mahindra
  • podcast
  • Epaper
  • Hindi News

क्रिकेट कमेंट्री

दिल्ली VS पंजाब क्रिकेट कमेंट्री

Match 3720-Apr-2019

163/720.0 oversरन रेट: 8.15
VS
166/519.4 oversरन रेट: 8.44
दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स XI पंजाब को 5 विकटों से हराया
दिल्ली कैपिटल्स पहली पारी
419.4चौका!! दिल्ली 5 विकटों से विजय, 2 गेंद भी शेष रह गई, एक रोमांचक मुकाबले का कुछ इस तरह से हुआ अंत, एक सफल चेज़ रही कप्तान अय्यर के लिए, शॉर्टपिच गेंद को पुल कर दिया था मिड विकेट की ओर, फील्डर नहीं थे वहां पर और गेंद गैप से मिड विकेट बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
219.3हवा में गेंद, कवर्स की दिश में गई, बल्लेबाज़ रन के लिए भागे, मिस हिट हुई थी लेकिन भाग्यशाली रहे कि फील्डर के हाथों में नहीं गई गेंद, दो रन मिल गए, 3 गेंद 2 रन की दरकार, दिल की धडकनें रूकती हुई|
119.2बेहतरीन शॉट!! चौका मिलना चहिये था लेकिन शानदार फील्डिंग मिलर द्वारा, चौका रोक दिया लॉन्ग ऑफ़ पर, एक ही रन मिल पाया, 4 गेंद 4 रन|
119.1गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेल दिया, एक रन मिला, 5 गेंद 5 रनों की दरकार, मुकाबला रोमांचक होता हुआ|
19 ओवर | रन : 158/5 | रन रेट : 8.32
118.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, 6 गेंद 6 रनों की दरकार, मुकाबला रोमांचक होता हुआ, क्या हमें एक सुपर ओवर देखने को मिलेगा, मिड ऑन की दिशा में खेल दिया था और रन भाग लिया|
118.5सिंगल मिल गया इस बार, पैड्स की गेंद को लेग सिद एपर खेलते हुए रन हासिल किया, 7 गेंद 7 रनों की दरकार|
118.4आउट!!! रन आउट!! दो गेंद दो विकेट!!! मुकाबला एक बार फिर से इधर उधर मुड़ता हुआ, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर खेला, रन पूरा किया, अक्षर दूसरे रन के लिए भागे लेकिन इस दौरान शमी से टकराए, तब तक थ्रो कीपर की ओर आया और राहुल ने बेल्स उड़ाई, बल्लेबाज़ क्रीज़ से दूर रह गए|
018.3आउट!!! क्लीन बोल्ड!! क्या ये मुकाबले फिर से इधर घूमेगा, शमी ने ला दी है मुकाबले में जान, फुल लेंथ की गेंद को क्रॉस खेलने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से चूके बल्लेबाज़, आगे आकर मारने गए थे लेकिन गेंद उन्हें बीट करते हुए जाकर विकेट लगी, मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ|
118.2सिंगल के साथ पूरा हुई कप्तान का अर्धशतक, इस लीग में ये उनका 12वां अर्धशतक है, कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को जीत की रेखा के पर लेकर जाते हुए, शॉर्टपिच गेंद को पुल कर दिया था बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ और सिंगल मिल गया|
018.1प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
18 ओवर | रन : 154/3 | रन रेट : 8.56
417.6शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, इस ओवर से आये 13 रन, 12 गेंदों पर 10 रन की दरकार|
417.5चौका! दूसरी बाउंड्री इस ओवर से आती हुई, 13 गेंद 14 रनों की दरकार, मुकाबला धीरे धीरे दिल्ली की झोली में गिरता हुआ, शॉर्टपिच गेंद को पुल कर दिया थे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, फील्डर कोई भी नहीं वहां पर और गेंद नदी आसानी से समा रेखा के पार निकल गई|
017.4आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
417.3चौका! चीकी शॉर्ट!! 15 गेंद 18 रनों की दरकार, जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
117.2शॉर्टपिच गेंद!! पुल करने गए बल्लेबाज़, गेंद की लाइन से चूके, किनारा लेकर शरीर से टकराई गेंद और पॉइंट की ओर गई, एक रन मिला|
017.1फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट कवर्स की तरफ खेल दिया, सीधा फेल्डर की ओर गई गेंद, रन का मौका नहीं हुआ, दबाव दोनों ही टीमों पर बढ़ता हुआ|
17 ओवर | रन : 141/3 | रन रेट : 8.29
116.6गुड लेंथ की गेंद को पुल किया बल्लेबाज़ ने और निकाला एक रन | 18 गेंदों में 23 रन की जरुरत है |
116.5ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का किनारा और गयी थर्ड मैन की तरफ एक रन के लिए |
016.4बाईज़ के रूप में मिला एक रन!! बल्लेबाज़ जगह बनाने के लिए क्रीज़ के बाहर गए और स्लॉग करने गए, लेकिन चूके और गेंद आगी कीपर के तरफ और भागकर निकाला एक रन |
016.3विकेट लाइन में डाली हुई गुड लेंथ की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला नहीं ले सके रन |
116.2पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और पूरा किया सिंगल|
116.1ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को गाइड किया थर्ड मैन की तरफ और निकाला एक रन |
16 ओवर | रन : 136/3 | रन रेट : 8.5
415.7चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में हीव किया, हवा में थी गेंद लेकिन कोई फील्डर नहीं थे वहां पर वरना एक आसान सा कैच हो सकता था, अंत में चौका मिल गया, इस ओवर से आया 8 रन और एक बड़ी विकेट, 24 गेंद 28 रनों की दरकार, मुकाबला अंतिम ओवेरों की ओर बढ़ता हुआ|
015.6वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
115.5एक बार फिर से फुल लेंथ की लीं एपर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला, सिंगल मिला, एक बेहतरीन ओवर जाता हुआ पंजाब के दृष्टिकोण से वहां पर|
015.4छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
115.3एक रन के साथ इनग्राम ने खोला अपना खाता, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला, सिंगल मिला|
115.2छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने पंच कर दिया मिड ऑफ़ की ओर एक रन के लिए|
015.1आउट!! कैच आउट!!! खराब समय पर पन्त ने गँवा दिया अपना विकेट, सही समय पर पंजाब के लिए अपनी बड़ी विकेट, गुड लेंथ की गेंद को पुल करने गए, गेंद की लाइन में आकर शॉट तो खेला लेकिन हवा मेंज मार बैठे, फील्डर करन ने कैच को पकड़ते हुए दिल्ली को बैकफुट पर ढकेला, 128/3 दिल्ली, 28 गेंद 35 रनों की दरकार|
15 ओवर | रन : 128/3 | रन रेट : 8.53
414.7चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को स्लाइस किया बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से चार रनों के लिए | 30 गेंदों में 36 रन की जरुरत है|
014.6ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला लेकिन नहीं ले पाए रन |
114.5गुड लेंथ की गेंद बैकफूट पर जाकर पंच किया कवर्स की तरफा और लिया एक रन |
414.4चौका!! गेल से हुई मिस फ़ील्ड!! बॉडी लाइन पर डाली हुई शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया, शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े गेल ने डाइव तो लगाई लेकिन गेंद को रोक नहीं सके और गेंद गई सीमा रेखा पार, चार रनों के लिए|
014.3ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को ड्राइव किया कवर्स की तरफ, नहीं ले पाए रन |
014.2फुल लेंथ की गेंद को फ्रंट फुट पर आकर डिफेंड करने गए, गेंद ने लिया बल्ले का अंदरूनी किनारा और पैड्स को लगकर गई पॉइंट की तरफ, नहीं मिला रन |
014.1वाइड!! पैड्स पर डालने की कोशिश में लेग स्टंप की बाहर डाल बैठे गेंद, अंपायर ने दिया वाइड
14 ओवर | रन : 119/2 | रन रेट : 8.5
113.6मिड विकेट की दिशा में खेल दिया गेंद को बल्लेबाज़ ने वहां पर, एक रन के साथ पन्त ने खोला अपना खाता| 36 गेंदों में दिल्ली को जीत के लिए 46 रन की जरुरत है| क्या पन्त और अय्यर की जोड़ी कर पाएगी दिल्ला का बेडा पार?
013.5धीमी गति से डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पन्त ने पॉइंट की दिशा में खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
113.4फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया कवर्स की तरफ और निकाला सिंगल|
013.3आउट!!! आखिरकार 92 रन की साझेदारी टूटी!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने किया पुल और लेकिन गेंद ने लिया बल्ले का नीचला किनारा और गेंद गई मिड विकेट की तरफ हवा में, गेल और आर.अश्विन गेंद के नीचे गए, लेकिन गेल ने शानदार तरीके से कैच लपका|
413.2चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल किया और गेंद गई स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, चार रन किये हासिल|
113.1ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने कट किया, मायानक ने शानदार तरीके से गेंद को रोका, बल्लेबाज़ो ने एक रन क्या पूरा |
13 ओवर | रन : 111/1 | रन रेट : 8.54
012.7डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेल दिया था, फील्डर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया, इस ओवर से आये 10 रन, 42 गेंद पर 53 रनों की दरकार|
112.6सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, आगे आकर गेंद को खेल दिया सीधे बल्ले से गैप में और सिंगल पूरा किया|
112.5बेहतरीन कवर ड्राइव लेकिन एक ही रन मिल पायेगा यहाँ पर, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया था|
112.4छोटी लेंथ को बैकफुट से मिड ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया एक रन के लिए|
012.3वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
012.2मिड विकेट की दिशा में गेंद को पुश कर दिया, गैप नहीं मिल पाया|
612.1सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी, पहली ही गेंद पर अश्विन पर डाला दबाव, काफी तेज़ शॉट थे गेंद जाकर सीधा साईट स्क्रीन पर लगी|
12 ओवर | रन : 101/1 | रन रेट : 8.42
111.6विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और लिया एक रन | 48 गेंदों में 63 रन की दरकार|
111.5बल्लेबाज़ ने गेंद की पिच तक आकर गेंद को ड्राइव किया कवर्स की तरफ और पूरा किया रन |
111.4आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेया और एक रन लिया|
111.3एक रन के साथ धवन की 35वीं फिफ्टी हुए पूरी| ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और तेज़ी से पूरे किया रन |
111.2फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑन की तरफ और निकाला एक रन |
011.1एलबीडबल्यू की अपील, अंपायर ने नकारी!! पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद [आर स्वीप खेलने गए धवन, लेकिन चूके और गेंद लगी पैड्स पर, गेंदबाजी ने की एलबीडबल्यू की अपील, लेकिन अंपायर सहमत नहीं, और बल्लेबाज़ों ने भागकर निकाला एक रन |
11 ओवर | रन : 96/1 | रन रेट : 8.73
010.7डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए थे, बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर कीपर की ओर दो टप्पों के बाद गई गेंद, 54 गेंद पर दिल्ली को 70 रनों की दरकार|
110.6क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये, लेग साइड पर फ्लिक किया और रन हासिल किया|
210.5फ्री हिट से चूक गए बल्लेबाज़, पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाए धवन, छोटी गेंद को पुल तो किया लेकिन सीधे फील्डर की तरफ ही मार बैठे, डेप स्क्वायर लेग से दो रन मिल गए|
010.4नो बॉल!! फ्री हिट!! हाई फुल टॉस थी यहाँ पर, हालाँकि बल्लेबाज़ आगे की तरफ आये थे, गेंद काफी हाईट पर थी और धवन ने गाइड भी करने का प्रयास किया, अगली गेंद फ्री हिट हुई|
010.3छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
110.2धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
010.1ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेल दिया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
10 ओवर | रन : 90/1 | रन रेट : 9
09.8फिर एक ऑफ स्टम्प के बाहर डाली हुई गेंद, धवन ने पॉइंट की तरफ खेला, नहीं ले पाए रन |
29.7ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट किया और तेज़ी से दौड़कर पूरे किये दो रन |
09.6गेंद ने लिया बल्ले का अंदरूनी किनारा और लगी पैड्स पर, हुई एलबीडबल्यू की अपील, लेकीन अंपायर ने नकारी|
09.5वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने नहीं की कोई छेड़खानी और गेंद को जाने दिया अंपायर ने दिया वाइड |
49.4चौका!! फुल लेंथ की गेंद पर खेला रिवर्स स्वीप, पॉइंट पर खड़े मंदीप ने डाइव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन हुए असफल, आर गेंद गई सीमा रेखा पार, चार रनों के लिए|
19.3विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेल और निकाला एक रन |
09.2वाइड!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली तेज़ गति की गेंद, विएत के पीछे कीपर भी गेद को पकड़ नहीं सके और बल्लेबाज़ो ने भागकर निकाला एक रन | अंपायर एन दिया वाइड और बल्लेबाजों ने भागकर निकाला एक रन |
09.1ऑफ स्टंप की लाइन में डाली हुई गेंद को गाइड किया पॉइंट की तरफ नहीं ले पाए को रन |
9 ओवर | रन : 80/1 | रन रेट : 8.89
18.7सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर कलाइयों के सहारे मोड़ा और रन हासिल किया, 9 ओवर की समाप्ति के बाद 80/1 दिल्ली, 66 गेंदों पर 84 रनों की दरकार, देखा जाए तो काफी चतुराई से दोनों बल्लेबाज़ रन चेज़ कर रहे हैं|
18.6छोटी लेंथ की गेंद, बैकफुट से मिड ऑफ़ की ओर खेल दिया एक रन के लिए|
08.5ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
48.4चौका!! बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर से थर्ड मैन की तरफ गई गेंद, कोई फील्डर नहीं वहां पर और चौका मिल गया, दूर से ही गेंद को ड्राइव करने गए थे बल्लेबाज़, टर्न से चकमा खाए और किनारा लेकर सीमा रेखा की ओर निकल गई गेंद|
18.3छोटी लेंथ की गेंद, पुल कर दिया स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
08.2वाइड!! स्टम्प किया बल्लेबाज़ को यहाँ पर लेकिन क्रीज़ के अंदर ही थे धवन, पूरी तरह से घूम गए थे पुल करने के दौरान लेकिन पैर अंदर ही रहा|
08.1विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से ब्लॉक कर दिया|
8 ओवर | रन : 72/1 | रन रेट : 9
17.7ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को फ्रंटफुट पर आकर डिफेंड किया और गेंद गई पॉइंट की तरफ, बल्लेबाज़ एक रन लेने में हुआ कामयाब|
17.6फुल लेंथ की गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन के ऊपर से और एक रन लिया |
07.5फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया सीधा फील्डर की तरफ, नहीं ले सके कोई रन |
17.4गुड लेंथ की गेद को बैकफुट पर जाकर पुचंह किया कवर्स की तरफ और लिया एक रन |
17.3गुड लेंथ की गेंद को पुल किया और लिया एक रन, नहीं उठा पाए फ्री हिट गेंद का पूरा फायदा |
07.2नो बॉल!!! बल्लेबाज़ को छकाने की कोशिश में हाथ से छुटी गेंद और दो-तीन टप्पा खाकर गेंद पिच से बाहर निकल गई, कुछ अलग ही हुआ यहाँ पर और अंपायर ने दिया नो बॉल और फ्री हिट|
07.1फुल टॉस गेंद को सीधा खेला गेंदबाज़ की तरफ, गेंद काफी जोर से लगी गेंदबाज़ को, डॉट बॉल |
7 ओवर | रन : 67/1 | रन रेट : 9.57
16.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर व्फ्लिक करते हुए रन पूरा किया, 7 के बाद 67/1 दिल्ली, 78 गेंद 97 रनों की दरकार|
16.5एक और पंच शॉट बल्लेबाज़ द्वारा, समझदारी से रन चेज़ के लिए जाते हुए, कोई जोखिम उठाने की ज़रुरत नहीं और ऐसा ही कुछ करते हुए|
16.4सिंगल मिलेगा इस बार, बैकफुट से गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया|
26.3बेहतरीन कवर्स ड्राइव अय्यार द्वारा लेकिन दो ही रन मिल पायेंगे, फील्डर तेज़ी से गेंद तक गए और दो रन पर सहमत किया|
16.2गुड लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने बैकफुट से मिड विकेट की ओर खेलते हुए रन भाग लिया|
16.1पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलते हुए रन पूरा किया|
6 ओवर | रन : 60/1 | रन रेट : 10
05.6आगे डाली हुई गेंद को सीधा पुश किया कवर रीज़न में, फील्डर तैनात, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|
15.5ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और निकाला एक रन |
05.4पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग फील्डर की तरफ नहीं ले पाए रन |
25.3पैड्स पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने बल्लेबाज़ ने तेज़ी से पूरे किये दो रन |
15.2ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को पुश किया कवर्स रीज़न में और निकाला एक रन |
45.1चौका! शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ, गेंद और बल्ले का हुआ शानदार संपर्क और गेंद गई मिड विकेट की तरफ, चार रनों कें लिए|
5 ओवर | रन : 52/1 | रन रेट : 10.4
44.6चौका! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गुड लेंथ की गेंद को शानदार तरीके से पंच किया कवर्स के दिशा में और गेंद गई गैप में, हासिल की बाउंड्री|
14.5धवन आगे आये लकिन गेंदबाज़ एन डाली तेज़ गति की गेंद, गेंद बल्ले को लगकर पैड्स को लगी और गई थर्ड मैन की तरफ और लिया एक रन |
14.4कलाइयों का इस्तेमाल करके गेंद को फ्लिक किया बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर लिया एक रन |
44.3चौका!! गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया बैकवर्ड पॉइंट की तरफ और गेंद गई गैप में, चार रनों के लिए|
14.2विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए|
64.1छक्के के साथ किया ब्रार का स्वागत!! आगे डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने क़दमों का इस्तेमाल करके लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ और गेंद गई सीधा सीमा रेखा पार छह रनों के लिए|
4 ओवर | रन : 35/1 | रन रेट : 8.75
13.6सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से डिफेंड कर दिया और रन पूरा किया, 4 ओवर के बाद 35/1, 129 रनों की दरकार|
13.5पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए रन पूरा किया|
13.4गेंद की पिच तक आकर पुश किया कवर्स की तरफ और सिंगल हासिल कर लिया|
43.3बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
43.2चौका!! बाहरी किनारा लेकर गेंद गई स्लिप के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए, बाहर डाली गई गेंद को आगे आकर कट करने गए थे बल्लेबाज़, किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री के पार गई गेंद चार रनों के लिए|
03.1आउट!! रन आउट!! एक विकेट दिख रही थी वहां पर मंदीप को और उसे ही हिट कर दिया, कमाल की फील्डिंग दिल्ली को लगा पहला झटका, फुल लेंथ की गेंद को पुश किया था कवर्स की ओर, फील्डर के आगे जाकर गिरी गेंद, शॉ रन के लिए धवन की कॉल थी, अंत में उन्होंने मना किया, दोनों बल्लेबाज़ एक ही जगह पर खड़े हुए, फील्डर ने थ्रो करते हुए डायरेक्ट हिट लगाईं और बूम, 24/1 दिल्ली|
3 ओवर | रन : 24/1 | रन रेट : 8
12.6ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट करने गए लकिन गेंद ने लिया बल्ले का नीचला किनारा और गई कीपर की तरफ, बल्लेबाज़ो ने तेज़ी से लिया एक रन |
42.5चौका!! शानदार कवर ड्राइव!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉफ्ट किया शॉर्ट कवर्स के ऊपर से, अश्विन ने छलांग लगाकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन नहीं हए सफल, और गेंद गई सीमा रेखा पार|
12.4लेग स्टंप की लाइन में डाली हुई गेंद को मोड़ने गए लेग साइड पर लेकिन बल्ले का मुंह पहले ही बंद किया और गेंद बल्ले का किनारा लेकर मिड ऑन की तरफ गई गेंद, और हासिल किया एक रन |
02.3आगे डाली हुई गेंद पर स्लॉग करने गए लेकिन पूरी तरह से लाइन से बीट हुए|
02.2फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के हाथों में, नहीं ले पाए रन |
62.1छक्का!! शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया शॉ ने और गेंद गई स्क्वायर लेग बाउंड्री पार, एक शानदार गेंद लेकिन उतना ही शानदार संपर्क, हासिल किए छह रन |
2 ओवर | रन : 12/0 | रन रेट : 6
21.6हवा में गेंद, टॉप एज!! फील्डर थर्ड मैन बाउंड्री पर उसके नीचे लेकिन गेंद तक पहुँच नहीं पाए, भाग्यशाली रहे धवन यहाँ पर, गुड लेंथ की गेंद को स्लॉग करने गए थे, टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से गई थी गेंद, शमी ने अंत में गेंद को फील्ड किया, दो रन मिले, 2 के बाद 12/0 दिल्ली|
41.5चौका!!! पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद,फुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद, समझदारी से गैप ढूँढने में कामयाब हुए बल्लेबाज़|
01.4गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में कट तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
11.3एक और छोटी लेंथ की गेंद, पुल किया मिड विकेट की दिशा में गेंद को बल्लेबाज़ ने, फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
41.2चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ की आती हुई, नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, गुड लेंथ गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
01.1धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ पुल करने गए लेकिन गेंद की लाइन से चकमा खा गए|
1 ओवर | रन : 1/0 | रन रेट : 1
00.6ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को कट करने गए लकिन पूरी तरह लाइन से चूके, नहीं ले सके रन | इस ओवर में आया एक रन, शानदार शुरुआत पंजाब के गेंदबाज़ी की |
00.5गुड लेंथ पर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर कवर फील्डर के हाथों में खेला, नहीं ले पाए रन |
10.4शॉर्ट पिच गेंद पैड्स की लाइन में डाली हुई, बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से स्क्वायर लेग की तरफ खेला और खोला अपना और टीम का खाता|
00.3ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गुड लेंथ की गेंद को कट करने गए, लेकिन पूरी तरह से लाइन से चूके, लगातार तीसरी डॉट गेंद, शमी द्वारा|
00.2गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया कवर्स की तरफ, नहीं ले पाए रन |
00.1पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई, बल्लेबाज़ बैकफुट पर जाकर पुश करने गए, लकिन गेंद काफी नीचे रही, गेंद और बल्ले का नहीं हुआ कोई संपर्क, डॉट बॉल |
किंग्स XI पंजाब पहली पारी
619.6छक्का!! ओहोहो, कमाल की बल्लेबाज़ी युवा बरार द्वारा, शॉर्टपिच गेंद पड़ने एक बाद अंदर की तरफ आई, बल्लेबाज़ की रडार में थी, पुल कर दिया उसे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ, गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी, इसी के साथ पंजाब की पारी 163 रनों पर समाप्त हुई|
019.5बाई के रूप में आया रन, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पुल करने गए लेकिन गेंद की लाइन से चूके, बाई के रूप में कीपर के आगे से एक रन भाग लिया|
219.4छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में, फील्डर तैनात, तेज़ी से गेंद पर ए, बल्लेबाजों ने रन की मांग की और हासिल कर लिया|
019.3बाउंसर!! बेहतरीन गेंद रबाडा द्वारा, बल्लेबाजों ने रन भागा, पन्त ने थ्रो किया, कोई बैकअप नहीं और एक और अतिरिक्त रन मिल गया|
119.2छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
019.1आउट!! कैच आउट!! कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच, रबाडा को मिली उनकी दूसरी विकेट, शॉटपिच गेंद को हटकर पुल मारने गए बल्लेबाज़, हवा में मार बैठे और गेंद सीधे लॉन्ग ऑन की ओर गई, फील्डर ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए कैच को लपका, 151/7 पंजाब|
19 ओवर | रन : 151/7 | रन रेट : 7.95
118.8सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑन की दिशा में खेलते हुए गेंद को गैप में मारा और एक रन पूरा कर लिया, 19 ओवर के बाद 151/7 पंजाब|
118.7बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन एक ही रन मिल पायेगा, कसी हुई लाइन पर हो रही है गेंदबाजी|
118.6शॉर्टपिच गेंद को पुल किया लेग साइड पर, फील्डर तेज़ी से गेंद पर लपके, सिंगल पर ही सहमत किया|
118.5सिंगल के साथ स्ट्राइक बदली बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, एक ही रन मिल पाया|
418.4चौका!!! चिप किया ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में, गेंद गई गैप में फील्डर से दूर रह गई, एक टप्पे क एबाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
018.3वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
018.2वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
018.1कोण बनाकर बाहर निकली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने हटकर मारना चाहा लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए|
18 ओवर | रन : 141/6 | रन रेट : 7.83
017.6विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए लेकिन नहीं हुआ कोई संपर्क|
417.5चौका!! शॉर्ट पिच गेंद को बल्लेबाज़ ने किया पुल और गेंद गई सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार, चार रन किये हासिल |
117.4गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया और आसानी से पूरा किया एक रन |
117.3फिर एक ऑफ स्टंप के बाहर की हुई गेंद, आश्विन ने थर्ड मैन की तरफ गाइड किया एक रन के लिए |
117.2ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और निकाला एक रन |
017.1ऑफ स्टंप की लाइन में डाली हुई तेज़ तर्रार गेंद को पुश करने गए बल्लेबाज़, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ के गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया |
17 ओवर | रन : 134/6 | रन रेट : 7.88
116.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोदते हुए रन हासिल किया, इसी के साथ एक बेहतरीन और सफल ओवर की समाप्ति हुई, 17 ओवर के बाद 134/6, महज़ तीन ओवर शेष, क्या पंजाब 170 तक पहुँच पाएगी?
416.5बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल, गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
016.4लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
016.3आउट!! स्टम्प!! एक और विकेट पटेल के खाते में जाती हुई, पन्त द्वारा दूसरी स्टंपिंग, बिजली की रफ़्तार से स्टम्प कर दिया, क़दमों का इस्तेमाल करते आगे आये बल्लेबाज़, गेंदबाज़ ने उन्हें देखते हुए गेंद की लाइन बदली, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गेंद, बल्लेबाज़ पूरी तरह से गेंद की लाइन से चूके, बल्ला ज़रूर चलाया था लेकिन गेंद तक नहीं पहुँच पाए, बाकी का काम पन्त ने किया, 129/6 पंजाब|
116.2पंच किया ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में एक रन के लिए|
116.1मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को पंच कर दिया एक रन के लिए|
16 ओवर | रन : 127/5 | रन रेट : 7.94
115.6विकटों के बीच की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ, एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति | 16 के बाद 127/5 |
115.5फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेलकर तेज़ी से एक रन किया पूरा |
115.4विकेट लाइन में डाली हई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया आर लिया रन |
115.3गुड लेंथ पर डाली हुई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर खेला मिड ऑन की तरफ और निकाला एक रन |
115.2फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ और लिया एक रन |
415.1ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई शॉर्ट पिच लेग स्पिन गेंद को मंदीप ने बैकफुट पर जाकर लॉफ्ट किया कवर्स के ऊपर से और गेंद गई सीमा रेखा पार, चार रन किए हासिल|
15 ओवर | रन : 118/5 | रन रेट : 7.87
114.6कैच ड्रॉप!! 21 रन पर मिला मंदीप सिंह को जीवनदान, शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया, हवा में मार बैठे, फील्डर रबाडा गेंद को मिसजज कर बैठे, पहले पीछे की तरफ गया इ और फिर ग४एन्द को आगे आते देखा तो आगे की ओर डाईव लगाई, गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई, आगे की तरफ गई और एक रन भाग लिया, क्या ये कैच दिल्ली को महंगा पड़ेगा?
014.5आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
114.4पैड्स लाइन से अंदर की तरफ आती गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए लेग साइड पर खेला, सिंगल मिला|
014.3गुगली, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद, बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया|
414.2चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
114.1पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया फाइन लेग की तरफ एक रन के लिए|
14 ओवर | रन : 111/5 | रन रेट : 7.93
113.6आगे डाली हुई गेंद को वाइड लॉन्ग ऑन पर खेला और तेज़ी से एक रन किया पूरा|
213.5गुड लेंथ की गेंद को पुल किया बल्लेबाज़ ने और आसानी दो रन लेने में हुए कामयाब |
013.4विकेट लाइन में डाली गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया क्रीज़ में रहकर, नहीं ले पाए रन |
113.3गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया मिड ऑन की तरफ और लिया एक रन |
013.2ऑफ स्टंप के बाहर डाली ही गेंद को पॉइंट की तरफ खेला और गेंद गई सीधा फील्डर के हाथों में, नहीं मिला रन |
113.1विकेट लाइन में डाली ही लेग स्पिन को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलकर निकाला एक रन |
13 ओवर | रन : 106/5 | रन रेट : 8.15
012.6आउट!! कैच आउट!! कमाल की गेंदबाज़ी लामिछाने द्वारा, अपनी ही गेंद पर पकड़ा कैच, एक ही ओवर दो बड़े विकेट हासिल कर लिए, गुगली डाली गई गेंद को बैकफुट से पंच किया, सीधे गेंदबाज़ की ओर हवा में मार बैठे शॉट, गेंदबाज़ ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए गेंद को लपका और बल्लेबाज़ को पवेलियन की राह दिखाई, पंजाब पूरी तरह से बैकफुट पर जाता हुआ, 106/5, आधी टीम लौट चुकी है पवेलियन|
012.5छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
012.4ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.3आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
012.2आउट!! कैच आउट!! कमाल का चतुराई भरा दिमाग कॉलिन इनग्राम द्वारा, गेंदबाज़ से ज्यादा फील्डर को जाती है वो विकेट, इनग्राम के साथ साथ अक्षर ने किया काम पूरा, छोटी गेंद को पुल किया था डीप मिड विकेट की तरफ, सीमा रेखा के ठीक पहले इनग्राम ने पकड़ा कैच, संतुलन में नहीं थे और गेंद लेकर सीमा रेखा के पार जाने वाले थे, उसी दौरान खूब ज़ोर से अंडर आर्म की तरह से गेंद को फेंका, दूर खड़े अक्षर पटेल के सीधे हाथ में गई गेंद, 106/4 पंजाब|
612.1छक्का!!! 97 मीटर गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, गेल का बल्ला बोला
12 ओवर | रन : 100/3 | रन रेट : 8.33
011.6डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, कमाल का ओवर रहा रबाडा द्वारा, पूरी तरह से दोनों बल्लेबाजों को अपनी कसी हुई गेंदबाज़ी से बांधकर रखा, आखिरी गेंद धीमी गति से डाली गई थी जिसे पुल करने के प्रयास में चूके बल्लेबाज़, गेंद बल्ले का निचला हिस्सा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर की ओर गई|
111.5सिंगल के साथ हुआ पंजाब का 100 रन पूरा, गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी से पुश करते हुए गैप में मारा और रन हासिल कर लिया|
111.4धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
011.3इस बार मंदीप ने पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन उन्हें भी गैप नहीं मिल पाया, सटीक लाइन पर हो रही है गेंदबाज़ी रबाडा द्वारा, बल्लेबाज़ उनके खिलाफ अधिक जोखिम नहीं उठाते हुए|
111.2गुड लेंथ पर डाली गई गेंद, गेल ने समझदारी से कवर्स की दिशा में खेला, एक रन का मौका बना और हासिल कर लिया|
011.1बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ गेल ने पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
11 ओवर | रन : 97/3 | रन रेट : 8.82
110.6विकेट लाइन में डाली हुई शॉर्ट पिच गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ और लिया सिंगल | 11 के बाद 97/3 |
110.5गुड लेंथ की गेंद को पुल किया सीधे बलेल से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ और एक रन हासिल किया|
110.4ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को गाइड किया थर्ड मैन की तरफ और निकाला एक रन |
110.3विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और लिया रन |
110.2ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
010.1गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया सीधा मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ, नहीं मिला रन |
10 ओवर | रन : 92/3 | रन रेट : 9.2
19.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोदते हुए रन भाग लिया, 10 ओवर के बाद 92/3 पंजाब, गेल एक बार फिर से शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए, उम्मीद है वो अपने शतक के साथ अपनी टीम को एक बड़े स्कोर तक लेकर जायेंगे|
19.5एक बार फिर से छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने पंच कर दिया बैकफुट से एक रन के लिए|
29.4स्वीप किया फाइन लेग की दिशा में गेंद को, बल्लेबाजों ने दूसरे रन की कॉल की, पहला तेज़ी से लिया, दूसरे के लिए भागे, कीपर के पास आया थ्रो, पनत ने गेंदबाज़ी चूर पर डाला डायरेक्ट हिट भी लगी लेकिन गेल काफी पहले क्रीज़ में घुस चुके थे|
09.3ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ़ खेला, रन का मौका नहीं बन पाया|
09.2छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से पॉइंट की ओर खेल दिया, सीधा फील्डर की ओर गई गेंद, रन नहीं मिला|
69.1सिक्स!!! ओहोहोहो!!! कमाल का शॉट था मंदीप सिंह द्वारा, देखने से दिल नहीं भरा, बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
9 ओवर | रन : 82/3 | रन रेट : 9.11
18.6गुड लेंथ की गेंद को पुल किया और आसानी से निकाला एक रन | इस ओवर से आए 16 रन |
18.5ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली हुई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ पुश किया एक रन के लिए |
68.4झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा,
18.3गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया कवर्स की तरफ और लिया रन |
18.2एक रन के साथ गेल ने पूरा किया अपना अर्धशतक!! फुल लेंथ की गेंद को स्वीप किया और आसानी से निकाला एक रन |
68.1छक्का!! शानदार छक्का!! फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने किया पुल और गेंद गई सीधा स्टैंड्स में, छह रन किया हासिल|
8 ओवर | रन : 66/3 | रन रेट : 8.25
17.6सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, मिड ऑफ़ की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद को समझदारी से पंच करते हुए रन निकाला, 8 ओवर के बाद 66/3 पंजाब, तीन विकेट गिरने के बाद समझदारी से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं दोनों बल्लेबाज़|
17.5छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से पंच कर दिया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए|
17.4छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से पंच कर दिया मिड ऑफ़ की ओर और सिंगल हासिल किया|
17.3पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ मोड़ा और रन हासिल किया|
17.2फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा एं खेल दिया एक रन के लिए|
07.1आउट!! कैच आउट!! अक्षर को मिली उनकी पहली ही गेंद पर बड़ी विकेट, एक खिला हुआ कैच मिड विकेट पर पृथ्वी शॉ ने पकड़ा, क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद गेंद की पिच तक आये, बड़े शॉट्स के लिए अगये लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़, फील्डर गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच लपक लिया, 61/3 पंजाब|
7 ओवर | रन : 61/3 | रन रेट : 8.71
66.6छक्का!! शॉर्ट पिच गेंद को गेल ने शानदार तरीके से किया पुल, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार स्टैंड में, दर्शक यहीं तो देखने आए थे| 7 ओवर के बाद 61/2 |
16.5आगे डाली हुई गेंद को शानदार तरीके से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और निकाला एक रन |
16.4पैड्स की लाइन में डाली हुई गेंद को मिड विकेट के ऊपर से खेला और निकाला एक रन |
16.3फुल लेंथ की गेंद को ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ और एक रन किया हासिल|
16.2पैड्स पर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने किया फ्लिक और गेंद गई मिड विकेट की तरफ और निकाला एक रन |
16.1ऑफ स्टंप की लाइन में डाली हुई गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया मिड ऑफ़ की तरफ और लिया रन |
6 ओवर | रन : 50/2 | रन रेट : 8.33
05.6फिर एक शॉर्ट पिच गेंद इस बार पंच किया बैकफुट पर जाकर, लेकिन गेंद गई सीधा फील्डर के हाथों में, डॉट बॉल |
05.5गुड लेंथ की गेंद को पुल किया सीधा शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े फीडर के हाथों में, नहीं मिलेगा कोई रन |
45.4चौका!! ऑफ़ क़तर गेंद गुड लेंथ पर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर पंच किया कवर्स पॉइंट पर, पृथ्वी शॉ ने डाइव लगाकर गेंद को रोकना चाहा, लेकिन असफल हुए, और गेंद गई सीमा रेखा पार |
05.3ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को गेल ने जाने दिया, नबी लिया रन |
05.2फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से खेला गेंदबाज़ की ओर, नहीं ले पाए रन |
05.1फुल लेंथ की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई, बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला, नहीं मिला रन |
5 ओवर | रन : 46/2 | रन रेट : 9.2
44.6चौका!! पहली ही गेंद पर मिलर ने हासिल की बाउंड्री, फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक कर दिया फाइन लेग की दिशा में गैप मिला और गेंद गोली की रफ़्तार से फाइन लेग सीमा रेखा के पार निकल गई, एक बेहतरीन और सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति|
04.5आउट!! कैच आउट!! रबाडा को मिला उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी का परिणाम, खराब शॉर्ट खेलकर पवेलियन लौटे मयंक, शॉर्टपिच गेंद को पुल करने गए, तेज़ गति से चकमा खाए, हवा में शॉट कवर्स की तरफ खिल गई गेंद, फील्डर रदरफ़ोर्ड ने एक आसान सा कैच लपक लिया, 42/2 पंजाब|
04.4फुल टॉस गेंद, ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई, बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
04.3प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
04.2प्ले एंड मिस!! रबाडा की तेज़ गति की गेंद से पूरी तरह से चकमा खा गए बल्लेबाज़, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को आगे आकर पंच करने गए लेकिन गेंद की लाइन से उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़|
04.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
4 ओवर | रन : 42/1 | रन रेट : 10.5
43.6एक और!! ओवर का चौथा चौका| गुड लेंथ पर डाली हुई गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया कवर पॉइंट की तरफ और हासिल किया चौका| इस ओवर से आए 16 रन |
43.5पैड्स की लाइन एम डाली हुई गेंद पर खेला पैडल स्वीप और गेंद गई फाइन लेग की तरफ, शॉर्ट फाइन लेग पर इशांत शर्मा ने डाइव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन नहीं रोक पाए, तीसरा चौका|
03.4गुड लेंथ की गेंद को बैकफुट पर जाकर पंच किया, नहीं मिला कोई रन |
43.3चौका!! फुल लेंथ की गेंद पर ड्राइव किया सीधा गेंदबाज़ की तरफ मिड ऑन पर और गेंद गई सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पार, इस ओवर का दूसरा चौका|
03.2बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन में आकर गेंद को किया डिफेंड नहीं ले पाए रन |
43.1चौका!! लेग स्टंप की लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप किया और गेंद गई स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ चार रनों के लिए|
3 ओवर | रन : 26/1 | रन रेट : 8.67
12.6डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति, इस ओवर से आये 12 रन, 3 ओवर के बाद 26/1 पंजाब, विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को गेल ने मिड ऑन की तरफ खेला, गेंदबाज़ को मिलाकर तीन फील्डर वहां पर पहुंचे और रन लेने से रोक दिया|
62.5छक्का!!! 101 मीटर गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! दर्शक दीर्घा में सीधे! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, नक़ल गेंद, ओवरपिच, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया, गेल का बल्ला बोला|
42.4चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
02.3गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में पंच कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
12.2धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी गेंदबाजी|
02.1लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
2 ओवर | रन : 14/1 | रन रेट : 7
11.6विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और हासिल किया एक रन |
01.5ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई तेज़ लेग स्पिन को ड्राइव करने गए मयंक लेकिन पूरी तरह से बीट हुए|
01.4आउट!! राहुल हुए स्टंप! ऑफ स्टंप के बाहर पिच करती हुई लेग स्पिन पर आगे आगए आए राहुल और गेंद की टर्न से बीट हुए, विकेट के पीछे पन्त ने नहीं की कोई चूक और तेज़ी से किया स्टंप|
41.3चौका!! ओवरपिच गेंद पर खेला स्लॉग स्वीप और गेंद गई स्क्वायर लेग की तरफ चार रनों के लिए, फिर एक बार एक हाथ से खेला हुआ शॉट|
01.2विकेट लाइन में डाली हुई गेंद को राहुल ने फ्रंटफुट पर आकर किया डिफेंड, नहीं ले पाए रन |
61.1छक्का!! एक हाथ से जड़ा हुआ, मैच का पहला छक्का था ये, रूम बनाकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए, ऊपर डालने पर गेंदबाज़ को मजबूर किया और मैस्किमम हासिल कर लिया|
1 ओवर | रन : 3/0 | रन रेट : 3
10.6फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक किया और गेंद गई मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए| पहले ओवर सी आये 3 रन |
00.5विकटों के बीच की गेंद को मिड ऑन की तरफ पंच किया, नहीं बना रन लेने का मौका|
00.4गुड लेंथ की गेंद, विकेट लाइन में डाली हुई बल्लेबाज़ ने बैकफुट पर जाकर पंच किया गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ, नहीं मिला रन |
00.3ऑफ स्टंप की लाइन में डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर रोका, नहीं ले पाए कोई रन |
10.2विकेट लाइन में डाली ही गेंद को डिफेंड किया और गेंद गई मिड ऑफ़ की तरफ और लिया रन |
10.1पहली ही गेंद को आगे आकर मोड़ दिया मिड विकेट की तरफ और निकाला एक रन|

ज्यादा पठित

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept