mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

दिल्ली VS हैदराबाद क्रिकेट कमेंट्री

एलिमिनेटर08-May-2019

162/820.0 oversरन रेट: 8.1
VS
165/819.5 oversरन रेट: 8.31
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 2 विकटों से हराया
दिल्ली कैपिटल्स पहली पारी
419.6चौका और इसी एक साथ दिल्ली ने हैदराबाद को हरा दिया है, क्वालिफ़ायर की ओर बढ़ते हुए फाइनल की तरफ बढ़ाया अपना कदम, काफी ड्रामा हुआ लेकिन अंत में कीमो पॉल ने मिड विकेट पर बाउंड्री जड़ते हुए अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया, काफी लम्बे समय बाद दिल्ली प्ले ऑफ़ में कोई मुकाबला जीत पाई है|
019.5आउट!! रन आउट!!! 2 गेंद 2 रनों की दरकार, मुकाबला एक बार फिर से खुलता हुआ, फील्ड का नियम तोड़ने पर मिश्रा हुए रन आउट, विकेट की लाइन और थ्रो के बीच में भागे और रन आउट करार दिए गए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को आगे आकर मारने गए, बीट हुए, रन के लिए भागे, कीपर ने थ्रो किया लेकिन चूके, गेंद ने गेंद को पकड़ा, मिश्रा ने ये देखते हुए अपनी लाइन बदली और विकेट की लाइन में भागने लगे, थ्रो हुआ खलल द्वारा जो मिश्रा को लगा, रिप्ले में देखने पर आउट करार दिए गए|
119.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पुल किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए, 3 गेंद 2 रनों की दरकार|
019.3बेहतरीन गेंद, धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ कट करने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हुए, 4 गेंद 3 रनों की दरकार|
119.2एक और सिंगल मिला, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेल दिया एक रन के लिए, 5 गेंद 3 रनों की ज़रुरत|
019.1वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा, 6 गेंद 4 रनों की दरकार|
19 ओवर | रन : 159/7 | रन रेट : 8.37
018.7डॉट बॉल के साथ हुई भुवि के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 7 रन और एक विकेट, आखरी गेंद पर पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़, 6 गेंद 5 रनों की दरकार|
018.6आउट!! कैच आउट!! एक बार फिर से गैर ज़िम्मेदाराना शॉट खेलकर पन्त लौटे पवेलियन, बेहद खराब बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया है यहाँ पर, ऑफ़ कटर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट मारकर मुकाबला खत्म करने गए, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद और लॉन्ग ऑफ़ पर गई, नबी ने खुद को गेंद के नीचे लाया और एक आसान सा कैच पकड लिया, 158/7,लक्ष्य से दिल्ली 5 रन दूर|
018.5विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला, गेंदबाज़ की ओर गई गेंद, रन नहीं भागे, भुवि का पैर भी मुड़ा, 8 गेंद 5 रनों की दरकार|
018.4वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
618.3छक्का!! पन्त पूरी तरह से अपनी लय दिखाते हुए, ओहोहो, कमाल की बल्लेबाज़ी, दर्शक ने एक हाथों से पकड़ा कैच, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार मारने में हुए कामयाब, 9 गेंद 6 रनों की दरकार|
018.2एक और डॉट बॉल!! बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर तैनात, रन नहीं हुआ|
018.1आउट!! कैच आउट!! एक बार फिर से मुकाबला रोमांचक होता हुआ, 9 रना बनाकर रदरफोर लौटे पवेलियन, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठा दिया बल्लेबाज़ ने, फील्डर तैनात वहां पर और एक आसान सा कैच पकड़ लिया, 151/6, लक्ष्य से 12 रन दूर|
18 ओवर | रन : 151/6 | रन रेट : 8.39
117.6सिंगल के साथ हुई एक महंगे और बड़े ओवर की समाप्ति, इस ओवर ने पूरी तरह से इस मुकाबले को ही समाप्त कर दिया है, अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद, एक रन मिला, 12 गेंद 12 रनों की दरकार, मुकाबला पूरी तरह से दिल्ली की ओर झुकता हुआ|
117.5इस बार फुल लेंथ की गेंद, लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, एकम ही रन मिल पाया|
617.4छक्का!! एक और मैक्सिमम, पूरी तरह से थम्पी पर दबाव डालते हुए हैदराबाद को मुकाबले से बाहर करते हुए पन्त, ऊपर डाली गई गेंद को हीव कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, छह रन मिल गए, 14 गेंद 14 रनों की दरकार, मुकाबला एकतरफा होता हुआ|
417.3शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए, 3 गेंद पर 14 रन आ गए, अब 15 गेंदों पर 20 रनों की दरकार|
617.2झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, पूरी तरह से मुकाबले को अपनी ओर पलटते हुए पन्त|
417.1चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए
17 ओवर | रन : 129/5 | रन रेट : 7.59
016.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, कोण बनाकर बाहर की तरफ निकलती गेंद को पुल करने गए लेकिन गेंद की लाइन से चूके, 18 गेंद 34 रनों की दरकार, अब यहाँ से रिषभ पन्त को खेलना होगा मैच जिताऊ पारी|
616.5छक्का!! जिस बड़े शॉट की दरकार थी वो आया, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार उठाकर मर दिया, बल्ले से लगने के बाद गेंद पूरी तरह से स्टैंड्स में जार गिरी|
116.4करार शॉट पन्त द्वारा कवर्स की ओर लेकिन सीधा फील्डर राशिद की ओर मार बैठे, एक ही रन मिल पाया|
116.3पुल तो किया इस बार छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ लेकिन एक ही रन मिल पायेगा, फील्डर तैनात थे वहां पर|
016.2दो डॉट बॉल!! दबाव बल्लेबाज़ी टीम पर बढ़ता हुआ, ऑफ़ स्टम्प के बहर धीमी गति की गेंद को कट तो किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर गई गेंद|
016.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकलती हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
16 ओवर | रन : 121/5 | रन रेट : 7.56
215.6दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेल, अफला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग, और तेज़ी से भागकर पूरा कर लिया, 16 ओवर की समाप्ति के बाद 121/5, 24 गेंद 42 रनों की दरकार, मुकाबला बेहद रोमांचक होता हुआ यहाँ पर, क्या पन्त आज अपनी टीम के लिए सहारक बन पायेंगे?
615.5सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, इससे कुछ दबाव बल्लेबाज़ी टीम से ज़रूर कम होगा|
115.4ऑफ़ स्टम्प के बहर डाली गई गेंद को लेट कट किया थर्ड मैन की ओर एक रन के लिए|
015.3कट करने गए बल्लेबाज़, अंदरूनी किनारा लगा, विकेट के काफी पास से निकल गई गेंद और कीपर की ओर गई, बाल बाल बचे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से यहाँ पर|
015.2आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
115.1छोटी लेंथ की गेंद, मिड विकेट की तरफ पुल किया, एक रन मिला|
15 ओवर | रन : 111/5 | रन रेट : 7.4
014.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, पैड्स से लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया, बेहतरीन गेंदबाजी राशिद द्वारा, डबल विकेट मेडेन|
014.5ओह!! एक और अच्छी गेंद, पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए बल्लेबाज़, कीपर के पकड़ी गेंद|
014.4आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट इस ओवर से आती हुई, कमाल की गेंदबाज़ी राशिद ख़ान द्वारा, इस बार अक्षर पटेल को बनाया अपना शिकार, अंदर आती गेंद को समझ नहीं पाए, बैकफुट से खेलने गए, किनार लेकर कीपर साहा की तरफ गई गेंद जिन्होंने एक कमाल का कैच पकड़ लिया, 111/5 दिल्ली|
014.3ओह! पूरी तरह से गुगली से बीट हुए बल्लेबाज़ वहां पर|
014.2ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
014.1आउट!! एलबीडबल्यू!! रिव्यु हुआ असफ़ल!!! एक बड़ी विकेट हैदराबाद के खाते में जाती हुई, 14 रन बनाकर मुनरो लौटे पवेलियन, लेग स्पिन डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ पढ़ नहीं पाए, फ्लिक करने गए लेकिन गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए, फ्रंट पैड्स पर लगी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने आउट करार दिया, बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, लेकिन अम्पायर्स कॉल के ज़रिये आउट करार दिए गए, 111/4 दिल्ली, लक्ष्य से 52 रन दूर
14 ओवर | रन : 111/4 | रन रेट : 7.93
113.6सिंगल के साथ हुई एक रोमांचक ओवर की समाप्ति जहाँ गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ दोनों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था एक रन के लिए|
613.5मैक्सिमम!!! शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर ठेक डाल रहे थे गेंद लेकिन इस बार पैड्स पर डाल बैठे और खामियाज़ा भुगादना पड़ा|
013.4क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़, समझदारी से गेंदबाज़ी करते हुए थम्पी|
013.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
413.2फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़, शॉर्टपिच गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ़ आई, ड्राइव मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, कीपर ने डाईव लगाई और गेंद को पकड़ने के प्रयास में बीट हुए, फाइन लेग पर गई गेंद, चौका मिल गया|
113.1मिड ऑन की दिशा में आगे डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ पुश करते हुए रन पूरा किया|
13 ओवर | रन : 99/3 | रन रेट : 7.62
012.6डॉट बॉल के साथ हुई राशिद के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेल दिया था बल्लेबाज़ ने वहां पर|
112.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप किया लेग साइड पर एक रन के लिए|
112.4विकेट लाइन की गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला और रन भाग लिया राशिद के हाथों से वहां पर, गेंद को पकड़कर थ्रो तो किया लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सुरक्षित|
012.3एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं, नजदीकी मामला हो सकता था यहाँ पर लेकिन बल बाल बच गए बल्लेबाज़, लेग स्पिन को पढ़ नहीं पाए थे और बैकफुट से खेलने चले गए, कीपर ने कहा कि लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी गेंद|
012.2ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.1गुगली!! पूरी तरह से गेंद की टर्न को पकड़ नहीं पाए बल्लेबाज़, बैकफुट से खेलने गए और बीट हुए|
12 ओवर | रन : 97/3 | रन रेट : 8.08
111.6सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 10 रन, छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया और रन हासिल किया|
111.5समझदारी से सिंगल लिया फ्चाक्का जड़ने के बाद, कवर्स की दिशा में खेला था शॉट|
611.4छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
111.3पॉइंट की तरफ गेंद को कट किया, फील्डर से दूर रही गेंद, सिंगल मिल गया|
111.2मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, एक रन की मांग और हासिल कर लिया|
011.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
11 ओवर | रन : 87/3 | रन रेट : 7.91
010.6आउट!! कैच आउट!! 56 रनों पर शॉ की पारी हुई समाप्त, ख़लील को मिली उनकी दूसरी सफलता, कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए हैदराबाद के गेंदबाज़, क्या यहाँ से वापसी कर पाएगी हैदराबाद की टीम, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ पुल करने गए, टॉप एज लेकर पॉइंट की तरफ गई गेंद, फील्डर शंकर ने पकड़ा एक आसान सा कैच, 87/3 दिल्ली, लक्ष्य से 76 रन दूर|
110.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, एक ही रन मिल पाया|
110.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया, एक ही रन मिल पाया|
110.3इनस्विंगर!! पड़ने के बाद पन्त के लिए अंदर की तरफ आई गेंद जिसे पॉइंट की तरफ पंच कर दिया और पहली ही गेंद पर खोला अपना खाता|
010.2आउट!! कैच आउट!! खलील ने कप्तान अय्यर को लौतय पवेलियन, 8 रन बनाकर आउट हुए अय्यर, कमाल की गेंदबाज़ी ख़लील द्वारा, कोण बनाकर अंदर की तरफ लाइ गई गेंद जिसे लेट कट करने गए बल्लेबाज़,अच्छा समपर्क नहीं हो पाया और किनारा लेकर गेंद कीपर के दस्तानों में गई, खलील ने बल्लेबाज़ को आउट करने के बाद किया कुछ इशारा, 84/2 दिल्ली, लक्ष्य से 79 रन दूर|
110.1छोटी लेंथ की गेंद, पुल करने गए बल्लेबाज़, गेंद बल्ले से लगने के बाद मिड विकेट की तरफ गई, एक रन मिला|
10 ओवर | रन : 83/1 | रन रेट : 8.3
09.6ओह!! प्ले एंड मिस!! बाई के रूप में आया एक रन, कीपर से हुई चूक और बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को रूम बनाकर मारने गए थे बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से पूरी तरह स चूक गए, 10 ओवर की समाप्ति के बाद 83/1 दिल्ली, 60 गेंद 80 रनों की दरकार||
29.5बेहतरीन फ्लिक शॉट लेकिन स्क्वायर लेग से दो ही रन मिल पायेगा, फील्डर डीप में तैनात जिसने गेंद को पकड़ ली|
19.4धीमी गति से विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|
09.3एक बार फिर से उसकी लाइन पर डाली गई गेंद, इस बार अय्यर ने शॉर्ट कवर्स की ओर पंच किया लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए|
19.2छोटी लेंथ की गेंद, लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉ ने खेल दिया एक रन के लिए|
19.1धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
9 ओवर | रन : 77/1 | रन रेट : 8.56
18.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को समझदारी से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, सिंगल पूरा किया, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 77/1 दिल्ली, लक्ष्य से फ़िलहाल 86 रन दूर|
08.6छोटी लेंथ की गेंद को कट किया थर्ड मैन की तरफ लेकिन इस बार गैप नहीं मिल पाया, फील्डर ने गेंद को फील्ड कर लिया, रन से रोक दिया|
48.5शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा|
08.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
08.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
18.2छोटी लेंथ की गेंद, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
08.1गुगली!! वाइड हो गई, लेग स्टम्प की लाइन के काफी बाहर टर्न होकर निकल गई गेंद|
8 ओवर | रन : 71/1 | रन रेट : 8.88
17.7एक रन के साथ शॉ का अर्धशतक हुआ पूरा, विकटों के बीच की गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया| 72 गेंदों में 93 रन की जरुरत है|
27.6ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को शानदार तरीके से कट किया और निकाले दो रन|
17.5आते ही श्रेयस अय्यर ने खेला पैडल स्वीप और गेंद गई फाइन लेग की तरफ एक रन के लिए|
07.4वाइड और स्टंप!! दिल्ली को लगा पहला झटका, शानदार गेंदबाज़ी हूडा द्वारा, धवन को आगे आते हुए देखकर गेंदबाज़ ने लेग स्टंप के बाहर डाली गेंद को और धवन उस गेंद को खेलने गए लेकिन चूके और साहा ने विकटों के पीछे अच्छा काम किया और गेंद को पकड़कर गेंद को स्टंप पर लगाया|
17.3ऑफ़ स्टंप की बाहर की गेंद को कट करके बदली स्ट्राइक|
67.2छक्का!! फुल लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप की बाहर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने बाहर की गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की दिशा में छह रनों के लिए|
17.1धवन ने फ्रंटफुट पर आकर गेंद को किया डिफेंड और तेज़ी से पूरा किया रन|
7 ओवर | रन : 57/0 | रन रेट : 8.14
06.6डॉट बॉल के साथ हुई थम्पी के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, महज़ दो ही रन इस ओवर से आये, छोटी लेंथ की गेंद पर अपर कट करने गए बल्लेबाज़ लेकिन इस बार सम्पर्क नहीं हो पाया|
06.5छोटी लेंथ की गेंद, कवर्स की दिशा में पंच किया, सीधे फील्डर की तरफ गई गेंद, इस बार रन बनाने का मौका गँवा बैठे बल्लेबाज़, समझदारी भरी गेंदबाज़ी थम्पी द्वारा, महज़ दो ही रन दिए अबतक|
16.4धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
06.3लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
06.2ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, कट किया बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ लेकिन गैप नहीं ढून्ढ पाए|
16.1कवर्स की दिशा में सीधे बल्ले से खेलते हुए रन हासिल किया, पहली ही गेंद फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई थी थम्पी द्वारा|
6 ओवर | रन : 55/0 | रन रेट : 9.17
15.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|
45.5चौका!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा बाउंड्री कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर रुकी गेंद|
15.4लेग स्पिन, इस बार धवन ने पढ़ लिया गेंद को और फाइन लेग की दिशा में स्वीप करते हुए सिंगल हासिल किया|
05.3एलबीडबल्यू की बड़ी अपील धवन के ख़िलाफ़, अम्पायर सहमत नहीं, सही फैसला, लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी गेंद वहां पर, पूरी तरह से लेग स्पिन से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया था|
05.2गुगली!! पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़, पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद की टर्न से पूरी तरफ से बीट हुए|
05.1पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
5 ओवर | रन : 49/0 | रन रेट : 9.8
04.7डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला, लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया|
04.6लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, पैड्स से लगाकर कीपर की तरफ गई, कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
44.5चौका!!! बेहतरीन टाइमिंग यहाँ पर शॉ द्वारा!!! सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
64.4छक्का!! काफी महंगा ओवर साबित होता हुआ भुवि द्वारा, पूरी तरह से शॉ उनपर दबाव बनाते हुए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को देखते हुए अपर कट कर दिया, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए|
44.3बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
04.2वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
24.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर मिड विकेट की दिशा में पुल किया, राशिद ने स्क्वायर लेग से डीप मिड विकेट की ओर भागते हुए डाईव लगाईं और गेंद को सीमा रेखा के ठीक पहले रोक दिया, चौका नचाया और दो रन ही दिए|
4 ओवर | रन : 32/0 | रन रेट : 8
43.6चौका!! रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल, धवन अपना क्लास दिखाते हुए यहाँ पर, गेंद पूरी तरह से बल्ले पर ई और थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ निकल गई, फील्डर ने गेंद का पीछा किया लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए, गेंद बड़ी आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई|
13.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
03.4ओह!! गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज़ यहाँ पर, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे कट करने गए थे बल्लेबाज़, काफी नीची रही गेंद|
03.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
23.2कैच ड्रॉप!! मिड ऑफ़ पर थम्पी से हुई चूक, एक बेहतरीन प्रयास उन्हें ये विकेट दिला सकता था, पूरी तरह से अपनी तरफ आते हुए कैच को लपक नहीं पाए, गेंद उनके हाथों से निकलकर लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से पैर निकलकर ड्राइव कर दिया था|
03.1छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ में बैकफुट से पंच कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
3 ओवर | रन : 25/0 | रन रेट : 8.33
12.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को इस बार पुल किया मिड विकेट की तारफ, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया, 3 के बाद 25/0 दिल्ली|
42.5तीसरी बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
02.4प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
42.3एक और बाउंड्री!! फिर से वही शॉट लेकिन इस बार एरिया दूसरा, मिड विकेट की दिशा में इस बार छोटी लेंथ की गेंद को पुल करते हुए बाउंड्री हासिल कर ली, खलील पूरी तरह से दबाव में आते हुए|
42.2चौका!! पहली बाउंड्री शॉ के बल्ले से आती हुई, इस बार छोटी लेंथ की गेंद से नहीं चूके, पुल किया मिड ऑन फील्डर के ऊपर से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद और बल्ले का हुआ बेहतरीन संपर्क और दो टप्पों के बाद सीमा रेखा पार कर गई गेंद|
02.1चोटी लेंथ की गेंद, पुल करने गए बल्लेब अज, गेंद की उछाल से पूरी तरह से चूक गए, शरीर से लगकर गेंद कीपर की ओर गई, कोई रन नहीं हुआ|
2 ओवर | रन : 12/0 | रन रेट : 6
01.6डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और कसे हुए ओवर की समाप्ति, महज़ दो रन इस ओवर से आये, फुल लेंथ की गेंद, ड्राइव किया कवर्स की ओर, गैप नहीं मिल पाया|
11.5एक और अच्छी गेंद नबी द्वारा, बल्लेबाज़ को अधिक रूम नहीं देते हुए, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को पैर निकालकर कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, सिंगल मिल गया|
01.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
11.3सिंगल मिलेगा इस बार, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को लेट कट किया थर्ड मैन की ओर, गैप मिला और रन पूरा कर लिया|
01.2छोटी लेंथ की गेंद, कवर्स की दिशा में पंच किया, रन के लिए भागे लेकिन दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
01.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ पंच किया, रन का मौका नहीं बन पाया|
1 ओवर | रन : 10/0 | रन रेट : 10
00.6डॉट बॉल के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 10 रन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया, एक अच्छी शुरुआत दिल्ली के बल्लेबाजों द्वारा|
10.5विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीं एमें आकर डिफेंड कर दिया एक रन के लिए|
40.4दो गेंद दो बाउंड्री!! शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
40.3शानदार कवर ड्राइव!!! बाउंड्री के साथ धवन ने खोला अपना खाता, क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10.2सिंगल के साथ शॉ ने खोला अपना खाता, छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया था मिड ऑन की तरफ, एक रन की मांग और तेज़ी से भागकर हासिल कर लिया|
00.1डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
सनराइज़र्स हैदराबाद पहली पारी
119.9सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 11 रन और तीन बड़ी विकेट, बेहतरीन ओवर कह सकते हैं पॉल द्वारा, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को कट करने गए, किनारा लेकर कीपर की तरफ गई गेंद, रन भाग लिया|
019.8आउट!! कैच आउट!! टीम हैट्रिक!! गेंदबाज़ द्वारा कमाल की गेंदबाज़ी, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर खीचकर मारने गए बल्लेबाज़, किनारा लेकर कीपर पन्त की तरफ गई गेंद और उन्होंने कोई ग़लती नहीं की, 161/8 हैदराबाद|
019.7आउट!! रन आउट!! बेहतरीन डायरेक्ट हिट कीपर पन्त द्वारा गेंदबाज़ी छोर पर, बल्लेबाज़ गेंदबाज़ से टकराए और क्रीज़ तक नहीं पहुँच पाए, ओह ये ये सब क्या हुआ, काफी कुछ देखने को मिला इस गेंद पर, विकेट के बाहर की गेंद को हीव करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से चूके, रन के लिए भागे, पन्त का थ्रो, बल्लेबाज़ पिच पर भागते हुए गेंदबाज़ से टकराए, डायरेक्ट हिट हुई और रन आउट हुए|
019.6आउट!! कैच आउट!! ग़लत समय पर विकेट गिरती हुई, सीधा कवर फील्डर के हाथों में कैच गया, ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ उठाकर मारा, फील्डर ने कोई ग़लती नहीं की और कैच लपक लिया, बड़े शॉट के चक्कर में आउट हुए बल्लेबाज़|
019.5ओह!! फ्री हिट से चूक गए बल्लेबाज़, फायदा नहीं उठा पाए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी फुल लेंथ की गेंद जिसे संपर्क नहीं कर पाए बल्लेबाज़|
619.4नो बॉल!!! फ्री हिट और छक्का भी जड़ दिया गया, कमाल की हिटिंग नबी द्वारा, क्लीन हिटिंग, गेंद सीधा लॉन्ग ऑन सीमा रेखा के पार जाकर गिरी, अगली गेंद फ्री हिट भी हुई, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने हीव कर दिया था, बेहतरीन टाइमिंग और गेंद सीधा स्टैंड्स में जार गिरी|
019.3प्ले एंड मिस!! धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्ला घुमाया नबी ने वहां पर लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
119.2फुल लेंथ की गेंद!!! बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेल दिया, एक ही रन मिला, समझदारी से गेंद डालते हुए पॉल|
019.1वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
19 ओवर | रन : 152/5 | रन रेट : 8
118.7सिंगल के साथ हुई एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेल दिया एक रन के लिए|
018.6ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
018.5वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
218.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिस विकेट की तरफ खेला, गैप मिला और दो रन हासिल कर लिया|
018.3आउट!! कैच आउट!! इस बार कैच कम्प्लीट कर लिया फील्डर पटेल ने मिड विकेट की तरफ, छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल तो किया था लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में मार बैठे थे, उन्होंने कोई ग़लती नहीं की और शंकर की एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत, ग़लत समय पर हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, 147/5 हैदराबाद|
618.2छक्का!! ओहोहो!! क्या कमाल की फील्डिंग देखने को मिली थी कप्तान अय्यर द्वारा यहाँ पर, छक्के को सीमा रेखा से पहले रोका, गेंद को कैच में तब्दील किया लेकिन खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और सीमा रेखा के पार जाने लगे, उस समय गेंद को फेकना चाहा उलटे हाथ से लेकिन गेंद अंदर जाने की बजाये बाहर ही चली गई और छह रन मिल गया|
418.1चौका!! शानदार शुरुआत 19वें ओवर की, ऑफ स्टंप की बाहर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉफ्ट किया डीप एक्स्ट्रा कवर्स में और गेंद गई गैप में चार रनों के लिए, बाउंड्री लाइन पार|
18 ओवर | रन : 137/4 | रन रेट : 7.61
117.6छोटी लेंथ की गेंद, पंच किया लॉन्ग ऑफ़ पर, एक रन के लिए, इस ओवर से आये 10 रन|
417.5चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
117.4अंदरूनी किनारा!! पैड्स से लगी गेंद और पॉइंट की तरफ गई, एक रन मिल गया|
017.3छोटी लेंथ की गेंद को इस बार पुल करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन और उछाल से पूरी तरह से बीट हुए, कीपर ने किया बाकी का काम|
417.2चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
017.1प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
17 ओवर | रन : 127/4 | रन रेट : 7.47
616.6छक्का!! मिड विकेट बाउंड्री की ओर जड़ा, काफी महंगा ओवर साबित हुआ, फुल लेंथ की गेंद को शंकर ने हीव कर दिया, बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी, कमाल की हिटिंग शंकर द्वारा|
116.5सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
016.4पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
016.3छोटी लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में पंच कर दिया, सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद|
416.2चौका!! एक बार फिर से नबी ने हासिल की बाउंड्री, दो गेंदों पर दूसरी, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेट कट कर दिया, फील्डर के पास से निकल गई गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार चार रनों के लिए|
116.1मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को पुश कर दिया एक रन के लिए|
16 ओवर | रन : 115/4 | रन रेट : 7.19
415.6चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
015.5आउट!! बोल्ड!! 28 रन बनाकर केन लौटे पवेलियन, इशांत को मिली बड़ी सफलता वो भी बिलकुल सही समय पर, बेहतरीन यॉर्कर डाली, बल्लेबाज़ के पास उसका कोई जवाब नहीं था, हटकर स्क्वीज़ करने गए, गेंद की लाइन से चूके और गेंद जाकर सीधा ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई, एक बड़ा झटका हैदराबाद के लिए कह सकते हैं यहाँ पर, 111/4 हैदराबाद|
415.4चौका!! मिड विकेट पर हवा में थी गेंद, फील्डर बोल्ट के पास गेंद को पकड़ने के मौका, आगे भागते हुए डाईव भी लगाई लेकिन गेंद उनके आगे गिरी और चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार निकल गई|
015.3बेहतरीन गेंदबाज़ी इशांत द्वारा, बल्लेबाज़ को पढ़ते हुए गेंद डाल रहे हैं, रूम बनाकर मारने गए थे लेकिन गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया, शरीर पर डाली गेंद, पैड्स से लगी और लेग साइड पर गई, लेग बाई के रूप में आया रन|
115.2ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, कट किया पॉइंट की तरफ, गैप मिला और सिंगल पूरा कर लिया|
115.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, एक ही रन मिल पाया|
15 ओवर | रन : 104/3 | रन रेट : 6.93
214.7पैडल करने गए बल्लेबाज़, गेंद ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई, टॉप एज लेकर थर्ड मैन की ओर गई, अमित मिश्रा गेंद के पीछे भागे, दो बार में उन्होंने गेंद को रोका लेकिन दो रनों से नहीं रोक पाए, 15 ओवर के बाद 104/3|
014.6एक बार फिर से लेट कट करने गए लेकिन इस बार भी असफल रहे, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
214.5इनस्विंगर!! लेट कट करने गए बल्लेबाज़, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स पर लगी, आँखों ही आँखों में रन भागने का इशारा किया, रन के लिए भागे, गेंदबाज़ भी गेंद के लिए आये, पैर से किक करते हुए बेल्स उड़ाई चाहि, पन्त बैकअप नहीं कर पाए, फाइन लेग की तरफ गई गेंद, ओवर थ्रो के रूप में एक रन मिला|
414.4चौका!! इस बार डीप कवर्स फील्डर से दूर रखा गेंद को और चौका हासिल कर लिया, कमाल की चतुराई भरी बल्लेबाज़ी केन द्वारा, ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेल दिया था चार रनों के लिए|
014.3वाइड!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद, कुक करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद उनकी पहुँच से काफी दूर|
114.2शरीर पर डाली गई गुड लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ दिया, सिंगल मिल गया, कुछ बड़े शॉट्स के लिए जाना चाहेंगे शंकर|
114.1छोटी लेंथ की गेंद, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली हुई जिसे बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेल दिया, फील्डर तैनात, सिंगल से काम मिला|
14 ओवर | रन : 93/3 | रन रेट : 6.64
113.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ केन ने स्क्वायर लेग की तरफ गेंद को फ्लिक करते हुए रन पूरा किया, एक बेहतरीन और कामयाब ओवर की हुई समाप्ति, महज़ 6 ओवर शेष, क्या 150 के स्कोर तक जा पायेंगे हैदराबाद, एक बड़ा सवाल!!!
113.5गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेल दिया था एक रन के लिए|
113.4फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए एक रन पूरा किया|
013.3आउट!! कैच आउट!! 30 रन बनाकर मनीष पण्डे लौटे पवेलियन, 34 रनों की साझेदारी टूट गई, पॉल को मिली उनकी पहली सफलता, रूम बनाकर मारने गए बल्लेबाज़, गेंदबाज़ ने उन्हें फॉलो किया, सीध बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, हवा में मार बैठे, बाउंड्री लाइन पर रदरफ़ोर्ड ने पकड़ा एक आसान सा कैच, एक अछि साझेदारी टूट गई, यहाँ से दिल्ली को बल्लेबाज़ी टीम पर दबाव बनाना होगा, 90/3 हैदराबाद|
113.2पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
113.1बेहतरीन फील्डिंग शॉट कवर्स पर शॉ द्वारा, अपनी बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका, थ्रो भी किया लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगी, बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ गेंदबाज़ी छोर पर, फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ खेल दिया था|
13 ओवर | रन : 88/2 | रन रेट : 6.77
112.6एक और सिंगल, शानदार स्पेल मिश्रा जी द्वारा, अपने 4 ओवर के स्पेल में महज़ 16 रन देकर 1 बड़ा विकेट हासिल किया, बल्लेबाजों को बांधकर रखा और अतिरिक्त रूम नहीं दिया, आखरी 4 ओवर में 21 रन आये, आखरी गेंद पर मिड ऑफ़ की तरफ खेला, एक रन मिला|
112.5पैड्स लाइन की गेंद, बल्लेबाज़ ने कलाइयों के सहारे लेग साइड पर मोड़ा और रन पूरा कर लिया|
112.4लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को पंच कर दिया, फील्डर जबतक गेंद तक आये, सिंगल मिल गया|
112.3फुल लेंथ की गेंद, पैर निकालकर कवर्स की दिशा में ड्राइव किया, एक और सिंगल हासिल करते हुए|
112.2छोटी लेंथ की गेंद मनीष के लिए, तुरंत बैकफुट पर गए और पुश किया कवर्स की तरफ, सिंगल मिला|
112.1फ्लाईटेड गेंद मिश्रा द्वारा, केन ने स्लॉग किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए|
12 ओवर | रन : 82/2 | रन रेट : 6.83
111.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को पंच करते हुए गैप से रन भाग लिया|
111.5छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पायेगा, एक बेहतरीन साझेदारी दोनों बल्लेबाजों के बीच जारी|
011.4ओह!! प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को टर्न के विपरीत खेलने गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से गेंद की लाइन से बीट हुए|
411.3शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया, पॉइंट फील्डर ने डाईव ज़रूर लगाईं लेकिन गेंद उनके नीचे से गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए, दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर, काउंटर अटैक बल्लेबाज़ द्वारा
011.2ओह!! स्टंप की अपील, लेकिन नॉट आउट!! फ्लाईटेड गेंद को बल्लेबाज़ पुश करने गए, लेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ, और बल्लेबाज़ को अक्षर ने आगे खीचा, कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप को लगाया, लेकिन तब तक बल्लेबाज़ आसानी से क्रीज़ में लौट गए थे|
111.1विलियमसन ने बैकफुट पर जाकर गेंद को पंच किया एक रन के लिए|
11 ओवर | रन : 75/2 | रन रेट : 6.82
010.6पांडे ने लेग स्पिन गेंद को शॉर्ट कवर्स फील्डर की हाथों में खेला, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|
210.5आगे डाली हुई गेंद को गेंदबाज़ के ऊपर से खेलकर आसानी से दो रन लेने में हुए कामयाब|
110.4फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ एक रन के लिए|
010.3कैच ड्रॉप!! फुल लेंथ की लेग स्पिन गेंद ने लिया बल्ले का बाहरी किनारा और गेंद गई कीपर की तरफ, पन्त नहीं पकड़ पाए कैच|
010.2ओह! शानदार गेंद, फुल लेंथ पर डाली हुई लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए लेकिन टर्न से हुए बीट|
110.1ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर कवर्स की तरफ खेला और एक रन निकाला|
10 ओवर | रन : 71/2 | रन रेट : 7.1
19.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से जाकर लेग साइड पर पुल किया, एक रन के लिए|
19.5एक और पंच शॉट, इस बार मिड ऑफ़ की तरफ गैप में गई और सिंगल मिल गया|
09.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
19.3पंच किया इस बार ऑफ़ स्टम्प की छोटी गेंद को कवर्स की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
09.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद और बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर किया|
19.1अंदरूनी किनारा!!! कीपर से विकेट के पीछे हुई चूक, ठीक तरह से गेंद को ग्लव्स में नहीं फसा पाए, उनके पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद और बल्लेबाजों ने रन भाग लिया, बाहर की गेंद को कट करने गए थे बल्लेबाज़ और गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया था|
9 ओवर | रन : 67/2 | रन रेट : 7.44
08.6पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, रन के लिए भागे मनीष, केन ने उन्हें वापिस भेजा, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 67/2 हैदराबाद, एक सधी हुई शरुआत कह सकते हैं बल्लेबजों द्वारा|
08.5फुल लेंथ की गेंद, पैर निकालकर ड्राइव किया मिड ओफ्ग की ओर, सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद, रन का मौका नहीं बन पाया|
08.4बेहतरीन गेंद मिश्रा द्वारा, पूरी तरह से बल्लेबाज़ को अपनी फ्लाईट और टर्न से परेशान करते हुए, पांडे के पास डिफेंड करने का मौका नहीं बन पाया|
08.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
08.2छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
28.1स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को, डीप में फील्डर तैनात, एक रन पूरा किया, स्लो फील्डिंग की वजह से दूसरा रन भी मिल गया, बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच बल्लेबाजों द्वारा|
8 ओवर | रन : 65/2 | रन रेट : 8.13
07.9लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया, 8 ओवर के बाद 65/2 हैदराबाद|
07.8वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा
07.7एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं, सही फैसला, लेग स्टम्प से काफी बाहर निकल रही थी गेंद, इनस्विंगर थी, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई, फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए थे बल्लेबाज़, बाल बाल बचे वहां पर|
17.6शॉट फाइन लेग की दिशा में गेंद को मोड़ा ज़रूर लेकिन गैप नही मिल पाया, लगातार पैड्स पैड्स गेंदबाज़ी करते हुए कीमो पॉल|
07.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
17.4पैड्स लाइन पर डाली तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा, फील्डर से दूर रखी गेंद, एक रन भाग लिया|
07.3वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
07.2वाइड!! शॉर्टपिच गेंद थी जिसपर बल्लेबाज़ झुक गए और जाने दिया कीपर की ओर, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, समझदारी से लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
7 ओवर | रन : 58/2 | रन रेट : 8.29
16.6सिंगल के साथ केन ने खोला अपना खाता, मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से पुश करते हुए रन पूरा कर लिया|
16.5छोटी लेंथ की गेंद, पांडे जी ने बैकफुट पर जाकर उसे ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया|
06.4विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड विकेट की दिशा में पुश किया, रन का मौका नहीं बन पाया|
06.3आउट!!! कैच आउट!! दूसरा झटका हैदराबाद को लगता हुआ, बड़ी सफलता मिश्रा को मिली गप्टिल के रूप में, 36 रन बनाकर लौटे पवेलियन, बेहतरीन कैच स्क्वायर लेग पर कीमो पॉल द्वारा, मिश्रा को पहले ही ओवर में मिली विकेट, लेग स्पिन गेंद को स्वीप करने गए, हवा में मारा, गेंद सीधा फील्डर के हाथों में गई जिन्होंने कैच पकड़ने के बाद रोल करते हुए पूरा किया, 56/2 हैदराबाद|
16.2एक रन के लिए|
16.1ऑफ स्टंप की लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ खेला और निकाला एक रन|
6 ओवर | रन : 54/1 | रन रेट : 9
05.6रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार गेंदबाज़ी छोर पर लेकिन चूक गए मिड विकेट फील्डर, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे मिड विकेट की तरफ खेला था और रन के लिए भागे थे, लेकिन फील्डर को गेंद पर आता देखा था और फिर रन लेने से मन कर दिया, 6 के बाद 54/1 हैदराबाद, एक बेहतरीन शुरुआत बल्लेबाज़ी टीम द्वारा|
45.5चौका!! छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद, ओह!! छह रन हो सकते थे लेकिन सीमा रेखा के ठीक पहले गिरी गेंद, चार रन मिल गए, अम्पायरों ने चेक किया और रिप्ले में देखते हुए चौका दिया|
15.4ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, गैप में गई गेंद, एक ही रन मिल पाया|
15.3मिड ऑन की दिशा में गेंद को सीधे बल्ले से खेल दिया एक रन के लिए|
05.2बाहर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया लेकिन सीधा फील्डर की दिशा में गई गेंद|
45.1मिस्फील्ड और चौका!! दबाव पूरी तरह से गेंदबाज़ी टीम पर आता हुआ, इस बार कप्तान से हुई चूक, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया था शॉट, तेज़ी से गेंद पर झपटे अय्यर और उनसे हुई चूक, एक की जगह चार रन दे बैठे,गेंद उनसे निकलने के बाद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार निकल गई|
5 ओवर | रन : 44/1 | रन रेट : 8.8
04.6पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, लेग स्टम्प की लाइन पर थी जिसे बल्ले फ्लिक करने के प्रयास में बीट हुए|
64.5छक्का!!! कमाल का शॉट गप्टिल द्वारा, छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से जाकर पुल कर दिया फाइन लेग की तरफ, गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी छह रनों के लिए, पूरी तरह से गेंदबाजों पर जमकर बरसते हुए मार्टिन|
14.4फुल लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेल दिया एक रन के लिए|
04.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
04.2विकेट लाइन की गेंद, सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
04.1छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पॉइंट की तरफ पंच किया, रन का मौका नहीं बन पाया|
4 ओवर | रन : 37/1 | रन रेट : 9.25
03.6विकेट लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर मारने का प्रयास किया, फिर गेंदबाज़ ने उन्हें वहां पर फॉलो किया, डिफेंड करने पर मजबूर किया, रन का मौका नहीं बन पाया वहां पर, 4 के बाद 37/1 हैदराबाद|
03.5ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
43.4चौका!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, कोई फील्डर नहीं वहां पर और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
13.3मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया शॉट, फील्डर पॉल तेज़ी से गेंद पर आये, थ्रो किया लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सुरक्षित पहुँच गए|
13.2विकेट लाइन में डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ लेग साइड पर खेलने गए, गेंद ने लिया बल्ले का किनारा और गई मिड ऑन की तरफ, कैच का मौका बना, लेकिन, इशांत शर्मा नहीं पकड़ पाए गेंद को और आसानी से पूरा किया बल्लेबाज़ो ने एक रन|
03.1आउट!! कैच आउट!! पहला झटका हैदराबाद को लगता हुआ, इशांत एक खाते में गई विकेट, 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे साहा, ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मारने गए थे बल्लेबाज़, गेंद को ठीक तरह से टाइम नहीं कर पाए और गेंद सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के हाथों में गई, 31/1 हैदराबाद
3 ओवर | रन : 31/1 | रन रेट : 10.33
62.6एक और छक्का!! ये भी कवर्स की दिशा में ही खेला हुआ लेकिन इस बार थप्पड़ सा लगाया रूम बनाकर कवर्स की ओर, कमाल की आक्रामक बल्लेबाज़ी गप्टिल द्वारा, पूरी तरह से बोल्ट को अपना शिकार बनाते हुए, 3 के बाद 31/0|
62.5सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, एक हाथ से खेला गया शॉट, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
02.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया, पॉइंट की तरफ गई गेंद, रन नहीं हुआ|
22.3एक बार फिर से पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, इस बार गप्टिल ने फाइन लेग की दिशा में फ्लिक किया, इशांत ने गेंद का पीछा करते हुए सीमा रेखा से पहले रोक दिया, दो रन मिले|
12.2पैड्स लाइन पर रखी अगली गेंद जिसे बल्लेबाज़ साहा ने लेग साइड पर मोड़ दिया, गैप में गई गेंद, एक रन मिल गया|
02.1ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल दिया|
2 ओवर | रन : 16/0 | रन रेट : 8
01.6बेहतरीन गेंद!! अपर कट का प्रयास बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन गेंद की उछाल से इस बार चूक गए, कीपर ने किया बाकी का काम, ओवर समाप्त, 2 के बाद 16/0 हैदराबाद|
61.5मैच का पहला छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, गुड लेंथ गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में थी बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
11.4पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को साहा ने लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए|
01.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
11.2मिस्फील्ड शॉर्ट कवर पर शॉ द्वारा, एक रन मिल गया, ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खेलते हुए रन भाग खड़े हुए, फील्डर से हुई चूक और एक रन मिल गया|
01.1विकेट लाइन पर इशांत द्वारा डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर उसे पॉइंट की दिशा में खेल दिया, रन नहीं हुआ|
1 ओवर | रन : 8/0 | रन रेट : 8
40.6बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
10.5एक और सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेल दिया, रन के लिए भागे और तेज़ी से रन पूरा कर लिया|
10.4धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
10.3एक और सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ दिया एक रन के लिए, समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
10.2विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गैप में गई गेंद और एक रन भाग लिया|
00.1नॉट आउट!! रिव्यु सफल!! बाल बाल बच गए बल्लेबाज़ पहली ही गेंद पर, अंदरूनी किनारे ने बचा लिया, पहली ही गेंद पर काफी कुछ देखने को मिला यहाँ पर, इनस्विंगर थी, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद, बैकफुट से डिफेंड करने गए बल्लेबाज़, किनारा लेकर पैड्स से लगी गेंद, एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने आउट करार दिया, बल्लेबाज़ ने लिए रिव्यु और रिप्ले में अम्पायर द्वारा देखने पर अंदरूनी किनारे की मदद से बच गए|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept