1 | 19.7 | आउट!! रन आउट!! धोनी ने किया एक और शिकार| 167 पर कोलकाता की पारी का हुआ अंत| विकेट पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव किया| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और थ्रो धोनी की ओर आया जहाँ उन्होंने बेल्स उड़ाते हुए काम तमाम किया| |
0 | 19.6 | आउट!!! कैच आउट!! तीसरी विकेट ब्रावो के खाते में जाती हुई| एक बार फिर से धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया आर विकेट के पीछे धोनी का शानदार कैच| हालाँकि पहली बार में गेंद उनके दस्तानों से निकल गई थी लेकिन दूसरे बार में अपने बाएँ ओर छलांग लगाते हुए कैच को लपका| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए थे और बाहरी किनारा लगा बैठे बल्लेबाज़| 166/9 कोलकाता| |
1 | 19.5 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
2 | 19.4 | हीव किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को लेकिन दो ही रन मिल पायेगा| |
0 | 19.3 | आउट!!! कैच आउट!! एक और विकेट ब्रावो के खाते में जाती हुई| मिड ऑफ़ पर एक आसान सा कैच फाफ द्वारा| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया| मिड ओफे फील्डर के ऊपर से उठाकर मारने का प्रयास था लेकिन बढ़िया समपर्क नहीं हुआ और हवा में गई गेंद| फाफ ने नहीं की कोई ग़लती| 163/8 कोलकाता| |
0 | 19.2 | वाइड!! छोटी लेंथ की गेंद थी लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
0 | 19.1 | विकेट लाइन की गेंद को रैम शॉट खेलने गए और बीट हुए| |
19 ओवर | रन : 162/7 | रन रेट : 8.53
0 | 18.6 | आउट!!! कैच आउट!! इस बार करन ने किया अपना शिकार| 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे कार्तिक!! एक अहम समय पर अपना विकेट गंवा बैठे| हालाँकि फील्डर के हाथों से गेंद निकली ज़रूर थी पहली बार लेकिन दूसरी बार में उसे लपका| 162/7 कोलकाता| |
4 | 18.5 | कैच ड्रॉप!!! 8 रन पर कार्तिक को मिला जडेजा द्वारा जीवनदान| साथ में चौका भी दे बैठे| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया था| जडेजा अपने दायें और भागते हुए गेंद तक आये लेकिन उसे लपक नहीं पाए और उनके हाथों से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई| |
0 | 18.4 | एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली फुल बॉल!!! कार्तिक को मालूम था इसलिए ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए स्वीप लगाने गए लेकिन चूके| |
1 | 18.3 | फुल आउट साइड ऑफ़!!! स्लाइस किया थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिला| |
2 | 18.2 | कवर्स की दिशा में गेंद को पुश किया| ब्रावो से हुई चूक, एक की जगह दो रन मिल गया| |
1 | 18.1 | बेहतरीन फील्डिंग एमएस धोनी द्वारा!!! अपनी बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और एक निश्चित चौका बचाया| रैम शॉट खेल दिया था वहां पर| एक रन मिल गया| |
18 ओवर | रन : 154/6 | रन रेट : 8.56
6 | 17.7 | छक्का!!!! ओवर की दूसरी बाउंड्री कमिंस के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर| करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद, फुट से पुल किया| बॉल और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की बाहर गई, मिला सिक्स| |
0 | 17.6 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पंच करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
4 | 17.5 | चौका!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को कमिंस ने मिड विकेट की दिशा में पुल किया| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
0 | 17.4 | वाइड!!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 17.3 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए 1 रन निकला| |
1 | 17.2 | ऑफ स्टंप पर पटकी गई बॉल को कमिंस ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए 1 रन लिया| |
1 | 17.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए कार्तिक ने लिया सिंगल| |
17 ओवर | रन : 140/6 | रन रेट : 8.24
0 | 16.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| आखिरी गेंद को कमिंस ने ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| |
0 | 16.5 | आउट!!! कैच आउट!!! 81 रनों की एक बेहतरीन पारी का हुआ निराशाजनक अंत!!! ब्रावो ने किया अपना पहला शिकार| एक आलग ही तरह का डिसमिसल हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्ले का मुंह खोलकर थर्ड मैन की तरफ खेला| हवा में गई गेंद और घेरे के अंदर खड़े फील्डर वॉटसन की गोद में गई गेंद| कैच की अपील हुई जिसके बाद थर्ड अम्पायर तक गया फ़ैसला और वहां से आया आउट का संकेत| 17 के बाद 140/6 कोलकाता| |
2 | 16.4 | पहले चौका और अब दुग्गी!!! मिस्फील्ड हुई कवर्स फील्डर की तरफ और दो रन मिल गया| |
4 | 16.3 | चौका!!! बेहतरीन कट शॉट!!! डीप पॉइंट और थर्ड मैन के बीच से गेंद को गैप हेल करते हुए चार रन हासिल किया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी छोटी गेंद| |
1 | 16.2 | इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| |
0 | 16.1 | विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| |
16 ओवर | रन : 133/5 | रन रेट : 8.31
1 | 15.6 | लेग स्टंप पर पटकी गई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 1 रन लिया| |
1 | 15.5 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को थर्ड मैन की ओर पुश करते हुए 1 रन पूरा किया| |
1 | 15.4 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और रन हासिल किया| |
2 | 15.3 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और डबल के साथ खोला अपना खाता| |
0 | 15.2 | आउट!!! कैच आउट!! एक बार फिर से मसाल रसेल का बल्ला रहा ख़ामुश| शार्दुल ठाकुर ने अपना दूसरा शिकार किया| आंद्रे रसेल 2 रन बनाकर लौटे पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा पुल करने का प्रयास| लेकिन गेंद तेज़ी से उछाल के साथ कंधे तक आई बॉल| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद गई धोनी के हाथ में, कोई ग़लती नही करते हुए कीपर ने किया कैच| 128/5 कोलकाता| |
0 | 15.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन का मौका नही बन पाया| |
15 ओवर | रन : 128/4 | रन रेट : 8.53
1 | 14.6 | ओवरपिच बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेलते हुए 1 रन हासिल किया| |
1 | 14.5 | कवर्स की ओर पंच करते हुए 1 रन निकला| |
6 | 14.4 | छक्का!!! यह लीजिए पहले गेंद पर चौका और अब गेंद को भेजा स्टैंड में!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| बल्ले और गेंद का शानदार सम्पर्क हुआ और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला सिक्स| |
1 | 14.3 | लेग साइड पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ पुश किया| 1 रन आया| |
1 | 14.2 | मिड ऑफ की दिशा में पुश करते हुए 1 रन लिया| |
4 | 14.1 | चौका!!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
14 ओवर | रन : 114/4 | रन रेट : 8.14
0 | 13.6 | आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ी विकेट!!! बढ़िया प्लानिंग और बेहतरीन गेंदबाज़ी!!! 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे खतरनाक मॉर्गन| इस विकेट की चेन्नई को सख्त दरकार थी और उसे हासिल करने में कामयाब भी हुए| बाउंसर से बल्लेबाज़ को परेशां किया| पुल लगाने गए और अधिक के कारण चकमा खा गए बल्लेबाज़| ग्लव्स से लगकर धोनी के दस्तानों में गई गेंद जहाँ उन्होंने नहीं की कोई ग़लती| 114/4 कोलकाता| |
1 | 13.5 | एक बार फिर से हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| लगता है आज किस्मत के घोड़े पर सवार होकर आये हैं राहुल त्रिपाठी| छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए थे और टॉप एज लेकर मिड ऑन पर ही गिर गई| |
0 | 13.4 | स्लॉग करने गए थे लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद| |
2 | 13.3 | स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को वहां पर| हवा में ज़रूर थी लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| दो रन मिले| |
1 | 13.2 | सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला और रन पूरा किया| |
1 | 13.1 | रन आउट का मौका!! लेकिन एक बार फिर से चूक गए करन!! राहुल त्रिपाठी एक बार फिर से बचे| जान हथेली पर लेकर रन चुराते हुए दिखे इस बार| थो अगर लग जाता तो क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| मिड ऑन की दिशा में गेंद को पुश करते हुए रन भाग खड़े हुए थे| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया और थ्रो लगाया और चूक गए| |
13 ओवर | रन : 109/3 | रन रेट : 8.38
0 | 12.6 | डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई कर्ण शर्मा की सस्ते ओवर की समाप्ति| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को० मॉर्गन मिड विकेट की ओर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील अम्पायर ने उसे नकारा| |
1 | 12.5 | लेग स्पिन ऑफ स्टंप पर डाली गई| बल्लेबाज़ ने बैक फुट पर आकर बॉल को कवर्स की ओर पंच किया 1 रन मिला| |
1 | 12.4 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलते हुए 1 रन निकला| |
1 | 12.3 | मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए 1 रन पूरा किया| |
0 | 12.2 | नॉटआउट!!! स्टंप्स की हुई अपील कीपर धोनी दवारा| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर त्रिपाठी उसे दूर से खेलने गए| बल्ले पर नही आई बॉल| कीपर के हाथ में गई| धोनी ने बॉल पकड़कर स्टंप्स को लगाया| स्टंपिंग की अपील, लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता लगा कि गेंद स्टंप्स को लगने समय त्रिपाठी के पैड्स क्रीज़ के अन्दर था| नॉटआउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| |
1 | 12.1 | विकेट लाइन पर डाली गई गुगली गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल, मिड ऑफ की दिशा में गई 1 रन मिला| |
12 ओवर | रन : 105/3 | रन रेट : 8.75
0 | 11.6 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 12 ओवर की समाप्ति के बाद 105/3 कोलकाता| |
0 | 11.5 | एक और बार पैड्स पर मारने में हुए कामयाब लेकिन लेग बाई के रूप में रन भी दे बैठे| |
0 | 11.4 | लेग बाई के रूप में आया दो रन| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील भी थी वहां पर जिसे अम्पायर ने नकार दिया| सही फैसला, गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर लग रही थी| थर्ड मैन की तरफ गई गेंद और गैप से दो रन हासिल कर लिया| |
0 | 11.3 | क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये थे| ये देखते हुए गेंद को शॉर्ट रखी और बल्लेबाज़ को चकमा देने में हुए कामयाब| |
0 | 11.2 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
4 | 11.1 | चौका!!! बाउंड्री के साथ मॉर्गन ने खोला अपना खाता| इसी एक साथ कोलकाता के 100 रन भी पूरे हुए यहाँ पर| कमाल की टाइमिंग और प्लेसमेंट लाजवाब| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और किसी भी फील्डर के पास कोई मौका गेंद को रोकने का वहां पर| |
11 ओवर | रन : 98/3 | रन रेट : 8.91
0 | 10.6 | आउट!!! कैच आउट!!! शानदार फील्डिंग यहाँ पर सर जडेजा की ओर से देखने को मिला| कमाल का डाईव लगाकर कैच को अपने पकड़ में किया| सुनील नारेन 17 रन बनाकर लौटे पवेलियन| कर्ण शर्मा को मिली दूसरी सफ़लता| फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल मिड विकेट से भागते हुए जडेजा ने लॉन्ग ऑन की ओर आकर अपने बाई ओर डाईव लगाया और कैच को पकड़ते हुए फाफ़ की ओर दिया फाफ़ ने आसानी से बॉल को अपने हाथ में लिया| अम्पयार ने थर्ड अम्पायर का सहारा लिया| रिप्ले में देखने के बाद पाता चाला कि बॉल जडेजा ने फाफ को देने समय मैदान के अन्दर थे| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे बल्लेबाज़| 98/3 कोलकाता| |
1 | 10.5 | पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की तरफ स्वीप किया 1 रन आया| |
1 | 10.4 | मिड विकेट की ओर स्वीप करते हुए सिंगल पूरा किया| |
1 | 10.3 | लेग स्पिन ऊपर की ओर डाली गई बॉल को त्रिपाठी ने कवर्स की दिशा में पुश किया, 1 रन पूरा करने में हुए कामयाब| |
1 | 10.2 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| |
1 | 10.1 | हवा में गई बॉल!! कैच का मौका लेकिन गेंद जा गिरी नॉ मांस लैड में, फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेलने गए| बॉल धीमी गति से बल्ले पर आई| हवा में गई लेकिन फील्डर उसके नीचें नही पहुँच सके| 1 रन मिल जाएगा यहाँ पर बल्लेबाज़ को| |
10 ओवर | रन : 93/2 | रन रेट : 9.3
2 | 9.7 | दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को गैप में ढकेला और दो रन हासिल किया| 10 के बाद 92/2 कोलकाता| |
4 | 9.6 | चौका!!! ओहो, नारायण नारायण!!! आज तो कमाल ही करते हुए दिखाई दे रहे हैं| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को स्क़ुईज़ करते हुए पॉइंट फील्डर के ऊपर से मारा और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाले| |
6 | 9.5 | छक्का!!! धीमी गति से डाली गई थी गेंद सुनील के लिए जिसे शानदार तरीके से पढ़ा और लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार मार दिया| पूरी ताक़त है इस बल्लेबाज़ के अंदर जिसका नमूना पेश करते हुए| |
0 | 9.4 | वाइड!!! बाउंसर डाली गई थी गेंद लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के बाहर निकल गई| |
1 | 9.3 | लो फुल टॉस!!! स्कामने की तरफ खेलते हुए समझदारी के साथ सिंगल पूरा किया| |
4 | 9.2 | शानदार कट शॉट!! चौका और चौके के साथ त्रिपाठी ने अपना पांचवां अर्धशतक भी पूरा कर लिया| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए| ऐसा लग ही नहीं रहा कि अपना दूसरा मुकाबले खेल रहे हैं| उनसे टीम को एक बड़े शतक की उम्मीद होगी यहाँ से| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बड़े शानदार तरीके से कट कर दिया था| |
1 | 9.1 | लो फुल टॉस को नारेन ने मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| |
9 ओवर | रन : 74/2 | रन रेट : 8.22
1 | 8.6 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही मिलेगा यहाँ पर| |
1 | 8.5 | ऊपर डाली गई लेग स्पिन बॉल को मिड ऑन की ओर खेला 1 रन मिला| |
1 | 8.4 | लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को सुनील नारेन ने शॉट फाइन लेग की ओर फील्ड करते हुए अपना खाता सिंगल के साथ खोला| |
1 | 8.3 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप करते हुए 1 रन हासिल किया| |
0 | 8.2 | लेग स्पिन बॉल आगे की ओर डाली गई त्रिपाठी ने उसे मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर के पास गई बॉल| रन नही हासिल हुआ| |
0 | 8.1 | आउट!!! कैच आउट!!! कर्ण शर्मा को उनका पहला विकेट मिलता हुआ| 33 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे राणा| फ्लाई में बल्लेबाज़ को ललचाया और फसा लिया| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्लॉग कर दिया| बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| मिड विकेट की तरफ हवा में खिल गई गेंद जहाँ जडेजा ने नीचे आकर कैच को आसानी से पूरा किया| 70/2 कोलकाता| |
8 ओवर | रन : 70/2 | रन रेट : 8.75
1 | 7.6 | लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर राणा ने खेला| 1 रन मिल गया| |
1 | 7.5 | मिडिल स्टंप पर पटकी गई बॉल को कवर्स की ओर पुश करते हुए 1 रन अपने नाम किया त्रिपाठी ने यहाँ पर| |
2 | 7.4 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए 2 रन हासिल किया| |
0 | 7.3 | विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| |
2 | 7.2 | पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| |
0 | 7.1 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| रन नही हो सका| |
7 ओवर | रन : 64/1 | रन रेट : 9.14
1 | 6.6 | ओवरपिच बॉल को त्रिपाठी ने मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन निकला| |
2 | 6.5 | आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया| |
6 | 6.4 | छक्का!!! शानदार बल्लेबाज़ी त्रिपाठी को आज रोकना मुश्किल लागता हुआ चेन्नई के गेंदबाजों के लिए| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| सैम करन वहां मौजूद लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक पाएगे| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला सिक्स| |
1 | 6.3 | ओवरपिच बॉल को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, लेकिन 1 रन मिल जाएगा यहाँ पर बल्लेबाजों को| |
1 | 6.2 | लेग स्टंप पर डाली गई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश किया| 1 रन हासिल हुआ| |
1 | 6.1 | पैड्स लाइन पर डाली हुई बॉल को राणा ने मिड ऑन की दिशा में पुश किया| 1 रन आसानी से मिला| |
6 ओवर | रन : 52/1 | रन रेट : 8.67
1 | 5.7 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 6 के बाद 52/1 कोलकाता, एक बेहतरीन और ठोस शुरुआत| |
1 | 5.6 | छोटी लेंथ की गेंद को पुल करते हुए ऑन साइड से सिंगल हासिल किया| |
0 | 5.5 | वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| |
6 | 5.4 | पहला सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए त्रिपाठी| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| धीमी गति की गेंद थी जिसे पढ़ लिया और मैदान के बाहर मार दिया| |
1 | 5.3 | छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच करते हुए सिंगल हासिल किया| |
1 | 5.2 | इनस्विंगर!!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ खेला| गैप नहीं मिला लकिन फील्डर के आगे से रन चुरा लिया| |
0 | 5.1 | क्रॉस सीम से पैड्स पर डाली गई गेंद जो हल्का सा स्विंग ज़रूर हुई| बल्लेबाज़ ने उसे डिफेंड कर दिया| |
5 ओवर | रन : 41/1 | रन रेट : 8.2
0 | 4.7 | डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| रन नही मिला| |
0 | 4.6 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ पर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही मिला| |
4 | 4.5 | चौका!!! इसी के साथ राणा ने अपना खाता भी खोला| बाहरी किनारा लेकिन भाग्यशाली रहे राणा| ऑफ स्टंप पर पटकी हुई बॉल को कवर्स की दिशा में ड्राइव करने गए बल्लेबाज़| बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल| थर्ड मैन की दिशा में एक टप्पा खाकर गई| मिला चार रन| |
0 | 4.4 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को देखा और समझेदारी के साथ उसे डिफेंड कर दिया| |
0 | 4.3 | आउट!! कैच आउट!! गेंदबाज़ी परिवर्तन हुआ कामयाब| पहला झटका कोलकाता को लगता हुआ| ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया| 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे गिल| विकेट के पीछे एमएस धोनी का एक आसान सा कैच| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई लेंथ बॉल को क्रॉस मारने गए| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और अंदरूनी हिस्से को लगती हुई कीपर धोनी के दस्तानों की ओर प्रस्थान कर गई| 37/1 कोलकाता| |
0 | 4.2 | वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| |
0 | 4.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, गिल ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
4 ओवर | रन : 36/0 | रन रेट : 9
4 | 3.6 | चौका!!!! शानदार ड्राइव यहाँ पर त्रिपाठी के बल्ले से देखने को मिला| फुल लेंथ पर डाली गई गेंद को अप पर ड्राइव किया| गेंद फील्डर के ऊपर से गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
0 | 3.5 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
1 | 3.4 | विकेट लाइन की बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन अपने नाम किया| |
1 | 3.3 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए 1 रन लिया| |
4 | 3.2 | चौका!!!! त्रिपाठी हैं तैयार, आप करे लेग साइड या ऑफ के बाहर, हम लगायेंगे चौका हर बार| लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए चार रन हासिल किया| |
1 | 3.1 | फुल लेंथ की बॉल को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए 1 रन हासिल किया| |
3 ओवर | रन : 25/0 | रन रेट : 8.33
4 | 2.6 | तीसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| त्रिपाठी ऑन फायर| पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया और घेरे में खड़े फील्डर को बीट करते हुए चौका हासिल किया| 3 के बाद 25/0 कोलकाता| |
4 | 2.5 | चौका!!! बेहतरीन फील्डिंग प्रयास शार्दुल द्वारा लेकिन अंतिम समय में बाउंड्री से संपर्क के साथ साथ गेंद उनके हाथों में रह गई!!! काफी देर थर्ड अम्पायर के देखने के बाद चार रन करार दिया गया| गुड लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था| हालाँकि ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी गेंद लेकिन सीमा रेखा पार कर गई| |
1 | 2.4 | सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
4 | 2.3 | चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को फ्रंटफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
1 | 2.2 | ओहोहो!! एक बार फिर से चांस लिया जडेजा के हाथों से और फिर से बच गए| हाँ अगर डायरेक्ट हिट लगती तो त्रिपाठी जी क्रीज़ से काफी बाहर रह जाते| पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप करते ही रन भाग खड़े हुए थे| |
1 | 2.1 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
2 ओवर | रन : 10/0 | रन रेट : 5
1 | 1.6 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को पॉइंट की ओर कट किया| जडेजा ने बॉल उठाकर स्ट्राइकर एंड पर किया थ्रो| लेकिन बॉल स्टंप्स को मिड करती हुई मिड ऑन की दिशा में गई| 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| |
0 | 1.5 | लेग स्टंप पर डाली हुई बॉल को त्रिपाठी मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल सीधे थाई पैड्स को लगती हुई गेंद| शॉट फाइन लेग की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में आया 1 रन| |
0 | 1.4 | एक और डॉट बॉल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन का मौका नही बन पाया| |
0 | 1.3 | विकेट लाइन की गेंद को देखा और समझेदारी दिखाते हुए त्रिपाठी ने बॉल को डिफेंड कर दिया| |
1 | 1.2 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से सिंगल पूरा किया| |
0 | 1.1 | शानदार स्टेंड ड्राइव लेकिन नही मिल पाया चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| बॉल सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को जा लगी| रन नही मिला| |
1 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 7
0 | 0.7 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| एक सधी हुई शुरुआत करते हुए दिख रहे दोनों बल्लेबाज़| चेन्नई को शुरूआती झटकों का इंतज़ार| |
1 | 0.6 | डायरेक्ट हिट!! रन आउट की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| थर्ड अम्पायर की मदद ली गई जिसके बाद रिप्ले में देखने पर क्रीज़ के अंदर पाए गए गिल| नॉट आउट करार दिया गया| सिंगल के साथ गिल ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को पंच करते हुए मिड ऑफ़ से सिंगल भागे थे| फाफ़ ने गेंद को पकड़ा और थ्रो कर दिया| |
0 | 0.5 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
1 | 0.4 | सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और गैप से रन हासिल किया| |
0 | 0.3 | शानदार कवर ड्राइव!!! अच्छी ले में दिख रहे हैं बल्लेबाज़ त्रिपाठी| ड्राइव तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| |
4 | 0.2 | चौका!!! पहली बाउंड्री त्रिपाठी के बल्ले से आती हुई| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बड़ी आसानी से फाइन लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया| गैप मिला और५ गेंद बड़ी आसानी से फाइन लेग पार निकल गई| एक कॉंफिडेंट शुरुआत| |
0 | 0.1 | पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप और एक गली लेकर चहर तैयार, स्ट्राइक पर त्रिपाठी| वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| |