्या, ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
112.112.1: तिलक वर्मा को क्रुणाल पंड्या, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
12 ओवर | रन : 116/4 | रन रेट : 9.67
111.611.6: तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई, विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
611.511.5: तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई, सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! काउंटर अटैक तिलक द्वारा| कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
111.411.4: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
111.311.3: तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
111.211.2: टिम डेविड को रवि बिश्नोई, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
111.111.1: तिलक वर्मा को रवि बिश्नोई, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
11 ओवर | रन : 105/4 | रन रेट : 9.55
010.610.6: कैमरन ग्रीन को नवीन-उल-हक़, आउट!! क्लीन बोल्ड!! नवीन-उल-हक़ ने एक ही ओवर में दो विकेट हासिल करते हुए अब लखनऊ को मुकाबले में ऊपर ला दिया| उनके खाते की ये तीसरी विकेट है| इनफॉर्म बल्लेबाज़ ग्रीन 41 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं| एक बार फिर से स्लोवर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| पहले स्काई और अब ग्रीन| ऑफ़ स्टम्प लाइन से पड़कर अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर सामने की तरफ बल्ला चलाया| हल्का सा अंदर भी आई गेंद और बल्ले को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई और बूम| 105/4 मुंबई| 
110.510.5: तिलक वर्मा को नवीन-उल-हक़, सिंगल के साथ बल्लेबाज़ ने खोला अपना खाता| गुड लेंथ गेंद को पुश किया सीधे बल्ले से सामने की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
010.410.4: सूर्यकुमार यादव को नवीन-उल-हक़, आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका मुंबई की टीम को लगता हुआ!! नवीन-उल-हक़ के हाथ लगी दूसरी बड़ी सफ़लता!!! सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 66 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर स्काई ने लॉन्ग ऑफ की ओर चिप शॉट खेला| ज्यादा बेहतर तरीके से टाइम कर बैठे| गेंदबाज़ के द्वारा की गई गति में बदलाव से चकमा खा गए बल्लेबाज़| गेंद हवा में ऊँची गई और फील्डर कृष्णप्पा गौतम ने लॉन्ग ऑफ पर अपने दायें ओर जाते हुए कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 104/3 मुंबई|
010.310.3: सूर्यकुमार यादव को नवीन-उल-हक़, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
210.210.2: सूर्यकुमार यादव को नवीन-उल-हक़, दुग्गी!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर इस बार कट शॉट खेलकर 2 रन लिया|
410.110.1: सूर्यकुमार यादव को नवीन-उल-हक़, चौका!!! स्काई अपने बेहतरीन फॉर्म का शानदार नमूना पेश करते हुए!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर की ओर शॉट लगाया| फील्डर ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोकने के भरपूर प्रयास किया लेकिन बॉल को रोक नहीं सके| इसी बीच स्काई के खाते में जाती हुई एक और बाउंड्री|
10 ओवर | रन : 98/2 | रन रेट : 9.8
19.69.6: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, क्विक सिंगल!! बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन के लिए भाग खड़े हुए| 10 के बाद 98/2 मुंबई| दोनों सलामी जोड़ी को गंवाने के बाद एक शानदार साझेदारी यहाँ पर देखने को मिल रही है|
19.59.5: कैमरन ग्रीन को रवि बिश्नोई, इस बार ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर से डाली गई गुगली गेंद| कट लगाया इसे पॉइंट की तरफ और गैप से एक रन हासिल किया|
19.49.4: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
19.39.3: कैमरन ग्रीन को रवि बिश्नोई, एक और समझदारी भरा सिंगल| पैर निकालकर ऑफ़ ड्राइव कर दिया और गेंद पर सिंगल हासिल किया|
19.29.2: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
49.19.1: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, चौका! इनसाइड आउट शॉट!! स्काई स्पेशल!! गेंद को बनाकर मारते हैं स्काई ये वाला शॉट| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
9 ओवर | रन : 89/2 | रन रेट : 9.89
68.68.6: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, छक्का! इसी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| एक और बिगी इस ओवर से आता हुआ| इस बल्लेबाज़ को आप शॉर्ट गेंद नहीं डाल सकते| डालेंगे तो ये आपको स्टैंड्स में मारेंगे| ऐसा ही कुछ हुआ इस गेंद पर भी| पुल शॉट लगाया और छह रन पाया| ग्रीन इन रेड हॉट फॉर्म| 89/2 मुंबई|
08.58.5: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| अच्छी वापसी मोहसिन द्वारा|
18.48.4: सूर्यकुमार यादव को मोहसिन खान, क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
08.38.3: सूर्यकुमार यादव को मोहसिन खान, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
68.28.2: सूर्यकुमार यादव को मोहसिन खान, छक्का! स्काई स्पेशल!! इस शॉट के लिए तो आपको स्टैंड्स में फील्डर रखने होंगे| ये इलाका स्काई का है| 78 मीटर लम्बा सिक्स!! छोटी गेंद इनके सामने कहाँ चलने वाली| विकेट के पीछे एक कड़क शॉट लगाया और दूसरे टियर में बॉल को पाया|
18.18.1: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को सीधे बल्ले से खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
8 ओवर | रन : 75/2 | रन रेट : 9.38
17.67.6: कैमरन ग्रीन को रवि बिश्नोई, सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| गुगली गेंद| कवर्स की ओर इसको ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
07.57.5: कैमरन ग्रीन को रवि बिश्नोई, गुगली गेंद!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर| लेट कट लगाने गए ग्रीन लेकिन अतिरिक्त उछाल के चलते बीट हो गये|
17.47.4: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, चिप शॉट!! लॉन्ग ऑफ़ फील्डर की तरफ एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
07.37.3: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, डॉट बॉल!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं होगा|
27.27.2: सूर्यकुमार यादव को रवि बिश्नोई, दुग्गी!! स्वीप किया इस बार गेंद को लेकिन टॉप एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला| उस फील्डर के ऊपर से निकली गेंद जहाँ सीमा रेखा पर दूसरे फील्डर ने स्लाइड करते हुए बॉल को रोका| दो ही रन मिले|
17.17.1: कैमरन ग्रीन को रवि बिश्नोई, सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गुगली गेंद को सामने की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
7 ओवर | रन : 70/2 | रन रेट : 10
16.66.6: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ गेंद को रूम बनाकर कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया| 70/2 मुंबई|
06.56.5: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, एक और डॉट गेंद!! इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
06.46.4: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, स्विंग एंड मिस!! लेंथ गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन लाइन से बीट हो गए| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
26.36.3: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, एक और बार लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन डीप में फील्डर तैनात| दो ही रन मिल पायेगा|
46.26.2: कैमरन ग्रीन को मोहसिन खान, चौका! ग्रीन का और एक बढ़िया शॉट| अभी तक हम पॉवर देख रहे थे और अब नजाकत भी देखे| गेंद खराब नहीं थी लेकिन ये तो इस बल्लेबाज़ की क्लास है| शरीर को हल्का सा खोला और लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चौका बटोर लिया|
16.16.1: सूर्यकुमार यादव को मोहसिन खान, सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ| पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
6 ओवर | रन : 62/2 | रन रेट : 10.33
15.65.6: सूर्यकुमार यादव को क्रुणाल पंड्या, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 62/2 मुंबई|
15.55.5: कैमरन ग्रीन को क्रुणाल पंड्या, सिंगल, इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
45.45.4: कैमरन ग्रीन को क्रुणाल पंड्या, एक और चौका! ग्रीन ने गेंद को हरी झंडी दिखाई है और मैदान से बाहर भेजने का फैसला सुनाया है| बॉल उनकी बात मानते हुए सटासट सीमा रेखा के बाहर जा रही है| एक और बार गैप ढूँढ़ते हुए कट शॉट लगाया गया था जहाँ से बाउंड्री हासिल हुई| 
45.35.3: कैमरन ग्रीन को क्रुणाल पंड्या, चौका! एक और बढ़िया कट शॉट!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर कट किया और चौका बटोरा|
25.25.2: कैमरन ग्रीन को क्रुणाल पंड्या, दुग्गी!! बढ़िया कट शॉट| हालाँकि थोड़ा जोखिम ज़रूर था लेकिन बल्लेबाज़ का फॉर्म शानदार है| ग्रीन ने इस गेंद पर स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|
45.15.1: कैमरन ग्रीन को क्रुणाल पंड्या, चौका! पहली ही गेंद पर अटैक!! मिड विकेट की तरफ इस गेंद को हीव कर दिया और एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
5 ओवर | रन : 46/2 | रन रेट : 9.2
64.64.6: सूर्यकुमार यादव को यश ठाकुर, छक्का!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर के पीछे स्कूप शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
04.54.5: सूर्यकुमार यादव को यश ठाकुर, एक और डॉट गेंद!! अच्छी गेंदबाजी करते दिख रहे हैं यश| तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
04.44.4: सूर्यकुमार यादव को यश ठाकुर, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
24.34.3: सूर्यकुमार यादव को यश ठाकुर, दुग्गी!! इनस्विंगर गेंद पर मिड विकेट की तरफ कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए दो रन लिया|
04.24.2: ईशान किशन को यश ठाकुर, आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन की ओर लौटे हुए!!! यश ठाकुर के हाथ लगी बड़ी सफ़लता!!! ईशान किशन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़ और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर की ओर गई| जहाँ निकोलस पूरन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 38/2 मुंबई|
04.14.1: ईशान किशन को यश ठाकुर, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
4 ओवर | रन : 38/1 | रन रेट : 9.5
03.63.6: कैमरन ग्रीन को नवीन-उल-हक़, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर ग्रीन ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
43.53.5: कैमरन ग्रीन को नवीन-उल-हक़, बाहरी किनारा और चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन स्लिप के खाली एरिया से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव कर बैठे थे| गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के दाएं ओर से निकल गई|
03.43.4: कैमरन ग्रीन को नवीन-उल-हक़, डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
43.33.3: कैमरन ग्रीन को नवीन-उल-हक़, चौका! कट लगाया और बाउंड्री पाया| ये है इनफॉर्म बल्लेबाज़ की शॉट| शतक का आत्मविश्वास है ये| रूम मिला और उसपर कट शॉट लगाकर चौके के रूप में घर बनाया|
03.23.2: रोहित शर्मा को नवीन-उल-हक़, आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!! नवीन-उल-हक़ के हाथ लगी पहली विकेट!! रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप नहीं निकाल सके रोहित यहाँ पर और सीधे वहां खड़े फील्डर आयुष बदोनी के हाथ में गई गेंद| इसी बीच बदोनी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 30/1 मुंबई|
13.13.1: ईशान किशन को नवीन-उल-हक़, गुड लेंथ गेंद!! ईशान ने पुश किया गेंद को ऑन साइड पर और सिंगल हासिल किया|
3 ओवर | रन : 29/0 | रन रेट : 9.67
12.62.6: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को ईशान ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
12.52.5: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
02.42.4: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, चौका!! बाई के रूप में मिला रन| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
42.32.3: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, चौका!! स्पिनर के खिलाफ रोहित का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
02.22.2: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
62.12.1: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, छक्का!!! पहला मैक्सिमम इस मुकाबले का हिट मैन के बल्ले से आता हुआ| रोहित ने लगाया बड़ा शॉट!! विकेट लाइन पर आगे डाली गई गेंद पर शर्मा जी ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| संपर्क इतना शानदार हुआ कि बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
2 ओवर | रन : 13/0 | रन रेट : 6.5
41.61.6: ईशान किशन को कृष्णप्पा गौतम, चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर ईशान किशन के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने समय लेकर बॉल को अपनी ओर आने दिया और जगह बनाकर पॉइंट और थर्ड मैन के बीच से कट किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 13/0 मुंबई| 
41.51.5: ईशान किशन को कृष्णप्पा गौतम, चौका!!! चार डॉट बॉल के बाद अब बाउंड्री आई| हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए गैप से चौका बटोरा|
01.41.4: ईशान किशन को कृष्णप्पा गौतम, इस ओवर की चौथी गेंद भी डॉट होती हुई यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर ईशान ने पैर निकालकर बॉल को डिफेंड किया|
01.31.3: ईशान किशन को कृष्णप्पा गौतम, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
01.21.2: ईशान किशन को कृष्णप्पा गौतम, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
01.11.1: ईशान किशन को कृष्णप्पा गौतम, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
1 ओवर | रन : 5/0 | रन रेट : 5
00.60.6: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!!! समझदारी से खेलते हुए दिखे रोहित| इस बार आगे आकर ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही जाकर गेंद को रोका, रन नहीं आ सका|
00.50.5: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
00.40.4: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
00.30.3: रोहित शर्मा को क्रुणाल पंड्या, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
10.20.2: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
40.10.1: ईशान किशन को क्रुणाल पंड्या, चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!!! ईशान किशन ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! आक्रामक शुरुआत कही जायेगी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|

ज्‍यादा पढ़ी गई

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept