| 2 | 19.6 | गुड बॉल!! शानदार आखिरी ओवर शमी द्वारा, दो बड़े विकेट हासिल करते हुए इस ओवर में महज़ 5 रन ही दिए, सबसे अलग है ये गेंदबाज़, धोनी जैसे बल्लेबाज़ को एक भी बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया अंतिम ओवर में, वाह भाई वाह, मज़ा आ गया गेंदबाज़ी देखकर, बिलकुल जड़ में डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ के पास ब्लॉक करने के अलावा और कोई चारा नहीं, लॉन्ग ऑन पर गई लेकिन धोनी ने गोली की रफ़्तार से भागते हुए दो रन पूरे कर लिए, 170 के टोटल पर पहुँच पायी चेन्नई| |
| 1 | 19.5 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला, एक ही रन मिला, कमाल की गेंदबाज़ी शमी द्वारा, एक सहांदर आखिरी ओवर डालते हुए| |
| 0 | 19.4 | आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट शमी द्वारा, कमाल की गेंदबाज़ी इस भारतीय तेज़ गेंदबाज़ द्वारा, क्या बेहतरीन फॉर्म दिखा रहे हैं यहाँ पर और उससे बड़ी बात कि कमाल का डाल रहे हैं ये आखिरी ओवर, महज़ दो ही रन दिए हैं और दो बड़े विकेट हासिल कर लिए हैं, फुल लेंथ की ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद जिसे रूम बनाकर मरने गए बल्लेबाज़, गेंद की गति से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ाई गई, 167/5 चेन्नई| |
| 1 | 19.3 | एक और फुल लेंथ की गेंद, अबतक काफी अच्छा ओवर गुज़रता हुआ पंजाब के लिए, धोनी ने मिड विकेट की तरफ हीव तो किया लेकिन ठेक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, एक ही रन मिला| |
| 0 | 19.2 | आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन गेंदबाज़ी शमी द्वारा, खतरनाक बल्लेबाज़ रायुडू का विकेट हासिल किया, मिड विकेट पर मंदीप सिंह ने पकड़ा एक आसान सा कैच, फुल लेंथ की गेंद को हीव कर दिया था मिड विकेट की ओर लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए, 166/4 चेन्नई, स्ट्राइक पर धोनी| |
| 1 | 19.1 | चतुराई से ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद, धोनी ने रूम बनाकर लॉन्ग ऑफ़ पर खेला, एक ही रन मिल पाया| |
19 ओवर | रन : 165/3 | रन रेट : 8.68
| 1 | 18.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की तेज़ गति से डाली गई गेंद, धोनी प७उल करने गए लेकिन लेट हुए, ग्लव्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद और एक रन भाग लिया, आखिरी ओवर के लिए अपने पास रखी स्ट्राइक, 19 ओवर के बाद 165/3 चेन्नई, इस ओवर से आये 11 रन और एक बड़ी विकेट| |
| 1 | 18.5 | सिंगल के साथ रायुडू ने खोला अपना खाता, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेल दिया और रन हासिल किया| |
| 0 | 18.4 | ओह!! आउट!! क्लीन बोल्ड!! शतक से चूक गए फ़ाफ यहाँ पर, काफी निराश होंगे खुद से यहाँ पर लेकिन जो भी कहिये, कमाल की गेंद थी करन द्वारा, बिलकुल जड़ में डाली डाली हुई, लेग स्टम्प की लाइन पर थी, फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की गति से पूरी तरह से बीट हुए, गेंद जाकर पैड्स से लगी और फिर ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई, बेल्स उड़ी और डू प्लेसिस का काम तमाम हुआ, 163/3 चेन्नई| |
| 6 | 18.3 | छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! 96 वरनों पर पहुँचते हुए फ़ाफ, 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई| |
| 1 | 18.2 | छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गेंद को धोनी ने लेकिन फील्डर तैनात थे, एक ही रन मिला| |
| 2 | 18.1 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ न एलेग साइड पर फ्लिक किया, फील्डर से दूर रखी गेंद और दो रन हासिल कर लिए| |
18 ओवर | रन : 154/2 | रन रेट : 8.56
| 1 | 17.6 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और एक रन निकालने में हुए कामयाब| |
| 0 | 17.5 | आगे डाली हुई गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ फील्डर के हाथों में, नहीं ले पाए रन| |
| 0 | 17.4 | ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट किया सीधा फील्डर के हाथों में, डॉट बॉल| |
| 1 | 17.3 | गेंद की पिच तक आकर गेंद को संपर्क किया और आसानी से पूरा किया रन| |
| 1 | 17.2 | पैड्स पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और निकाला एक रन| |
| 1 | 17.1 | फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया मिड ऑन की तरफ और आसानी से पूरा किया रन| |
17 ओवर | रन : 150/2 | रन रेट : 8.82
| 0 | 16.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, पंजाब के दृष्टिकोण से एक बेहतर ओवर रहा, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और सीधा फील्डर के हाथों में गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ, 17 के बाद 150/2 चेन्नई| |
| 0 | 16.5 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए लीव कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
| 0 | 16.4 | आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन पारी का हुआ अंत, एक बड़ी साझेदारी भी टूटी, सही समय पर आया ये विकेट या ग़लत समय पर क्योंकि धोनी आयेंगे अगले बल्लेबाज़, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ पुल करने गए लेकिन सीधा शॉर्ट फाइन लेग फील्डर शमी के हाथों में मार बैठे, 150 रनों पर लगा दूसरा झटका, 121 रनों की बड़ी साझेदारी टूट गई| |
| 1 | 16.3 | अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा!! जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया, एक रन मिला| |
| 6 | 16.2 | छक्का!! एक और मैक्सिमम!! कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए ये खिलाड़ी, किसी भी ब्गेंद्बाज़ को नहीं बक्श रहे हैं, लेंथ गेंद का पूरी तरह से फायदा उठाया और सीधा साईट स्क्रीन के ऊपर से मर दिया छह रनों के लिए| |
| 1 | 16.1 | धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद, रैना ने लॉन्ग ऑन की दिशा में हीव तो किया लेकिन उनके बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आ रही है गेंद, एक ही रन मिल पाया| |
16 ओवर | रन : 142/1 | रन रेट : 8.88
| 1 | 15.6 | छोटी लेंथ की गेंद रैना के लिए, पहले से तैयार थे, बैकफुट पर जाकर पुल तो किया लेकिन संपर्क उतना ख़ास नहीं, मिड विकेट की तरफ गई गेंद, गेल ने फील्ड किया, एक ही रन मिला, एक और 18 रनों का ओवर आया, 16 ओवर के बाद 142/1| |
| 1 | 15.5 | एक बार फिर से उसी लाइन पर डाली गई गेंद, अपनी ग़लतियों से सीख नहीं ले रहे हिं बल्लेबाज़, फील्डर की ओर पुओल किया, सिंगल मिला| |
| 2 | 15.4 | एक बार फिर से बड़े शॉट के लिए गए बल्लेबाज़ लेकिन इस बार मिड विकेट पर फील्डर को भेद नहीं पाए, छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया था| |
| 6 | 15.3 | छक्का!! डू प्लेसिस ने बल्लेबाज़ चलाना किया शुरू, विकेट लाइन में डाली हुई गेद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉफ्ट किया मिड ऑन फील्डर के ऊपर से सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| शानदार बल्लेबाज़ी का नज़ारा दर्शकों के लिए| |
| 4 | 15.2 | चौके के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई पूरी, करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
| 4 | 15.1 | चौका!! शानदार पंच कवर्स पर किया हुआ, धीमी गति से डाली हुई ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ पंच किया और गेंद तेज़ी से गई यजत्र कवर्स पार, चार रनों के लिए| |
15 ओवर | रन : 124/1 | रन रेट : 8.27
| 1 | 14.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 18 रन, एक बार फिर से रन गति को बढ़ाते हुए दोनों बल्लेबाज़, 15 ओवर की समाप्ति के बाद 124/1 चेन्नई, आखिरी बचे 5 ओवर में कुछ बड़े शॉट्स लगाकर 180 तक ज़रूर पहुंचना चाहेंगे चेन्नई के बल्लेबाज़, और अभी तो एमएस धोनी भी आना बाक़ी हैं| |
| 6 | 14.5 | झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, काफी महंगा ओवर आता हुआ चेन्नई के लिए यहाँ पर| |
| 4 | 14.4 | एक और बाउंड्री, इस बार ऑफ़ साइड पर मारा, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये और कवर्स की दिशा में गैप भी ढून्ढ लिया, गेंद फील्डर को बीट करती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
| 1 | 14.3 | पंच किया लेग साइड पर गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
| 4 | 14.2 | चौका!! वाह भाई वाह, रैना का भी अर्धशतक पूरा हुआ, कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए यहाँ पर अपनी टीम के लिए, सही समय पर फॉर्म में वापसी करते हुए, छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की ओर, दो फील्डरों के बीच से सीमा रेखा पार कर गई गेंद| |
| 2 | 14.1 | गुगली!! रैना से दूर रखने का प्रयास, बैकफुट से जाकर गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की ओर दो रन के लिए| |
14 ओवर | रन : 106/1 | रन रेट : 7.57
| 1 | 13.6 | बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट पर आकर गेंद को खेला गेंदबाज़ की तरफ और लिया रन| |
| 1 | 13.5 | पैड्स पर डाली हुई गेंद को लेग साइड पर खेलकर निकाला एक रन| |
| 0 | 13.4 | ओह!! शानदार गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ पढ़ नहीं पाए गेंद को और हुए बीट| |
| 1 | 13.3 | फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑन की तरफ और पूरा किया रन| |
| 1 | 13.2 | ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर खेला कवर्स की तरफ और लिया रन| |
| 1 | 13.1 | फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की दिशा में एक रन के लिए| |
13 ओवर | रन : 101/1 | रन रेट : 7.77
| 1 | 12.6 | एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ, समझदारी से अश्विन का ओवर खेला दोनों ही बल्लेबाजों ने, उनके ख़िलाफ़ जोखिम नहीं उठाते हुए, 13 ओवर की समाप्ति के बाद 101/1 चेन्नई, पंजाब के गेंदबाजों को विकेट की सख्त दरकार| |
| 1 | 12.5 | सिंगल और 100 रन भी पूरे हो गए चेन्नई के यहाँ पर, कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके से गैप में ढकेला और रन पूरा किया| |
| 1 | 12.4 | लेग स्पिन, टर्न का इंतज़ार किया रैना ने वहां पर और टर्न के साथ ही गेंद को मिड विकेट की ओर खेल दिया, सिंगल मिला| |
| 0 | 12.3 | फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पुह्स तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
| 0 | 12.2 | गुगली!! रैना से दूर रखी गेंद, डिफेंड करने गए सही लेकिन गेंद की टर्न से बीट हुए| |
| 1 | 12.1 | सिंगल और इसी के साथ फ़ाफ ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया, कमाल का फॉर्म दिखाते हुए चेन्नई के लिए, स्पिन, पैड्स पर डाली हुई, फाफ ने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन पूरा किया| |
12 ओवर | रन : 97/1 | रन रेट : 8.08
| 1 | 11.6 | आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से ड्राइव किया और पूरा किया रन| 12 के बाद 97/1| |
| 0 | 11.5 | बल्लेबाज़ पुल करने गए गेंद को लेकिन पूरी तरह से गेंद की लाइन से चूके डॉट बॉल| |
| 1 | 11.4 | गुड लेंथ की गेंद को पुल करके निकाला एक रन| |
| 0 | 11.3 | नॉट आउट!! एलबीडबल्यू की अपील अंपायर ने नकारी!! पंजाब ने गंवाया रिव्यू!! फुल लेंथ गेंद विकटों के बीच डाली हुई बल्लेबाज़ गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का अंदरूनी किनारा और लगी पैड्स पर, गेंदबाजी ने की एलबीडबल्यू की अपील, अंपायर ने दिया नॉट आउट, गेंदबाज़ ने की रिव्यू की मांग कप्तान ने लिया रिव्यू, थर्ड अंपायर का निर्णय भी नॉट आउट आया| गेंद बल्ले का किनारा लेकर लगी थी पैड्स पर| |
| 4 | 11.2 | शानदार पिक अप शॉर्ट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
| 1 | 11.1 | विकेट लाइन में डाली हुई गुड लेंथ की गेंद बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की तरफ मोड़ा और लिया रन| |
11 ओवर | रन : 90/1 | रन रेट : 8.18
| 1 | 10.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में गेंद को पुश किया और रन हासिल कर लिया| |
| 4 | 10.5 | मिस्फील्ड मिड विकेट पर राहुल द्वारा!! ओह!! चौका दे बैठे, एक की जगह चार रन दे दिया, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सिंगल के इरादे से मिड विकेट पर पुल किया था, राहुल बराबर गेंद के पीछे आये लेकिन जब गेंद को पकड़ने लगे थे हाथ सही समय पर नहीं ला पाए और गेंद उनके नीचे से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, कप्तान और गेंदबाज़ दोनों ही ना खुश दिखे| |
| 0 | 10.4 | नॉट आउट!! बल बचे बचे बल्लेबाज़ दू प्लेसिस वहां पर स्टम्प होने से, हालाँकि कीपर ने बिजली की रफ़्तार से स्टम्प किया था लेकिन बल्लेबाज़ का पैर सही समय पर क्रीज़ में पहुंचा| |
| 4 | 10.3 | चौका!! फ्लाईटेड डाली गई गेंद को देखा फ़ाफ ने और पैर निकालकर महज़ ड्राइव कर दिया, शानदार टाइमिंग की वजह से गेंद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ गई, सीमा रेखा के ठीक पहले गिरी और चार रन मिल गए| |
| 1 | 10.2 | इस बार रैना से दूर रखा गेंद, पुल किया उन्होंने लेग साइड पर एक रन के लिए| |
| 1 | 10.1 | लेग स्पिन, बल्लेबाज़ से दूर जाती हुई टर्न होकर, फ़ाफ ने मिड विकेट की तरफ खीचकर दे मारा, एक ही रन मिला, थोड़ा नीची रही गेंद, इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| |
10 ओवर | रन : 79/1 | रन रेट : 7.9
| 1 | 9.6 | विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ मोड़ा और एक रन निकाला| 10 ओवर के बाद चेन्नई 79/1| |
| 1 | 9.5 | आसानी से विकटों के बीच की गेंद को फ्लिक करके निकाला बल्लेबाज़ ने रन| |
| 4 | 9.4 | शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक सुरेश रैना द्वारा| |
| 1 | 9.3 | विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया एक रन के लिए| |
| 4 | 9.2 | चौका!! लॉफ्टेड कवर ड्राइव इस बार डू प्लेसिस के बल्ले से निकलता हुआ, ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉफ्ट किया शॉर्ट कवर्स के ऊपर से और गेंद गई डीप एक्स्ट्रा कवर्स बाउंड्री पार, चार रन के लिए| |
| 1 | 9.1 | फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया शॉर्ट कवर्स पर खड़े फ़ील्ड रके तरफ, नहीं ले पाए रन| |
9 ओवर | रन : 67/1 | रन रेट : 7.44
| 1 | 8.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की लाइन पर डाली गई गेंद को रैना ने कलाइयों के सहारे गैप में मोड़ा, फील्डर से दूर खेला और एक रन हासिल कर लिया, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 67/1 चेन्नई, धीरे धीरे अपनी लय पकड़ती हुई बल्लेबाज़ी टीम| |
| 6 | 8.5 | छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 73 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? |
| 0 | 8.4 | लेग साइड पर गेंद को फ्लिक ज़रूर किया लेकिन गैप निकालने में असमर्थ रहे| |
| 1 | 8.3 | क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये और उसे पुश किया गैप में एक रन के लिए| |
| 1 | 8.2 | हवा में गेंद!! बरार ने अपनी दायें ओर डाईव भी लगाईं, रैना की सांसें थमी, लेकिन बाल बाल बच गए वहां पर, गेंद उनके ज़रा सा दूर से निकल गई और लॉन्ग ऑन की ओर गई, छोटी लेन्थ की गेंद को बैकफुट से पंच कर दिया था| |
| 1 | 8.1 | फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, एक ही रन मिल पाया| |
8 ओवर | रन : 57/1 | रन रेट : 7.13
| 1 | 7.6 | विकटों के बीच की गेंद को मोड़ा मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए| |
| 1 | 7.5 | फिर एक बार की गेंद को सीधे बल्ले से खेला रैना ने मिड ऑफ़ की तरफ और लिया रन| |
| 1 | 7.4 | फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव करने एक रन निकालने में हुए कामयाब| |
| 0 | 7.3 | ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को संपर्क करने से चूके, डॉट बॉल| |
| 1 | 7.2 | फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑन की तरफ एक रन के लिए| |
| 4 | 7.1 | चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| |
7 ओवर | रन : 49/1 | रन रेट : 7
| 0 | 6.6 | खिची हुई लाइन पर डाली गई गेंद, डिफेंड कर दिया विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर, 7 ओवर की समाप्ति के बाद 49/1 चेन्नई| |
| 1 | 6.5 | समझदारी से छक्का जड़ने के बाद सिंगल लिया, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन भाग लिया| |
| 6 | 6.4 | पहला छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, रैना का बल्ला बोला| |
| 0 | 6.3 | प्ले एंड मिस! टर्न होती गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर थी जिसे डिफेंड करने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से बीट हुए| |
| 0 | 6.2 | कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव तो किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए बल्लेबाज़ रैना| |
| 0 | 6.1 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
6 ओवर | रन : 42/1 | रन रेट : 7
| 1 | 5.6 | लेग स्टम्प की लाइन पर रखी गई गेंद को फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग पर एक रन के लिए| |
| 0 | 5.5 | ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया| |
| 4 | 5.4 | चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? |
| 0 | 5.3 | ऑफ़ स्पिन, बैकफुट से जाकर बल्लेबाज़ ने पुल करना चाहा, गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हुए, गेंद जाकर पैड्स पर लगी लेकिन कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
| 1 | 5.2 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर पुल कर दिया, एक रन मिल गया| |
| 0 | 5.1 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
5 ओवर | रन : 36/1 | रन रेट : 7.2
| 1 | 4.7 | लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया और तेज़ी से निकाला एक रन| |
| 4 | 4.6 | चौका!! आगे डाली हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने किया क़दमों का इस्तेमाल, नहीं दिया गेंदबाज़ों को लेंथ बदलने का कोई मौका और खेल दिया गेंद को सीधा गेंदबाज़ की तरफ चार रनों के लिए| |
| 0 | 4.5 | ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को कट किया और गेंद गई सीधा फील्डर के हाथों में, नहीं ले पाए रन| |
| 1 | 4.4 | सिंगल के साथ रैना ने भी खोला अपना खाता, पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया| |
| 0 | 4.3 | ओह!! लगभग प्ले डाउन हो जाते यहाँ पर रैना, बाल बाल बच गए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को दूर से बिना पैर निकाले कट करने गए, गेंद रुक कर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर तक गई| |
| 0 | 4.2 | आउट!! बोल्ड!! चेन्नई को लगा पहला झटका!! इन फॉर्म बल्लेबाज़ शेन वॉटसन बने करन का शिकार, शानदार इनस्विंगर करन द्वारा, वॉटसन लौटे पवेलियन, लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ गाइड करने गए, लेकिन अन्दर आती गेंद को पढ़ नहीं पाए, गेंद कोई लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद जा लगी सीधा ऑफ़ स्टंप्स पर, होम टीम के फैन्स में उत्साह, 30/1 चेन्नई| |
| 0 | 4.1 | वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर| |
4 ओवर | रन : 30/0 | रन रेट : 7.5
| 4 | 3.6 | चौका!! शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने किया पुल और गेंद गई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए| |
| 0 | 3.5 | फिर के बार वैसी ही गेंद और बल्लेबाज़ ने पंच किया एक्स्ट्रा कवर्स फील्डर को, डॉट बॉल| |
| 0 | 3.4 | लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने पंच किया और गेंद गई कवर्स पर खड़े फील्डर के हाथों में, नहीं ले पाए रन| |
| 0 | 3.3 | लेग बाईज़ के रूप में मिला रन| शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ पुल करने गए लेकिन चूके और गेंद शरीर पर लगकर गई कवर्स की तरफ एक रन के लिए| |
| 1 | 3.2 | विकेट की लाइन में डाली हुई ओवर पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला और पूरा किया रन| |
| 0 | 3.1 | गुड लेंथ की गेंद विकेट लाइन में डाली हुई बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद को कवर्स की तरफ खेला, डॉट बॉल| |
3 ओवर | रन : 23/0 | रन रेट : 7.67
| 0 | 2.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पुल करने के प्रयास में गेंद की लाइन और गति दोनों से बीट हुए बल्लेबाज़, शरीर पर जाकर लगी गेंद, रन का कोई मौका नहीं बन पाया| |
| 1 | 2.5 | एक और पुल शॉट, इस बार फ़ाफ के बल्ले से आता हुआ, फील्डर के पास डीप में काफी काम, स्लाइड करते हुए गेंद को रोका, तीन रन बचाए, सिंगल मिला, लगातार छोटी गेंद से प्रहार करते हुए बल्लेबाज़| |
| 1 | 2.4 | एक बार फिर से डाली गई छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ उसका पूरी तरह से फायदा उठा नहीं पाए, पुल तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे, एक ही रन मिल पाया| |
| 1 | 2.3 | डायरेक्ट हिट!! रन आउट की अपील, अम्पायर ने थर्ड अम्पायर की मदद ली, नॉट आउट करार दिए गए बल्लेबाज़, बाल बाल बच गए वहां पर, सही समय पर क्रीज़ में मारी एंट्री, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश किया था, रन के लिए भागे, टाई ने मिड ऑन से गेंद को पकड़कर थ्रो कर दिया था| |
| 2 | 2.2 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ फ़ाफ ने बैकफुट से मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया, फील्डर इस शॉट के लिए डीप में तैनात थे लेकिन उनके हाथों से दो रन चुरा लिया| |
| 4 | 2.1 | ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, एक बार फिर से किसी ओवर की पहली गेंद पर आई बाउंड्री| |
2 ओवर | रन : 14/0 | रन रेट : 7
| 1 | 1.6 | एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड किया, गेंद गई पॉइंट की तरफ और पूरा किया रन| 2 ओवर के बाद 14/0| |
| 1 | 1.5 | इस बार गुड लेंथ की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन लेने में हुआ कामयाब| |
| 0 | 1.4 | गुड लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप की लाइन में डाली हुई, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर खेला पॉइंट की दिशा में, फील्डर गेंद पर आये, नहीं बना रन लेने का मौका| |
| 0 | 1.3 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को वॉटसन ने ड्राइव किया सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के हाथों में, नहीं ले पाए रन| |
| 1 | 1.2 | फिर एक बार पैड्स पर गेंद इस बार डू प्लेसिस ने हलके हाथों से खेला मिड विकेट की ओर एक रन के लिए| |
| 4 | 1.1 | चौके के साथ किया शमी का स्वागत, पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया और गेंद गई सीधा में मिड विकेट बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए| |
1 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 7
| 4 | 0.6 | पहली बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, पहले ओवर से आये 7 रन| |
| 0 | 0.5 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
| 1 | 0.4 | ऊपर डाली गई गेंद, मिड ऑन की दिशा में पुश किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, एक रन मिल गया| |
| 1 | 0.3 | पहला रन वॉटसन के बल्ले से भी आता हुआ, पहला ओवर कसी हुई लाइन पर डालते हुए ब्रार, सीधे बल्ले से समझदारी से खेलते हुए दोनों बल्लेबाज़| |
| 0 | 0.2 | टर्न के साथ वॉटसन ने गेंद को सीधे बल्ले से खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
| 1 | 0.1 | सिंगल के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत, पैड्स लाइन की गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए| |