mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

कोलकाता VS राजस्थान क्रिकेट कमेंट्री

Match 4325-Apr-2019

175/620.0 oversरन रेट: 8.75
VS
177/719.2 oversरन रेट: 9.15
राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकटों से हराया
राजस्थान रॉयल्स पहली पारी
619.2छक्का!! इसी के साथ राजस्थान ने कोलकाता को 3 विकेट से हरा दिया है, ओहोहोहो!! कमाल का मुकाबला रहा यहाँ पर, हार के मुंह से जीत छीन लाये बल्लेबाज़, लगातार चार मुकाबलों के बाद कोलकाता के ख़िलाफ़ जीत हासिल की है राजस्थान ने आज, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को चिप किया कवर्स की तरफ, बल्ले से लगने एक बाद गेंद काफी दूर जाकर गिरी लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार|
419.1चौका!! 5 गेंद 5 रनों की दरकार, बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद, फील्डर घेरे में थे और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल लेंथ की गेंद को उठाकर मारने गए थे बल्लेबाज़|
19 ओवर | रन : 167/7 | रन रेट : 8.79
018.6डॉट बॉल!! 6 गेंद 9 रनों की दरकार!! फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और रन नहीं लिया, स्ट्राइक आर्चर के पास रही|
018.5आउट!! हिट विकेट हो गए बल्लेबाज़ पराग, 47 रनों की बेहतरीन पारी का हुआ अंत, शॉर्टपिच गेंद को पुल करने गए थे, बल्ले के ऊपर लगकर कीपर के पास से फाइन लेग बाउंड्री की ओर निकली गेंद लेकिन ये क्या, बल्लेबाज़ का बल्ला जाकर विकेट से टकराया,इस बीच अमपायर ने नो बॉल दिया था जिसे उन्होंने वापिस लिया, 7 गेंद 9 रनों की दरकार|
618.4झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, कार्लोस ने गेंद को पकड़ने का बेहतरीन प्रयास किया लेकिन चूक गए, 8 गेंद 15 रनों की दरकार|
118.3एक और सिंगल, बाउंड्री की दरकार, कमाल की गेंदबाज़ी रसेल द्वारा, छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया|
118.2एक और सिंगल, इस बार कवर्स की तरफ से आया रन, ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेल दिया था|
118.1पहली गेंद पर आया सिंगल, गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए रन हासिल किया|
18 ओवर | रन : 158/6 | रन रेट : 8.78
617.6छक्का!! शॉर्टपिच गेंद, तेज़ी से बल्लेबाज़ की ओर आई, क्रीज़ से ही पुल किया गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा स्क्वायर लेग बाउंड्री के पार स्टैंड्स में गिरी, क्या सही समय पर आया है मैक्सिमम, 12 गेंद 18 रनों की दरकार, मुकाबला रोमांचक पलों में जाता हुआ|
017.5डॉट बॉल!! काफी महत्वपूर्ण, आउटसाइड ऑफ़ डाली, फुल लेंथ की गेंद, स्लाइस करने गए बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से चूक गए|
417.4फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, कोई फील्डर नहीं और चौका मिल गया, 14 गेंद 24 रनों की दरकार|
117.3एक और सिंगल!! फुल लेंथ के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेल दिया, फील्डर मौजूद, सिंगल पूरा हुआ|
117.2इस बार मिड ऑन की दिशा से बल्लेबाज़ ने हासिल किया रन, फुल लेंथ की गेंद को हीव कर दिया था वहां पर|
117.1फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद, एक रन भाग लिया|
17 ओवर | रन : 145/6 | रन रेट : 8.53
116.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 15 रन, 18 गेंद 31 रनों की दरकार, छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल करते हुए रन पूरा किया|
116.5समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए पराग, काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ|
416.4शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा , पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
216.3ऑफ़ स्पिन, पैड्स पर आई, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर डीप से जब तक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने दूसरा रन भी पूरा कर लिया|
116.2लीडिंग एज!! कवर्स की दिशा में गई गेंद, लेग साइड पर खेलने गए थे बल्लेबाज़, गैप मिला और एक रन मिला|
616.1सिक्स!!! पहली ही गेंद पर आया मैक्स्किमम, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, आगे डाली गेंद से सीधे बल्ले से उठाकर मर दिया था|
16 ओवर | रन : 130/6 | रन रेट : 8.13
115.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन पूरा किया, 16 ओवर के बाद 130/6, 24 गेंद 46 रनों की दरकार|
415.6चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, कुछ और भी बड़े शॉट्स की दरकार|
015.5वाइड!! शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा लेकिन अम्पायर ने वाइड करार दिया|
015.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
115.3गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा, रन का मौका बना और पूरा कर लिया|
015.2आउट!! कैच आउट!! एक और झटका राजस्थान को लगता हुआ, फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारना चाहा, बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़, लॉन्ग ऑफ़ पर खड़े गिल ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया, 123/6, 28 गेंद 53 रनों की दरकार|
115.1सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत, छोटी लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल पूरा किया|
15 ओवर | रन : 122/5 | रन रेट : 8.13
414.6हैट्रिक चौका!! ओहोहो!! कमाल की बल्लेबाज़ी गोपाल द्वारा, इस ओवर से 13 रन हासिल किये, फुल लेंथ की गेंद थी, गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की दिशा में मार और चार रन हासिल कर लिया, 15 ओवर की समाप्ति के बाद 122/5 राजस्थान, 30 गेंद 54 रनों की दरकार|
414.5दो गेंद दो चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
414.4शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
014.3क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आए बल्लेबाज़, सीधा गेंदबाज़ की दिशा में गेंद को खेला, बेहतरीन फील्डिंग राणा द्वार, सिंगल नहीं लेने दिया|
114.2छोटी लेंथ की गेंद, फ्लिक किया मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
014.1लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने पंच किया कवर्स की ओर लेकिन गैप नहीं मिला|
14 ओवर | रन : 109/5 | रन रेट : 7.79
413.6ओहोहोहो!!! शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए, 14 ओवर के बाद 109/5 राजस्थान, 36 गेंद 67 रनों की दरकार, मुकाबला रोमांचक होता हुआ|
113.5छोटी लेंथ की गेंद, पंच किया बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ, एक रन मिल गया|
013.4ओह!! हेलमेट पर लगी गेंद!! पूरी तरह से चौंक गए बल्लेबाज़ पराग, मैदान पर फिजियो आते हुए, शायद हेलमेट बदलेंगे पराग, शॉर्टपिच गेंद को पुल करने गए थे वहां पर, गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और गेंद जाकर सीधा हेलमेट पर लगी, लिन ने आकर बल्लेबाज़ से उनकी खैरियत पूछी|
413.3स्कूप शॉट!! चौका मिल गया!! लेग स्टम्प की लाइन की छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फैन लेग की तरफ पुल कर दिया था, गैप में गई गेंद और बाउंड्री हासिल कर ली|
113.2फुल लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर, ड्राइव तो किया और गैप भी मिला, सिंगल लिया|
013.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
13 ओवर | रन : 99/5 | रन रेट : 7.62
012.6ओह!! कैच का मौका छावला के पास लेकी उनके आगे गिर गई गेंद, डिफेंड किया था गेंद को लेकिन उचल ली गेंद ने और बल्ले के काफी ऊपर लगकर सीधा चावला की ओर चली गई थी, एक टप्पे क बाद गेंद को लपका|
012.5लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
112.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ एक रन के लिए|
012.3आउट!! कैच आउट!! बेहतरीन कैच मिड विकेट बाउंड्री पर रिंकू सिंह द्वारा, एक और विकेट चाह्वला के खाते में जाती हुई, लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग किया, बल्ले पर तो लगी गेंद लेकिन हवा में गई और सीधा फील्डर के हाथों में समा गई, पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई मेहमान टीम, 98/5, 45 गेंद 78 रनों की दरकार|
012.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहां लेकिन गेंद नीचे रही और पैड्स से लगी|
212.1दो रनों के साथ हुई ओवर की शुरुआत, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया स्क्वायर लेग की ओर, गैप में गई गेंद दो रन मिले|
12 ओवर | रन : 96/4 | रन रेट : 8
411.9चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गे थे, उछाल को परख नहीं पाए, टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई गेंद और चौका मिल गया|
111.8पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलते हुए रन पूरा किया|
011.7एक और वाइड!! एक बार फिर से लेग साइड पर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
211.6छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की ओर, दो टप्पों के बाद गेंद फील्डर तक गई|
011.5लगातार लेग स्टम्प की लाइन पर गेंदबाज़ी करते हुए कार्लोस, फ्लिक करने से बीट हुए बल्लेबाज़ और पैड्स से जाकर लगी गेंद|
011.4एक बार फिर से पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
111.3पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, एक रन मिल गया|
011.2वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
011.1वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
11 ओवर | रन : 86/4 | रन रेट : 7.82
010.6डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, लेग स्टम्प की लाइन पर थी गेंद और बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
610.5शानदार स्लॉग स्वीप!!! छक्का मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
010.4डिफेंड करने गए बल्लेबाज़ गेंद को लेकिन टर्न होकर बल्ले का किनारा लेती हुई लेग साइड पर गई गेंद|
010.3लेग साइड पर गेंद को पुश किया, रन नहीं मिला|
110.2पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक करते हुए हासिल किया रन|
010.1आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट चावला के खाते में जाती हुई, शानदार कैच रसेल द्वारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर, सीमा रेखा के ठीक पहले दोनों हाथों से गेंद को रोका, और कैच पकड़ने के बाद गेंद को सीमा रेखा के बाहर फेंकने का इशारा किया, ऊपर डाली गई गेंद को हीव कर दिया था बल्लेबाज़ ने वहां पर, 78/4 राजस्थान|
10 ओवर | रन : 78/4 | रन रेट : 7.8
49.7शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा , पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
09.6ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद, कट करने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से चूक गए|
19.5छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला, गैप मिला और सिंगल हासिल किया|
49.4चौका!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला, गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से समा रेखा के पार निकल गई|
09.3गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ना चाहा, लेकिन बीट हुए|
19.2पॉइंट की दिशा में खेला गया, बल्लेबाज़ ने गैप में धकेला और एक रन हासिल कर लिया|
09.1कोण बनाकर बाहर की तरफ निकली गेंद, बल्लेबाज़ ने देखा और जाने दिया, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9 ओवर | रन : 68/3 | रन रेट : 7.56
08.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला, 9 ओवर के बाद 67/3 राजस्थान, 66 गेंद 109 रनों की दरकार|
08.5रिवर्स स्वीप का प्रयास स्टोक्स द्वारा, एक बार फिर से टर्न से बीट हुए, रन का मौका नहीं बन पाया|
18.4इस बार गेंद और बल्ले का सम्पर्क हुआ, मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए रन पूरा किया|
08.3प्ले एंड मिस!! पूरी तरह से गेंद की टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़, लेग स्पिन के लिए इस बार खेलने गए थे|
18.2फुल लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की ओर खेलते हुए सिंगल पूरा किया|
08.1एक और किनारा!! लेकिन फिर से गैप में जाकर गिरी गेंद!! गुगली को समझा नहीं पाए थे बल्लेबाज़|
8 ओवर | रन : 65/3 | रन रेट : 8.13
27.6छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से लेग साइड पर पंच करते हुए गैप में खेला, दो रन मिल गए|
07.5बाहरी किनारा लेकर गैप में गिरी गेंद, गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़|
07.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
07.3एलबीडबल्यू की एक और अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं, लेग स्टम्प के बाहर निकल रही थी गेंद|
07.2आउट! क्लीन बोल्ड!! एक और बड़ी विकेट कोलकाता के खाते में जाती हुई, नारेन की दूसरी विकेट, पूरी तरफ से गेंद की लाइन और उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़, टर्न के लिए गेंद को खेला, क्रॉस मारा, गेंद सीधा राक्ही और जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई, एक बेहत्रें शुरुआत के बाद पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई राजस्थान, 63/3, 76 गेंद 113 रनों की दरकार|
07.1फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, गैप नहीं मिला|
7 ओवर | रन : 63/2 | रन रेट : 9
46.6चौका! बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद, गेंद की टर्न को समझ नहीं पाए थे लेकिन किनारे से बचा लिया|
16.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से कवर्स की ओर पंच करते हुए रन पूरा किया|
16.4रिवर्स स्वेप पहली ही गेंद पर स्टोक्स द्वारा, फील्डर गेंद पर तो आये लेकिन रन से नहीं रोक सके|
06.3आउट!! क्लीन बोल्ड हुए सैमसन!! चाह्वला ने पहले ही ओवर में हासिल किया एक बड़ा विकेट, पूरी तरह से बल्लेबाज़ को अपनी टर्न होती गेंद से चेक्मा दे दिया, लेग स्पिन के लिए खेले, गेंद टर्न होकर अंदर की तरफ आई, बल्लेबाज़ ड्राइव करने गए थे, लेकिन उसी दौरान उनका बल्ला उनके जूतों के पीछे फँस गया और उसी दौरान गेंद बल्ले और पैड्स के बीच से निकलकर मिडिल स्टम्प से जा टकराई, 57/2 राजस्थान, 119 रन दूर|
26.2दो रन मिल जायेंगे यहाँ पर, पैड्स की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला, गैप में गई गेंद, दो रन मिल गए|
06.1लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
6 ओवर | रन : 55/1 | रन रेट : 9.17
05.6नॉट आउट!! रिव्यु हुआ सफल!! बाल बाल बच गए स्मिथ, अंदरूनी किनारे ने उन्हें बचा लिया, विकेट लाइन की गेंद को स्वीप करने गए थे, गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए, गेंद जाकर फ्रंट पैड्स पर लगी और विकेट के सामने पाए गए, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया, थर्ड अम्पायर का फैसला नॉट आउट आया, अंदरूनी किनारे ने बचाई बल्लेबाज़ की जान|
05.5डॉट बॉल!! फ्लिक करने गए थे स्मिथ लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
15.4एक और सिंगल नारेन की गेंद पर आया, कसी हुई लाइन पर गेंदबाज़ी करते हुए|
15.3पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
05.2आउट!! एलबीडबल्यू!! पहला झटका राजस्थान को लगा, 53 रनों की बड़ी साझेदारी का हुआ अंत, नारेन ने दिलाई सफलता, सीधी गेंद को टर्न के लिए खेलने गए बल्लेबाज़ और सीधी गेंद की लाइन से बीट हुए, फ्रंट पैड्स पर लगी गेंद, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई और अम्पायर ने तुरंत ही आउट करार दिया, 53/1 राजस्थान, 88 गेंद 123 रनों की दरकार|
05.1डॉट बॉल के साथ हुई शुरुआत, ऑफ़ स्पिन हुई, डिफेंड करने गए लेकिन टर्न से बीट हुए और पैड्स से टकराई गेंद|
5 ओवर | रन : 53/0 | रन रेट : 10.6
14.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस बार पैड्स पर डाली गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया एक रन के लिए, इस ओवर से आये 17 रन, 5 के बाद 53/0 राजस्थान|
24.5दो रन मिल जायेंगे यहाँ पर, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, गैप में गई, रसेल ने पीछे भागते हुए गेंद को रोका, दो रन मिले|
44.4बाउंड्री, दो गेंद दो चौके, युवा गेंदबाज़ पर पूरी तरह से दबाव डालते हुए, शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
44.3चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
64.2छक्का!! आगे आकर रहाणे ने जड़ दिया मैक्सिमम, छोटी लेंथ की गेंद का पूरा फायदा उठाया और थप्पड़ सा जड़ दिया, गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा कवर्स बाउंड्री के पार जाकर फैन्स के बीच गिरी, बेहतरीन बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए|
04.1कोण बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेट कट किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4 ओवर | रन : 36/0 | रन रेट : 9
23.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, समझदारी से नारेन के खिलाफ खेलते हुए दोनों बल्लेबाज़, पैड्स की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, आसानी से दो रन मिल गए|
03.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
13.4इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर रखी गेंद, पंच किया कवर्स की ओर एक रन के लिए|
13.3एक और सिंगल!! पैड्स लाइन पर हो रही है गेंदबाज़ी, बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए गैप से रन निकाला|
13.2विकेट लाइन की गेंद, बल्लेबाज़ ने स्वीप कर दिया फाइन लेग की तरफ एक रन के लिए|
13.1ऑफ़ स्पिन, सीधे बल्ले से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
3 ओवर | रन : 30/0 | रन रेट : 10
12.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 13 रन, छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल करते हुए रन हासिल किया, लक्ष्य से 146 रन दूर राजस्था, बेहतरीन शुरुआत|
62.5छक्का!! ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क, देखने में मज़ा आगया, कमाल की बल्लेबाज़ी सैमसन द्वारा, छह रन मिल गए|
12.4ड्राइव किया फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ सिंगल के लिए|
02.3डॉट बॉल!! लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, फ्लिक करने गए लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए, पैड्स से लगकर कीपर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
42.2शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
12.1धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
2 ओवर | रन : 17/0 | रन रेट : 8.5
11.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेला और रन पूरा किया, 2 के बाद 17/0 राजस्थान|
01.5बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव लेकिन उससे भी शानदार फील्डिंग पॉइंट पर रिंकू सिंह द्वारा, डाईव लगाईं और गेंद को रोक दिया|
61.4छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ संजू ने उसे खराब बना दिया छह जड़कर, सीधा साईटस्क्रीन पर जाकर लगी गेंद|
11.3धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
41.2दूसरा चौका रहाणे द्वारा!!नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए
01.1फुल लेंथ की गेंद कृष्णा द्वारा, मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए|
1 ओवर | रन : 5/0 | रन रेट : 5
00.6लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर, रन का कोई मौका नहीं बन पाया, पहले ओवर से आये 5 रन
10.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए रन पूरा किया|
40.4चौके के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत, अप पर खेला कवर्स की गेंद छोटी गेंद को, फील्डर से काफी दूर और चौका हासिल कर लिया, पिछले मैच के फॉर्म को जारी रखते हुए रहाणे|
00.3बेहतरीन गेंदबाज़ी, दो आउटस्विंगर के बाद एक इनस्विंगर रहाणे के लिए, कट किया पॉइंट की तरफ लेकिन गैप नहीं मिला|
00.2पॉइंट की दिशा में इस बार गेंद को खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
00.1आउटस्विंगर के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के थोड़ा बाहर थी गेंद जिसे रहाणे ने लीव कर दिया|
कोलकाता नाइट राइडर्स पहली पारी
119.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, एक रन के साथ 175 रनों पर कोलकाता की पारी हुई समाप्त, शतक से चूक गए कप्तान कार्तिक लेकिन बेमिसाल पारी खेली है आज, आखिरी गेंद पर पुल तो किया लेकिन ठीक तरफ से बल्ले पर ई नहीं गेंद|
619.5छक्का!! एक और सिक्स!! बल्लेबाज़ के स्लॉट में थी और कार्तिक ने उसका पूरा फायदा उठा लिया, सीधा साईट स्क्रीन पर मारा और छक्का हासिल किया, शतक से 4 रन दूर!!!
019.4डॉट बॉल!! स्लॉग किया था फाइन लेग की तरफ लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर ई नहीं गेंद, रन भी नहीं लिया|
619.3दो गेंद दो छक्का, ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
419.2चौका!! वन बाउंस चौका!! हीव कर दिया फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की ओर, बल्ले से लगने के बाद गेंद गोली की रफ़्तार से मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए, कप्तानी पारी खेलते हुए कार्तिक, शतक से काफी नज़दीक होते हुए|
119.1छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया रिंकू ने मिड ऑन की ओर एक रन एक लिए, स्ट्राइक पर कार्तिक|
19 ओवर | रन : 157/6 | रन रेट : 8.26
618.6छक्का!!! दो गेंदों पर दो गगनचुम्भी!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा? काफी महंगा ओवर आता हुआ, इस ओवर से आये 16 रन, 19 ओवर के बाद 157/6 कोलकाता|
618.5सिक्स!!! ओहोहोहो!!! थप्पड़ शॉट, कवर की दिशा में, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
118.4इस बार लेग साइड से मिल गया सिंगल, लेग साइड पर गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया|
118.3बेहतरीन फील्डिंग इस बार बैकवार्ड पॉइंट पर बिनी द्वारा, अपनी दायें ओर डाईव लगाते हुए गेंद को पकड़ा, निश्चित ही एक चौका बचाया, छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने कट कर दिया था|
118.2एक और कसी हुई गेंद, मिड ऑन की दिशा में हलके हाथों से पुश करते हुए रिंकू ने कार्तिक को स्ट्राइक थमाई, समझदारी दिखाई|
118.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल करते हुए एक रन पूरा किया|
18 ओवर | रन : 141/6 | रन रेट : 7.83
117.7सिंगल के साथ स्ट्राइक अपने पास रखा, इस ओवर से आये 14 रन, हलके हाथ से ऑफ़ स्टम्प की गेंद को टैप करते हुए सिंगल पूरा किया, 18 के बाद 141/6 कोलकाता, शेष दो ओवर में 170 तक पहुंचना चाहेंगे|
417.6कैच ड्रॉप!! एक और ड्रॉप चांस राजस्थान द्वारा, इस बार रहाणे से हुई चूक, 61 रन पर कार्तिक को मिला लक, चौका भी मिल गया, प्रयास बेहतरीन था लेकिन फील्डर के हाथों से निकल गई गेंद, रहाणे के कंधे में भी लगी चोट, शॉर्टपिच गेंद को पुल तो किया था मिड विकेट की तरफ लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए थे|
017.5वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
017.4स्कूप शॉट का प्रयास, मिस किये कार्तिक, ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खीचना चाहते थे, कीपर की तरफ गई गेंद, रन के लिए भागे, कीपर ने थ्रो किया, नहीं लगा और गेंदबाज़ ने बैकअप करते हुए गेंदबाजी छोर पर मारा, वहां भी चूके, मिड ऑन पर गई गेंद, अंत में न रन मिला और ना ही रन आउट|
417.3चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
017.2आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट कोलकाता का गिरा, इस बार ब्रेथवेट के रूप में, मिड विकेट पर रहाणे ने पकड़ा एक शानदार डाईविंग कैच, लेंथ गेंद को हीव कर दिया था बल्लेबाज़ ने वहां पर, गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर मिड विकेट की ओर हवा में गई, दूरी नहीं हासिल कर पाए शॉट में और बाकी का काम रहाणे ने कर दिया, 131/6 कोलकाता, एक बड़े स्कोर से मुड़ती हुई|
417.1फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई गेंद, गैप मिला और चौका हासिल कर लिया|
17 ओवर | रन : 127/5 | रन रेट : 7.47
616.7सिक्स!!! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाते हुए कार्तिक, छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से लॉन्ग ऑन की ओर पुल किया, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, मैदान छोटा था इसलिए छह रन मिल गए|
116.6नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट!! खुद से ही निराश दिखे गेंदबाज़, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेल दिया था एक रन के लिए|
016.5आउट!! कैच आउट!! रसेल हुए आउट, बड़ी विकेट राजस्थान के लिए, इस बार फील्डर ने नहीं छोड़ा रसेल का कैच, तीसरी बार उन्हें नहीं मिला लक, 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन, ओशेन ने दिलाई एक बड़ी सफलता, छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया, हवा में मारा, रियान पराग ने मिड विकेट पर पकड़ा एक आसान सा कैच, 119/5 कोलकाता|
116.4सिंगल मिला, छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया एक रन के लिए|
116.3कैच ड्रॉप!! 13 रन पर रसेल को मिला दूसरा जीवनदान, राजस्थान के फील्डर ये आप क्या कर रहे हैं, रसेल का कैच कौन छोड़ता है भाई, ऐसा फैन्स कह रहे होंगे, पुल करने गए थे छोटी गेंद को, टॉप एज लेकर पॉइंट की तरफ गई गेंद, प्रशांत चोपड़ा गेंद के नीचे तो आये लेकिन उनसे हुई चूक, बल्लेबाज़ को मिला जीवनदान एक रन मिल गया|
116.2सिंगल, 18वां अर्ध शतक कार्तिक का पूरा होता हुआ धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
116.1शॉटपिच गेंद, पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, एक ही रन मिला, एक बार फिर से अपने हाथ को पकड़कर दर्द से जूझते हुए रसेल, दर्द उनके चेहरे पर झलकता हुआ|
16 ओवर | रन : 115/4 | रन रेट : 7.19
115.6धीमी गति की शॉटपिच गेंद, पुल किया इंतज़ार करते हुए मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
115.5रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार बैकवार्द पॉइंट से फील्डर द्वारा लेकिन चूक गए, हलके हाथों से गेंद को गाइड करते हुए रन भाग खड़े हुए थे, थ्रो लगता तो क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे रसेल|
615.4शानदार पिक अप शॉर्ट!!! एक और छक्का!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, महंगा ओवर साबित होता हुआ|
115.3सिंगल मिल पायेगा इस बार, पुल कर दिया था छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
015.2प्ले एंड मिस!! धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद को पुल करने गए और पूरी तरह से गेंद की गति से बीट हुए रसेल|
615.1छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
15 ओवर | रन : 100/4 | रन रेट : 6.67
114.7कैच ड्रॉप!! 3 रन पर रसेल का कैच ड्रॉप कर दिया बिनी ने!! ये क्या किया, क्या ये राजस्थान के लिए एक बड़ा नुकसान है, जी हाँ!! बिनी पर सबकी नज़रें और वो निराश, कट किया था डीप कवर्स की तरफ गेंद को, हवा में गई और सीधा फील्डर की ओर, बिनी से हुई चूक, रसेल को मिला जीवनदान|
014.6प्ले एंड मिड!! बेहतरीन कीपिंग संजू द्वारा!! किनारा लेकर उनतक गई थी गेंद लेकिन एक टप्पा आगे गिर गई!! पुल करने गए थे लेकिन बल्ले के निचले हिस्से से लगकर कीपर की ओर गई थी गेंद|
114.5धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
014.4वाइड!!! मैच की पहली वाइड!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
014.3ड्राइव करने का प्रयास, गेंद की लाइन में आकर खेला ज़रूर लेकिन अच्छा संपर्क नहीं हुआ|
114.2समझदारी से ऑफ़ साइड पर खेलकर रसेल ने लिया रन, जोखिम नहीं ले रहे फ़िलहाल, सही सोच उनके द्वारा|
014.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
14 ओवर | रन : 96/4 | रन रेट : 6.86
413.6शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, कार्तिक धीरे धीरे अपनी लय पकड़ते हुए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, 14 ओवर की समाप्ति के बाद 96/4 कोलकाता|
013.5छोटी लेंथ की गेंद!! पुल तो किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
013.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
013.3बेहतरीन कीपिंग सैमसन द्वारा, अपनी दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा और चौका बचा लिया, बाहरी किनारा लेकर स्लिप की तरफ गई थी गेंद|
613.2छक्का!! धमाकेदार शॉट कार्तिक द्वारा!! छोटी लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर, हाथ खोलने का मौका मिला जिसका पूरा फायदा उठाया और ऊपर से कट कर दिया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ छह रनों के लिए|
013.1फुल लेंथ की गेंद!! दूर से ही कार्तिक ने ड्राइव किया लेकिन सीधा शॉर्ट कवर्स फील्डर की ओर गई गेंद|
13 ओवर | रन : 86/4 | रन रेट : 6.62
112.6एक और सिंगल!! इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए रन हासिल किया|
112.5पॉइंट की दिशा में गेंद को कट कर दिया एक रन के लिए|
012.4स्विंग एंड मिस!! काफी ज़ोर से बल्ला घुमाया रसेल ने यहाँ पर, ज़ूप की आवाज़ भी बल्ले से आई लेकिन संपर्क ही नहीं हुआ, कीपर ने किया बाकी का काम|
012.3लेग बाई के रूप में आया रन, पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए, चूके, पैड्स से लगी गेंद और गैप में गई, एक रन मिला|
112.2ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला, एक रन मिला|
112.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया, गैप में गई गेंद एक रन मिल गया|
12 ओवर | रन : 81/4 | रन रेट : 6.75
111.6शॉटपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल किया, शॉट खेलते हुए क्रीज़ पर ही स्लिप कर गए कार्तिक लेकिन गैप में गई गेंद इसलिए रन भाग लिया|
011.5छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से डिफेंड कर दिया|
011.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
011.3आउट!! रन आउट!! बेहतरीन फील्डिंग रहाणे द्वारा, बिजली की गति से बेल्स उड़ाई, क्रीज़ से काफी दूर रह गए बल्लेबाज़ नारेन, 11 रन बनाकर लौटे पवेलियन, फ्लिक किया था मिड विकेट की दिशा में गेंद को, दो रन की मांग, पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे के लिए बल्लेबाजों के बीच हाँ ना हुई, नारेन बीच में रुके और फिर भागे लेकिन तब तक थ्रो आया और रहाणे ने गेंदबाज़ी छोर पर बेल्स उड़ाते हुए नारेन को पवेलियन की राह दिखा दी, 81/4 कोलकाता|
011.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
611.1झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, बेहतरीन टाइमिंग कार्तिक द्वारा, खुलकर खेलना शुरू कर दिया है यहाँ पर|
11 ओवर | रन : 74/3 | रन रेट : 6.73
610.6सिक्स के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, छोटी गेंद पर जमकर बरसे बल्लेबाज़ नारेन, इस ओवर से आये 25 रन|
110.5इस बार सिंगल लिया कवर्स की दिशा स४ए बल्लेबाज़ ने वहां पर|
410.4एक और चौका, काफी महंगा ओवर गुज़रता हुआ, शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर|
410.3शानदार स्लॉग स्वीप!!! मिस्फील्ड हुई, चौका मिलेगा!!! गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए
410.2चौका!! छक्के के बाद बाउंड्री आई, बाहरी किनारा लेकर गई थी गेंद थर्ड मैन की तरफ, टर्न हुई, डिफेंड करने गए लेकिन किनारा लेकर गई सीमा रेखा के पार|
610.1छक्का!!! मैच का पहला गगनचुम्भी!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
10 ओवर | रन : 49/3 | रन रेट : 4.9
09.6स्वीप करने के प्रयास में बीट हुए यहाँ पर, पैड्स से जा टकराई गेंद, 10 ओवर के बाद 49/3 कोलकाता|
09.5ओह!! नारेन के हेलमेट पर जा लगी गेंद!! शॉटपिच गेंद से बल्लेबाज़ की किया परेशान, बैकफुट से ब्लॉक करने गए थे लेकिन गेंद की उछाल से चकमा खा गए और गेंद जाकर सीधा हेलमेट पर लगी, गेंदबाज़ ने जाकर बल्लेबाज़ का हाल पूछा|
19.4हवा में गेंद!!! मिड विकेट की दिशा में गई, फील्डर उसके नीचे आये लेकिन गेंद से दूर रह गए, ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई थी गेंद, एक रन मिल गया|
09.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
19.2छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, नीचे ही रखा, एक रन मिला|
19.1गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर गेंद को फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
9 ओवर | रन : 46/3 | रन रेट : 5.11
48.6चौके के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, बाउंड्री के साथ नारेन ने भी खोला अपना खाता, कट करना चाहते थे बाहर की गेंद को, किनारा लगा और स्लिप के पास से थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद|
08.5पंच किआ ऑफ़ स्पिन को शॉट कवर्स की तरफ, स्मिथ ने गेंद को फील्ड किया|
08.4टर्न होती गेंद को बल्लेबाज़ नारेन ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
08.3ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
08.2आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका कोलकाता को लगा, गोपाल को मिली उनकी पहली सफलता, लगातार कट शॉट पर सफलता मिल रही थी बल्लेबाज़ को लेकिन इस बार चूक गए, बाहर डाली गई गेंद को क्रीज़ में रहकर कट तो किया लेकिन पॉइंट पर खड़े फील्डर वरून आरोन के हाथों में ही मार बैठे, कोलकाता के खैमे में सन्नाटा, बड़ा विकेट गिरा है, 42/3 कोलकाता, एक बड़े स्कोर की सख्त ज़रूर लेकिन उससे पहले एक बड़ी साझेदारी भी निभानी होगी|
08.1टर्न और बीट!! पड़ने के बाद बाहर की तरफ निकली और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया|
8 ओवर | रन : 42/2 | रन रेट : 5.25
17.6टर्न होती गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में ड्राइव करते हुए एक रन हासिल किया|
07.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
17.4सातवीं गेंद पर खाता खोला कार्तिक ने अपना, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर बल्ले का मुंह मोड़ते हुए गैप में धकेला और रन पूरा किया|
07.3एलबीडबल्यू की अपील, एक बार फिर से अम्पायर सहमत नहीं, 6 गेंदों पर भी अपना खाता नहीं खोल पाए कप्तान कार्तिक, डिफेंड कर दिया था गेंद को यहाँ पर|
17.2पैड्स लाइन की गेंद की बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
47.1चौके के साथ हुई पराग के ओवर की शुरुआत, कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
7 ओवर | रन : 35/2 | रन रेट : 5
16.6छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से जाकर मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया, कसा हुआ ओवर रहा|
06.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
06.4एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील, रिवर्स स्वीप करने गए थे बल्लेबाज़, लेग स्टम्प के थोड़ा बाहर लगी पैड्स पर गेंद, गैप में गई, एक रन भाग लिया|
16.3विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ स्वीप किया, एक ही रन मिल पाया|
06.2ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
06.1पैड्स लाइन की गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया|
6 ओवर | रन : 32/2 | रन रेट : 5.33
05.6कमाल की गेंदबाज़ी आर्चर द्वारा, बेहतरीन ओवर रहा मेहमान टीम के लिए, तेज़ गति से बल्लेबाज़ की ओर आई और कार्तिक के सामने डिफेंड करने के अलावा कोई चारा नहीं, पॉइंट पर गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया, 6 ओवर की समाप्ति के बाद 32/2 कोलकाता, बांधकर रखा हुआ है बल्लेबाजों को यहाँ पर|
05.5उछाल के साथ गति भी इस गेंद में झोंकी, बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया|
05.4एक बार फिर से उसी लाइन में डाली गई गेंद, इस बार फ्रंटफुट से डिफेंड कर दिया|
05.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
15.2तेज़ गति से पैड्स पर रखी गेंद, फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए बल्लेबाज़, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से लगी और लेग साइड पर गई, एक रन भाग लिया|
05.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने के प्रयास में बीट हुए बल्लेबाज़|
5 ओवर | रन : 31/2 | रन रेट : 6.2
04.6आउट!! क्लीन बोल्ड!! दूसरी सफलता आरोन के खाते में जाती हुई, 14 रन बनाकर गिल भी लौटे पवेलियन, कमाल की कसी हुई गेंदबाजी का मिला इनाम, एक बार फिर से इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को तंग किया, पड़ने के बाद मिडिल स्टम्प पर आई गेंद, डिफेंड करने गए लेकिन गेंद स्विंग हुई और बल्लेबाज़ के ग्लव्स को लगकर मिडिल स्टम्प उड़ाई गई, गेंद समझ ही नहीं पाए गिल, शायद गति से भी बीट हुए, 31/2 कोलकाता, पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई दो धुरुआती झटकों के बाद|
04.5अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा, इस बार विकेट लाइन पर रखी गेंद, पैड्स से फ्लिक कर दिया लेकिन गैप नहीं मिला|
44.4बाउंड्री!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, विकेट लाइन के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से चार रन के लिए, खुलकर खेलते हुए गिल, ये उनकी पसंदीदा गेंद है जिसपर जमकर प्रहार करते हैं|
04.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया, मुकाबला अभी तक धीमा चलता हुआ|
24.2मिस्फील्ड थॉमस द्वारा!! एक की जगह दो रन मिल गए, एक हाथ से गेंद को फील्ड करने गए थे गेंद लेकिन हाथ में ही नहीं आई, ऑफ़ स्टम्प के बहर की फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया था|
14.1छोटी लेंथ की गेंद लेग स्टम्प की लाइन पर राणा के लिए, पुल तो किया लेकिन बल्ले पर ठेक तरह से आई नहीं गेंद, फाइन लेग पर फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
4 ओवर | रन : 24/1 | रन रेट : 6
03.6फिर से पैड्स पर डाल बैठे गेंद, इस बार बल्लेबाज़ गेंद का फायदा नहीं उठा पाए, लेग बाई के रूप में आया रन|
43.5एक बार फिर से गेंद की गति का इस्तेमाल करते हुए चौका हासिल किया! पैड्स लाइन की गेंद को महज़ फ्लिक कर दिया फाइन लेग की ओर, फील्डर गेंद से काफी दूर और चौका लग गया, लेग स्टम्प की लाइन पकड़कर गेंदबाज़ी करते हुए थॉमस|
03.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
13.3हलके हाथों से गेंद को पुश किया ऑफ़ साइड पर, आँखों ही आँखों में रन की मांग की और चुरा भी लिया, बेहतरीन ताल मेल बल्लेबाजों के बीच|
03.2पंच किया ऑफ़ स्टम्प की गेंद को मिड ऑफ़ की ओर लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
43.1शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
3 ओवर | रन : 14/1 | रन रेट : 4.67
02.6गुड लेंथ की लाइन पर रखी गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया, किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद, पड़ने एक बाद हल्का सा अंदर की ओर आई थी|
22.5हवा में गेंद!! स्लिप की तरफ गई, फील्डर अमित ने अपनी बाएँ ओर डाईव तो लगाईं लेकिन गेंद से काफी दूर रह गए, कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए आरोन यहाँ पर, धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया, ड्राइव करने पर मजबूर किया, डीप थर्ड मैन पर फील्डर ने स्लाइड करते हुए गेंद को रोका, चौका बचाया, दो ही रन मिला|
12.4सिंगल लेने में इस बार बल्लेबाज़ हुए कामयाब, पैड्स की गेंद थी जिसे फाइन लेग की तरफ मोड़ा और रन हासिल किया|
02.3धीमी गति से डाली गई गेंद इस बार, चतुराई से बल्लेबाज़ के दिमाग को पढ़ते हुए वरुन, ऊपर रखी और डिफेंड कर ने पर मजबूर किया|
02.2इस बार फ्रंटफुट पर आकर गेंद को डिफेंड कर दिया, कसी हुई गेंदबाज़ी आरोन द्वारा, बल्लेबाज़ को बांधकर रखा हुआ है, खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दे रहे|
02.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
2 ओवर | रन : 11/1 | रन रेट : 5.5
11.6आखिरी गेंद से भी आया सिंगल, फाइन लेग बाउंड्री पर वरून ने किया गेंद को फील्ड, पैड्स लाइन पर डाली गेंद को गिल ने फ्लिक करते हुए निकाला रन, 2 के बाद 11/1 कोलकाता|
11.5सिंगल चुराया इस बार, शरीर पर लाइ गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा किया|
01.4एक और छोटी लेंथ की गेंद, फिर से शरीर के थोड़ा बाहर थी, बल्लेबाज़ ने अपर कट करने का प्रयास किया लेकिन चूक गए|
41.3बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
01.2बेहतरीन आउटस्विंगर!! उछाल के साथ बल्लेबाज़ की ओर आई, अपर कट करने गए लेकिन गेंद की उछाल से चूक गए, कीपर ने किया बाकी का काम|
11.1पहली ही गेंद पर सिंगल गिल द्वारा लिया गया, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए रन पूरा किया|
1 ओवर | रन : 4/1 | रन रेट : 4
00.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
00.5लेग बाईज़!! चौका!! मैच का पहला रन अतिरिक्त के रूप में आता हुआ, पैड्स लाइन पर डाल बैठे गेंद, फ्लिक करने गए बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर कीपर की ओर गई गेंद, डाईव लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए बल्लेबाज़, गेंद गई फाइन लेग बाउंड्री के पर चार रनों के लिए|
00.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
00.3आउट!! बोल्ड!! शानदार शुरुआत राजस्थान द्वारा, बड़ी विकेट लिन के रूप में मिली, कोलकाता के फैन्स ना खुश, शून्य पर लगा टीम को पहला झटका, आउटस्विंगर डाली इस बार, पड़ने के बाद बाहर की तरफ निकली गेंद, बल्लेबाज़ ने कट करना चाहा लेकिन गेंद की गति से बीट हुए, किनारा लेकर विकटों से जा टकराई गेंद और बूम, 0/1 कोलकाता|
00.2लीव बल्लेबाज़ लिन द्वारा, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आती गेंद को देखा, परखा और जाने दिया कीपर की ओर|
00.1पवेलियन एंड से एक स्लिप और एक गली लेकर वरून आरोन तैयार, स्ट्राइक पर क्रिस लिन, ओह!! बेहतरीन शुरुआत, शानदार इनस्विंगर, बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गए, पड़ने एक बाद तेज़ी से अंदर की तरफ आई गेंद, लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार मुकाबले की शुरुआत|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept