0 | 19.6 | आउट!!! कैच आउट!!! सुपर ओवर!!! ओह भाई साहब जॉर्डन ये क्या कर दिया आपने!!! स्टोइनिस पहले बल्लेबाज़ी और फिर गेंदबाज़ी ने मुकाबले को बदल दिया| सीधा शॉर्ट स्क्वायर लेग पर खड़े रबाडा के हाथों में मार बैठे| |
0 | 19.5 | आउट!!! कैच आउट!!! 1 गेंद 1 रन!! क्या यहाँ पर सुपर ओवर होगा? मयंक अगरवाल एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए, ट्विस्ट इन टेल| फुल टॉस बॉल को स्लाइस किया था जो कवर्स बाउंड्री पर खड़े हेटमायर के हाथों में चली गई| |
0 | 19.4 | पुल करने गए थे बल्लेबाज़ चूक गए| 2 गेंद पर 1 रन की दरकार| |
4 | 19.3 | चौका!! मोहित शर्मा का एक बेहतरीन प्रयास भी इस बाउंड्री को नहीं बचा पाया| स्कोर बराबर जीत के लिए महज़ 1 रन| हारा हुआ मुकाबला अपने पाले में कर लिया| गुड लेंथ की गेंद को हटकर कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| |
2 | 19.2 | मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे के लिए डाईव लगाई और दूसरा रन पूरा किया| 4 गेंद 5 रनों की दरकार| |
6 | 19.1 | छक्का!!! ये लीजिये मुकाबला पूरी तरह से पंजाब के पाले में जाता हुआ| अब 5 गेंद पर 7 रनों की दरकार| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मार दिया और छक्का हासिल किया| |
1 | 18.6 | सिंगल के साथ हुई एक अहम ओवर की समाप्ति| 12 रन इस ओवर से आये, यानी आखिरी ओवर में जीत के लिए चाहिए 13 रन| आखिरी ओवर कौन लेकर आएगा एक बड़ा सवाल? |
2 | 18.5 | पंच किया कवर्स की तरफ गैप में गेंद को और दो रन हासिल किया| |
4 | 18.4 | कैच ड्रॉप!!! कैच छोड़ा और यहाँ पर मैच छोड़ा!!! साथ में चौका भी दिया| कप्तान अय्यर से हुई एक बड़ी चूक| किस्मत भी बहादुर का साथ देती हुई यहाँ पर| छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया था मिड विकेट की तरफ जहाँ पर अय्यर ने एक बड़ी भूल कर दी| |
2 | 18.3 | जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और दो रन हासिल किया| |
4 | 18.2 | चौका!!!नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने| गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| महत्वपूर्ण बाउंड्री| |
0 | 18.1 | बेहतरीन यॉर्कर के साथ रबाडा का ओवर शुरुआत हुआ| बल्लेबाज़ कुछ नहीं कर पाए और कीपर के पास गई गेंद| |
0 | 17.6 | डॉट बॉल के साथ ओवर की हुई समाप्ति| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ज़ोर से खेलने का प्रयास बल्लेबाज़ द्वारा| लेकिन बल्ले पर नही लगी गेंद कीपर ने गेंद को फील्ड किया| 12 गेंदों पर 25 रनों की दरकार| |
1 | 17.5 | मिड ऑन की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया| |
2 | 17.4 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेलने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल मिड विकेट की ओर निकाला गई| 2 रन तेज़ी से पूरा करने में हुए कामयाब| |
6 | 17.3 | सिक्स !!! जी हैं मिलेगा एक और बाउंड्री| मयंक ने पंजाब को वापसी कारवा दिया है| ओवर पिच बॉल को मिड ऑफ के ऊपर से खेला और गेंद फील्डर के ऊपर से मिला सिक्स| |
2 | 17.2 | लेंथ में छोटी गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया और तेज़ी से 2 रन पूरा किया| स्ट्राइक अपने पास रखेगे आगली गेंद क्या फिर से एक बड़ा हिट देखने को मिलेगा? |
6 | 17.1 | छक्का !!! इसी के साथ मयंक अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेकिन उसे ज्यदा यह पंजाब के लिए खासा ज़रूरी बाउंड्री| अभी भी जब तक मयंक है क्रीज़ पर मुकाबला अभी बना हुआ है| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को पॉइंट की दिशा में पंच किया| गैप में गेंद और सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| |
1 | 16.6 | यॉर्कर!!! सिंगल से ही काम चलाना होगा यहाँ पर| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 18 गेंद पर 42 रनों की दरकार| मार्कस स्टोइनिस जैसी पारी की ज़रुरत| |
1 | 16.5 | छोटी लेंथ की गेंद को पुल तो किया लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| 19 गेंद 43 रनों की दरकार| |
1 | 16.4 | कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव किया एक ही रन मिल पाया| |
4 | 16.3 | मिस्फील्ड ने यहाँ पर चौका बनया लेकिन जो शॉट था वो काबिले तारीफ था| हटकर अपने लिए रूम बनाया और गैप में दे मारा| फील्डर अक्षर ने फुल लेंथ की डाईव लगाते हुए गेंद को रोकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों से निकलते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई| |
0 | 16.2 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया| सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
4 | 16.1 | चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत!!! अगरवाल ने अपने कन्धों पर उठाई टीम को मैच जिताने की ज़िम्मेदारी| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से दे मारा और चार रन हासिल किया| |
2 | 15.6 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए दो रन पूरा किया| |
0 | 15.5 | लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| |
2 | 15.4 | मिसफील्ड काफी होती हुई दिल्ली की ओर से| जहाँ एक रन आनी थी वहां पर 2 रन दे बैठे फील्डर| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| फील्डर मिड विकेट कि ओर से भागते हुए आए| और मिस्फील्ड कर बैठे| बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन पूरा किया| |
0 | 15.3 | आउट!!! कैच आउट!! रबाडा की गेंद, पन्त का दस्ताना और गौतम को होगा पवेलियन की तरफ जाना| 20 रनों की छोटी सी पारी हुई समाप्त| रबाडा के खाते में दूसरी सफलता| ग़लत समय पर एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट दान कर गए बल्लेबाज़| हटकर मिडिल स्टम्प की गेंद को रैम करना चाहते थे| धीमी गति की गेंद की वजह से चकमा खा गये और गेंद ने बल्ले का उपरी किनारा लिया और पन्त के दस्तानों की ओर प्रस्थान कर गई| 101/6, पंजाब को 27 गेंदों में 12.66 रन प्रति ओवर की औसत से 57 रन चाहिए| |
1 | 15.2 | थर्ड मैन की दिशा में खेला गेंद को एक रन के लिए| |
2 | 15.1 | कैच ड्रॉप!! 35 रनों पर मयंक को मिला एक बड़ा जीवनदान| शॉ से हुई एक बड़ी चूक, क्या ये मैच गंवाया कैच छोड़कर| हालाँकि एक मुश्किल मौका था लेकिन गेंद तक पहुँच गए थे और कैच टपका बैठे| |
1 | 14.6 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला| 14 रन ओवर से आते हुए| जीत के लिए पंजाब को 30 गेंदों पर 60 चाहिए| |
1 | 14.5 | एक और सिंगल रोकना हो रहन दिल्ली के लिए मुश्किल| लेग स्टंप की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलते हुए सिंगल लिया| |
1 | 14.4 | एक और रन लेने में हुए कामयाब| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलते हुए 1 रन हासिल किया| |
1 | 14.3 | मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल पूरा किया| |
4 | 14.2 | चौका !!! इसे पहली गेंद पर लगाया था सिक्स और अब एक और बाउंड्री| बड़े ओवर की नीव रखते हुए गौतम| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई छोटी लेंथ की गेंद को कवर्स के ऊपर से खेला एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के बाहर गई मिला चार रन| |
6 | 14.1 | छक्का !!! सही समय पर आती हुई गौतम के बल्ले से| धीमी गति की गेंद को जैसे ही देखा बाला घुमाया और गेंद गई स्टैंड में मिला सिक्स| ऑफ स्टंप के बहार डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खिचा बल्ले और गेंद का सही संपर्क बॉल फील्डर के सर के ऊपर से स्टैंड में छक्का| |
0 | 13.6 | डॉट बॉल के साथ हुई पटेल के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| क्या कमाल का स्पेल किया हैं उन्होंने यहाँ पर| अपने 4 ओवर के कोटे में महज़ 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया| पंजाब को 36 गेंदों में 12.33 रन प्रति ओवर की औसत से 74 रन चाहिए| |
1 | 13.5 | एक और सिंगल!! कसी हुई गेंदबाजी जारी पटेल द्वारा| बड़े शॉट का मौका ही नहीं दे रहे| |
1 | 13.4 | बैकफुट पंच कवर्स की तरफ और सिंगल हासिल किया| |
0 | 13.3 | अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद लेकिन रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 13.2 | मिड विकेट की दिशा में जोर से बल्ला घुमाया लेकिन एक ही रन मिल पायेगा| |
1 | 13.1 | इनसाइड आउट!! कवर्स की दिशा में खेला और दो रन हासिल किया| |
1 | 12.6 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया और सिंगल लिया| |
4 | 12.5 | चौका !!! एक और इस ओवर से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को कवर्स और पॉइंट के बीच से खेला गैप में गई गेंद| फील्डर वहां मौजूद नही गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 12.4 | कवर्स की ओर पंच किया रन नही मिला| |
4 | 12.3 | बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| |
0 | 12.2 | मिड ऑन की दिशा में खेलने का प्रयास गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई पैड्स को जा लगी| |
3 | 12.1 | ओवर थ्रो और 2 अतिरिक्त रन मिलेगे पंजाब को| जब ज़रुरत नही हो तो थ्रो क्यों मारना ग़लत सोच फील्डर द्वारा| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिफ ऑफ की दिशा में और तेज़ी से सिंगल लेने गए फील्डर अक्षर पटेल ने किया थ्रो और गेंद मिड विकेट की दिशा में गई| फील्डर उसके पीछे गए| लेकिन 3 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| |
1 | 11.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक कसा हुआ ओवर समाप्त हुआ| 12 ओवर की समाप्ति के बाद 68/5 पंजाब| पंजाब को 48 गेंदों में 11.25 रन प्रति ओवर की औसत से 90 रन चाहिए| |
2 | 11.5 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और गैप से दो रन तेज़ी से भागते हुए हासिल किये| |
0 | 11.4 | छोटी लेंथ की गेंद| गौतम ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 11.3 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 11.2 | पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं हासिल किया| |
1 | 11.1 | बैकफुट से लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
1 | 10.6 | सिंगल !!! स्ट्राइक अपने पास रखेगे सही सोच मयंक द्वारा| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन जी दिशा में पुश किया 1 रन मिला| |
6 | 10.5 | छक्का !!! कमाल का शॉट अगरवाल द्वारा| काफी समय से क्रीज़ पर मौजूद अगरवाल जिसका फ़ायदा अब उठाना हिगा| सेट बल्लेबाज़ है ख़राब बॉल को सीमा रेखा के बाहर बजने के लिए ज़रूर जाएगे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| कोई मौका नही किसी भी फील्डर के लिए वहां पर गेंद सीमा रेखा के पार मिला सिक्स| |
0 | 10.4 | लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद लेग स्टंप की ओर| मिड विकेट की ओर खेलने का प्रयास लेकिन गेंद पैड्स को लगती हुई शॉट फाइन लेग की ओर गई| लेग बाई के रूप में 1 रन आया| |
1 | 10.3 | लेग स्टंप की ओर डाली गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| 1 रन आया| |
0 | 10.2 | विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| रन का मौका नही बन सका| |
0 | 10.1 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेलने का प्रयास बॉल पैड्स को जा लगी| रन नही हुआ| |
0 | 9.6 | आउट!!! कैच आउट!!! एक और बड़ा झटका पंजाब को लगता हुआ| 12 रन बनाकर सरफ़राज़ ने खोया अपना सय्यम और विकेट दान में दे दिया| अक्षर को मिली उनकी इस लीग की पहली सफलता| पृथ्वी ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर पकड़ा एक आसान सा कैच| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये थे और उसे हीव किया था| बल्ला हाथ में ही घूम गया शायद इसी वजह से सामने की बड़ी बाउंड्री क्लियर नहीं कर पाए| 55/5 पंजाब, लक्ष्य से अभी भी 103 रन दूर| |
0 | 9.5 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट किया| समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए सरफ़राज़ यहाँ पर| |
1 | 9.4 | स्वीप शॉट से सिंगल निकाल लेगे यहाँ पर अगरवाल| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया और 1 रन हासिल किया| |
1 | 9.3 | मिड ऑफ की ओर पंच किया| 1 रन ही हो सका| |
1 | 9.2 | कट किया पॉइंट की ओर ओर सिंगल पूरा किया| समझेदारी दिखाते हुए दोनों बल्लेबाज़ सिंगल के साथ स्ट्राइक बदलते हुए| |
0 | 9.1 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| रन नही हो सका| |
4 | 8.6 | शानदार चौका सरफ़राज़ के बल्ले से आता हुआ!!! उनके बल्ले से ये पहला चौका आता हुआ| जड़ में डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स के बीच से गैप हासिल करते हुए मारा और चार रन हासिल किया| कुछ आत्मविश्वास ज़रूर आया होगा इस शॉट से बल्लेबाज़ और टीम दोनों को यहाँ पर| पंजाब को 66 गेंदों में 9.63 रन प्रति ओवर की औसत से 106 रन चाहिए| |
1 | 8.5 | एक और सिंगल!!! लॉन्ग ऑन की तरफ सीधे बल्ले से खेला और रन हासिल किया| |
1 | 8.4 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
1 | 8.3 | एक बार फिर से उसी दिशा में गेंद को खेला और आसानी से रन हासिल किया| |
1 | 8.2 | बल्ले का मुंह खोलते हुए शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| |
1 | 8.1 | गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से सिंगल हासिल किया| |
1 | 7.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
1 | 7.5 | इस बार सिंगल मिल जाएगा| पुश किया था आगे की गेंद को और एक रन हासिल किया| |
0 | 7.4 | एक और डॉट बॉल!!! मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 7.3 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 7.2 | कट किया पॉइंट की तरफ गेंद को लेकिन गैप नहीं हुआ वहां पर| |
1 | 7.1 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 6.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| रन नही मिला| |
4 | 6.5 | चौका !!! एक मौका बन सकता था कैच का यहाँ पर लेकिन पन्त से काफी दूर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करने गए लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल कीपर के डाई ओर से गई| सीमा रेखा के बहार चार रनों के लिए| |
1 | 6.4 | बैकफुट से गेंद को पंच किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया| |
0 | 6.3 | आउट !!! कैच आउट !!! महज़ 5 रनों पर 4 विकेट गीराते हुए दिल्ली ने मुकाबले को अपनी पकड़ में कर लिया| एक और विकेट दिल्ली के खाते में आती हुई| पंजाब पूरी तरह से बैक फुट पर जाती हुई| ग्लेन मैक्सवेल 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन| कगिसो रबाडा ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने गए बल्ले पर ठीक से नही आई गेंद| मिड ऑफ पर खड़े अय्यर के हाथ में गई गेंद और आसानी से कैच को अपने हाथ में लिया आयर ने| 35/4 दिल्ली| |
0 | 6.2 | विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| गैप में नही गई गेंद| और फील्डर वहां मौजूद जिसके कारण रन नही मिला| |
0 | 6.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| रन नही हो सका| |
1 | 5.6 | सिंगल के साथ हुई अश्विन के एक बड़े और सफल ओवर की समाप्ति| दो बड़े विकेट इस ओवर से आये| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| ओह!!! इसी दौरान अश्विन गेंद को पकड़ने के दौरान चोटिल भी हुए| दिल्ली के लिए ये एक बड़ा झटका| |
0 | 5.5 | आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! पूरन का खाता अभी तक इस लीग में नहीं खुला और न अब इस मैच में खुलेगा| दबाव में थे बल्लेबाज़ जिसका फायदा उठाया| ललचाया और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| अश्विन ने पहले ही ओवर में दो सफलताएं हासिल कर ली है| पंजाब पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई| इस बार बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ लाइ गई थी गेंद| हल्का हाथ को रोककर गेंद डाला था शायद इसी वजह से पूरन चकमा खा गए और गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| 34/3 पंजाब, लक्ष्य से अभी भी 124 रनों की दरकार| |
0 | 5.4 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ| |
0 | 5.3 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 5.2 | मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 5.1 | आउट !!! कैच आउट !!! अपनी पहली ही गेंद पर अपनी पुरानी को झटका देते हुए अश्विन| कमाल का गेंदबाज़ी बदलाव कप्तान अय्यर द्वारा| ख़राब शॉट अभी ज़रुरत नही थी इस तरह की शॉट लगाने कि| पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पॉवर हिट लगाने गए बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद फाइन लेग की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद ओर फील्डर आसानी से कैच को पूरा किया| |
2 | 4.6 | दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर का अंत| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया| फील्डर पर दबाब बनाते हुए बल्लेबाज़| |
1 | 4.5 | मिस फील्ड और 1 रन आया| इस तरह से आप फील्ड में मिस करते हुए रन नही दे सकते| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पंच किया| रन मिला| |
0 | 4.4 | गुड लेंथ की गेंद को सही तरीके के साथ मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नही हो सका| |
0 | 4.3 | आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! बढ़िया गेंदबाजी बढ़िया लेंथ और टेस्ट मैच विकेट लाइन कह सकते हैं इसे| दिल्ली को जिस विकेट की दरकार थी वो मिली| 21 रन बनाकर कप्तान राहुल पवेलियन की तरफ लौट गए| इनस्विंगर थी जो पड़ने के बाद काँटा बदलते हुए अंदर की ओर आई| क्रॉस खेलने गए राहुल और गेंद की स्विंग से चकमा खाए| बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगने के बाद पैड्स से टकराई गेंद और मिडिल स्टम्प उखाड़ गई| 30/1 पंजाब| |
1 | 4.2 | धीमी गति की गेंद| गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| |
1 | 4.1 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और डीप पॉइंट की तरफ एक रन के लिए| |
0 | 3.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड किया| रन नही हासिल हुआ| |
1 | 3.5 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया| |
4 | 3.4 | चौका !!! भग्शाली रहे बल्लेबाज़ गेंद पहले स्लिप के काफी दूसर से निकाल गए आगे सेकंड स्लिप होती तो लौटना पड़ता राहुल को पवेलियन की ओर| ऑफ स्टंप के बहार डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए मिड ऑफ की ओर राहुल बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद थर्ड मैन की ओर निकाल गई कगिसो रबाडा वहां मौजूद लेकिन मिस फील्डर हुई और चार रन मिला| |
0 | 3.3 | प्ले एंड मिस!! अच्छी वापसी गेंदबाज़ द्वारा| ऑफ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद| |
4 | 3.2 | बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| पॉइंट बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| |
0 | 3.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को देखा और अपेर क्त करने का प्रयास लेकिन चुके राहुल गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
0 | 2.7 | डॉट बॉल के साथ रबाडा के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति हुई| महज़ 5 रन ही इस ओवर से आये| बल्लेबाज़ को अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बांधकर रखा हुआ है| 3 के बाद 19/0 पंजाब| |
1 | 2.6 | बैकफुट से एक बार फिर से गेंद को खेला और रन लेने में कामयाब हुए बल्लेबाज़| |
1 | 2.5 | थर्ड मैन की तरफ अपर कट किया और गैप से एक रन हासिल किया| |
0 | 2.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
1 | 2.3 | थर्ड मैन की दिशा में बल्ले का मुंह खोलते हुए समझदारी के साथ सिंगल हासिल किया| |
0 | 2.2 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| सिंगल हासिल कर लिया| |
0 | 2.1 | वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर| |
0 | 1.7 | एक और डॉट गेंद| ऑफ स्टंप पर पटकी गई बॉल को कवर्स की ओर पंच किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन का मौका नही बन पाया| |
0 | 1.6 | विकेट लाइन कि गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच किया| रन नही मिला| अच्छा कम बैक गेंदबाज़ द्वारा| |
0 | 1.5 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करने गए बल्ले का किनारा लेती हुई बॉल पैड्स को जा लगी| रन नही मिला| |
6 | 1.4 | छक्का !!! फ्री हिट का उठाया फ़ायदा| कमाल का शॉट राहुल के बल्ले से आता हुआ| ऐसे बल्लेबाज़ को आप अगर एक ऐसी गेंद देते हो की जहाँ एक बड़ा हिट लगाना फ्री रहे तो चुक नही करते इस तरह से बल्लेबाज़| पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन के ऊपर से खेला| हवा में गई बॉल और सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| |
0 | 1.3 | नो बॉल !!! अगली गेंद फ्री हिट होगी| एक मौका हाथ खोलने का राहुल के पास| ऐसे शुरुआती ओवर में आप नों बॉल डालते है मतलब बल्लेबाज़ को एक दावत देते है के आप आइए और रन करिए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलने गए बल्ले पर नही आई गेंद कीपर के हाथ में गई| |
2 | 1.2 | ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स कि दिशा में पंच किया| क्या कमाल का शॉट गैप में गई बॉल हेटमायर बॉल के पीछे गए| 2 रन तेज़ी से लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| |
0 | 1.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को देखा और समझेदारी के साथ डिफेंड कर दिया| रन नही हो सका| कोई ख़तरा नही मूल लेना चाहते राहुल| |
0 | 0.6 | डॉट बॉल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| इस ओवर से आये 5 रन!! विकेट लाइन की गेंद को मयंक ने डिफेंड करते हुए सम्मान दिया था| एक कसी हुई शुरुआत दिल्ली द्वारा| |
0 | 0.5 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक तो किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए मयंक| |
0 | 0.4 | चौका!!! इस रन चेज़ का पहला लेकिन लेग बाई के रूप में आता हुआ!! लेग स्टम्प की लाइन पर थी गेंद| फ्लिक करने गए और चूके!! पैड्स से लगकर रिफ्लेक्ट हुई और कीपर पन्त के बाएँ ओर से फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई| |
1 | 0.3 | सिंगल के साथ हुआ रन चेज़ का आगाज़| मिड ऑफ़ की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए सिंगल हासिल किया| |
0 | 0.2 | इस बार गेंद और बल्ले के बीच संपर्क हुआ ;लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़| |
0 | 0.1 | कट करने गए पहली ही गेंद पर लेकिन बीट हुए राहुल!!! आक्रामक रूप से बल्लेबाज़ी का इरादा लेकर आये हैं| |
3 | 19.8 | 3 रन आये इस आखिरी गेंद पर| ओवर से आये 30| मोमेंटम दिल्ली की तरफ जाता हुआ| 127 से सीधा 157 तक पहुँच गई दिल्ली की टीम| 158 का लक्ष्य पंजाब के सामने रखा गया है| आखिरी गेंद को कवर्स की तरफ खेला और तीन रन भाग लिए गैप से वहां पर| |
1 | 19.7 | आउट!!! रन आउट!! मार्कस 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! ओह!! साथ में ये नो बॉल भी है!! अभी भी इस ओवर में एक गेंद बाकी है लेकिन पंजाब के लिए अच्छी बात ये है कि खतरनाक स्टोइनिस पवेलियन लौट गए| छोटी गेंद को कवर्स की तरफ मारा था| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरा था नहीं वहां पर इसलिए रन आउट हुए बल्लेबाज़ लेकिन साथ में नो बॉल भी हुई जिसपर रन आउट संभव है| |
6 | 19.6 | छक्का!!! दुबई से दिल्ली तक गेंद ने किया सफ़र!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की दिशा में और बड़ी आसानी से छह रन हासिल किया| |
4 | 19.5 | बाउंड्री!!! बल्लेबाज़ की डीमांड, गेंद पर रिमांड!!! जॉर्डन योर्कर डालिए आप!!! कवर्स की दिशा में उठाकर मारा गेंद को और चार रन बड़ी आसानी से हासिल कर लिए| |
4 | 19.4 | चौका!! एक और बाउंड्री!!! ओहोहो!! खराब गेंदबाज़ी!! अभी भी यॉर्कर नहीं डाल रहे जिसका बल्लेबाज़ पूरा फायदा उठाये जा रहे हैं| पैड्स की गेंद को फ्लिक करते हुए फाइन लेग की दिशा से चार रन हासिल किया| |
4 | 19.3 | चौका!! हालाँकि बाहरी किनारे से लगा था लेकिन जैसे भी आए आना ज़रूरी है यहाँ पर| पंच करने गए थे जहाँ बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| |
0 | 19.2 | वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर रखी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया!! |
6 | 19.1 | छक्का!! मार्कस काफी कसकर मार रहे हैं गेंद को!! दबाव गेंदबाज़ और उनकी टीम पर आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेंथ बॉल को फ्लिक किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ छह रनों के लिए| काफी मज़ा आ रहा बल्लेबाज़ी देखने पर| |
0 | 18.7 | आउट!!! कैच आउट!!! शेलडन इन द एंड वेलडन!!! विकेट हासिल करते हुए बल्लेबाज़ के मोमेंटम को तोड़ा| लेकिन दूसरी तरफ मार्कस ने दिमाग लगाया और स्ट्राइक नहीं बदला ताकि अगला ओवर खुद खेल सके| स्लोवर गेंद थी जिसे थर्ड मैन की तरफ अपर कट किया था| डीप में फील्डर तैनात थे जिन्होंने एक आसान सा कैच पकड़ा!! 127/7 दिल्ली| |
1 | 18.6 | सिंगल!!! कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| अश्विन को इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाना होगा| |
0 | 18.5 | अच्छी वापसी!!! धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर रखा और बल्लेबाज़ को बीट कराने में हुए कामयाब| |
4 | 18.4 | फुल टॉस गेंद!! पॉइंट की तरफ हलकी थी दरार और मिल गए चार!!! हैट्रिक चौका!! वाह जी वाह, इसे ही क्रिकेट कहते हैं| गेंदबाज़ी अच्छी हुई थी लेकिन अब बल्लेबाज़ी शानदार हो रही| |
0 | 18.3 | वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा |
4 | 18.2 | चौका!! एक और बाउंड्री!! दिल्ली का खैमा बेहद खुश नज़र आता हुआ| कोट्रेल को लाइन पकडनी होगी यहाँ पर जल्द से जल्द| छोटी डाल बैठे जिसपर मार्क्स ने फाइन लेग पर गैप हासिल करते हुए चौका हासिल किया| |
4 | 18.1 | चौका!! धीमी गति से डाली थी गेंद लेकिन सामने बहुत खतरनाक बल्लेबाज़ खड़ा है जो इसे नहीं छोड़ने वाला| कवर्स की दिशा में दे मारा और चार रन हासिल किया| |
2 | 17.6 | धीमी गति की गेंद!! हवा में मार बैठे अश्विन लेकिन लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ नो मेंस लैंड में जाकर गिरेगी!! भाग्यशाली रहे और साथ में दो रन भी हासिल हुए| 18 ओवर के बाद 113/6 दिल्ली| |
0 | 17.5 | डॉट बॉल!! काफी अहम!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद को अश्विन ने हिट करना चाहा लेकिन बीट हुए| |
0 | 17.4 | जी हाँ कुछ इसी तरह की गेंदे कीजिये जॉर्डन!! धीमी गति की ही गेंद यहाँ पर कारगर साबित होगी| |
1 | 17.3 | फुल टॉस!!! लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और इस बार एक ही रन से सहमत हुए| |
4 | 17.2 | एक और बाउंड्री!! पहले छक्का और अब लगा है चौका!! बीच बल्ले से नहीं आई लेकिन जैसे भी आई आने दीजिये सरकार| लेमन कट का इस्तेमाल और गेंद पैरों के बीच से फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई चार रनों के लिए| |
6 | 17.1 | छक्का!!! छह रन के साथ जॉर्डन का स्वागत किया है| आगे डाल बैठे थे जिसे बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हीव किया और छह रन हासिल किया| गेंद गई कवारनतीन सेंटर के अंदर| |
1 | 16.6 | ड्राइव किया कवर्स की तरफ गेंद को और एक रन के साथ दिल्ली के स्कोर को 100 पर पहुँचाया| अभी भी 18 गेंदे बाकी सिल्ली के लिए, क्या उसमें 50 के आसपास रन आ पाएंगे? |
0 | 16.5 | एक और धीमी गति की गेंद!! बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा देते हुए| बड़े शॉट के लिए गए थे मार्कस लेकिन चूक गए| |
1 | 16.4 | धीमी गति की गेंद| गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर| चालाकी भरी गेंदबाजी जारी| |
1 | 16.3 | एक और सिंगल!! कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| |
1 | 16.2 | बैकफुट से पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 16.1 | आउट !! कैच आउट !!! एक और ओवर की शुरुआत एक और विकेट के साथ| कॉट्रेल ने आते ही दिल्ली को झटका दिया| अक्षर पटेल 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन| कमाल की गेंदबाज़ी पंजाब के गेंदबाजों द्वारा देखने को मिली है| पहले मैच में ऐसी गेंदबाज़ी से काफी आत्मविश्वास ऊपर होगा पंजाब के खिलाडियों का| लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल करने गए| बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई गेंद| कैच आउट कि बड़ी अपील अम्पायर ने लेग अम्पायर से सलहा लिया और थर्ड अम्पायर कि ओर गए| रिप्ले में देखने के बाद पता चला के गेंद ग्लाफ्स को लगती हुई गई कीपर के हाथ में अक्षर को जाना होगा पवेलियन| 96/6 दिल्ली| |
0 | 15.6 | डॉट बॉल!! इसी के साथ इस युवा बिश्नोई का कमाल का पहला स्पेल हुआ समाप्त| अपने 4 ओवर के कोटे में महज़ 22 रन देकर एक बड़ा विकेट हासिल किया| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 15.5 | छोटी गेंद!! कट किया पॉइंट की तरफ| महज़ एक ही रन मिल पायेगा| |
1 | 15.4 | पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
0 | 15.3 | ड्राइव लगाने गए थे लेकिन गुगली को पढ़ नहीं पाए| बाल बाल बचे वरना डंडा भी उड़ सकता था| ऑन साइड पर गई गेंद| |
1 | 15.2 | ड्राइव किया इस बार कवर्स की दिशा में और एक रन हासिल किया| |
0 | 15.1 | बढ़िया गेंदबाजी रवी द्वारा!!! अपनी टर्न से बल्लेबाज़ को बीट कराते हुए| |
1 | 14.8 | सिंगल के साथ शमी के एक बेहतरीन और सफल स्पेल की हुई समाप्ति| अपने 4 ओवर के कोटे में महज़ 15 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए| 15 ओवर की समाप्ति के बाद 93/5 दिल्ली| क्या वो आखिरी 30 गेंदों में एक बड़े स्कोर की तरफ जा पाएंगे? |
1 | 14.7 | बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन के साथ स्ट्राइक बदला| हालाँकि ओवर थ्रो ज़रूर हुआ लेकिन बैक अप मौजूद जिसकी वजह से एक अतिरिक्त रन नहीं मिला| |
1 | 14.6 | गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट से खेला था लेकिन मूवमेंट की वजह से बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगी गेंद| लेग साइड पर गई और एक रन का मौका बन गया| |
2 | 14.5 | फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़ पटेल| धीमी गति से डाली गई थी गेंद जिसे हीव तो किया लेकिन बड़ा स्कोर नहीं हासिल कर पाए| मिड विकेट से दो रन हासिल किया| |
0 | 14.4 | नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट! शमी खुश नहीं दिखे अम्पायर के इस फ़ैसले से यहाँ पर| शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया| सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
0 | 14.3 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
0 | 14.2 | आउट !!! कैच आउट !! दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर 39 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ख़राब शॉट कोई ज़रुरत नही थी| अभी क्रीज़ पर इन्हे रहना चाहिए था| टीम बैक फूट पर जाती हुई| मोहम्मद शमी ने अपना तीसरा शिकार किया| दिल्ली के दोनों सेट बल्लेबाज़ अपना विकेट गंवा बैठे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को मिड ऑफ के उपर से खेलने गए| बल्ले के स्टिकर के पास बॉल लगती हुई हवा में गई मिड ऑफ पर फील्डर मौजूद और कैच करने में हुए कामयाब| |
0 | 14.1 | वाइड !!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
0 | 13.6 | आउट!!! क्लीन बोल्ड!! रवी बिश्नोई का इंडियन टी20 लीग का पहला विकेट| वो भी उस बल्लेबाज़ का जिससे सभी लेग स्पिनर खौफ़ खाते हैं| 31 रन बनाकर पन्त लौटे पवेलियन| विकेट लाइन की गेंद को स्लॉग करने गए थे लेकिन टर्न से बीट हुए और गेंद शरीर में लाहने के बाद जाकर ऑफ़ स्टम्प उड़ा गई| 87/4 दिल्ली| |
4 | 13.5 | बढ़िया शॉट!! पन्त के रेंज में थी गेंद जिसे स्लॉग करते हुए लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और गैप हासिल किया और चार रन भी मिले| |
0 | 13.4 | बैकफुट पंच किया था लेकिन पन्त को गैप नहीं मिला यहाँ पर| |
1 | 13.3 | एक और बड़े हिट के लिए गए अय्यर लेकिन इस बार समपर्क उतना बेहतरीन नहीं| एक ही रन मिल पायेगा| लॉन्ग ऑन फील्डर ने उसे कट किया| |
1 | 13.2 | क़दमों का इस्तेमाल पन्त द्वारा!! मिड विकेट की दिशा में दे मारा लेकिन डीप में फील्डर तैनात| एक ही रन मिल पायेगा| |
1 | 13.1 | लेग स्पिन गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए अय्यर ने एक रन हासिल किया| |
1 | 12.6 | सिंगल !!! अय्यर रखेगे अपने पास स्ट्राइक| दो सिक्स के बाद 1 रन लिया समझेदारी का नमूना पेश करते हुए बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप के बहार डाली गई गेंद को कट किया| थर्ड मैन की ओर 1 रन आया| |
6 | 12.5 | एक और छक्का!! 88 मीटर लम्बा!! बढ़िया शॉट, बढ़िया हेड पोजीशन!!! गेंदबाज़ को पहली ही गेंद पर दबाव में डाला| इस ओवर का दूसरा छक्का| अब नही रुक आगे गेंद को डालकर इन्हे आप| बल्ला तो चलाएगे और रन भी आएगे| ओवर पिंच बॉल को मिड ऑन के ऊपर से खेला फील्डर बार गेंद को देखते रहे और बॉल स्टैंड में मिला सिक्स| |
6 | 12.4 | छक्का !!! और इसी के साथ प्रेशर कम होगा दिल्ली के तरह से| कप्तान के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट| आगे आकार कदमों का इस्तेमाल किया और| गेंदबाज़ के सर के ऊपर से मार बैठे| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| |
1 | 12.3 | पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की तरफ खेला| 1 रन मिला| |
0 | 12.2 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद| |
1 | 12.1 | विकेट लाइन पर सीधी डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| |
1 | 11.6 | सिंगल और ओवर समाप्त| धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिल्ली का स्कोर| ऑफ़ ड्राइव करते हुए इस आखिरी गेंद पर सिंगल हासिल किया| 12 ओवर की समाप्ति के बाद 64/3 दिल्ली| |
1 | 11.5 | सिंगल और इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों अपनी टीम के लिए| लेकिन अभी काम ख़त्म नहीं हुआ, पूरे 20 ओवर तक खेलना होगा| |
1 | 11.4 | गेंद डिप हो रहा रवी का यहाँ पर इसलिए दोनों बल्लेबाजों को बड़ा शॉट लगाने में दिक्कत होती हुई| सिंगल से ही काम चलाया| |
1 | 11.3 | सिंगल लेकर चतुराई दिखाई पन्त ने यहाँ पर| पैड्स पर थी जिसे लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
0 | 11.2 | ये लीजिये!!! इस बार रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन गेंद तो देख लो भैया| अंदर आ गई और पैड्स पर खा बैठे| |
4 | 11.1 | बाहरी किनारा!!! हवा में गेंद!! स्लिप की दिशा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी और चार रन के लिए सीमा रेखा की ओर निकल गई| बड़े शॉट के लिए गए थे पन्त लेकिन गुगली को नहीं पढ़ पाए| |
1 | 10.6 | कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल और 1 रन मिला| इसी के साथ स्ट्राइक रखेगे पन्त अपने पास| |
1 | 10.5 | मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल निकाला| |
0 | 10.4 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्ले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
2 | 10.3 | कट किया पॉइंट की दिशा में| लेकिन बाउंड्री नही निकाल पाएगे फील्डर पीछे मौजूद| 2 रन पर ले जाएगे बल्लेबाज़| |
2 | 10.2 | पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला गैप में गई बॉल| 2 रन तेज़ी से पूरा करने में हुए कामयाब| |
1 | 10.1 | ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर पीछे मौजूद| 1 रन मिल जाएगा| |
1 | 9.7 | पंच किया बैकफुट से जाकर कवर्स की तरफ और एक रन के साथ अगले ओवर के लिए स्ट्राइक अपने पास रखा| 10 के बाद 49/3 दिल्ली| कमाल की शुरुआत हुई है बिश्नोई की यहाँ पर, क्या वो इसे जारी रख पायेंगे? |
1 | 9.6 | एक और सिंगल इस ओवर से आता हुए| कसी हुई गेंदबाज़ी का नमूना पेश करते हुए युवा रवी| |
0 | 9.5 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
1 | 9.4 | इस बार पन्त सिंगल लेने में हुए कामयाब| गैप में हलके हाथों से गेंद को ढकेला और सिंगल लिया| |
0 | 9.3 | वाह जी वाह!! क्या लाइन फ़ेंक रहे हैं| पन्त जैसे खतरनाक बल्लेबाज़ को बांधकर रखा हुआ है| |
0 | 9.2 | एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर की लाइन पर डाली गई थी गेंद| पन्त ने उसपर रिवर्स शॉट की कोशिश की लेकिन चूके| मेरे अनुसार अभी उन्हें थोडा और समय लेना चाहिए| |
0 | 9.1 | वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा |
1 | 8.6 | सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| 13 रन इस ओवर से आये जिसकी दिल्ली को काफी सख्त दरकार थी| पैड्स की गेंद को समझदारी के साथ बल्ले का मुंह बंद करते हुए ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| 9 के बाद 45/3 दिल्ली| |
1 | 8.5 | बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा से एक रन लेने में कामयाब हुए| |
6 | 8.4 | छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 99 मीटर लम्बा| जाइए भाई, स्टैंड्स से गेंद लेकर आइये या फिर दूसरी मंगाइए| लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, क्या किसी ने पकड़ा? जी नहीं दर्शक तो हैं ही नहीं| |
0 | 8.3 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 8.2 | फ्लिक करते हुए फाइन लेग की दिशा से सिंगल हासिल किया| |
4 | 8.1 | झन्नाटेदार चौका!!! गिरता पड़ता शॉट| बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा, विकेट लाइन की गेंद को स्वीप किया फाइन लेग बाउंड्री के पार| |
1 | 7.7 | एक बार फिर से 1 रन मिल जाएगा यहाँ पर दिल्ली को| रनों पर काफी रुक लगा दिया है पंजाब गेंदबाजों ने| विकेट लाइन की बॉल को कवर्स की ओर पुश किया| 1 रन आया| |
1 | 7.6 | इस बार रन लेकर जायेगे बल्लेबाज़| विकेट लाइन कि ओर डाली गई गेंद को मिड ऑन कि तरफ पुश करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 7.5 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई तेज़ गति की गेंद को पॉइंट की ओर कट किया| लेकिन फील्डर की शानदार फील्डिंग के आगे रन नही हो सका| |
1 | 7.4 | लेग स्टंप की गेंद को मिड विकेट कि दिशा में पुश करते हुए इस बार निकाला सिंगल| |
0 | 7.3 | लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल करने गए लेकिन गेंद बल्ले को बाए बाए बोलती हुई कीपर के हाथ में गई| |
0 | 7.2 | वाइड !!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पयार ने वाइड करार दिया| |
1 | 7.1 | शानदार फ्लिक लेकिन उतनी ही अच्छी फील्डिंग देखने को मिली यहाँ पर| पंजाब की टीम पूरी कांफिडेंस में दिखाई देते हुए| पैड्स लाइन कि गेंद को मिड विकेट कि दिशा में फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद| अपने दाई ओर डाईव लगाकर गेंद को फील्ड किया| लेकिन 1 रन लेने से नही रोक पाए| |
1 | 6.6 | एक और सिंगल जिसके बाद ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 4 रन इस ओवर से आये हैं जो दिल्ली के लिए सही नहीं रहेगा| हाँ विकेट गिरी है काफी इसलिए परिस्थिति को समझना ज़रूरी| 7 के बाद 27/3 दिल्ली| |
1 | 6.5 | धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे पन्त ने मिड विकेट की तरफ पुल किया| एक रन के साथ स्ट्राइक बदला| |
1 | 6.4 | इस बार गैप में गेंद को पंच किया और रन हासिल कर लिया| सस्ता ओवर गुज़रता हुआ गौतम का यहाँ पर| |
0 | 6.3 | अय्यर साहब द्वारा स्वीप शॉट का प्रयास लेकिन चूक गए रन हासिल करने से यहाँ पर| |
0 | 6.2 | एक और उसी लाइन पर रखी थी गेंद| इस बार डिफेंड करते हुए गेंदबाज़ को सम्मान दिया| सही सोच बल्लेबाज़ द्वारा| |
1 | 6.1 | छोटी लेंथ की गेंद को पन्त ने ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया| |
0 | 5.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को आराम से सीधे बॉल के लाइन में आकर खेला| समझदारी दिखाते हुए बल्लेबाज़ विकेट गिर चुकी है| जिसके बाद क्रीज़ पर रहना ज़रूरी और वही करते हुए दोनों बल्लेबाज़| |
0 | 5.5 | मिड ऑफ कि ओर पंच किया| आगे डाली गई बॉल को रन नही हुआ| |
1 | 5.4 | मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल पूरा किया| |
0 | 5.3 | विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड किया| |
1 | 5.2 | बाल बाल बचे बल्लेबाज़ बाहरी किनारा लेकिन गेंद सेफ़ लाइन पर जाकर गिरी| ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट के ऊपर से खेलने गए| बल्ले का एज लेती हुई बॉल थर्ड मैन की ओर गई 1 रन मिला| |
0 | 5.1 | शमी एक बार फिर गेंदबाजों की रखेगे जरी| अपना तीसरा ओवर भी लेकर आए| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड किया| |
0 | 4.7 | डॉट बॉल के साथ जॉर्डन के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना ही सही समझा| 5 के बाद 21/3 दिल्ली| |
0 | 4.6 | इस बार फ्लिक करने गए थे लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| |
4 | 4.5 | बेहतरीन कट शॉर्ट!!! पन्त ने चौके से खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| |
0 | 4.4 | वाइड!! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए उसे वाइड दिया| |
3 | 4.3 | ओह!!! चोट लगी होगी बल्लेबाज़ गौतम को यहाँ पर| जी नहीं वो फिट नज़र आये| तीन रन ज़रूर मिल जाएगा यहाँ| बैकफुट से पंच किया था कवर्स की तरफ| फील्डर ने पीछा करते हुए स्लाइड किया लेकिन उनका घुटना घांस में फसा जिसकी वजह से गेंद आगे निकल गई और तीसरे रन का मौका बन गया| |
0 | 4.2 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए बलेल्बज़| |
0 | 4.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
0 | 3.6 | आउट!!! कैच आउट!! दिल्ली लड़खड़ाती हुई!! दिल वालों की दिल्ली यहाँ पर सबका दिल तोड़ रही है| शमी ऑन फायर!! वाह भाई वाह, क्या कमाल की फॉर्म दिखा रहा है ये बंदा| दूसरी विकेट भी अपने नाम कर लिया शमी ने| शिम्रन हेटमायर 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऑफ स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड ऑन कि दिशा में खेलने गए| बॉल आउट स्विंग होती हुई बाहर की ओर निकाली और बल्ले का किनारा लेती हुई शॉट कवर्स फील्डर के हाथ में मिली विकेट| पंजाब के गेंदबाज़ दिल्ली पर अपना दबदबा बनती हुई| 13/3 दिल्ली| |
0 | 3.5 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से खेलना चाहा लेकिन बीट हुए| |
4 | 3.4 | चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्कावयर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? |
0 | 3.3 | आउट !!! कैच आउट !! एक और विकेट पंजाब के खाते में आती हुई| दोनों सलामी बल्लेबाज़ दिल्ली के पवेलियन लौटे| काफी जल्दबाज़ी दिखाते हुए दिल्ली के बल्लेबाज़| अभी ज़रुरत नही थी इस तरह की शॉट की क्रीज़ पर रहना ज़रूरी था| पृथ्वी 5 रन बनाकर लौटे पवेलियन| शमी ने किया अपना पहला शिकार| क्या बात है शमी आप तो छा गए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में पुल करने गए| बल्ले पर गेंद अच्छी तरह से नही आई बॉल| मिड विकेट की दिशा में गई| हवा में काफी देर रही, फील्डर उसके नीचे और कैच करने में हुए कामयाब| 9/2 दिल्ली| |
1 | 3.2 | मिड ऑफ की दिशा में पुश करते हुए सिंगल पूरा किया| |
0 | 3.1 | प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद खेलने का प्रयास स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़ कीपर की तरफ गई गेंद| |
1 | 2.6 | सिंगल के साथ हुई शिम्रन के एक और बेहतरीन और सस्ते ओवर की समाप्ति| ऐसा लग रहा कि टी20 नहीं टेस्ट मैच चल रहा है यहाँ पर| छक्के चौके देखने को नहीं मिल रहे 18 गेंदे जो हो गई हैं| 3 ओवर के बाद 18/1 दिल्ली| |
0 | 2.5 | एक और डॉट बॉल| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 2.4 | ये देखिये गेंद और बल्ले के बीच में सोशल डिस्टेंसिंग!! जी हाँ, बल्ला कहाँ और गेंद कहाँ, मानो आँख बंद करके बल्ला चला रहे आई तो आई वरना जा भाई| |
0 | 2.3 | एक और अच्छी लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ कू पूरी तरह से बांधकर रखा है| इस बार गेंद की लाइन में आकर उसे ब्लॉक किया| |
0 | 2.2 | ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेग साइड पर लपेटने गए थे लेकिन स्विंग से चकमा खा गए| |
0 | 2.1 | गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच करते हुए अच्छी गेंद को सम्मान दिया| |
1 | 1.6 | कैच ड्राप !!! कितना बड़ा नुकसान होगा पंजाब के लिए यह तो समय ही बताएगा| शिम्रन हेटमायर को 0 के स्कोर पर मिला जीवनदान मिला| लेंथ में एक बार फिर से छोटी डाली गई गेंद बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में पुल करने गए बल्ले पर सही से गेंद आई नही| हवा में गई| शॉट मिड विकेट कि ओर दो फील्डर भागे| लेकिन गेंद के गौतम के हाथ से निचे गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| अब आएगी गेंदबाजों पर मुसीबत| कैच ड्राप के बाद 1 रन लिया| |
0 | 1.5 | लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को पुल करने का प्रयास बॉल बल्ले पर नही आई| सीधे कीपर के हाथ में गई| कैच आउट की बड़ी अपील अम्पायर ने उसे नाकारा| शानदार बल्लेबाज़ पर दवाब बनना चाहते है| अभी अभी क्रीज़ में आए और एक बाउंसर के साथ उनका स्वागत किया शमी ने| |
0 | 1.4 | आउट!!! रन आउट!!! पहले कैच छूटा लेकिन रन आउट करते हुए राहुल ने उसकी भरपाई कर दी| जी हाँ दबाव था बल्लेबाज़ पर स्ट्राइक बदलने का लेकिन उसने बल्लेबाज़ का दम ले लिया रन आउट के रूप में वहां पर| जिस तरह की शुरुआत की दरकार पंजाब की टीम को थी वो मिल गई और ख़ुशी धवन की विकेट से दोगुनी हो गई| छोटी लेंथ की गेंद थी जिसे पुल करने गए थे बल्लेबाज़| बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर कीपर की और गया कैच| राहुल ने उसे टपकाया इसे देखते हुए धवन रन के लिए भागे लेकिन शॉ ने जवाब नहीं दिया| राहुल ने ये देखते हुए विकेट की तरफ थ्रो किया और पॉइंट फील्डर ने विकेट पर आते हुए रन आउट का काम पूरा किया| दिल्ली को महज़ 6 रन पर लगा पहला झटका| |
0 | 1.3 | बाई के रूप में आता हुआ पहला रन शमी के ओवर से, जी हाँ कीपर राहुल से हुई चूक| एक रन बाई के रूप में दे दिया| |
0 | 1.2 | प्ले एंड मिस!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| क्रॉस खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद एक टप्पे के बाद| शमी अपनी स्विंग से बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए| |
0 | 1.1 | छोटी लेंथ की गेंद के साथ शमी ने अपने ओवर की शुरुआत की है| बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
0 | 0.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर कि समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| रन नही हो सका| |
1 | 0.5 | कवर्स की ओर खेलते हुए सिंगल निकाला| ऊपर डाली हुई गेंद को कवर्स कि ओर पुश किया| रन आया| |
4 | 0.4 | चौका !! इसी के साथ दिल्ली और पृथ्वी शॉ का खाता खोलता हुआ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को| पॉइंट के ऊपर से खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| बल्ले का बाहरी किनारा और गेंद थर्ड मैन कि ओर तेज़ी से गई| फील्डर डीप पॉइंट कि ओर से भागते हुए आए और अपने बाई ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल को बाउंड्री के पार जाने से नही रुक सके| |
0 | 0.3 | गेंदबाज़ पहले ओवर की तीन गेंद को डॉट करने में कामयाब| आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला कॉट्रेल ने गेंद को खोद फील्ड किया| |
0 | 0.2 | कवर्स की दिशा में पंच किया लेकिन गैप नही निकाला सके बल्लेबाज़| फील्डर के हाथ में बॉल| रन नही हुआ| |
0 | 0.1 | पवेलियन एंड से एक स्लिप के साथ शेलडन कॉट्रेल तैयार| स्ट्राइकर एंड पर पृथ्वी शॉ पहली गेंद क्या होगी| डॉट के साथ हुई शुरुआत मुकाबले की| फुल टॉस गेंद इस तरह कि गेंद आएगी उसकी उम्मीद नही किया था पृथ्वी शॉ ने| मिड ऑन कि दिशा में पुश किया| रन नही हुआ| |